Previous Year Paper

BPSC AE Paper 2 (General Hindi) 24 March 2022 Official Paper (Previous Year Paper)

Held in 2022

50 questions60 minutes
With answers
Free

Paper last updated:

Practise under exam conditions

Take this paper as a timed mock test. Review your answers after you submit.

Attempt timed test

Questions & answers

Read the paper at your pace. Open an explanation when you need it.

Full Test (50 questions)

Question 1

निम्नलिखित कहावतों के लिए (A), (B), (C) और (D) के सामने अर्थ लिखे हैं। इनमें से उपयुक्त अर्थ को चुनकर चिह्नित कीजिए। 

"उतर गई लोई तो क्या करेगा कोई " का अर्थ -

  1. AOption (a)

    दिखावा ज्यादा वास्तविकता कम 

  2. BOption (b)

    मान - सम्मान चले जाने के बाद किसी भी बात का भय नहीं रहता 

  3. COption (c)

    अपना दोष दूसरों पर मढ़ना 

  4. DOption (d)

    किसे से कोई संबंध नहीं रखना 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

मान - सम्मान चले जाने के बाद किसी भी बात का भय नहीं रहता 

Why this answer is correct

'उतर गई लोई तो क्या करेगा कोई' लोकोक्ति का अर्थ है- मान - सम्मान चले जाने के बाद किसी भी बात का भय नहीं रहता 

  • वाक्य प्रयोग- जब लोगों ने उसे बिरादरी से ख़ारिज कर दिया है अब वह खुलेआम आवारागर्दी कर रहा है – ‘उतर गई लोई तो क्या करेगा कोई’।

Key Pointsलोकोक्ति:-

  • लोक + उक्ति' शब्दों से मिलकर बना है जिसका अर्थ है- लोक में प्रचलित उक्ति या कथन।
  • साधारणतया लोक में प्रचलित उक्तियों को लोकोक्ति कहा जाता है। ‘लोकोक्तियों’ को ‘कहावतों’ के नाम से भी जाना जाता है।
  • लोकोक्तियाँ अंतर्कथाओं से भी संबंध रखती हैं। लोकोक्तियाँ स्वतंत्र वाक्य होती हैं, जिनमें एक पूरा भाव छिपा रहता है।

Important Points

कुछ महत्वपूर्ण लोकोक्ति, अर्थ और वाक्य प्रयोग:- - नाच न आवे आँगन टेढ़ा- अपना दोष दूसरों पर मढ़ना - वाक्य प्रयोग- सुधा से गाने के लिए कहा, तो उसने कहा- साज ही ठीक नहीं, गाऊँ क्या ?कहा है: ‘नाच न जाने आँगन टेढ़।’ - ऊँची दुकान फीका पकवान- दिखावा ज्यादा वास्तविकता कम - वाक्य प्रयोग- उस कंपनी का नाम ही नाम है, गुण तो कुछ भी नहीं है। बस ‘ऊँची दुकान फीके पकवान’ है। - न ऊधो का लेना, न माधो का देना- किसी से कोई सम्बन्ध न रखना - वाक्य प्रयोग- शास्त्रीजी तो सिर्फ पढ़ाने से मतलब रखते हैं- ‘न ऊधो का लेना, न माधो का देना’।

Additional Informationकुछ अन्य महत्वपूर्ण लोकोक्ति, अर्थ और वाक्य प्रयोग:- 

  • इधर कुआँ और उधर खाई- हर तरफ विपत्ति होना

प्रयोग- न बोलने में भी बुराई है और बोलने में भी; ऐसे में मेरे सामने इधर कुआँ और उधर खाई है।

  • आगे कुआँ, पीछे खाई- दोनों तरफ विपत्ति या परेशानी होना

प्रयोग- सुरेश के सामने तब आगे कुआँ, पीछे खाई वाली बात हो गई जब बदमाशों ने कहा कि या तो वह गोली खाए या सारा सामान उनको दे दे।

  • एक तो चोरी, दूसरे सीनाज़ोरी- गलत काम करके आँख दिखाना

प्रयोग- एक तो उसने मेरी किताब चुरा ली, ऊपर से आँखें दिखा रहा है। इसी को कहते हैं- ‘एक तो चोरी, दूसरे सीनाज़ोरी।’

  • काला अक्षर भैंस बराबर- बिल्कुल अनपढ़ व्यक्ति

प्रयोग- कालू तो अख़बार भी नहीं पढ़ सकता, वह तो काला अक्षर भैंस बराबर है।

  • गागर में सागर भरना- कम शब्दों में बहुत कुछ कहना

प्रयोग- बिहारी कवि ने अपने दोहों में गागर में सागर भर दिया है।

Question 2

निम्नलिखित कहावतों के लिए (A), (B), (C) और (D) के सामने अर्थ लिखे हैं। इनमें से उपयुक्त अर्थ को चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए। 

जिन खोजा तिन पाइयाँ गहरे पानी पैठ

  1. AOption (a)

    कवि की कल्पना का क्षेत्र बहुत विस्तृत होता है 

  2. BOption (b)

    अथक प्रयत्न से ही मनुष्य को मनमर्जी की वस्तु मिलती है 

  3. COption (c)

    अपनी योग्यता से अधिक कम करना 

  4. DOption (d)

    बलवान का ही सब कुछ होता है 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

अथक प्रयत्न से ही मनुष्य को मनमर्जी की वस्तु मिलती है 

Why this answer is correct

'जिन खोजा तिन पाइयाँ गहरे पानी पैठ' लोकोक्ति का अर्थ है- अधक प्रयत्न से ही मनुष्य को मनमर्जी की वस्तु मिलती है 

  • वाक्य प्रयोग- जो परिश्रमी होते हैं भले ही सफलता उन्हें देर से मिले लेकिन एक दिन अवश्य अपनी मंजिल पाने में सफल होते हैं। 'जिन ढूंढा तिन पाइयां गहरे पानी पैठ।'

Key Pointsलोकोक्ति:-

  • लोक + उक्ति' शब्दों से मिलकर बना है जिसका अर्थ है- लोक में प्रचलित उक्ति या कथन।
  • साधारणतया लोक में प्रचलित उक्तियों को लोकोक्ति कहा जाता है। ‘लोकोक्तियों’ को ‘कहावतों’ के नाम से भी जाना जाता है।
  • लोकोक्तियाँ अंतर्कथाओं से भी संबंध रखती हैं। लोकोक्तियाँ स्वतंत्र वाक्य होती हैं, जिनमें एक पूरा भाव छिपा रहता है।

Additional Information 

कुछ महत्वपूर्ण लोकोक्ति, अर्थ और वाक्य प्रयोग:- - चोर की दाढ़ी में तिनका- अपने आप से डरना
वाक्य प्रयोग- विद्यालय से गायब होने पर पिता जी को बुलाने की बात सुनते ही कमल का चेहरा फीका पड़ गया। उसकी स्थिति 'चोर की दाढ़ी में तिनके' के समान हो गई। - छछूंदर के सिर में चमेली का तेल- किसी व्यक्ति के पास ऐसी वस्तु हो जो कि उसके योग्य न हो।
वाक्य प्रयोग- रामू मिडिल पास है फिर भी उसकी सरकारी नौकरी लग गई, इसी को कहते हैं- ‘छछूंदर के सिर में चमेली का तेल’। - जैसी करनी वैसी भरनी- कर्म के अनुसार फल मिलता है
वाक्य प्रयोग- राधा ने समय पर प्रोजेक्ट नहीं दिखाया और उसे उसमें शून्य अंक प्राप्त हुए। ठीक ही हुआ- 'जैसी करनी वैसी भरनी।' - झूठे का मुँह काला, सच्चे का बोलबाला- अंत में सच्चे आदमी की ही जीत होती है।
वाक्य प्रयोग- किसी आदमी को झूठ नहीं बोलना चाहिए, क्योंकि- ‘झूठे का मुँह काला, सच्चे का बोलबाला’ होता है। - डूबते को तिनके का सहारा- विपत्ति में पड़े हुए मनुष्य को थोड़ा सहारा भी काफी होता है।
वाक्य प्रयोग- संकट के समय रमेश को इस बात से आशा की किरण दिखाई दी कि ‘डूबते को तिनके का सहारा’।

Question 3

निम्नलिखित कहावतों के लिए (A), (B), (C) और (D) के सामने अर्थ लिखे हैं। इनमें से उपयुक्त अर्थ को चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए। 

तू डाल - डाल मैं पात - पात

  1. AOption (a)

    दो के बीच में तीसरे का दखल 

  2. BOption (b)

    अल्पज्ञानी बखान ज्यादा करता है 

  3. COption (c)

    दोनों का एक - समान होना 

  4. DOption (d)

    सामने वाले से अधिक चतुर होना 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

सामने वाले से अधिक चतुर होना 

Why this answer is correct

'तू डाल - डाल मैं पात - पात' लोकोक्ति का अर्थ है- सामने वाले से अधिक चतुर होना 

  • वाक्य प्रयोग- रंजीत ने कहा कि चलो, किधर चलते हो, ‘तुम डाल-डाल तो मैं पात-पात’।

Key Pointsलोकोक्ति:-

  • लोक + उक्ति' शब्दों से मिलकर बना है जिसका अर्थ है- लोक में प्रचलित उक्ति या कथन।
  • साधारणतया लोक में प्रचलित उक्तियों को लोकोक्ति कहा जाता है। ‘लोकोक्तियों’ को ‘कहावतों’ के नाम से भी जाना जाता है।
  • लोकोक्तियाँ अंतर्कथाओं से भी संबंध रखती हैं। लोकोक्तियाँ स्वतंत्र वाक्य होती हैं, जिनमें एक पूरा भाव छिपा रहता है।

Additional Information

महत्वपूर्ण लोकोक्ति, अर्थ और वाक्य प्रयोग:- - अधजल गगरी छलकत जाय- अल्पज्ञानी बखान ज्यादा करता है वाक्य प्रयोग- रमेश बारहवीं पास करके स्वयं को बहुत बड़ा                  विद्वान समझ रहा है। ये तो वही बात हुई कि 'अधजल गगरी                छलकत जाय।' - धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का- जिसके रहने का कोई पक्का ठिकाना न हो
वाक्य प्रयोग- गाँव से आया रामू दिल्ली में आकर 'धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का' जैसा हो गया है। - न रहेगा बाँस न बजेगी बाँसुरी- झगड़े की जड़ को नष्ट कर देना
वाक्य प्रयोग- इस खिलौने पर ही बच्चों में रोजाना झगड़ा होता है। इसे उठाकर क्यों नहीं फ़ेंक देते- ‘न रहेगा बाँस, न बजेगी बांसुरी’। - पल में तोला, पल में माशा- अत्यन्त परिवर्तनशील स्वभाव होना
वाक्य प्रयोग- दादी का स्वभाव कुछ समझ नहीं आता। कल कुछ और थी, आज कुछ और हैं- ‘पल में तोला, पल में माशा’। - बन्दर क्या जाने अदरक का स्वाद- वह व्यक्ति जो किसी विशेष वस्तु या व्यक्ति की कद्र न जानता हो
वाक्य प्रयोग- उपदेश झाड़ने आए हो, कह रहे हो- चाय मत पीयो। भला तुम क्या जानो इसके गुण- ‘बन्दर क्या जाने अदरक का स्वाद’। - मान न मान मैं तेरा मेहामन- जबरदस्ती किसी के गले पड़ना
वाक्य प्रयोग- जब एक अजनबी जबरदस्ती रामू से आत्मीयता दिखाने लगा तो रामू बोला- ‘मान न मान मैं तेरा मेहामन’।

