Previous Year Paper

BPSC AE Paper 2 (General Hindi) 10 Nov 2022 Official Paper (Previous Year Paper)

Held in 2022

50 questions60 minutes
With answers
Free

Paper last updated:

Practise under exam conditions

Take this paper as a timed mock test. Review your answers after you submit.

Attempt timed test

Questions & answers

Read the paper at your pace. Open an explanation when you need it.

Full Test (50 questions)

Question 1

निर्देश : निम्नलिखित मुहावरों के लिए (A), (B), (C) और (D) के सामने अर्थ दिए गए हैं। इनमें से उपयुक्त अर्थ को चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

अपना - सा मुँह लेकर रह जाना

  1. AOption (a)

    लज्जित होना

  2. BOption (b)

    अद्वितीय होना

  3. COption (c)

    पराजित होना

  4. DOption (d)

    अकेले हो जाना

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

लज्जित होना

Why this answer is correct

'अपना - सा मुँह लेकर रह जाना' मुहावरे के लिए उपयुक्त अर्थ होगा - लज्जित होना अन्य सभी विकल्प असंगत है।

Key Points

मुहावराअर्थवाक्य प्रयोग
अपना - सा मुँह लेकर रह जानालज्जित होनामोहित ने जब सुनील के पैसे नहीं दिए तब वह "अपना सा मुँह लेकर रह गया"।

Important Points

मुहावराअर्थवाक्य प्रयोग
अपना उल्लू सीधा करनामतलब निकालनाआजकल के नेता "अपना उल्लू सीधा करने" के लिए ही लोगों को भड़काते है।
छक्के छुड़ानापराजित करनाभारत और पाकिस्तान के युद्ध में हर बार पाकिस्तान के "छक्के छूटे हैं"।
कलेजा मुँह का आनाभयभीत होनागुंडों को देख कर सबका "कलेजा मुँह में आ जाता है"।
गड़े मुर्दे उखाड़नादबी हुई बात फिर से उभारनारोहन हमेशा "गड़े मुर्दे उखाड़कर" अपनी पत्नी को क���सता रहता है।

Additional Information

मुहावराउदाहरण
ऐसे वाक्यांश, जो सामान्य अर्थ का बोध न कराकर किसी विलक्षण अर्थ को प्रकट करते है, उसे मुहावरा कहते है।चिकना घड़ा होना - बेशर्म होना
वाक्य प्रयोग - मोहित ऐसा "चिकना घड़ा है" कि उसके ऊपर कहने-सुनने का कोई असर नहीं पड़ता।

Question 2

निर्देश : निम्नलिखित मुहावरों के लिए (A), (B), (C) और (D) के सामने अर्थ दिए गए हैं। इनमें से उपयुक्त अर्थ को चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

उल्टी गंगा बहाना

  1. AOption (a)

    नेतृत्व करना

  2. BOption (b)

    परंपरा के विपरीत काम करना

  3. COption (c)

    साधन-संपन्न होना

  4. DOption (d)

    अद्भुत पराक्रमी होना

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

परंपरा के विपरीत काम करना

Why this answer is correct

'उल्टी गंगा बहाना' मुहावरे के लिए उपयुक्त अर्थ होगा - परंपरा के विपरीत काम करना अन्य सभी विकल्प असंगत है।

Key Points

मुहावराअर्थवाक्य प्रयोग
उल्टी गंगा बहानापरंपरा के विपरीत काम करनाशर्मा जी को घर की सफाई करते देख, उनकी पत्नी बोल उठी की ये तो "उल्टी गंगा बह रही है"।

Important Points 

मुहावराअर्थवाक्य प्रयोग
पौ बारह होनाखूब लाभ होना।शगुन को नौकरी मिलते ही उसके "पौ बारह हो गए"।
अलाद्दीन का चिरागआश्चर्यजनक या अद्भुत वस्तु।सुरेश कलम पाकर ऐसे चल पड़ा जैसे उसे अलाद्दीन का "चिराग मिल गया हो"।
गढ़ फतह करनाकठिन काम करना।आई.ए.एस. पास करके शंकर ने सचमुच "गढ़ फतह कर लिया"।
ढाई ईंट की मस्जिदसबसे अलग कार्य करना।राजेश घर में कुआँ खुदवाकर "ढाई ईंट की मस्जिद बना रहा है"।

Additional Information 

मुहावराउदाहरण
ऐसे वाक्यांश, जो सामान्य अर्थ का बोध न कराकर किसी विलक्षण अर्थ को प्रकट करते है, उसे मुहावरा कहते है।पगड़ी रखना- इज्जत बचाना।
वाक्य प्रयोग - हल्दी घाटी में झाला सरदार ने राजपूतों की "पगड़ी रख ली"।

Question 3

निर्देश : निम्नलिखित मुहावरों के लिए (A), (B), (C) और (D) के सामने अर्थ दिए गए हैं। इनमें से उपयुक्त अर्थ को चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

गड़े मुर्दे उखाड़ना

  1. AOption (a)

    तंत्र - क्रिया करना

  2. BOption (b)

    श्मशान साधना करना

  3. COption (c)

    इतिहास का अनुसंधान करना

  4. DOption (d)

    बहुत पुरानी बातें दोहराना

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

बहुत पुरानी बातें दोहराना

Why this answer is correct

'गड़े मुर्दे उखाड़ना' मुहावरे के लिए उपयुक्त अर्थ होगा - बहुत पुरानी बातें दोहराना अन्य सभी विकल्प असंगत है।

Key Points 

मुहावराअर्थवाक्य प्रयोग
गड़े मुर्दे उखाड़नाबहुत पुरानी बातें दोहरानादेख भाई! जो बात हो गई, सो हो गई, अब "गड़े मुर्दे उखाड़ने से क्या लाभ"?

