निर्देश : यहाँ वाक्य में चार विकल्प हैं। इनमें से जो शुद्ध वाक्य हो उसके लिए निर्धारित (A), (B), (C) और (D) में से कोई एक उत्तर के रूप में उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।
मैंने कई पुस्तकें पढ़े हैं।
- AOption (a)
मैं कई पुस्तकें पढ़ी हैं।
- BOption (b)
मैंने कई पुस्तकें पढ़ी हैं।
- COption (c)
मैंने कई पुस्तकें पढ़ा है।
- DOption (d)
मैं कई पुस्तकें पढ़े हैं।
View answer & explanationHide answer & explanation
Correct answer
मैंने कई पुस्तकें पढ़ी हैं।
Why this answer is correct
शुद्ध वाक्य है - मैंने कई पुस्तकें पढ़ी हैं।
Key Points
- अशुद्ध वाक्य - मैंने कई पुस्तकें पढ़े हैं।
- दिए गये वाक्य में लिंग प्रयोग की त्रुटि है,
- यहाँ 'पढ़े हैं।' सार्थक शब्द नही है और इससे सही अर्थ प्रकट नही हो रहा।
- अत: सार्थक शब्द 'पढ़ी हैं।' होना चाहिए। क्योंकि वाक्य में 'पुस्तक' स्त्रीलिंग शब्द है।
- शुद्ध वाक्य - मैंने कई पुस्तकें पढ़ी हैं।
अन्य विकल्प-
- मैं कई पुस्तकें पढ़ी हैं। (कारक सम्बन्धित त्रुटि)
- मैंने कई पुस्तकें **पढ़ा है। (**लिंग व वचन सम्बन्धित त्रुटि)
- मैं कई पुस्तकें पढ़े हैं।(कारक व लिंग सम्बन्धित त्रुटि)
Additional Informationलिंग, कारक व वचन सम्बन्धित अशुद्धियां -
| अशुद्ध वाक्य | शुद्ध वाक्य |
|---|---|
| बेटी पराए घर का धन होता है। | बेटी पराए घर का धन होती है। |
| आज तुमने नया पोशाक पहना है। | आज तुमने नई पोशाक पहनी है। |
| मैं सारी पुस्तक पढ़ डाली। | मैंने सारी पुस्तक पढ़ डाली। |
| वह बस पर यात्रा कर रहा है। | वह बस से यात्रा कर रहा है। |
| भारत में अनेकों राज्य हैं। | भारत में अनेक राज्य हैं। |
| इस समय चार बजा है। | इस समय चार बजे हैं। |