Question 4

निम्नलिखित कहावतों के लिए (A), (B), (C) और (D) के सामने अर्थ लिखे हैं। इनमें से उपयुक्त अर्थ को चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए। 

एक तवे की रोटी क्या मोटी, क्या छोटी

  1. AOption (a)

    एक ही काम हो, पर प्रभावशाली हो 

  2. BOption (b)

    पूरी तरह से किसी के भी पक्ष में नहीं होना 

  3. COption (c)

    छल - कपट का व्यवहार करना 

  4. DOption (d)

    किसी प्रकार का भेदभाव नहीं 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

किसी प्रकार का भेदभाव नहीं 

Why this answer is correct

'एक तवे की रोटी क्या मोटी, क्या छोटी' लोकोक्ति का अर्थ है- किसी प्रकार का भेदभाव नहीं 

  • वाक्य प्रयोग - सभी देशवासियों को 'एक तवे की रोटी क्या मोटी, क्या छोटी' जैसा व्यवहार करना सीखना चाहिए।

Key Points

लोकोक्ति:-

  • लोक + उक्ति' शब्दों से मिलकर बना है जिसका अर्थ है- लोक में प्रचलित उक्ति या कथन।
  • साधारणतया लोक में प्रचलित उक्तियों को लोकोक्ति कहा जाता है। ‘लोकोक्तियों’ को ‘कहावतों’ के नाम से भी जाना जाता है।
  • लोकोक्तियाँ अंतर्कथाओं से भी संबंध रखती हैं। लोकोक्तियाँ स्वतंत्र वाक्य होती हैं, जिनमें एक पूरा भाव छिपा रहता है।

Additional Informationकुछ महत्वपूर्ण लोकोक्ति, अर्थ और उनके वाक्य प्रयोग:-

  • एक ���ाथ से ताली नहीं बजती- झगड़ा एक ओर से नहीं होता।

वाक्य प्रयोग- आपसी लड़ाई में राम और श्याम-दोनों स्वयं को निर्दोष बता रहे थे, परंतु यह सही नहीं हो सकता, क्योंकि 'ताली एक हाथ से नहीं बजती'।

  • ओस चाटने से प्यास नहीं बुझती- किसी को इतनी कम चीज मिलना कि उससे उसकी तृप्ति न हो।

वाक्य प्रयोग- किसी के देने से कब तक गुजर होगी, तुम्हें यह जानना चाहिए कि ‘ओस चाटने से प्यास नहीं बुझती’।

  • कंगाली में आटा गीला- परेशानी पर परेशानी आना

वाक्य प्रयोग- पिता जी की बीमारी की वजह से घर में वैसे ही आर्थिक तंगी चल रही है, ऊपर से बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी बढ़ गया। इसे कहते हैं- 'कंगाली में आटा गीला'।

  • गुरु गुड़ ही रहा, चेला शक़्कर हो गया- शिष्य का गुरु से अधिक उन्नति करना

वाक्य प्रयोग- उसने मुझसे अंग्रेजी पढ़ना सीखा और आज वह मुझसे अच्छी अंग्रेजी बोलता है, यह तो वही मिसाल हुई- ‘गुरु गुड़ ही रहा और चेला शक़्कर हो गया’।

  • चार दिन की चाँदनी फिर अँधेरी रात- सुख के कुछ दिनों के बाद दुख का आना

वाक्य प्रयोग- आज पैसा आने पर ज्यादा मत उछलो, क्या पता कब कैसे दिन देखने पड़ें ? सही बात है- 'चार दिन की चाँदनी फिर अँधेरी रात'।

Question 5

निम्नलिखित कहावतों के लिए (A), (B), (C) और (D) के सामने अर्थ लिखे हैं। इनमें से उपयुक्त अर्थ को चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए। 

तलवार मारे एक बार एहसान मारे बार - बार

  1. AOption (a)

    किसी का उपकार जीवन भर याद आता है 

  2. BOption (b)

    दोनों विरोधी पक्षों से सम्पर्क रखने की चालाकी 

  3. COption (c)

    बिना बात की लड़ाई 

  4. DOption (d)

    अपराधी को दण्ड मिलना ही चाहिए 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

किसी का उपकार जीवन भर याद आता है 

Why this answer is correct

'तलवार मारे एक बार एहसान मारे बार - बार' यह एक प्रसिद्ध लोकोक्ति है- किसी का उपकार जीवन भर याद आता है

  • वाक्य प्रयोग- मोहन एक स्वभिमानी व्यक्ति है वह राम की मदद को नही भुला है इसलिए कहते है- 'तलवार मारे एक बार एहसान मारे बार - बार' है।

Key Pointsलोकोक्ति:-

  • 'लोक + उक्ति' शब्दों से मिलकर बना है जिसका अर्थ है- लोक में प्रचलित उक्ति या कथन।
  • साधारणतया लोक में प्रचलित उक्तियों को लोकोक्ति कहा जाता है। ‘लोकोक्तियों’ को ‘कहावतों’ के नाम से भी जाना जाता है।
  • लोकोक्तियाँ अंतर्कथाओं से भी संबंध रखती हैं। लोकोक्तियाँ स्वतंत्र वाक्य होती हैं, जिनमें एक पूरा भाव छिपा रहता है।

Additional Informationकुछ महत्वपूर्ण लोकोक्ति, अर्थ और उनके वाक्य प्रयोग:- 

  • चमड़ी जाय, पर दमड़ी न जाय- अत्यधिक कंजूसी करना

वाक्य प्रयोग- जेबकतरे ने सौ रुपए उड़ा लिए तो कुछ नहीं, पर मुन्ना ने मुझे पाँच रुपए उधार नहीं दिए। ये तो वही बात हुई कि 'चमड़ी जाय पर दमड़ी न जाय।'

जिसकी लाठी उसकी भैंस- बलवान की ही जीत होती है

वाक्य प्रयोग- सरपंच ने जिसे चाहा उसे बीज दिया। बेचारे किसान कुछ न कर पाए। इसे कहते हैं- 'जिसकी लाठी उसकी भैंस।'

  • दूध का जला छाछ भी फूँक-फूँक कर पीता है- एक बार धोखा खाने के बाद बहुत सोच-विचार कर काम करना

वाक्य प्रयोग- पिछली बार एक दिन की गैरहाजिरी में राजू को दफ्तर से जवाब मिला था; इसलिए अब वह देरी से जाने से भी डरता है, क्योंकि ‘दूध का जला छाछ भी फूँक-फूँक कर पीता है’।

नौ नगद, न तेरह उधार- उधार की अपेक्षा नगद चीजें बेचना अच्छा होता है।

वाक्य प्रयोग- प्रेम किसी को भी उधार नहीं देता उसका तो एक ही सिद्धांत है- ‘नौ नगद, न तेरह उधार’।

  • बूढ़ी घोड़ी लाल लगाम- बेमेल बात

वाक्य प्रयोग- गाँव के रामू ने जब अंग्रेजी मेम से शादी कर ली तो सब यही कहने लगे कि ये तो 'बूढ़ी घोड़ी लाल लगाम' है।

Question 6

निम्नलिखित वाक्यों से रेखाकिंत शब्द के लिए (A), (B), (C) और (D) के सामने अलग - अलग शब्द लिखे हुए हैं। इन शब्दों में से उपयुक्त विलोम शब्द को चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

अतिवृष्टि से फसल नष्ट हो गई।

  1. AOption (a)

    बहुत कम 

  2. BOption (b)

    अनावृष्टि 

  3. COption (c)

    अल्पमात्रा में 

  4. DOption (d)

    अल्पज्ञ 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

अनावृष्टि 

Why this answer is correct

अतिवृष्टि से फसल नष्ट हो गई। रेखांकित का विलोम शब्द है- 'अनावृष्टि' 

  • अति +  वृष्टि = अतिवृष्टि
  • ​**'अति'** (अधिक) उपसर्ग और 'वृष्टि' (पानी बरसना) मूलशब्द
  • अर्थ: बहुत अधिक वर्षा, अत्यधिक वर्षा, मूसलाधार वर्षा।
  • विलोम शब्द- **'**अनावृष्टि' ​
  • अन् + आ + वृष्टि = ' अनावृष्टि '
  • 'अन्', 'आ' (नहीं/बुरा) उपसर्ग और 'वृष्टि' (पानी बरसना) मूलशब्द
  • स्त्रीलिंग

Key Points

  • किसी शब्द का विलोम शब्द उस शब्द के अर्थ से उल्टा अर्थ वाला होता है।
  • जैसे- हार- जीत, आय- व्यय, आजादी- गुलामी, नवीन- प्राचीन आदि।

Additional Informationकुछ महत्वपूर्ण विलोम शब्द:-

  • शब्द - विलोम
  • अल्पमात्रा- अधिकमात्रा
  • अल्पज्ञ - बहुज्ञ
  • बहुत - कम
  • मितव्यय - अपव्यय
  • मौखिक - लिखित
  • संक्षेप - विस्तार
  • घात - प्रतिघात
  • सरस - नीरस
  • सौभाग्य - दुर्भाग्य
  • मोक्ष - बंध
  • कृतज्ञ - कृतघ्न

Question 7

निम्नलिखित वाक्यों से रेखाकिंत शब्द के लिए (A), (B), (C) और (D) के सामने अलग - अलग शब्द लिखे हुए हैं। इन शब्दों में से उपयुक्त विलोम शब्द को चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

साधकों की चेतना ऊर्ध्वगामी होती है।

  1. AOption (a)

    अशक्त 

  2. BOption (b)

    अविकसित 

  3. COption (c)

    अधोगामी 

  4. DOption (d)

    निस्तेज 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

अधोगामी 

Why this answer is correct

साधकों की चेतना ऊर्ध्वगामी होती है। रेखांकित का विलोम शब्द है- 'अधोगामी'

  • ऊर्ध्वगामी का अर्थ-  ऊपर की ओर जाने वाला, उन्नति की ओर जाने वाला 
  • विलोम शब्द- 'अधोगामी'
  • अर्थ: अवनति की ओर जाने वाला

Key Points

  • एक-दूसरे के विपरीत या उल्टा अर्थ देने वाले शब्दों को, विलोम शब्द कहते है। 
  • जैसे- गुण-दोष, जन्म- मृत्यु, असली- नकली, आज-कल, छोटा-बड़ा आदि।

Additional Information 

अशक्त:- - अ + शक्त = अशक्त - 'अ' (नही) उपसर्ग और 'शक्त' (समर्थ) मूल शब्द - अर्थ: शक्तिहीन, कमज़ोर, जो शक्त न हो, फलतः निर्बल या दुर्बल। - विलोम शब्द- 'सशक्त' - विशेषण शब्द अविकसित:- - अ + विकसित = अविकसित - 'अ' (नही) उपसर्ग और 'विकसित' (विकास हुआ) मूल शब्द - अर्थ: जो खिला न हो, जिसकी उन्नति न हुई हो। - विलोम शब्द- 'विकसित' - विशेषण शब्द निस्तेज:- - निः + तेज = निस्तेज (: + च = स्)  विसर्ग संधि - अर्थ: जिसमें आभा या तेज का अभाव हो मंद, धीमा, कांतिहीन - विलोम शब्द- 'तेजस्वी'