Important Points 

मुहावराअर्थवाक्य प्रयोग
कफ़न को कौड़ी न होनाबहुत गरीब होनाराजू बातें तो राजाओं की-सी करता हैं, पर "कफ़न को कौड़ी नहीं हैं"।
घोड़े बेचकर सोनाबेफिक्र होनाकल मै अपना काम खत्म करते ही "घोड़े बेच कर सो गई"।
अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बननास्वयं अपनी प्रशंसा करनाअच्छे आदमियों को "अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनना" शोभा नहीं देता।
ऊँट के मुँह में जीराआवश्यकता से बहुत कम प्राप्त होना।मोहन पहलवान के लिए दो पराठे तो "ऊँट के मुँह में जीरे के समान है"।

Additional Information 

मुहावराउदाहरण
ऐसे वाक्यांश, जो सामान्य अर्थ का बोध न कराकर किसी विलक्षण अर्थ को प्रकट करते है, उसे मुहावरा कहते है।नाकों चने चबाना - बहुत परेशान होना
वाक्य प्रयोग - शिवाजी से टक्कर लेकर मुगलों को "नाकों चने चबाने पड़े"।

Question 4

निर्देश : निम्नलिखित मुहावरों के लिए (A), (B), (C) और (D) के सामने अर्थ दिए गए हैं। इनमें से उपयुक्त अर्थ को चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

सावन हरे न भादों सूखे

  1. AOption (a)

    वर्षा का वरदान मिलना

  2. BOption (b)

    रामराज्य की स्थापना होना

  3. COption (c)

    सदैव एक-सी स्थिति में रहना

  4. DOption (d)

    पर्यावरण संतुलन पाना

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

सदैव एक-सी स्थिति में रहना

Why this answer is correct

'सावन हरे न भादों सूखे' मुहावरे के लिए उपयुक्त अर्थ होगा - सदैव एक-सी स्थिति में रहना अन्य सभी विकल्प असंगत है।

Key Points 

मुहावराअर्थवाक्य प्रयोग
सावन हरे न भादों सूखेसदैव एक-सी स्थिति में रहना।जयदेव का स्वभाव ऐसा है कि सुख हो या दुःख हमेशा खुश रहता है, वह तो "सावन हरे न भादो सूखे जैसा है"।

Important Points 

मुहावराअर्थवाक्य प्रयोग
अढ़ाई दिन की हुकूमतकुछ दिनों की शानो-शौकतजनाब, जरा होशियारी से काम लें। यह "अढ़ाई दिन की हुकूमत जाती रहेगी"।
किला फतह करनाबहुत कठिन कार्य करनारामू ने बारहवीं पास करके "किला फतह कर लिया हैं"।
गुदड़ी का लालनिर्धन परंतु गुणवानहमारे देश में ऐसे "गुदड़ी के लालों" की कमी नहीं जिन्हे अगर मौका मिले।
छाती पर मूँग या कोदो दलनाकिसी को कष्ट देनाराजन के घर रानी दिन-रात उसकी विधवा माँ की "छाती पर मूँग दल रही है"।

Additional Information  

मुहावराउदाहरण
ऐसे वाक्यांश, जो सामान्य अर्थ का बोध न कराकर किसी विलक्षण अर्थ को प्रकट करते है, उसे मुहावरा कहते है।आँतों में बल पड़ना - पेट में दर्द होना
वाक्य प्रयोग - रात की पूड़ियाँ खाकर मेरी "आँतों में बल पड़ गए"।

Question 5

निर्देश : निम्नलिखित मुहावरों के लिए (A), (B), (C) और (D) के सामने अर्थ दिए गए हैं। इनमें से उपयुक्त अर्थ को चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

बिल्ली के भाग्य से छींका टूटना

  1. AOption (a)

    अचानक मुसीबत में पड़ जाना

  2. BOption (b)

    नुकसान हो जाना

  3. COption (c)

    अचानक कार्यसिद्धि हो जाना

  4. DOption (d)

    आघात पहुँचना

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

अचानक कार्यसिद्धि हो जाना

Why this answer is correct

'बिल्ली के भाग्य से छींका टूटना' मुहावरे के लिए उपयुक्त अर्थ होगा - अचानक कार्यसिद्धि हो जाना अन्य सभी विकल्प असंगत है।

Key Points 

मुहावराअर्थवाक्य प्रयोग
बिल्ली के भाग्य से छींका टूटनाअचानक कार्यसिद्धि हो जानामोहन स्कूल नहीं जाना चाहता था और तभी अचानक तेज बारिश होने से उसकी माँ बोली "बिल्ली के भाग से छींका टूट गया"।

Important Points 

मुहावराअर्थवाक्य प्रयोग
आसमान फट पड़नाअचानक मुसीबत में पड़ जाना​नया वर्ष आते ही राजेश के घर में मुसीबतों का "आसमान फट पड़ा"।
अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारनाअपना नुकसान स्वयं करनारजत ने कुत्ते को पत्थर मार कर "अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार ली"।
ऊँची दुकान फीके पकवानउपरी दिखावा करनाबीकानेरवाले की मिठाई बासी और बेस्वाद निकली, सच है, "ऊँची दुकान फीका पकवान"।
डूबते को तिनके का सहारामुसीबत में मिलने वाली थोड़ी सी मदद​देवांग को बुरे वक़्त में स्तुति का साथ मिला, जो उसके लिए "तिनके के सहारे जैसा था"।

Additional Information 

मुहावराउदाहरण
ऐसे वाक्यांश, जो सामान्य अर्थ का बोध न कराकर किसी विलक्षण अर्थ को प्रकट करते है, उसे मुहावरा कहते है।कंगाली में आटा गीला होना - विपत्ति में और विपत्ति आना।
वाक्य प्रयोग - राधेश्याम जी की नौकरी तो चली गयी ऊपर से कर भी चोरी हो गयी, इसे कहते है- "कंगाली में आटा गीला होना"।

Question 6

निर्देश : निम्नलिखित वाक्यों में रेखांकित शब्द के लिए (A), (B), (C) और (D) के सामने अलग-अलग शब्द लिखे हुए हैं। इन शब्दों में से उपयुक्त विलोम शब्द को चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

