'चन्दन की कुटकी भली, गाड़ी भरा न काठ'
उपरोक्त लोकोक्ति के उचित अर्थ का चयन कीजिए:
- AOption (a)
अच्छी वस्तु थोड़ी भी बहुमूल्य होती है किन्तु मामूली चीज़ अधिक होकर भी नगण्य
- BOption (b)
गरीब आवभगत में असमर्थ होता है।
- COption (c)
देखने में अच्छा भला, अन्दर से दुखी
- DOption (d)
सामर्थ्यवान के सब साथी हैं।
View answer & explanationHide answer & explanation
Correct answer
अच्छी वस्तु थोड़ी भी बहुमूल्य होती है किन्तु मामूली चीज़ अधिक होकर भी नगण्य
Why this answer is correct
- लोकोक्ति- 'चन्दन की कुटकी भली, गाड़ी भरा न काठ'
- अर्थ - अच्छी वस्तु थोड़ी भी बहुमूल्य होती है किन्तु मामूली चीज़ अधिक होकर भी नगण्य
Key Points
- लोकोक्ति- जब कोई पूरा कथन किसी प्रसंग विशेष में उद्धत किया जाता है तो लोकोक्ति कहलाता है।
- इसी को कहावत कहते है।
उदाहरण-
| लोकोक्ति | अर्थ | वाक्य प्रयोग |
|---|---|---|
| अपना रख पराया चख | निजी वस्तु की रक्षा एवं अन्य वस्तु का उपभोग। | अपना रख पराया चख अब तो संजय की प्रकृति हो गई है। |
| ऐरा-गैरा नत्थू खैरा | मामूली आदमी। | कोई 'ऐरा-गैरा नत्थू खैरा' महेश के ऑंफिस के अन्दर नहीं जा सकता। |
| करे कोई, भरे कोई | अपराध कोई करे, दण्ड किसी और को मिले। | चोरी रामू ने की और पकड़ा गया राजू। इसी को कहते हैं- 'करे कोई, भरे कोई'। |
| घर का भेदी लंका ढाए | आपस की फूट से हानि होती है। | तस्करी के सोने पर तीनों दोस्तों में झगड़ा हो गया। एक ने पुलिस को खबर दे दी और पुलिस सारे सोने समेत तीनों को पकड़ कर ले गई। सच है, घर का भेदी लंका ढाए। |