Question 8

निम्नलिखित वाक्यों से रेखाकिंत शब्द के लिए (A), (B), (C) और (D) के सामने अलग - अलग शब्द लिखे हुए हैं। इन शब्दों में से उपयुक्त विलोम शब्द को चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

निष्क्रिय लोग उदासीन रहते हैं।

  1. AOption (a)

    सशक्त 

  2. BOption (b)

    नियमित 

  3. COption (c)

    सक्रिय 

  4. DOption (d)

    तेजस्वी 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

सक्रिय 

Why this answer is correct

निष्क्रिय लोग उदासीन रहते हैं। रेखांकित का विलोम शब्द है- 'सक्रिय'

  • निस्‌ + क्रिय = निष्क्रिय
  • 'निस्‌' (बिना) उपसर्ग और **'**क्रिय' (क्रिया) मूल शब्द
  • नि: + क्रिय (: + इ = ष्) विसर्ग संधि
  • अर्थ: जिसकी क्रिया या चेष्टा रुकी हुई हो, कोई कामधाम न करने वाला।
  • विलोम शब्द- 'सक्रिय'  
  • अर्थ: जो कोई क्रिया कर रहा हो, क्रियाशील।
  • विशेषण शब्द

Key Points

  • एक-दूसरे के विपरीत या उल्टा अर्थ देने वाले शब्दों को, विलोम शब्द कहते है।
  • जैसे- आस्था-अनास्था, चल-अचल, ज्ञान-अज्ञान, मान-अपमान, शगुन-अपशगुन आदि।

Additional Information 

सशक्त:- - स + शक्त = सशक्त - 'स' (सहित) उपसर्ग और 'शक्त' (समर्थ) मूल शब्द - अर्थ: जिसमें शक्ति हो, मज़बूत, शक्तिशाली, बलवान। - विलोम शब���द- 'अशक्त' - विशेषण शब्द नियमित:- - नियम + इत = नियमित - 'नियम' मूल शब्द और 'इत' प्रत्यय - अर्थ: बराबर या ठीक समय पर होने वाला, नियमों से बँधा        हुआ, नियमबद्ध, निश्चित - विलोम शब्द- 'अनियमित' - विशेषण शब्द तेजस्वी:- - अर्थ: जो तेजवान हो, प्रतापी, शक्तिशाली, प्रभावशाली - विलोम शब्द- 'निस्तेज, तेजहीन' - अर्थ: जिसमें आभा या तेज का अभाव हो - विशेषण शब्द

Question 9

निम्नलिखित वाक्यों से रेखाकिंत शब्द के लिए (A), (B), (C) और (D) के सामने अलग - अलग शब्द लिखे हुए हैं। इन शब्दों में से उपयुक्त विलोम शब्द को चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

मूक प्राणियों पर दया करो।

  1. AOption (a)

    गूँगा 

  2. BOption (b)

    प्रखर 

  3. COption (c)

    मुखर 

  4. DOption (d)

    वाचाल 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

वाचाल 

Why this answer is correct

मूक प्राणियों पर दया करो। रेखांकित का विलोम शब्द है- 'वाचाल'

  • मूक का अर्थ- मौन, शांत, बोलने में असमर्थ, गूंगा।
  • विलोम शब्द- 'वाचाल'
  • अर्थ: ​बहुत अधिक बोलने वाला, बकवादी, बातूनी, अतिभाषी।
  • विशेषण शब्द

Key Points

  • एक-दूसरे के विपरीत या उल्टा अर्थ देने वाले शब्दों को, विलोम शब्द कहते है।  
  • ​जैसे- अधम-उत्तम, अधिकतम- न्यूनतम, अनुराग- विराट, आजाद-गुलाम, आगे-पीछे आदि।

Additional Informationकुछ महत्वपूर्ण विलोम शब्द:- 

  • शब्द - विलोम
  • प्रखर - मन्द
  • मुखर - मौन
  • अन्तरंग- बहिरंग
  • अल्पायु -दीर्घायु
  • इच्छा -अनिच्छ
  • उत्कर्ष - अपकर्ष
  • अनुराग -विराग
  • प्रत्यक्ष - परोक्ष
  • सगुण - निर्गुण
  • निरक्षर - साक्षर
  • नूतन - पुरातन
  • बंधन - मुक्ति

Question 10

निम्नलिखित वाक्यों से रेखाकिंत शब्द के लिए (A), (B), (C) और (D) के सामने अलग - अलग शब्द लिखे हुए हैं। इन शब्दों में से उपयुक्त विलोम शब्द को चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

निर्बल के बल राम जी हैं।

  1. AOption (a)

    निर्धन 

  2. BOption (b)

    निराश्रित 

  3. COption (c)

    सबल 

  4. DOption (d)

    निष्प्राण 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

सबल 

Why this answer is correct

निर्बल के बल राम जी हैं। रेखांकित का विलोम शब्द है- 'सबल'

  • निर् + बल = निर्बल
  • 'निर्' (बिना) उपसर्ग और 'बल' (ताक़त) मूल शब्द
  • नि: +  बल = निर्बल (विसर्ग संधि)
  • अर्थ: जिसमें बल या शक्ति न हो, बलहीन, शक्तिहीन, कमज़ोर, दुर्बल।
  • विलोम शब्द**- 'सबल'**
  • विशेषण शब्द

Key Points

  • किसी भी शब्द का विपरीत या उल्टा अर्थ देने वाले शब्द विलोम शब्द कहलाते है। 
  • जैसे- ईश्वर-अनिश्वर,आस्था- अनास्था, स्वास्थ्य-अस्वास्थ्य, मान-अपमान आदि।

Additional Information

निर्धन:- - निर् + धन = निर्धन - 'निर्' (बिना) उपसर्ग और 'धन' मूल शब्द - नि: +  धन = निर्धन (विसर्ग संधि) - अर्थ: जिसके पास धन न हो, धनहीन, दरिद्र, ग़रीब। - विलोम शब्द- 'धनी' - विशेषण शब्द निराश्रित:- - निर् + आश्रित =  निराश्रित - 'निर्' (बिना) उपसर्ग और 'आश्रित' (निर्भरता) मूल शब्द - दीर्घ स्वर-संधि - अर्थ: जिसका कोई सहारा न हो, बेसहारा, निरवलंब। - विलोम शब्द-'आश्रित' - विशेषण शब्द निष्प्राण:- - निस्‌ + प्राण = निष्प्राण - नि: + प्राण = निष्प्राण (विसर्ग संधि) - 'निस्‌' (बिना) उपसर्ग और 'प्राण' (जान) मूल शब्द - अर्थ: बिना प्राण का, मृत, प्राणरहित। - विलोम शब्द- 'प्राण' - विशेषण शब्द

Question 11

निम्नलिखित अशुद्ध शब्द के लिए (A), (B), (C) और (D) के सामने अलग - अलग शब्द दिए गए हैं। इनमें से शुद्ध शब्द को चुनकर चिह्नित कीजिए।

मनस्थिति

  1. AOption (a)

    मनोस्थिति 

  2. BOption (b)

    मन: स्थिति 

  3. COption (c)

    मनोस्थित 

  4. DOption (d)

    मानसिकस्थित 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

मन: स्थिति 

Why this answer is correct

'मनस्थिति' का शुद्ध शब्द है- 'मन: स्थिति' (विसर्ग (:) संबंधी अशुद्धियां)

  • मन: + स्थिति = मन:स्थिति
  • विसर्ग संधि
  • अर्थ: मन की दशा, मानसिक अवस्था।

Key Points

  • किसी शब्द में आये हुए अक्षरों को मात्राओ सहित कहने या लिखने की रीति को वर्तनी कहते हैं।
  • वर्तनी का सम्बन्ध का सीधा सम्बन्ध उच्चारण से होता है । यदि उच्चारण शुद्ध होगा तो वर्तनी शुद्ध होगी और यदि उच्चारण अशुद्ध होगा तो वर्तनी भी अशुद्ध होगी।

Additional Informationकुछ अन्य विसर्ग (:) संबंधी अशुद्धियां:-

  • अशुद्ध - शुद्ध
  • दुख - दुःख
  • प्राय - प्राय:
  • दुश्शील - दु:शील
  • निशुल्क - नि:शुल्क
  • निस्वार्थ - नि:स्वार्थ
  • प्रातकाल - प्रात:काल
  • शनै शनै - शनै: शनै:

Question 12

निम्नलिखित अशुद्ध शब्दों ले लिए (A), (B), (C) और (D) के सामने अलग - अलग शब्द गए हैं। इनमें से शुद्ध शब्द को चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

रितु

  1. AOption (a)

    ऋतु 

  2. BOption (b)

    ऋितु 

  3. COption (c)

    ऋतू 

  4. DOption (d)

    रीतु 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

ऋतु 

Why this answer is correct

'रितु' का शुद्ध शब्द है- 'ऋतु' ('ऋ' संबधी अशुद्धियां)

  • 'ऋतु' का अर्थ- मौसम, सीज़न, वसंत, माघ।
  • 'ऋतु' का विलोम- 'कुऋतु, अनृतु'।

Key Points

  • किसी शब्द में आये हुए अक्षरों को मात्राओ सहित कहने या लिखने की रीति को वर्तनी कहते हैं।
  • वर्तनी का सम्बन्ध का सीधा सम्बन्ध उच्चारण से होता है । यदि उच्चारण शुद्ध होगा तो वर्तनी शुद्ध होगी और यदि उच्चारण अशुद्ध होगा तो वर्तनी भी अशुद्ध होगी।

Additional Informationकुछ महत्वपूर्ण ('ऋ') संबधी अशुद्धियां:-

  • अशुद्ध – शुद्ध
  • रिषि – ऋषि
  • पैत्रिक – पैतृक
  • रिणी – ऋणी
  • रिधि – ऋद्धि
  • त्रितीय – तृतीय
  • रिगवेद – ऋग्वेद
  • तृकोण – त्रिकोण
  • संग्रहीत – संगृहीत
  • अनुग्रहित – अनुगृहित

Question 13

निम्नलिखित अशुद्ध शब्दों ले लिए (A), (B), (C) और (D) के सामने अलग - अलग शब्द गए हैं। इनमें से शुद्ध शब्द को चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

अक्षोहिणी

  1. AOption (a)

    अक्षौहिणी 

  2. BOption (b)

    आक्षौहीणी 

  3. COption (c)

    अक्षौहीणि

  4. DOption (d)

    अक्षौणी

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

अक्षौहिणी 

Why this answer is correct

'अक्षोहिणी' का  शुद्ध शब्द है- 'अक्षौहिणी' ('ओ' और 'औ' संबंधी अशुद्धियां)

  • अक्ष + ऊहिणी = अक्षौहिणी
  • संधि विच्छेद- अक्ष + ऊहिणी,(अ + ऊ= औ) गुण संधि
  • अक्षौहिणी का अर्थ- चतुरंगिणी सेना, सेना का एक परिमाण।