मौन का सौन्दर्य सृजनात्मक है।

  1. AOption (a)

    मुखर 

  2. BOption (b)

    मितभाषी

  3. COption (c)

    बड़बोला

  4. DOption (d)

    वाचाल

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

वाचाल

Why this answer is correct

'मौन का सौन्दर्य सृजनात्मक है।' वाक्य में रेखांकित शब्द के लिए उपयुक्त विलोम शब्द होगा - वाचाल  अन्य सभी विकल्प असंगत है।

Key Points 

  • वाक्य - मौन का सौन्दर्य सृजनात्मक है।
  • दिए गये वाक्य में 'मौन' शब्द का विलोम शब्द 'वाचाल' होगा।
  • 'मौन' का अर्थ - न बोलने की क्रिया या भाव, चुप रहना।
  • 'वाचाल' का अर्थ - मुखर, बहुत अधिक बोलने वाला।

अन्य विकल्प-

शब्दविलोम
मितभाषीअल्पभाषी
बड़बोलागुमसुम

Confusion Points

  • ‘मौन’ का सीधा विपरीत है — अधिक बोलना, इसलिए ‘वाचाल’ अधिक उपयुक्त विलोम है।
  • ‘मुखर’ पूरी तरह विपरीत नहीं है, क्योंकि वह केवल स्पष्ट बोलने का अर्थ देता है, जरूरी नहीं कि व्यक्ति बहुत बोलता हो।
  • इसीलिए सही उत्तर वाचाल माना जाएगा।
  • 'मुखर' शब्द का विलोम शब्द 'मूक' होगा।

Additional Information कुछ अन्य महत्वपूर्ण विलोम शब्द -

शब्दविलोम
दुर्लभसुलभ
निरक्षरसाक्षर
पुरातननूतन
बहुज्ञअल्पज्ञ
लक्ष्णाअभिधा
विधिनिषेध
संकीर्णविकीर्ण
कनिष्ठवरिष्ठ या ज्येष्ठ
ग्रहणअर्पण

Question 7

निर्देश : निम्नलिखित वाक्यों में रेखांकित शब्द के लिए (A), (B), (C) और (D) के सामने अलग-अलग शब्द लिखे हुए हैं। इन शब्दों में से उपयुक्त विलोम शब्द को चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

वह सौम्य स्वभाव की युवती है।

  1. AOption (a)

    उद्धत 

  2. BOption (b)

    कठोर

  3. COption (c)

    दुष्ट 

  4. DOption (d)

    सुंदर

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

उद्धत 

Why this answer is correct

'वह सौम्य स्वभाव की युवती है।' वाक्य में रेखांकित शब्द के लिए उपयुक्त विलोम शब्द होगा - उद्धत अन्य सभी विकल्प असंगत है।

Key Points

  • वाक्य - वह सौम्य स्वभाव की युवती है।
  • दिए गये वाक्य में 'सौम्य' शब्द का विलोम शब्द 'उद्धत' होगा।
  • 'सौम्य' शब्द का अर्थ है -. विनम्र, सुंदर, शांत।
  • 'उद्धत' शब्द का अर्थ - उग्र, प्रचंड, अक्खड़, अविनीत।

अन्य विकल्प-

शब्दविलोम
कठोरकोमल
दुष्टसज्जन

Additional Information कुछ अन्य महत्वपूर्ण विलोम शब्द -

शब्दविलोम
गुलामआजाद
जागृतिसुषुप्ति
दीर्घायुअल्पायु
निर्मलमलिन
प्रवरअवर
मोक्षबंधन
रहितसहित
लक्ष्णाअभिधा

Question 8

निर्देश : निम्नलिखित वाक्यों में रेखांकित शब्द के लिए (A), (B), (C) और (D) के सामने अलग-अलग शब्द लिखे हुए हैं। इन शब्दों में से उपयुक्त विलोम शब्द को चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

प्रलय से जूझने के लिए नोहा ने नाव बनाई।

  1. AOption (a)

    सूखा

  2. BOption (b)

    सृष्टि

  3. COption (c)

    ब्रह्माण्ड

  4. DOption (d)

    बाढ़

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

सृष्टि

Why this answer is correct

'प्रलय से जूझने के लिए नोहा ने नाव बनाई।' वाक्य में रेखांकित शब्द के लिए उपयुक्त विलोम शब्द होगा - सृष्टि अन्य सभी विकल्प असंगत है।

Key Points 

  • वाक्य - प्रलय से जूझने के लिए नोहा ने नाव बनाई।
  • दिए गये वाक्य में 'प्रलय' शब्द का विलोम शब्द 'सृष्टि' होगा।
  • 'प्रलय' शब्द का अर्थ है -.विस्तृत भू–भाग में होनेवाली भयंकर बर्बादी, नाश।
  • 'सृष्टि' शब्द का अर्थ - निर्माण, रचना, उत्पत्ति, पैदाइश।

अन्य विकल्प-

  • 'सूखा' शब्द का विलोम शब्द 'गीला, बाढ़' होगा।
  • 'ब्रह्माण्ड' का अर्थ - अनंत लोकों अर्थात् तारों, ग्रहों, नक्षत्रों, आदि से युक्त संपूर्ण विश्व।

Additional Information कुछ अन्य महत्वपूर्ण विलोम शब्द -

शब्दविलोम
लंबितत्वरित
विग्रहअनुग्रह
अतलवितल
सगुणनिर्गुण
कुमार्गसन्मार्ग
दुरुस्तघायल
निर्दयीदयालु
जाग्रतसुप्त
कृतज्ञकृतघ्न
औचित्यअनुचित्य

Question 9

निर्देश : निम्नलिखित वाक्यों में रेखांकित शब्द के लिए (A), (B), (C) और (D) के सामने अलग-अलग शब्द लिखे हुए हैं। इन शब्दों में से उपयुक्त विलोम शब्द को चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

सरस संवाद इस नाटक की ताकत हैं।

  1. AOption (a)

    रसहीन

  2. BOption (b)

    कठोर

  3. COption (c)

    शुष्क 

  4. DOption (d)

    रसीले

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

रसहीन

Why this answer is correct

'सरस संवाद इस नाटक की ताकत हैं।' वाक्य में रेखांकित शब्द के लिए उपयुक्त विलोम शब्द होगा - रसहीन अन्य सभी विकल्प असंगत है।

