‘हिमालय’ शब्द का संधि-विच्छेद कीजिए।
- AOption (a)
हिमा + लय
- BOption (b)
हिमा + अलय
- COption (c)
हिमा + आलय
- DOption (d)
हिम + आलय
View answer & explanationHide answer & explanation
Correct answer
हिम + आलय
Why this answer is correct
सही उत्तर हिम + आलय है।
Key Points
- ‘हिमालय’ शब्द का संधि विच्छेद ‘हिम + आलय’ होगा।
- अ + आ= आ नियमानुसार हिमालय में दीर्घ स्वर संधि है।
- दीर्घ स्वर संधि- दीर्घ अ, आ, इ, ई, उ, ऊ और ऋ के बाद ह्रस्व या दीर्घ अ, आ, इ, ई, उ, ऊ और ऋ स्वर आ जाएँ तो दोनों मिलकर दीर्घ आ, ई, ऊ और ऋ हो जाते हैं।
- इस मेल से बनने वाली संधि को दीर्घ स्वर संधि कहते हैं। जैसे- विद्यालय= विद्या + आलय
Additional Information
| संधि- दो शब्दों के मेल से जो विकार (परिवर्तन) होता है उसे संधि कहते हैं। संधि के तीन प्रकार हैं - 1. स्वर, 2. व्यंजन और 3. विसर्ग, | ||
|---|---|---|
| संधि | परिभाषा | उदाहरण |
| स्वर | स्वर वर्ण के साथ स्वर वर्ण के मेल से विकार उत्पन्न होता है। | विद्या + अर्थी = विद्यार्थी महा + ईश = महेश |
| व्यंजन | एक व्यंजन से दूसरे व्यंजन या स्वर के मेल से विकार उत्पन्न होता है। | अहम् + कार = अहंकार उत् + लास = उल्लास |
| विसर्ग | विसर्ग के साथ स्वर या व्यंजन के मेल से विकार उत्पन्न होता है। | दुः + आत्मा =दुरात्मा निः + कपट =निष्कपट |