Key Points

  • किसी शब्द में आये हुए अक्षरों को मात्राओ सहित कहने या लिखने की रीति को वर्तनी कहते हैं।
  • वर्तनी का सम्बन्ध का सीधा सम्बन्ध उच्चारण से होता है । यदि उच्चारण शुद्ध होगा तो वर्तनी शुद्ध होगी और यदि उच्चारण अशुद्ध होगा तो वर्तनी भी अशुद्ध होगी।

Additional Informationकुछ महत्वपूर्ण ('ओ' और 'औ') संबंधी अशुद्धियां:-

  • अशुद्ध – शुद्ध
  • अलोकिक – अलौकिक
  • गोरव – गौरव
  • प्रोढ़ – प्रौढ़
  • झौंपड़ी – झोपड़ी
  • ओरत – औरत
  • पोरुष – पौरुष
  • त्यौहार – त्योहार

Question 14

निम्नलिखित अशुद्ध शब्दों ले लिए (A), (B), (C) और (D) के सामने अलग - अलग शब्द गए हैं। इनमें से शुद्ध शब्द को चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

ओद्योगिक

  1. AOption (a)

    औद्योगिक

  2. BOption (b)

    औद्यौगीक

  3. COption (c)

    उद्योगिक

  4. DOption (d)

    ओद्योगिकी

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

औद्योगिक

Why this answer is correct

'ओद्योगिक' का शुद्ध शब्द है- 'औद्योगिक' ('ओ' और 'औ' संबंधी अशुद्धियां) 

  • उद्योग + इक = औद्योगिक
  • ‘उद्योग’ मूल शब्द और ‘इक’ प्रत्यय  है।
  • 'औद्योगिक' का अर्थ- जो उद्योग से संबंधित हो
  • विलोम शब्द- 'अनौद्योगिक'
  • विशेषण शब्द

Key Points

  • किसी शब्द में आये हुए अक्षरों को मात्राओ सहित कहने या लिखने की रीति को वर्तनी कहते हैं।
  • वर्तनी का सम्बन्ध का सीधा सम्बन्ध उच्चारण से होता है । यदि उच्चारण शुद्ध होगा तो वर्तनी शुद्ध होगी और यदि उच्चारण अशुद्ध होगा तो वर्तनी भी अशुद्ध होगी।

Additional Informationकुछ महत्वपूर्ण ('ओ' और 'औ') संबंधी अशुद्धियां:-

  • अशुद्ध - शुद्ध
  • दौना - दोना
  • गोतम - गौतम
  • नोकरी -  नौकरी
  • पड़ौस - पड़ोस
  • लौहार - लोहार
  • ज्यौनार - ज्योनार
  • पारलोकिक - पारलौकिक

Question 15

निम्नलिखित अशुद्ध शब्दों ले लिए (A), (B), (C) और (D) के सामने अलग - अलग शब्द गए हैं। इनमें से शुद्ध शब्द को चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

अमावश्या

  1. AOption (a)

    अमावस 

  2. BOption (b)

    अमावस्या 

  3. COption (c)

    अमावशया 

  4. DOption (d)

    अमावश्य 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

अमावस्या 

Why this answer is correct

'अमावश्या' का शुद्ध शब्द है- अमावस्या ('श', 'ष' और 'स' संबंधी अशुद्धियां)

  • अमावस्या का अर्थ- अमावस, कृष्णपक्ष की अंतिम तिथि।

Key Points

  • किसी शब्द में आये हुए अक्षरों को मात्राओ सहित कहने या लिखने की रीति को वर्तनी कहते हैं।
  • वर्तनी का सम्बन्ध का सीधा सम्बन्ध उच्चारण से होता है । यदि उच्चारण शुद्ध होगा तो वर्तनी शुद्ध होगी और यदि उच्चारण अशुद्ध होगा तो वर्तनी भी अशुद्ध होगी।

Additional Informationकुछ महत्वपूर्ण ('श', 'ष' और 'स') संबंधी अशुद्धियां:-

  • अशुद्ध – शुद्ध
  • वेषभूषा – वेशभूषा
  • प्रकासन – प्रकाशन
  • प्रसंसा – प्रशंसा
  • अवकास – अवकाश
  • असोक – अशोक
  • उत्कर्श – उत्कर्ष
  • निश्फल – निष्फल
  • दुस्कर – दुष्कर
  • सुसमा – सुषमा
  • संकर – शंकर
  • निसाद – निषाद

Question 16

निम्नलिखित वाक्य या वाक्यांश के लिए चार - चार शब्द दिए गए हैं। इनमें से उपयुक्त शब्द चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

अपने देश के साथ विश्वासघात करने वाला

  1. AOption (a)

    दुरभिसन्ध 

  2. BOption (b)

    देशद्रोही 

  3. COption (c)

    दुराचारी 

  4. DOption (d)

    दुराग्रही 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

देशद्रोही 

Why this answer is correct

'देशद्रोही' उत्तर सही है।

Key Points

  • अपने देश के साथ विश्वासघात करने वाला - वाक्यांश का सही उत्तर 'देशद्रोही'  है।
  • कम से कम शब्दों में अधिक से अधिक बात कहने की कला जो भाषा को प्रभावशाली बनाती है, वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाती है।

Additional Information

  • दुरभिसन्ध -दुष्ट उद्देश्य से की जानेवाली मंत्रणा सलाह।
  • दुराचारी -वह व्यक्ति जिसका व्यवहार बुरा हो।
  • दुराग्रही -अपनी बात पर अनुचित तरीके से अड़ा रहने वाला।

Question 17

निम्नलिखित वाक्य या वाक्यांश के लिए चार - चार शब्द दिए गए हैं। इनमें से उपयुक्त शब्द चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

जिसको रोकना या निवारण करना कठिन हो

  1. AOption (a)

    दुराग्रह 

  2. BOption (b)

    दुर्निवार 

  3. COption (c)

    दुर्गम 

  4. DOption (d)

    दुर्लभ 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

दुर्निवार 

Why this answer is correct

'दुर्निवार'  उत्तर सही है।

Key Points

  • जिसको रोकना या निवारण करना कठिन हो  - वाक्यांश का सही उत्तर 'दुर्निवार'  है ।
  • कम से कम शब्दों में अधिक से अधिक बात कहने की कला जो भाषा को प्रभावशाली बनाती है, वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाती है।

Additional Information

  • दुराग्रह  - अनुचित बात के लिए आग्रह करना।
  • दुर्लभ  - कठिनता से प्राप्त होने वाला
  • दुर्गम  - जिसमें जाना कठिन हो।

Important Points

  • चलने योग्य -चलनीय
  • तीसरा प्रहर - अपरान्ह
  • वह समय जब सूर्य मध्य आकाश में पहुँचता है - मध्यान्ह
  • पर्वत के उपर की समतल भूमि -अधित्यका

Question 18

निम्नलिखित वाक्य या वाक्यांश के लिए चार - चार शब्द दिए गए हैं। इनमें से उपयुक्त शब्द चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

जो तीनों गुणों (सत्व, रज और तम) से परे हो

  1. AOption (a)

    त्रिगुणातीत 

  2. BOption (b)

    त्रिकालज्ञ 

  3. COption (c)

    त्रिकालदर्शी 

  4. DOption (d)

    त्रिदेव

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

त्रिगुणातीत 

Why this answer is correct

'त्रिगुणातीत' उत्तर सही है।

Key Points

  • जो तीनों गुणों (सत्व, रज और तम) से परे हो  - वाक्यांश का सही उत्तर 'त्रिगुणातीत'  है।
  • कम से कम शब्दों में अधिक से अधिक बात कहने की कला जो भाषा को प्रभावशाली बनाती है, वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाती है।

Additional Information

  • त्रिकालदर्शी - तीनों कालों को देखने वाला।
  • त्रिकालज्ञ  - तीनों कालों की बात जानने वाला।
  • त्रिदेव  -ब्रह्मा, विष्णु, महेश।

Important Points

  • वाक्यांश को संक्षेप में सामसिक पदका रूप भी दिया जाता है।
  • भाषा में कई शब्दों के स्थान पर बोलकर हम भाषा को प्रभावशाली बनाते है।

Question 19

निम्नलिखित वाक्य या वाक्यांश के लिए चार - चार शब्द दिए गए हैं। इनमें से उपयुक्त शब्द चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

दूसरों के दोषों को ढूँढ़ने वाला

  1. AOption (a)

    छिद्रान्वेषण 

  2. BOption (b)

    छिद्रान्वेषी 

  3. COption (c)

    छँटनी 

  4. DOption (d)

    छद्मवेशी 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

छिद्रान्वेषी 

Why this answer is correct

'छिद्रान्वेषी' उत्तर सही है।

Key Points

  • दूसरों के दोषों को ढूँढ़ने वाला - वाक्यांश का सही उत्तर 'छिद्रान्वेषी' है।
  • कम से कम शब्दों में अधिक से अधिक बात कहने की कला जो भाषा को प्रभावशाली बनाती है, वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाती है।
  • ऐसे शब्दों को अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द भी कहा जाता है।

Additional Information

शब्दवाक्यांश
छिद्रान्वेषणकिसी काम या व्यक्ति में छिद्र या दोष निकालने का कार्य ।
छँटनीकर्मचारियों आदि को छाँटकर निकालने की क्रिया।
छद्मवेशीछिपे वेश में रहना ।

Mistake Points

  • वह जो छिद्रान्वेषण करता है : छिद्रान्वेषी कहलाता है।
  • दूसरों के दोषों को निकलने की प्रक्रिया :छिद्रान्वेषण।
  • और दूसरों के दोषों को निकालने वाला 'छिद्रान्वेषी' कहलाता है।

Important Points

  • जो कम खाता हो - अल्पहारी
  • फल खाने वाला - फलाहारी
  • कंदमूल खाने वाला -शाकाहारी

Question 20

निम्नलिखित वाक्य या वाक्यांश के लिए चार - चार शब्द दिए गए हैं। इनमें से उपयुक्त शब्द चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

जो बुद्धि द्वारा जाना जा सके

  1. AOption (a)

    बुद्धिजीवी

  2. BOption (b)

    बोधगम्य 

  3. COption (c)

    बौद्धिक 

  4. DOption (d)

    बुद्धिमान 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

बोधगम्य 

Why this answer is correct

'बोधगम्य' उत्तर सही है।

Key Points

  • जो बुद्धि द्वारा जाना जा सके  - वाक्यांश का सही उत्तर 'बोधगम्य'  है ।
  • कम से कम शब्दों में अधिक से अधिक बात कहने की कला जो भाषा को प्रभावशाली बनाती है, वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाती है।
  • ऐसे शब्दों को अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द भी कहा जाता है ।

Additional Information

शब्दवाक्यांश
बुद्धिजीवीजिसकी जीविका बुद्धि के बल पर चलती हो।
बौद्धिकबुद्धि द्वारा ग्रहण किये जाने योग्य।
बुद्धिमानजो समझदार हो।

Important Points

  • आगे आने वाला -आगामी
  • वह सुचना जो सरकार की ओर से जारी हो -अधिसूचना
  • विधयिका द्वारा स्वीकृत नियम -अधिनियम