Key Points

  • वाक्य - सरस संवाद इस नाटक की ताकत हैं।
  • दिए गये वाक्य में 'सरस' शब्द का विलोम शब्द 'रसहीन' होगा।
  • 'सरस' का अर्थ - रसीला, रसयुक्त।
  • 'रसहीन' का अर्थ - बिना रस का, सुखा, नीरस।

अन्य विकल्प-

शब्दविलोम
कठोरकोमल
शुष्कआर्द्र

Additional Informationकुछ अन्य महत्वपूर्ण विलोम शब्द -

शब्दविलोम
भिज्ञअनभिज्ञ
महात्मादुरात्मा
रुग्णस्वस्थ
ललितकुरूप
वाचालमूक
शयनजागरण
क्षणिकशाश्वत
स्थावरजंगम
तिमिरप्रकाश

Question 10

निर्देश : निम्नलिखित वाक्यों में रेखांकित शब्द के लिए (A), (B), (C) और (D) के सामने अलग-अलग शब्द लिखे हुए हैं। इन शब्दों में से उपयुक्त विलोम शब्द को चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

समष्टि चिंतन से ही समाज प्रगति करता है।

  1. AOption (a)

    व्यष्टि 

  2. BOption (b)

    व्यक्ति 

  3. COption (c)

    निकृष्टि

  4. DOption (d)

    समभाव

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

व्यष्टि 

Why this answer is correct

'समष्टि चिंतन से ही समाज प्रगति करता है।' वाक्य में रेखांकित शब्द के लिए उपयुक्त विलोम शब्द होगा - व्यष्टि अन्य सभी विकल्प असंगत है।

Key Points

  • वाक्य - समष्टि चिंतन से ही समाज प्रगति करता है।
  • दिए गये वाक्य में 'समष्टि' शब्द का विलोम शब्द 'व्यष्टि' होगा।
  • 'समष्टि' का अर्थ - सबका सम्मिलित और सामूहिक रूप या सामूहिकता है।
  • 'व्यष्टि' का अर्थ - समूह या समाज में से अलग किया हुआ प्रत्येक व्यक्ति या पदार्थ।

अन्य विकल्प-

शब्दविलोम
व्यक्तिसमाज
निकृष्टउत्कृष्ट
सम्भवअसम्भव

Additional Informationकुछ अन्य महत्वपूर्ण विलोम शब्द -

शब्दविलोम
अनुग्रहविग्रह
उन्नतिअवनति
एकांगीसर्वांगीण
जंगमस्थावर
ज्योतिर्मयतमोमय
दुराचारीसदाचारी
प्रत्यक्षपरोक्ष
बहिरंगअंतरंग

Question 11

निर्देश : निम्नलिखित अशुद्ध शब्दों के लिए (A), (B), (C) और (D) के सामने अलग-अलग शब्द दिए गए हैं। इनमें से शुद्ध शब्द को चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

दृष्टव्य

  1. AOption (a)

    द्रष्टवय

  2. BOption (b)

    दृष्टव्य

  3. COption (c)

    दृषटव्‍य

  4. DOption (d)

    द्रष्टव्य

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

द्रष्टव्य

Why this answer is correct

'दृष्टव्य' अशुद्ध शब्द के लिए शुद्ध शब्द होगा- द्रष्टव्य

Key Points  

  • अशुद्ध शब्द - 'दृष्टव्य', शुद्ध शब्द - 'द्रष्टव्य'
  • 'द्रष्टव्य' का अर्थ - दिखाई पड़नेवाला, दृष्टिगोचर।
  • वर्तनी - भाषा के किसी शब्द को को लिखने में प्रयुक्त वर्णों के सही क्रम को वर्तनी कहते हैं।

Additional Informationकुछ अशुद्ध शब्द और शुद्ध शब्द -

अशुद्धशुद्ध
आशिर्वादआशीर्वाद
उज्जवलउज्ज्वल
कवियत्रीकवयित्री
ईमारतइमारत
उद्दतउद्यत
कृत्यकृत्यकृतकृत्य
गृहणीगृहिणी
ज्योत्सनाज्योत्स्ना

Question 12

निर्देश : निम्नलिखित अशुद्ध शब्दों के लिए (A), (B), (C) और (D) के सामने अलग-अलग शब्द दिए गए हैं। इनमें से शुद्ध शब्द को चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

आजीवीका

  1. AOption (a)

    अजीवीका

  2. BOption (b)

    आजीविका

  3. COption (c)

    आजिविका

  4. DOption (d)

    अजीविका

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

आजीविका

Why this answer is correct

'आजीवीका' अशुद्ध शब्द के लिए शुद्ध शब्द होगा- आजीविका

Key Points 

  • अशुद्ध शब्द - ''आजीवीका', शुद्ध शब्द - 'आजीविका'
  • 'आजीविका' का अर्थ - रोज़ी, रोज़गार, धंधा।
  • वर्तनी - भाषा के किसी शब्द को को लिखने में प्रयुक्त वर्णों के सही क्रम को वर्तनी कहते हैं।

Additional Informationकुछ अशुद्ध शब्द और शुद्ध शब्द -

अशुद्धशुद्ध
राष्ट्रियराष्ट्रीय
विरहणीविरहिणी
शमशानश्मशान
अनाधिकारअनधिकार
प्रमाणिकप्रामाणिक
वाल्मीकीवाल्मीकि
स्वालंबनस्वावलंबन
शुश्रुषाशुश्रूषा
अहिल्याअहल्या

Question 13

निर्देश : निम्नलिखित अशुद्ध शब्दों के लिए (A), (B), (C) और (D) के सामने अलग-अलग शब्द दिए गए हैं। इनमें से शुद्ध शब्द को चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

