नीचे दिए गए विकल्पों में से उचित क्रिया शब्द चुनकर वाक्य पूर्ण कीजिए।
"धोखेबाज़ व्यक्ति अक्सर दूसरों की संपत्ति _______ की कोशिश करते हैं।"
- AOption (a)
देखना
- BOption (b)
हाथ
- COption (c)
लेना
- DOption (d)
हथियाने
View answer & explanationHide answer & explanation
Correct answer
हथियाने
Why this answer is correct
सही उत्तर है- हथियाने
Key Points
- दिए गए वाक्य के लिए 'हथियाने' सबसे सटीक क्रिया शब्द है। वाक्य का पूर्ण रूप होगा: "धोखेबाज़ व्यक्ति अक्सर दूसरों की संपत्ति हथियाने की कोशिश करते हैं।"
- यहाँ हथियाने शब्द 'हाथ' संज्ञा से बनी नामधातु क्रिया है, जिसका अर्थ है किसी वस्तु पर अनुचित तरीके से अधिकार कर लेना।
- नामधातु क्रियाएँ वे होती हैं जो संज्ञा, सर्वनाम या विशेषण शब्दों के अंत में प्रत्यय लगाकर बनाई जाती हैं।
- उदाहरण: लात से लतियाना, बात से बतियाना आदि।
अन्य विकल्प -
| शब्द/विकल्प | विग्रह/अर्थ | भेद/प्रकार |
|---|---|---|
| देखना | किसी वस्तु को नजर से निहारना। | सकर्मक क्रिया |
| हाथ | शरीर का एक अंग। | संज्ञा |
| लेना | किसी वस्तु को ग्रहण करना। | सकर्मक क्रिया |
Important Points
रचना के आधार पर क्रिया के भेद-
- सामान्य क्रिया
- संयुक्त क्रिया
- नामधातु क्रिया
- प्रेरणार्थक क्रिया
- पूर्वकालिक क्रिया
Additional Information
| प्रकार/भेद | परिभाषा | उदाहरण |
|---|---|---|
| नामधातु क्रिया | जो क्रियाएँ संज्ञा, सर्वनाम या विशेषण शब्दों से बनती हैं, उन्हें नामधातु क्रिया कहते हैं। | शर्म = शर्माना अपना = अपनाना |