Question 21

निम्नलिखित प्रत्येक वाक्य में एक शब्द रेखांकित है। प्रत्येक रेखांकित शब्द के लिए (A), (B), (C) और (D) के सामने एक - एक शब्द लिखा गया है। इनमें से रेखांकित शब्द से अर्थ की दृष्टि से उपयुक्त विकल्प चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए। 

सीता जी भूमि तनया हैं।

  1. AOption (a)

    बहन 

  2. BOption (b)

    बेटी 

  3. COption (c)

    बहु 

  4. DOption (d)

    पड़ोसन 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

बेटी 

Why this answer is correct

'बेटी' सही उत्तर है।

Key Points

  • वाल्मीकि रामायण में, सीता जी को वर्तमान बिहार के मिथिला क्षेत्र में सीतामढ़ी के रूप में माना जाता है ।
  • एक जोते वाले खेत में एक कुंड में खोजा गया था इसीलिए उन्हें  भूमि  की बेटी के रूप में माना जाता है।
  • मिथिला के राजा जनक और उनकी पत्नी सुनैना ने उनका पालन-पोषण किया ।
  • यह कहानी कम्बन के रामावतारम, रामायण के तमिल संस्करण में रूपांतरित है।

Additional Information

  • बहिन का पर्यायवाची -अग्रजा, सहोदर आदि।
  • बहु का पर्यायवाची- भार्या, दूल्हन, अर्द्धागिनी आदि।
  • पड़ोसन का पर्यायवाची- हमसाया, प्रति वेशी, प्रतिवासी आदि।

Question 22

निम्नलिखित प्रत्येक वाक्य में एक शब्द रेखांकित है। प्रत्येक रेखांकित शब्द के लिए (A), (B), (C) और (D) के सामने एक - एक शब्द लिखा गया है। इनमें से रेखांकित शब्द से अर्थ की दृष्टि से उपयुक्त विकल्प चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए। 

परमार्थ की इच्छा अच्छी भावना है।

  1. AOption (a)

    कामना 

  2. BOption (b)

    कामिनी 

  3. COption (c)

    कांता 

  4. DOption (d)

    रमणी 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

कामना 

Why this answer is correct

'कामना' सही उत्तर है।

Key Points

  • कामना का अर्थ - इच्छा है।
  • कामिनी का अर्थ-सुन्दर  स्त्री
  • कांता का अर्थ-चमक
  • रमणी का अर्थ - सुन्दर  स्त्री
  • अतः स्पष्ट है परमार्थ की इच्छा अच्छी भावना है।वाक्य में इच्छा का अर्थ कामना है।

Important Points 

  • वह व्यक्ति जिसका ज्ञान शून्य हो -अज्ञ
  • वह जो आक्रमण करने वाला हो -अभियोगी
  • जिसका आज ही विवाह हुआ हो -सद्यः परिणित

Question 23

निम्नलिखित प्रत्येक वाक्य में एक शब्द रेखांकित है। प्रत्येक रेखांकित शब्द के लिए (A), (B), (C) और (D) के सामने एक - एक शब्द लिखा गया है। इनमें से रेखांकित शब्द से अर्थ की दृष्टि से उपयुक्त विकल्प चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए। 

अच्छा शिक्षक विद्यार्थी का जीवन बदल देता है।

  1. AOption (a)

    चाटुकार 

  2. BOption (b)

    आचार्य 

  3. COption (c)

    बटुक 

  4. DOption (d)

    ज्ञानवान 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

आचार्य 

Why this answer is correct

'आचार्य' सही उत्तर है।

Key Points

  • अच्छा शिक्षक विद्यार्थी का जीवन बदल देता है। वाक्य का सटीक विकल्प आचार्य होगा क्योंकि शिक्षक का समानार्थी शब्द आचार्य ही है।
  • चाटुकार का अर्थ है -चापलूसी करने वाला।
  • बटुक  का अर्थ है -छोटी उम्र का बालक।
  • ज्ञानवान का अर्थ है-योग्य व्यक्ति।​

Additional Information

  • शिक्षक का पर्यायवाची है -अध्यापक, मनीषी, सुज्ञ,कथावाचक, पंडित, बुद्धिमान आदि।
  • चाटुकार का पर्यायवाची है-खुशामदी, चापलूस आदि।
  • ज्ञानवान का पर्यायवाची है-पंडित,विद्वान, विवेकी, सुविज्ञ आदि।

Question 24

निम्नलिखित प्रत्येक वाक्य में एक शब्द रेखांकित है। प्रत्येक रेखांकित शब्द के लिए (A), (B), (C) और (D) के सामने एक - एक शब्द लिखा गया है। इनमें से रेखांकित शब्द से अर्थ की दृष्टि से उपयुक्त विकल्प चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए। 

अट्टालिका से कुटिया भली।

  1. AOption (a)

    निकेतन 

  2. BOption (b)

    महल 

  3. COption (c)

    पर्णकुटी 

  4. DOption (d)

    आश्रम 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

महल 

Why this answer is correct

'महल' सही उत्तर है।

Key Points

  • अट्टालिका का पर्याय है  -महल, अटारी, शिलाटक, बिल आदि।
  • निकेतन का पर्याय है -आवास, निवास, मकान, गृह, निलय, आलय आदि।
  • पर्णकुटी का पर्याय है -कुटिया, कुटीर, झुग्गी आदि।
  • आश्रम का पर्याय है - संघ,स्तर, अखाड़ा, आदि l

Additional Information

  • अट्टालिका  का अर्थ है -अटारी या महल l

Question 25

निम्नलिखित प्रत्येक वाक्य में एक शब्द रेखांकित है। प्रत्येक रेखांकित शब्द के लिए (A), (B), (C) और (D) के सामने एक - एक शब्द लिखा गया है। इनमें से रेखांकित शब्द से अर्थ की दृष्टि से उपयुक्त विकल्प चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए। 

कल्पवृक्ष कामनाओं को पूर्ण करता है।

  1. AOption (a)

    पुण्डरीक 

  2. BOption (b)

    कल्पद्रुम 

  3. COption (c)

    नीरज 

  4. DOption (d)

    अरविन्द 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

कल्पद्रुम 

Why this answer is correct

'कल्पद्रुम' सही उत्तर है। 

Key Points

  • 'कल्पद्रुम' का पर्याय है  -पारिजात, मन्दार, कल्पवृक्ष, देवद्रुम आदि।
  • पुण्डरीक का पर्याय है -कमल, पंकज, श्वेत, सफेद कोढ़, आदि।
  • नीरज का पर्याय है -जलज, वारिज, अम्बुज, राजीव, आदि।
  • अरविन्द का पर्याय है- अंबुज, अब्ज, इंदीवर, उत्पल, कंज, कँवल, आदि l

Additional Information

शब्दपरिभाषाउदाहरण
पर्यायवाचीएक ही अर्थ में प्रयुक्त होने वाले शब्द जो बनावट में भले ही अलग हों, पर्यायवाची या समानार्थी शब्द कहलाते हैं।**आग-**अनल, पावक, दहन। **हवा-**समीर, अनिल, वायु।

Question 26

निम्नलिखित वाक्यों को सावधानी से पढ़ने के बाद अशुद्ध अंश की पहचान करके (A), (B), (C) में से त्रुटी से संबंधित अक्षर को उत्तर पत्रक में लिखिए। यदि कोई त्रुटी नहीं है, तो (D) के माध्यम से सूचित कीजिए।

दरअसल में (A)/ वह बहुत (B)/ काइयाँ है।  (C)/ कोई त्रुटी नहीं। (D)/

  1. AOption (a)

    (A)

  2. BOption (b)

    (B)

  3. COption (c)

    (C)

  4. DOption (d)

    (D)

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

(A)

Why this answer is correct

'दरअसल' शब्द में त्रुटि है। 

Key Points

अशुद्ध वाक्य -

  • दरअसल में वह बहुत काइयाँ है।
  • काइयाँ का अर्थ होता है: चालाक

शुद्ध वाक्य -

  • असल में वह बहुत काइयाँ है।
  • प्रस्तुत वाक्य में पुनरुक्ति सम्बन्धी अशुद्धियाँ है।

Additional Information

  • संज्ञा, सर्वनाम जैसे शब्दों का वाक्यों में बातों का बार - बार दोहराना पुनरुक्ति कहलाता है,
  • ऐसा करने से उन शब्दों का भार वाक्य में बढ़ जाता है और वे ज्यादा प्रभावशाली बन जाते है।
  • ​जैसे: पढ़ते-पढ़ते मैं अक्सर सो जाया करता हूँ।

Question 27

निम्नलिखित वाक्यों को सावधानी से पढ़ने के बाद अशुद्ध अंश की पहचान करके (A), (B), (C) में से त्रुटि से संबंधित अक्षर को उत्तर पत्रक में लिखिए। यदि कोई त्रुटि नहीं है, तो (D) के माध्यम से सूचित कीजिए। 

मध्यकालीन युग में (A)/ कलाओं की बहुत (B)/ उन्नति हुई। (C)/ कोई त्रुटी नहीं। (D)

  1. AOption (a)

    (A)

  2. BOption (b)

    (B)

  3. COption (c)

    (C)

  4. DOption (d)

    (D)

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

(B)

Why this answer is correct

B उत्तर सही है।

Key Pointsमध्यकालीन युग में कला की बहुत उन्नति हुई l

  • यहाँ कलाओं के स्थान पर कला शब्द आएगा।

Additional Information

वाक्य में गलतियाँ अनेक प्रकार से होती हैउदाहरण
1-शब्द के निर्माण संबंधी अशुद्धियाँहमें सदैव निःस्वार्थ भाव से सेवा करनी चाहिए l
2.शब्द के चयन संबंधी अशुद्धियाँहमारी प्रधानाचार्य बहुत सख्त है l
3.लिंग के चयन संबंधी अशुद्धियाँकल कृति बाजार जाएगी l
4.वचन के चयन संबंधी अशुद्धियाँएक दर्जन केले लाओ l
5.सर्वनाम के चयन संबंधी अशुद्धियाँमुझे लौकी पसंद नहीं l
6.विशेषण के चयन संबंधी अशुद्धियाँमुझे नीले रंग कि साड़ी पसंद हैं l
7.क्रिया के चयन संबंधी अशुद्धियाँवर्षा नाच रही हैं l
8.संज्ञा के चयन संबंधी अशुद्धियाँमैं गाय का दूध ले आई l

Question 28

निम्नलिखित वाक्यों को सावधानी से पढ़ने के बाद अशुद्ध अंश की पहचान करके (A), (B), (C) में से त्रुटी से संबंधित अक्षर को उत्तर पत्रक में लिखिए। यदि कोई त्रुटी नहीं है, तो (D) के माध्यम से सूचित कीजिए। 

वह नित्य (A)/ गाने की कसरत (B)/ करता है। (C)/ कोई त्रुटी नहीं। (D)

  1. AOption (a)

    (A)

  2. BOption (b)

    (B)

  3. COption (c)

    (C)

  4. DOption (d)

    (D)

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

(B)

Why this answer is correct

B विकल्प में यहाँ त्रुटि है, कसरत शब्द यहाँ गलत प्रयोग में आया है।

Key Points

  • वह नित्य गाने की कसरत करता है l वाक्य में त्रुटि है। यहाँ कसरत शब्द कि जगह रियाज़ या अभ्यास शब्द का प्रयोग होगा ।
  • शुद्ध वाक्य :
  • वह नित्य गाने का रियाज़ करता है ।
  • प्रस्तुत वाक्य में शब्द ज्ञान सम्बन्धी त्रुटि है