ग्रहिणी

  1. AOption (a)

    गृहणी

  2. BOption (b)

    ग्रहणी

  3. COption (c)

    गृहिणि

  4. DOption (d)

    गृहिणी

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

गृहिणी

Why this answer is correct

'ग्रहिणी' अशुद्ध शब्द के लिए शुद्ध शब्द होगा- गृहिणी

Key Points 

  • अशुद्ध शब्द - 'ग्रहिणी', शुद्ध शब्द - 'गृहिणी'
  • 'गृहिणी' का अर्थ - घर की मालकिन, गृहस्वामिनी, पत्नी, भार्या।
  • वर्तनी - भाषा के किसी शब्द को को लिखने में प्रयुक्त वर्णों के सही क्रम को वर्तनी कहते हैं।

Additional Informationकुछ अशुद्ध शब्द और शुद्ध शब्द -

अशुद्धशुद्ध
यथेष्ठयथेष्ट
वाल्मीकीवाल्मीकि
शारिरिकशारीरिक
उपलक्षउपलक्ष्य
मैथलीमैथिली
भगीरथीभागीरथी
प्रदर्शिनीप्रदर्शनी
भाष्करभास्कर
सन्यासीसंन्यासी
माधुर्यतामधुरता

Question 14

निर्देश : निम्नलिखित अशुद्ध शब्दों के लिए (A), (B), (C) और (D) के सामने अलग-अलग शब्द दिए गए हैं। इनमें से शुद्ध शब्द को चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

अधिकारिक

  1. AOption (a)

    आधिकारीक

  2. BOption (b)

    अधिकारीक

  3. COption (c)

    आधिकारिक

  4. DOption (d)

    अधीकारिक

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

आधिकारिक

Why this answer is correct

'अधिकारिक' अशुद्ध शब्द के लिए शुद्ध शब्द होगा- आधिकारिक

Key Points 

  • अशुद्ध शब्द - 'अधिकारिक', शुद्ध शब्द - 'आधिकारिक'
  • 'आधिकारिक' का अर्थ - अधिकार या अधिकारी से संबद्ध, अधिकारपूर्ण।
  • वर्तनी - भाषा के किसी शब्द को को लिखने में प्रयुक्त वर्णों के सही क्रम को वर्तनी कहते हैं।

Additional Informationकुछ अशुद्ध शब्द और शुद्ध शब्द -

अशुद्धशुद्ध
संसारिकसांसारिक
अत्याधिकअत्यधिक
प्रमात्मापरमात्मा
उपरोक्तउपर्युक्त
प्रतिनिधीप्रतिनिधि
निरोगनीरोग
दुरावस्थादुरवस्था
पुर्नजन्मपुनर्जन्म
राजनैतिकराजनीतिक

Question 15

निर्देश : निम्नलिखित अशुद्ध शब्दों के लिए (A), (B), (C) और (D) के सामने अलग-अलग शब्द दिए गए हैं। इनमें से शुद्ध शब्द को चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित की���िए।

उज्जवल

  1. AOption (a)

    उज्वल

  2. BOption (b)

    उद्जल

  3. COption (c)

    उज्जल

  4. DOption (d)

    उज्ज्वल 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

उज्ज्वल 

Why this answer is correct

'उज्जवल' अशुद्ध शब्द के लिए शुद्ध शब्द होगा- उज्ज्वल 

Key Points 

  • अशुद्ध शब्द - 'उज्जवल', शुद्ध शब्द - 'उज्ज्वल'
  • 'उज्ज्वल' का अर्थ - सफ़ेद, स्वच्छ, निर्मल, बेदाग।
  • वर्तनी - भाषा के किसी शब्द को को लिखने में प्रयुक्त वर्णों के सही क्रम को वर्तनी कहते हैं।

Additional Information कुछ अशुद्ध शब्द और शुद्ध शब्द -

अशुद्धशुद्ध
प्रतिक्षाप्रतीक्षा
कनिष्टकनिष्ठ
क्षत्रीयक्षत्रिय
गृहणीगृहिणी
न्यौछावरन्योछावर
परिपेक्ष्यपरिप्रेक्ष्य
बहुब्रीहीबहुव्रीहि
रामायनरामायण

Question 16

निर्देश : निम्नलिखित वाक्य या वाक्यांश के लिए चार-चार शब्द दिए गए हैं। इनमें से उपयुक्त शब्द को चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

छिपाने योग्य बात

  1. AOption (a)

    रहस्य

  2. BOption (b)

    गोपनीय 

  3. COption (c)

    भेद

  4. DOption (d)

    गुप्त

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

गोपनीय 

Why this answer is correct

'छिपाने योग्य बात' वाक्य या वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द होगा - गोपनीय 

Key Points 

  • 'छिपाने योग्य बात' वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द - गोपनीय
  • वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द - अनेक शब्दों के लिए एक शब्द को प्रयुक्त करना ही वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है।

अन्य विकल्प -

वाक्यांशशब्द
सबको न बताने योग्य।रहस्य
छिपी हुई बातभेद
किसी को भी उस बारे में ज्ञान न होना।गुप्त

Additional Information कुछ महत्वपूर्ण वाक्यांश के लिए एक शब्द -

वाक्यांशशब्द
जिसको भेदा न जा सकेअभेद्य
ऊपर की ओर जाने वालीउर्ध्वगामी
जो बहुत समय तक ठहर सकेचिरस्थायी
जो जल से उत्पन्न होता होजलज
जो किसी भी गुट में नहीं होतटस्थ
जो ईश्वर को मानता हो।आस्तिक
जो जन्म से नेत्रहीन हो।जन्मांध

Question 17

निर्देश : निम्नलिखित वाक्य या वाक्यांश के लिए चार-चार शब्द दिए गए हैं। इनमें से उपयुक्त शब्द को चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

शीघ्र नष्ट होने वाला

  1. AOption (a)

    सद्यनष्ट

  2. BOption (b)

    क्षणभंगुर

  3. COption (c)

    सद्यभंगुर

  4. DOption (d)

    नष्टप्राय

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

क्षणभंगुर

Why this answer is correct

'शीघ्र नष्ट होने वाला' वाक्य या वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द होगा - क्षणभंगुर

