‘खग’ के अनेकार्थी शब्द चुनें-
- AOption (a)
टुकड़ा, भाग
- BOption (b)
गहरा, घना
- COption (c)
दुष्ट, खरल
- DOption (d)
पक्षी, बाण
View answer & explanationHide answer & explanation
Correct answer
पक्षी, बाण
Why this answer is correct
'खग' का अनेकार्थी है- पक्षी, बाण
Key Points
- 'खग' के प्रमुख अनेकार्थ - पक्षी, बाण, देवता, ग्रह, चन्द्रमा, वायु आदि।
- अनेकार्थी शब्द - ऐसे शब्द जिनके एक से अधिक अर्थ होते हैं, अनेकार्थी शब्द कहलाते हैं।
- 'खग' शब्द का शाब्दिक अर्थ है 'आकाश में गमन करने वाला' (ख = आकाश, ग = गमन करना)।
अन्य विकल्प -
| शब्द | अनेकार्थी शब्द |
|---|---|
| खंड | टुकड़ा, भाग, देश, खंडन |
| अगाध | गहरा, घना, अपार, अथाह |
| खल | दुष्ट, खरल, चूरा, धरती |
Additional Informationकुछ अन्य महत्वपूर्ण अनेकार्थी शब्द :-
| शब्द | अनेकार्थी शब्द |
|---|---|
| अर्क | सूर्य, काढ़ा, आक, मदार |
| द्विज | ब्राह्मण, पक्षी, दांत, चंद्रमा |
| हरि | विष्णु, बंदर, सिंह, सांप |
| सारंग | हिरण, कोयल, धनुष, बादल |
| तात | पिता, भाई, गुरु, मित्र |
| गुण | कौशल, रस्सी, स्वभाव, प्रत्यंचा |
| शिव | कल्याण, महादेव, भाग्य, मंगल |
| अंबर | आकाश, वस्त्र, बादल, इत्र |