Additional Information 

  • कसरत का अर्थ है -व्यायाम
  • रियाज़ का अर्थ -तपस्या या अभ्यास

Question 29

निम्नलिखित वाक्यों को सावधानी से पढ़ने के बाद अशुद्ध अंश की पहचान करके (A), (B), (C) में से त्रुटी से संबंधित अक्षर को उत्तर पत्रक में लिखिए। यदि कोई त्रुटी नहीं है, तो (D) के माध्यम से सूचित कीजिए। 

चिड़िया (A)/ गा (B)/ रही है। (C) कोई त्रुटी नहीं। (D)

  1. AOption (a)

    (A)

  2. BOption (b)

    (B)

  3. COption (c)

    (C)

  4. DOption (d)

    (D)

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

(B)

Why this answer is correct

अंश B में त्रुटि  है।

Key Points

  • चिड़िया गा रही है वाक्य त्रुटि पूर्ण है।
  • शुद्ध वाक्य होगा - चिड़िया चहक रही है।
  • यहाँ गा के स्थान पर चहक शब्द का प्रयोग उचित है।
  • प्रस्तुत वाक्य में शब्द ज्ञान सम्बन्धी त्रुटि है।

Question 30

निम्नलिखित वाक्यों को सावधानी से पढ़ने के बाद अशुद्ध अंश की पहचान करके (A), (B), (C) में से त्रुटी से संबंधित अक्षर को उत्तर पत्रक में लिखिए। यदि कोई त्रुटी नहीं है, तो (D) के माध्यम से सूचित कीजिए। 

बाण बड़ा (A)/ उपयोगी (B)/ शस्त्र है। (C)/ कोई त्रुटि नहीं। (D)

  1. AOption (a)

    (A)

  2. BOption (b)

    (B)

  3. COption (c)

    (C)

  4. DOption (d)

    (D)

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

(C)

Why this answer is correct

अंश C में त्रुटि है।

Key Points

  • बाण बड़ा उपयोगी शस्त्र है इस वाक्य में शस्त्र के स्थान पर अस्त्र शब्द का प्रयोग उचित है।
  • इसमें शब्द ज्ञान सम्बन्धी त्रुटि है।

Important Points

  • अस्त्र : फेंककर चलाने वाले हथियार जैसे: बाण
  • शस्त्र : हाथ से मारने वाले हथियार जैसे: तलवार

निर्देश :  निम्नलिखित अवतरण को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

शासन की पहुँच प्रवृत्ति और निवृत्ति की बाहरी व्यवस्था तक ही होती है। उनके मूल या मर्म तक उनकी गति नहीं होती, भीतरी या सच्ची प्रवृत्ति - निवृत्ति को जागरित रखने वाली शक्ति कविता है, जो धर्म में शक्ति - भावना को जगाती रहती है। भक्ति धर्म की रसात्मक अनुभूति है। अपने मंगल और लोक के मंगल का संगम उसी के भीतर दिखाई पड़ता है। इस संगम के लिए प्रकृति के क्षेत्र के बीच मनुष्य को अपने ह्रदय के प्रसार का अभ्यास करना चाहिए। जिस प्रकार ज्ञान नरसत्ता के प्रसार के लिए है उसी प्रकार ह्रदय भी। राग��त्मिका वृत्ति के प्रसार के बिना विश्व के साथ जीवन की प्रकृत सामंजस्य घटित नहीं हो सकता। जब मनुष्य के सुख और आनंद का मेल शेष प्रकृति के सुख - सौंदर्य के साथ हो जायेगा, जब उसकी रक्षा का भाव तृणागुल्म, वृक्ष -लता, पशु - पक्षी, कीट - पतंग, सबकी रक्षा के भाव के साथ समन्वित हो जाएगा, तब उसके अवतार का उद्देश्य पूर्ण हो जायेगा और वह जगत् का सच्चा प्रतिनिधि हो जाएगा।

Question 31

स्व और लोक दोनों के मंगल का मिलन - बिन्दु किसके भीतर है ?

  1. AOption (a)

    भक्ति 

  2. BOption (b)

    ज्ञान 

  3. COption (c)

    योग 

  4. DOption (d)

    कर्म 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

भक्ति 

Why this answer is correct

सही उत्तर 'भक्ति' है।

Key Points

  • प्रस्तुत गद्यांश के अनुसार स्व और लोक दोनों के मंगल का मिलन - बिन्दु भक्ति के भीतर है।
  • भक्ति धर्म की रसात्मक अनुभूति है। अपने मंगल और लोक के मंगल का संगम उसी के भीतर दिखाई पड़ता है।
  • इस संगम के लिए प्रकृति के क्षेत्र के बीच मनुष्य को अपने ह्रदय के प्रसार का अभ्यास करना चाहिए। जिस प्रकार ज्ञान नरसत्ता के प्रसार के लिए है उसी प्रकार ह्रदय भी।

Additional Information

  • भक्ति का पर्यायवाची शब्द है - पूजा करना, सम्मान करना, अदब करना आदि।
  • भक्ति का विलोम -भगवंत है।
  • भक्ति का अर्थ -अनुराग है।
  • भक्ति का महत्त्व -भक्ति के द्वारा ही मनुष्य ईश्रवर को प्राप्त कर सकता है।

निर्देश :  निम्नलिखित अवतरण को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

शासन की पहुँच प्रवृत्ति और निवृत्ति की बाहरी व्यवस्था तक ही होती है। उनके मूल या मर्म तक उनकी गति नहीं होती, भीतरी या सच्ची प्रवृत्ति - निवृत्ति को जागरित रखने वाली शक्ति कविता है, जो धर्म में शक्ति - भावना को जगाती रहती है। भक्ति धर्म की रसात्मक अनुभूति है। अपने मंगल और लोक के मंगल का संगम उसी के भीतर दिखाई पड़ता है। इस संगम के लिए प्रकृति के क्षेत्र के बीच मनुष्य को अपने ह्रदय के प्रसार का अभ्यास करना चाहिए। जिस प्रकार ज्ञान नरसत्ता के प्रसार के लिए है उसी प्रकार ह्रदय भी। रागात्मिका वृत्ति के प्रसार के बिना विश्व के साथ जीवन की प्रकृत सामंजस्य घटित नहीं हो सकता। जब मनुष्य के सुख और आनंद का मेल शेष प्रकृति के सुख - सौंदर्य के साथ हो जायेगा, जब उसकी रक्षा का भाव तृणागुल्म, वृक्ष -लता, पशु - पक्षी, कीट - पतंग, सबकी रक्षा के भाव के साथ समन्वित हो जाएगा, तब उसके अवतार का उद्देश्य पूर्ण हो जायेगा और वह जगत् का सच्चा प्रतिनिधि हो जाएगा।

Question 32

नरसत्ता के प्रसार के लिए उपयुक्त है :-

  1. AOption (a)

    ज्ञान-ह्रदय 

  2. BOption (b)

    ज्ञान 

  3. COption (c)

    ह्रदय 

  4. DOption (d)

    कर्म 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

ज्ञान-ह्रदय 

Why this answer is correct

सही उत्तर 'ज्ञान-ह्रदय' है।

  • प्रस्तुत गद्यांश के अनुसार नरसत्ता के प्रसार के लिए ज्ञान और हृदय दोनों ही उपयुक्त है।

Key Points

  • भक्ति धर्म की रसात्मक अनुभूति है। अपने मंगल और लोक के मंगल का संगम उसी के भीतर दिखाई पड़ता है।
  • इस संगम के लिए प्रकृति के क्षेत्र के बीच मनुष्य को अपने ह्रदय के प्रसार का अभ्यास करना चाहिए। जिस प्रकार ज्ञान नरसत्ता के प्रसार के लिए है उसी प्रकार ह्रदय भी।
  • ज्ञान लोगो की भौतिक और सामाजिक क्रिया कलापों की उपज है ज्ञान के द्वारा ही हम नर और नारायण के अंतर को समझ पाते है,
  • ज्ञान के के द्वारा ही हम अपने मंगल और लोक के मंगल का संगम हम देख सकते है अर्थात समझ सकते है।
  • अतः स्पष्ट है कि नरसत्ता के प्रसार के लिए ज्ञान ही उपयुक्त है,हम अपने ज्ञान के चक्षु द्वारा इस अंतर को हटा सकते है।

Additional Information

  • ज्ञान का पर्यायवाची शब्द है -बोध, विवेक, परिचय, आत्मज्ञान आदि।
  • ज्ञान का विलोम -अज्ञानता है।
  • ज्ञान का अर्थ -विद्या है।
  • ज्ञान का महत्त्व -ज्ञान मानव जीवन में रीढ़ की हड्डी की तरह कार्य करता है।
  • ज्ञान मनुष्य की तीसरी आँख है।

Question 33

जीवन का सामंजस्य विश्व के साथ स्थापित करने के लिए आवश्यक है 

  1. AOption (a)

    प्रकृति 

  2. BOption (b)

    ज्ञानात्मिका वृत्ति 

  3. COption (c)

    वैराग्य 

  4. DOption (d)

    रागात्मिका वृत्ति 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

रागात्मिका वृत्ति 

Why this answer is correct

सही उत्तर रागात्मिका वृत्ति है। 

Key Points

  • रागात्मिका वृत्ति के प्रसार के बिना विश्व के साथ जीवन की प्रकृत सामंजस्य घटित नहीं हो सकता। अतः स्पष्ट है कि  सही उत्तर रागात्मिका वृत्ति है।

Additional Information

  • प्रकृति का अर्थ  - प्रकृति  को वह सबकुछ कहा जा सकता है जो मनुष्य द्वारा निर्मित नहीं है प्रकृति  को हम बल या गतिविधि है जो स्वाभाविक चीजो नियंत्रित करती है।
  • ज्ञानात्मिका का अर्थ- ज्ञान सम्बन्धी।
  • वैराग्य का अर्थ-  राग से विलग होना।

Question 34

सच्ची प्रवृत्ति - निवृत्ति जागरित रखने की शक्ति किसमें होती है ?

  1. AOption (a)

    कविता 

  2. BOption (b)

    विज्ञान

  3. COption (c)

    दर्शन 

  4. DOption (d)

    समाजशास्त्र 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

कविता 

Why this answer is correct

सही उत्तर 'कविता' है।

Key Points

  • सच्ची प्रवृत्ति - निवृत्ति को जागरित रखने वाली शक्ति कविता है, जो धर्म में शक्ति - भावना को जगाती रहती है। भक्ति धर्म की रसात्मक अनुभूति है।
  • अर्थात कविता ही एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा हम जनसाधारण को प्रेरित करके धर्म की शक्ति को बढ़ा सकते।

Additional Information

  • विज्ञान का अर्थ - विज्ञान वह विधा है जिसके द्वारा हम चीजो को देखते है, सुनते है, परखते है, फिर विश्वास करते है।
  • दर्शन का अर्थ - ज्ञान के प्रति अनुराग ही दर्शन है।
  • समाजशास्त्र का अर्थ -सामाजिक समूहों का विज्ञान।

Question 35

मनुष्य के अवतार का उद्देश्य कब पूर्ण कहा जाएगा ?