Key Points

  • 'शीघ्र नष्ट होने वाला' वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द - क्षणभंगुर
  • वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द - अनेक शब्दों के लिए एक शब्द को प्रयुक्त करना ही वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है।

अन्य विकल्प -

वाक्यांशशब्द
​सत्य में आस्था रखनेवाला।सत्यनिष्ठ
नष्ट होने की ओर अग्रसरनष्टप्राय

Additional Informationकुछ महत्वपूर्ण वाक्यांश के लिए एक शब्द -

वाक्यांशशब्द
जो सदा से चला आ रहा होसनातन
जो धन को व्यर्थ खर्च करता होअपव्ययी
जो अच्छे कुल में उत्पन्न हुआ होकुलीन
किए गए उपकार को मानने वालाकृतज्ञ
जो चिरकाल से चला आया हैचिरंतन
जो किसी कार्य या चिन्तन में डूबा होतल्लीन
जो कठिनाई से समझ में आता हैदुर्बोध
जिसका उदय हाल ही में हुआ हैनवोदित

Question 18

निर्देश : निम्नलिखित वाक्य या वाक्यांश के लिए चार-चार शब्द दिए गए हैं। इनमें से उपयुक्त शब्द को चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

जिसे मापा न जा सके

  1. AOption (a)

    अनमाप

  2. BOption (b)

    अपरिमेय

  3. COption (c)

    परिमेयहीन

  4. DOption (d)

    अमाप

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

अपरिमेय

Why this answer is correct

'जिसे मापा न जा सके' वाक्य या वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द होगा - अपरिमेय

Key Points 

  • 'जिसे मापा न जा सके' वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द - अपरिमेय
  • वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द - अनेक शब्दों के लिए एक शब्द को प्रयुक्त करना ही वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है।

अन्य विकल्प -

वाक्यांशशब्द
जिसकी माप न की जा सके।अनमाप
जिसका परिमाण जाना जा सके।परिमेय
जिसके परिमाण का अंदाज़ा न हो सके।अमाप

Additional Information कुछ महत्वपूर्ण वाक्यांश के लिए एक शब्द -

वाक्यांशशब्द
जहां सैनिक निवास करते होछावनी
जो साधने योग्य न हो।असाध्य
जो बहुत बोलता होवाचाल
जो क्षण भर में नष्ट हो जाएक्षणभंगुर
जो निन्दा के योग्य हो​निन्दनीय
समान दृष्टि से देखने वालासमदर्शी
रात्रि में विचरण करने वालानिशाचर
जिसका कोई शत्रु ही न जन्मा होअजातशत्रु

Question 19

निर्देश : निम्नलिखित वाक्य या वाक्यांश के लिए चार-चार शब्द दिए गए हैं। इनमें से उपयुक्त शब्द को चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

जिसे क्षमा किया जा सके

  1. AOption (a)

    क्षमित

  2. BOption (b)

    क्षम्य

  3. COption (c)

    क्षमापात्र

  4. DOption (d)

    क्षमाप्रार्थी

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

क्षम्य

Why this answer is correct

'जिसे क्षमा किया जा सके' वाक्य या वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द होगा - क्षम्य 

Key Points 

  • 'जिसे क्षमा किया जा सके' वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द - क्षम्य
  • वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द - अनेक शब्दों के लिए एक शब्द को प्रयुक्त करना ही वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है।

अन्य विकल्प -

वाक्यांशशब्द
जो क्षमा किया गया हो।क्षमित
क्षमा का पात्रक्षमापात्र
क्षमायाचना करनेवाला।क्षमाप्रार्थी

Additional Information कुछ महत्वपूर्ण वाक्यांश के लिए एक शब्द -

वाक्यांशशब्द
वह जिसे क्षमा न किया जा सकेअक्षम्य
जो ईश्वर को न मानता होनास्तिक
जो किये गए उपकारों को नहीं मानता हैकृतघ्न
जो युद्ध में स्थिर रहता हैयुधिष्ठिर
जो सब-कुछ जानता होसर्वज्ञ
जिसमें किसी बात का विवाद न होनिर्विवाद
जिसकी सुन्दर ग्रीवा (गर्दन) होसुग्रीव
जो बहुत समय तक रहेचिरस्थायी

Question 20

निर्देश : निम्नलिखित वाक्य या वाक्यांश के लिए चार-चार शब्द दिए गए हैं। इनमें से उपयुक्त शब्द को चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

जिसकी कल्पना न की जा सके

  1. AOption (a)

    कल्पनातीत

  2. BOption (b)

    आकल्पनीय

  3. COption (c)

    अकल्पनीय

  4. DOption (d)

    काल्पनिक

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

अकल्पनीय

Why this answer is correct

'जिसकी कल्पना न की जा सके' वाक्य या वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द होगा - अकल्पनीय 

Key Points 

  • 'जिसकी कल्पना न की जा सके' वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द - अकल्पनीय
  • वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द - अनेक शब्दों के लिए एक शब्द को प्रयुक्त करना ही वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है।

अन्य विकल्प -

वाक्यांशशब्द
जिसे कल्पित न किया जा सके, यानी जिसकी कल्पना करना संभव न हो।कल्पनातीत
जो केवल कल्पना से निकला या बना होकाल्पनिक
जिसकी कल्पना की जा सकेकल्पनीय

Additional Information कुछ महत्वपूर्ण वाक्यांश के लिए एक शब्द -

वाक्यांशशब्द
पर्वत की निचली समभूमिउपत्यका
ऐसा अन्न जो खाने योग्य न हो।कदन्न
जिसे किसी चीज की लालसा न हो।निष्काम
जिसे मोक्ष प्राप्त करने की इच्छा हो।मुमुक्षु
जिसमें जानने की इच्छा हो।जिज्ञासु
जो किये हुए को उपकार न माने।कृतघ्न
सौ वस्तुओं का समूह या संग्रह ।शतक
जिसकी सबसे आगे गणना की जावे।अग्रगण्य

Question 21

निर्देश : निम्नलिखित प्रत्येक वाक्य में एक शब्द रेखांकित हैं। प्रत्येक रेखांकित शब्द के लिए (A), (B), (C) और (D) के सामने एक-एक शब्द लिखा गया है। इनमें से रेखांकित शब्द से अर्थ की दृष्टि से उपयुक्त विकल्प चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

सूर्य से ही जीवन है।

  1. AOption (a)

    मारतण्ड

  2. BOption (b)

    मर्तण्ड

  3. COption (c)

    मार्त्रण्‍ड 

  4. DOption (d)

    मार्तण्ड

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

मार्तण्ड

Why this answer is correct

इनमें से रेखांकित शब्द से अर्थ की दृष्टि से उपयुक्त विकल्प है - मार्तण्ड

Key Points

  • वाक्य - सूर्य से ही जीवन है।
  • वाक्य में रेखांकित शब्द 'सूर्य' का अर्थ - 'मार्तण्ड' होगा।
  • 'सूर्य' के सभी समानार्थी शब्द - रवि, भास्कर, सविता, भानु, दिनेश, मार्तण्ड, अंशुमाली, सूरज, दिनकर।
  • अन्य सभी विकल्प में वर्तनी सम्बन्धित अशुद्धियां है।

Additional Informationकुछ महत्वपूर्ण समानार्थी शब्द -

शब्दसमानार्थी शब्द
अश्वघोड़ा, तुरंग, घोटक, हय, तुरंगम, वाजि, सैंधव।
ईखगन्ना, ऊख, रसडण्ड, रसाल, पैंडी, रसस्त।
कपोतकबूतर, हारीत, पारावत, परेवा, रक्तलोचन।
गरुड़खगेश, खगपति, नागांतक, सुपर्ण, वैनतेय।
चंद्रमासुधाकर, शशांक, रजनीपति ,निशानाथ ,सुधांशु।
धनुषचाप, धनु, कार्मुक, कमान, शरासन, कोदंड।
नावनौ, जलयान, बेड़ी, डोंगी, नैया, तरिणी, तरी।
पार्वतीगिरिजा, अम्बिका, भवानी, गौरी।

Question 22

निर्देश : निम्नलिखित प्रत्येक वाक्य में एक शब्द रेखांकित हैं। प्रत्येक रेखांकित शब्द के लिए (A), (B), (C) और (D) के सामने एक-एक शब्द लिखा गया है। इनमें से रेखांकित शब्द से अर्थ की दृष्टि से उपयुक्त विकल्प चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

उसका हौसला अनुपम है।

  1. AOption (a)

    अद्भुत 

  2. BOption (b)

    आश्चर्यजनक

  3. COption (c)

    सराहनीय

  4. DOption (d)

    अजीबोगरीब

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

अद्भुत 

Why this answer is correct

इनमें से रेखांकित शब्द से अर्थ की दृष्टि से उपयुक्त विकल्प है - अद्भुत 

Key Points

  • वाक्य - उसका हौसला अनुपम है।
  • वाक्य में रेखांकित शब्द 'अनुपम' अर्थ - 'अद्भुत' होगा।
  • 'अनुपम' के सभी समानार्थी शब्द - अद्वितीय, अद्भुत, अनोखा, अनूठा, लाजवाब, अतुल, अपूर्व, अतुलनीय।

अन्य विकल्प-

शब्दसमानार्थी शब्द
आश्चर्यजनकआश्चर्य, विस्मय या विस्मय पैदा करना।
सराहनीयप्रशंसनीय, शाबाश, श्रेष्ठ, उत्कृष्ट, बढ़िया।
अजीबोगरीबविचित्र, असामान्य।

Additional Information कुछ महत्वपूर्ण समानार्थी शब्द -

शब्दसमानार्थी शब्द
प्रख्यातप्रसिद्ध, विख्यात, मशहूर, यशस्वी।
अचलअडिग ,अटल ,स्थिर ,दृढ, अविचल।
इनामपुरस्कार, पारितोषिक, पारितोषित करना, बख्शीश।
उत्कृष्टउत्तम, उन्नत, श्रेष्ठ, अच्छा, बढ़िया, उम्दा।
एषणाइच्छा, आकांक्षा, कामना, अभिलाषा, हसरत।
कृतज्ञऋणी, आभारी, अनुग्रहित, उपकृत ।
जगतविश्व, दुनिया, जगती, संसार, भव, जग, जहान्, लोक।
झंडापताका, केतु, निसान, ध्वज, केतन, वैजयंती।

Question 23

निर्देश : निम्नलिखित प्रत्येक वाक्य में एक शब्द रेखांकित हैं। प्रत्येक रेखांकित शब्द के लिए (A), (B), (C) और (D) के सामने एक-एक शब्द लिखा गया है। इनमें से रेखांकित शब्द से अर्थ की दृष्टि से उपयुक्त विकल्प चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

"पीयूष स्रोत सी बहा करो, जीवन के सुंदर समतल में"

  1. AOption (a)

    गरल

  2. BOption (b)

    अमृत

  3. COption (c)

    जल 

  4. DOption (d)

    विष

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

अमृत

Why this answer is correct

इनमें से रेखांकित शब्द से अर्थ की दृष्टि से उपयुक्त विकल्प है - अमृत

Key Points 

  • वाक्य - "पीयूष स्रोत सी बहा करो, जीवन के सुंदर समतल में"
  • वाक्य में रेखांकित शब्द 'पीयूष' का अर्थ - 'अमृत' होगा।
  • 'पीयूष' के सभी समानार्थी शब्द - सोम, सुरभोग, जीवनोदक, अमृत, सुधा, अमिय।

अन्य विकल्प-

शब्दसमानार्थी शब्द
गरलकालकूट, माहुर, विष, जहर, हलाहल।
जलवारि, पानी, नीर, सलिल, तोय, उदक, अंबु, पय।