  1. AOption (a)

    सिर्फ मनुष्य समाज के साथ सामंजस्य स्थापित होने से 

  2. BOption (b)

    मनुष्य समाज का शेष प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित होने से 

  3. COption (c)

    पशु - पक्षियों के साथ सामंजस्य स्थापित होने से 

  4. DOption (d)

    वृक्ष - लता के साथ सामंजस्य स्थापित होने से 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

मनुष्य समाज का शेष प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित होने से 

Why this answer is correct

मनुष्य समाज का शेष प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित होने से सही उत्तर है। 

Key Points

  • प्रस्तुत गद्यांश के अनुसार जब मनुष्य के सुख और आनंद का मेल शेष प्रकृति के सुख - सौंदर्य के साथ हो जायेगा
  • तब मनुष्य समाज का शेष प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित कर पायेगा।
  • जब उसकी रक्षा का भाव तृणागुल्म, वृक्ष -लता, पशु - पक्षी, कीट - पतंग, सबकी रक्षा के भाव के साथ समन्वित हो जाएगा
  • तब उसके अवतार का उद्देश्य पूर्ण हो जायेगा और वह जगत् का सच्चा प्रतिनिधि हो जाएगा।
  • अतः स्पष्ट है कि मनुष्य समाज का शेष प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित होने से विकल्प सही है।

Question 36

यहाँ वाक्य दिया गया हैं। प्रत्येक वाक्य में चार विकल्प हैं। इनमें से जो शुद्ध वाक्य हो उसके लिए निर्धारित (A), (B), (C) और (D) में से कोई एक उत्तर के रूप में उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

छात्रों ने मुख्य अतिथि को एक फूलों की माला पहनाई।

  1. AOption (a)

    छात्रों के द्वारा एक फूल की माला अतिथि को पहनाई।

  2. BOption (b)

    फूलों की एक माला अतिथि को दी छात्रों ने।

  3. COption (c)

    मुख्य अतिथि को छात्रों ने फूलों की माला प्रदान की।

  4. DOption (d)

    छात्रों ने मुख्य अतिथि को फूलों की एक माला पहनाई।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

छात्रों ने मुख्य अतिथि को फूलों की एक माला पहनाई।

Why this answer is correct

"छात्रों ने मुख्य अतिथि को फूलों की एक माला पहनायी।" वाक्य शुद्ध वाक्य है।

  • उपर्युक्त वाक्य में पदक्रम संबंधी अशुद्धि है।
  • एक फूलों की माला कभी नहीं होती है।
  • यह विरोधाभास है कि एक तरफ तो एक शब्द का प्रयोग कर रहे हैं तथा उसके पश्चात बहुवचन शब्द फूलों का प्रयोग हुआ है जो कि गलत है।
  • अतः फूलों की एक माला सही है।

Additional Information

अतिथि के पर्यायवाची

  • आगंतुक, पहुना, मेहमान, अभ्यागत पाहुना, गृहागत, आगत।

फूल शब्द का उच्चारण कभी कभी फ़ूल किया जाता है जो कि अंग्रेजी का शब्द है।अतः यह ग़लत है।

  • फूल शब्द ही सही है।
  • फ (PH)

Question 37

यहाँ वाक्य दिया गया हैं। प्रत्येक वाक्य में चार विकल्प हैं। इनमें से जो शुद्ध वाक्य हो उसके लिए निर्धारित (A), (B), (C) और (D) में से कोई एक उत्तर के रूप में उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

भीड़ में चार पटना के व्यक्ति भी थे।

  1. AOption (a)

    भीड़ में पटना के चार व्यक्ति भी थे।

  2. BOption (b)

    चार व्यक्ति भी थे भीड़ में पटना वाले।

  3. COption (c)

    पटना वाले चार व्यक्तियों की बड़ी भीड़ थी।

  4. DOption (d)

    पटना वाले चार व्यक्तियों ने बड़ी भीड़ लगा रखी थी।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

भीड़ में पटना के चार व्यक्ति भी थे।

Why this answer is correct

"भीड़ में पटना के चार व्यक्ति भी थे।" वाक्य शुद्ध वाक्य है।

  • उपर्युक्त वाक्य में पद क्रम संबंधी दोष है।
  • क्योंकि चार पटना कभी हो ही नहीं सकता अतः यह अशुद्ध है।
  • पटना के चार व्यक्ति सही है।

Additional Information

व्यक्ति के पर्याय

  • जन, व्यष्टि, मनुष्य, आदमी।

स्त्री के पर्यायवाची

  • अबला, नारी, महिला, रमणी
  • कामिनी, कान्ता, सुंदरी, औरत, वनिता।

Question 38

यहाँ वाक्य दिया गया हैं। प्रत्येक वाक्य में चार विकल्प हैं। इनमें से जो शुद्ध वाक्य हो उसके लिए निर्धारित (A), (B), (C) और (D) में से कोई एक उत्तर के रूप में उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

मेरे नये पते से चिट्ठियाँ भेजना।

  1. AOption (a)

    मेरे नये पते पर चिट्ठियाँ भेजना।

  2. BOption (b)

    चिट्ठियाँ मेरे नये पते पर को ही भेजना।

  3. COption (c)

    मेरे नये - नये पते पर चिट्ठियाँ भेजना।

  4. DOption (d)

    चिट्ठियाँ भेजना नये पते पर मेरे।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

मेरे नये पते पर चिट्ठियाँ भेजना।

Why this answer is correct

मेरे नये पते पर चिठ्ठियाँ भेजना वाक्य शुद्ध है।

  • यहाँ पर से परसर्ग के स्थान पर पर परसर्ग आएगा।
  • यह अधिकरण कारक है।
  • अधिकरण कारक :- में , पर

Additional Information

परसर्ग

  • वाक्य में प्रयुक्त संज्ञा अथवा सर्वनाम का वाक्य के अन्य पदों के साथ संबंध बताने वाले को कारक या परसर्ग कहते हैं।
  • जैसे :-
  • राम ने खाना खाया।
  • सीता को जंगल में रहना पड़ा।

Question 39

यहाँ वाक्य दिया गया हैं। प्रत्येक वाक्य में चार विकल्प हैं। इनमें से जो शुद्ध वाक्य हो उसके लिए निर्धारित (A), (B), (C) और (D) में से कोई एक उत्तर के रूप में उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

जीवन और साहित्य का घोर संबंध है।

  1. AOption (a)

    जीवन ओए साहित्य का गजब संबंध है।

  2. BOption (b)

    जीवन और साहित्य का घनिष्ठ संबंध है।

  3. COption (c)

    बड़ा गहरा संबंध जीवन और साहित्य का है।

  4. DOption (d)

    जीवन और साहित्य का अनिवार्य संबंध है।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

जीवन और साहित्य का घनिष्ठ संबंध है।

Why this answer is correct

"जीवन और साहित्य का घनिष्ठ संबंध है।" वाक्य शुद्ध वाक्य है।

  • दो वस्तुओं के संबंध को दर्शाने के लिए घोर शब्द उपयुक्त नहीं हैं।
  • अतः यहाँ पर घनिष्ठ शब्द सही है।

Additional Information

घनिष्ठ

  • विशेषण
  • जिसके साथ अत्यधिक मित्रता का संबंध हो।
  • बहुत घना या गहरा मित्रता का संबंध हो।

घोर

  • विशेषण
  • डरावना।
  • गहरा।
  • क्रिया विशेषण
  • बहुत अधिक, अत्यंत।

Question 40

यहाँ वाक्य दिया गया हैं। प्रत्येक वाक्य में चार विकल्प हैं। इनमें से जो शुद्ध वाक्य हो उसके लिए निर्धारित (A), (B), (C) और (D) में से कोई एक उत्तर के रूप में उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली कविता चरितार्थ होती है।

  1. AOption (a)

    जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली कथा चरितार्थ होती है।

  2. BOption (b)

    जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली कहावत चरितार्थ होती है।

  3. COption (c)

    जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली प्रोक्ति चरितार्थ होती है।

  4. DOption (d)

    जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली घटना चरितार्थ होती है।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली कहावत चरितार्थ होती है।

Why this answer is correct

"जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली कहावत चरितार्थ होती है।" वाक्य शुद्ध वाक्य है।

  • क्योंकि जिसकी लाठी उसकी भैंस कविता नहीं है कहावत है।

Additional Information

जिसकी लाठी उसकी भैंस

  • अर्थ :- बलवान की ही जीत होती है।

वाक्य प्रयोग

  • सरपंच ने जिसे चाहा उसे बीज दिया। बेचारे किसान कुछ न कर पाए। इसे कहते हैं- जिसकी लाठी उसकी भैंस।

चरितार्थ

  • विशेषण
  • जिसका अभिप्राय पूरा हो गया हो, कृतकार्य, कृतार्थ।
  • जिसके अस्तित्व का उद्देश्य पूर्ण हो गया हो।

Question 41

यहाँ वाक्य दिया गया हैं। प्रत्येक वाक्य में चार विकल्प हैं। इनमें से जो शुद्ध वाक्य हो उसके लिए निर्धारित (A), (B), (C) और (D) में से कोई एक उत्तर के रूप में उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

गीता ने गीत की दो - चार लड़ियाँ गायीं।

  1. AOption (a)

    गीता ने गीत की पंक्तियाँ कुछ गायीं।

  2. BOption (b)

    गीता ने गीत की दो - चार कड़ियाँ गायीं।

  3. COption (c)

    गीत की दो - चार पंक्तियाँ गीता ने गायीं।

  4. DOption (d)

    गीता ने गायीं गीत की दो - चार कड़ियाँ।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

गीता ने गीत की दो - चार कड़ियाँ गायीं।

Why this answer is correct

"गीता ने गीत की दो-चार कड़ियाँ गायीं।" वाक्य शुद्ध वाक्य है।

  • यहाँ शब्द चयन की त्रुटि है।
  • क्योंकि गीत की लड़ियाँ नहीं कड़ियाँ होती है।
  • कड़ियाँ बंध युक्त होती है।

दो-चार शब्द के मध्य हाइफ़न (-) लगाना ज़रूरी है। अन्यथा यह गलत होगा।

Additional Information

गीत

  • स्वर, पद और ताल से युक्त जो गान होता है वह गीत कहलाता है।
  • गीत, सहित्य की एक लोकप्रिय विद्या है।
  • इसमें एक मुखड़ा तथा कुछ अंतरे होते हैं।
  • प्रत्येक अंतरे के बाद मुखड़े को दोहराया जाता है।

Question 42

यहाँ वाक्य दिया गया हैं। प्रत्येक वाक्य में चार विकल्प हैं। इनमें से जो शुद्ध वाक्य हो उसके लिए निर्धारित (A), (B), (C) और (D) में से कोई एक उत्तर के रूप में उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

इस समस्या की औषध उसके पास है।

  1. AOption (a)

    इस समस्या का समाधान उसके पास है।

  2. BOption (b)

    उसके पास है इस समस्या का भी समाधान।

  3. COption (c)

    समाधान रखता है वह इस समस्या का।

  4. DOption (d)

    समाधान छिपा है उसके पास इस समस्या का।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

इस समस्या का समाधान उसके पास है।

Why this answer is correct

"इस समस्या का समाधान उसके पास है।" वाक्य शुद्ध वाक्य है।

  • यहाँ शब्द चयन की त्रुटि है।
  • औषध शब्द का प्रयोग बीमारी के लिए किया जाता है।
  • अतः इस वजह से यहाँ पर समाधान शब्द का प्रयोग किया जाएगा।

Additional Information

औषध

  • पुल्लिंग
  • दवा।
  • दवा-दारू।

समाधान

  • पुल्लिंग
  • संशय दूर करना।
  • संकट को दूर करना।

Question 43

यहाँ वाक्य दिया गया हैं। प्रत्येक वाक्य में चार विकल्प हैं। इनमें से जो शुद्ध वाक्य हो उसके लिए निर्धारित (A), (B), (C) और (D) में से कोई एक उत्तर के रूप में उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

हिन्दी की शिक्षा अनिवार्य  कर दिया।

  1. AOption (a)

    हिन्दी की शिक्षा अनिवार्य कर दी गयी।

  2. BOption (b)

    अनिवार्य कर दी गई शिक्षा हिन्दी की।

  3. COption (c)

    कर दी गई हिन्दी की शिक्षा अनिवार्य।

  4. DOption (d)

    शिक्षा को अनिवार्य कर दियां गया हिन्दी की।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

हिन्दी की शिक्षा अनिवार्य कर दी गयी।

Why this answer is correct

"हिंदी की शिक्षा अनिवार्य कर दी गयी।" वाक्य शुद्ध वाक्य है।

  • यहाँ लिंग संबंधी दोष उत्पन्न हो रहा है।
  • हिंदी स्त्रीलिंग है इसलिए दी गयी प्रयुक्त किया जाएगा।

Additional Information

गई भी ग़लत है हालाँकि आजकल इसे स्वीकार किया जाने लगा है।

  • ई का प्रयोग करें अथवा यी का इसके लिए शब्द के अंत में या लगाने पर यदि कोई क्रिया बन रही है;
  • जैसे :- गया , पिलाया तो गयी और पिलायी ही प्रयुक्त करेंगे।

Question 44

यहाँ वाक्य दिया गया हैं। प्रत्येक वाक्य में चार विकल्प हैं। इनमें से जो शुद्ध वाक्य हो उसके लिए निर्धारित (A), (B), (C) और (D) में से कोई एक उत्तर के रूप में उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

इस विषय पर एक भी अच्छी पुस्तकें नहीं है।

  1. AOption (a)

    इस विषय पर एक भी अच्छी पुस्तक नहीं है।

  2. BOption (b)

    कोई भी पुस्तकें अच्छी उपलब्ध नहीं है इस विषय की।

  3. COption (c)

    अच्छी पुस्तक है ही नहीं एक भी इस विषय पर।

  4. DOption (d)

    पुस्तक अच्छी है ही नहीं एक भी इस विषय पर।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

इस विषय पर एक भी अच्छी पुस्तक नहीं है।

Why this answer is correct

"इस विषय पर एक भी अच्छी पुस्तक नहीं है।" वाक्य शुद्ध वाक्य है।

  • यहाँ पर शब्द का वचन संबंधी दोष प्रकट हो रहा है।
  • पुस्तकें शब्द के स्थान पर पुस्तक शब्द का प्रयोग करेंगे।
  • प्रश्न में एक भी शब्द का प्रयोग किया गया है।
  • अतः इसके साथ में एकवचन शब्द पुस्तक ही प्रयुक्त होगा न कि पुस्तकें।

Additional Information

पुस्तक शब्द स्त्रीलिंग शब्द है।

अर्थ

  • किताब, ग्रंथ।
  • हाथ की लिखी हुई पोथी।

वाक्य :- मैंने पुस्तक पढ़ी।

Question 45

यहाँ वाक्य दिया गया हैं। प्रत्येक वाक्य में चार विकल्प हैं। इनमें से जो शुद्ध वाक्य हो उसके लिए निर्धारित (A), (B), (C) और (D) में से कोई एक उत्तर के रूप में उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

वहाँ घना अँधेरा बिखरा था।

  1. AOption (a)

    वहाँ घना अँधेरा बिखरा हुआ था।

  2. BOption (b)

    वहाँ घना अँधेरा छाया था।

  3. COption (c)

    घना अँधेरा पसरा है वहाँ।

  4. DOption (d)

    अँधेरा बड़ा घनघोर था वहाँ।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

वहाँ घना अँधेरा छाया था।

Why this answer is correct

"वहाँ घना अँधेरा छाया था।" वाक्य शुद्ध वाक्य है।

  • यहाँ शब्द चयन का दोष है।
  • अँधेरा बिखरा हुआ नहीं होता है।
  • अँधेरा छाया हुआ है सही होगा।

Additional Information

अँधेरा के पर्यायवाची

  • अंधकार, तम, तिमिर, तमस
  • तमिस्र, अँधियारा, स्याही, अंधतमस।

घना

  • विशेषण
  • जिसके विभिन्न अंश, अवयव अविभिन्न रूप से आपस में मिले हों।
  • जिसमें बहुत सी वस्तुएँ सट-सटकर पड़ी हों।

Question 46

निम्नलिखित तद्भव शब्दों के लिए चार - चार विकल्प (A), (B), (C) और (D) दिए गए हैं। इनमें से सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

चाँदनी

  1. AOption (a)

    रोशनी 

  2. BOption (b)

    किरण 

  3. COption (c)

    चंद्रिका 

  4. DOption (d)

    चाँद 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

चंद्रिका 

Why this answer is correct

चाँदनी का तत्सम चंद्रिका होगा।

चंद्रिका

  • स्त्रीलिंग
  • चंद्रमा का प्रकाश, चाँदनी।
  • मोर पंख का चंद्राकार चिह्न।

Additional Information

चाँदनी का पर्यायवाची

  • चाँदनी, चन्द्रिका, कौमुदी, ज्योत्स्ना, चन्द्रमरीचि।

किरण का पर्यायवाची

  • मयूख, अंशु, रश्मि, मरीचि, प्रभा।

Important Points

तत्सम- तद्भव

  • अग्नि = आग
  • अंधकार = अँधेरा
  • अगम्य = अगम
  • अकस्मात = अचानक
  • आलस्य = आलस
  • काष्ठ = काठ
  • कृष्ण = किसन
  • कुष्ठ = कोढ़
  • कृतगृह = कचहरी

Question 47

निम्नलिखित तद्भव शब्दों के लिए चार - चार विकल्प (A), (B), (C) और (D) दिए गए हैं। इनमें से सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

कोयल

  1. AOption (a)

    कोकिल

  2. BOption (b)

    कोइल

  3. COption (c)

    कौआ 

  4. DOption (d)

    पपीहा 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

कोकिल

Why this answer is correct

कोयल का तत्सम रूप कोकिल होगा।

कोकिल

  • स्त्रीलिंग
  • कोयल।
  • मीठी बोली।

Additional Information

कोयल के पर्यायवाची

  • पिक, कलघोष, कोकिल, वसन्तदूत
  • काकपाली, मदनशलाका, श्यामा, सारंग।

पपीहा का पर्यायवाची

  • स्वातीभक्त, चातक, सारन, मेघजीवन।

कौआ का पर्यायवाची

  • काक, वायस, काग, करठ, पिशुन।

Important Points

तत्सम- तद्भव-

  • कर्म = काम
  • काक = कौआ
  • कपोत = कबूतर
  • कदली = केला
  • कपाट = किवाड़
  • गोधूम = गेंहूँ
  • गौरा = गोरा
  • गृध = गीध

Question 48

निम्नलिखित तद्भव शब्दों के लिए चार - चार विकल्प (A), (B), (C) और (D) दिए गए हैं। इनमें से सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

चबाना

  1. AOption (a)

    चूसना 

  2. BOption (b)

    चर्वण 

  3. COption (c)

    चखना 

  4. DOption (d)

    चोखा 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

चर्वण 

Why this answer is correct

चबाना का तत्सम चर्वण होगा।

चर्वण

  • पुल्लिंग
  • चबाना।
  • चबेना।

Additional Information

चोखा

  • विशेषण
  • उत्तम, अच्छा।

Important Points

तत्सम- तद्भव-

  • कृषक = किसान
  • कुंभकार = कुम्हार
  • कटु = कडवा
  • कुक्षी = कोख
  • क्लेश = कलेश
  • ग्राहक = गाहक
  • गौ = गाय
  • गर्जर = गाजर
  • ग्रन्थि = गाँठ

Question 49

निम्नलिखित तद्भव शब्दों के लिए चार - चार विकल्प (A), (B), (C) और (D) दिए गए हैं। इनमें से सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

पलंग

  1. AOption (a)

    पालकी 

  2. BOption (b)

    खटिया 

  3. COption (c)

    पर्यंक 

  4. DOption (d)

    पंगत 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

पर्यंक 

Why this answer is correct

पलंग का तत्सम रूप पर्यंक होगा।

  • यह पुल्लिंग शब्द है।
  • अर्थ :- पलंग।

पलंग के पर्याय-

  • खटिया, खाट, चारपाई, पल्यंक, पर्यंक।

Additional Information

पंगत, पंगति

  • स्त्रीलिंग
  • पंक्ति।
  • पाँति

पालकी

  • स्त्रीलिंग
  • एक प्रकार की प्रसिद्ध सवारी जिसे कहार अपने कंधे पर उठाकर चलते हैं।

Important Points

तत्सम- तद्भव

  • अश्रु = आँसू
  • अक्षर = अच्छर
  • अंगरखा = अंगरक्षक
  • आश्रय = आसरा
  • एकादश = ग्यारह
  • एला = इलायची
  • एकत्र = इकट्ठा
  • कीट = कीड़ा
  • कूप = कुआँ

Question 50

निम्नलिखित तद्भव शब्दों के लिए चार - चार विकल्प (A), (B), (C) और (D) दिए गए हैं। इनमें से सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

पोखर

  1. AOption (a)

    नदी 

  2. BOption (b)

    पुष्कर 

  3. COption (c)

    बावड़ी 

  4. DOption (d)

    झरना 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

पुष्कर 

Why this answer is correct

पोखर का तत्सम पुष्कर होगा।

पोखर का अर्थ तालाब होता है।

पुष्कर

  • पुल्लिंग
  • जलाशय, पोखरा।
  • जल।

Additional Information

तालाब के पर्यायवाची

  • सरोवर, जलाशय, सर, पुष्कर, ह्रद
  • पद्याकर , पोखरा, जलवान, सरसी, तड़ाग।

नदी के पर्यायवाची

  • सरिता, तटिनी, वाहिनी, तरंगिणी
  • निर्झरिणी, शैलजा, जलमाला।

झरना का पर्यायवाची

  • प्रताप, उत्स, निर्झर, सोता, श्रोत।

Important Points

तत्सम- तद्भव-

  • आम्र = आम
  • आश्चर्य = अचरज
  • अक्षि = आँख
  • अमूल्य = अमोल
  • ईर्ष्या = ईर्षा
  • इष्टिका = ईंट
  • उद्वर्तन = उबटन
  • उलूखल = ओखली

50 questions in the full paper