Additional Informationकुछ महत्वपूर्ण समानार्थी शब्द -

शब्दसमानार्थी शब्द
तालाबतड़ाग, सर, जलाशय, ताल, पुष्कर, सरोवर।
धरतीज़मीन, धरा, ‌‌‌भूमि, पृथिवी, पृथु, वसुधा, रत्नवती।
पर्वतपहाड़, गिरि, महीधर, भूधर, अचल, शैल, नग।
पुत्रीतनया, आत्मजा, दुहिता, सुता, बेटी।
बंदरकपि, मर्कट ,वानर, कपीस ,शाखामृग।
रात्रिनिशा, रजनी, यामिनी, विभावरी।
वस्त्रपट , परिधान, अम्बर, वसन, चीर।
अरण्यजंगल, वन, कानन, अटवी, कान्तार, विपिन।

Question 24

निर्देश : निम्नलिखित प्रत्येक वाक्य में एक शब्द रेखांकित हैं। प्रत्येक रेखांकित शब्द के लिए (A), (B), (C) और (D) के सामने एक-एक शब्द लिखा गया है। इनमें से रेखांकित शब्द से अर्थ की दृष्टि से उपयुक्त विकल्प चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

कानन है तो पर्यावरण सुरक्षित है।

  1. AOption (a)

    जंगल

  2. BOption (b)

    उद्यान 

  3. COption (c)

    हरियाली 

  4. DOption (d)

    कांस - वन

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

जंगल

Why this answer is correct

इनमें से रेखांकित शब्द से अर्थ की दृष्टि से उपयुक्त विकल्प है - जंगल

Key Points 

  • वाक्य - कानन है तो पर्यावरण सुरक्षित है।
  • वाक्य में रेखांकित शब्द 'कानन' का अर्थ - 'जंगल' होगा।
  • 'कानन' के सभी समानार्थी शब्द - जंगल, वन, अरण्य, अटवी, कान्तार, विपिन।

अन्य विकल्प-

शब्दसमानार्थी शब्द
उद्यानबगीचा, वाटिका, उपवन, फुलवारी, बगिया।
हरियालीहरे होने की गुणवत्ता या स्थिति।
कांसताँबे और जस्ते या ताँबे और टीन के योग से बनी हुई एक मिश्र धातु, कसकुट।

Additional Information कुछ महत्वपूर्ण समानार्थी शब्द -

शब्दसमानार्थी शब्द
अंबरआकाश, आसमान, गगन, फलक, नभ।
इंद्रसुरपति, देवराज, मघवा, देवेश, वासव, सुरेश।
कनककंचन, सुवर्ण, हिरण्य, हेम, हाटक, सोना, स्वर्ण।
गृहघर, निकेतन, भवन, आलय, निवास, गेह, सदन।
चूहाखंजक, इन्दुर, मूषक, आखु, गणेशवाहन, मूसा।
जलनीर, सलिल, जीवन, तोय, उदक, पानी, पय
पंकजकमल, राजीव, पद्म, सरोज, नलिन, जलज।
साँपनाग, फणधर, सर्प, व्याल, विषधर।
बादलमेघ, जलधर, अंबुद, वारिद, पयोद, नीरद, घन।

Question 25

निर्देश : निम्नलिखित प्रत्येक वाक्य में एक शब्द रेखांकित हैं। प्रत्येक रेखांकित शब्द के लिए (A), (B), (C) और (D) के सामने एक-एक शब्द लिखा गया है। इनमें से रेखांकित शब्द से अर्थ की दृष्टि से उपयुक्त विकल्प चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

कन्दर्प के बाण ने शिव को भी घायल कर दिया।

  1. AOption (a)

    असुर

  2. BOption (b)

    शत्रु

  3. COption (c)

    कामदेव

  4. DOption (d)

    शिकारी

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

कामदेव

Why this answer is correct

इनमें से रेखांकित शब्द से अर्थ की दृष्टि से उपयुक्त विकल्प है - कामदेव

Key Points 

  • वाक्य - कन्दर्प के बाण ने शिव को भी घायल कर दिया।
  • वाक्य में रेखांकित शब्द 'कन्दर्प' का अर्थ - 'कामदेव' होगा।
  • 'कन्दर्प' के सभी समानार्थी शब्द - मदन, काम, कामदेव, मनोज, स्मर, मीनकेतु, मनसिज, मार, रतिपति।

अन्य विकल्प-

शब्दसमानार्थी शब्द
असुरदनुज, दैत्य, दानव, राक्षस, तमीचर, निशाचर।
शत्रुदुश्मन, अमित्र, वैरी, अरि, विपक्षी, विरोधी।
शिकारीव्याध, आखेटक, अहेरी, बहेलिया, लुब्धक।

Additional Information कुछ महत्वपूर्ण समानार्थी शब्द -

शब्दसमानार्थी शब्द
आँखनेत्र, नयन, चक्षु, दृग, लोचन, अक्षि, नजर, अक्ष।
ऋषभवृष, वृषभ, बैल, पुंगव, बलीवर्द, गोनाथ।
ऐश्वर्यवैभव, संपन्नता, धन-संपत्ति, समृद्धि, दौलत।
कर्णसूर्यपुत्र, राधेय, कौन्तेय, पार्थ, अंगराज, सूतपुत्र।
खड़गतलवार, कृपाण, चन्द्रहास, शमशीर, खंजर।
गधाखर, वैशाखनन्दन, गर्दभ, रासभ,  धूसर।
पर्वतभूधर, गिरी, महीधर, शैल, नग, मेरु।
नौकानाव, तरिणी, जलयान, जलपात्र, तरी, पतंग।

Question 26

निर्देश : निम्नलिखित वाक्यों को सावधानी से पढ़ने के बाद अशुद्ध अंश की पहचान करके (A), (B), (C) में से त्रुटि से संबंधित अक्षर को उत्तर पत्रक में लिखिए। यदि कोई त्रुटि नहीं है, तो (D) के माध्यम से सूचित कीजिए।

वह क्या जाने (A) / कि मैं कैसे (B) / जीवित हूँ। (C) / कोई त्रुटि नहीं। (D)

  1. AOption (a)

    A

  2. BOption (b)

    B

  3. COption (c)

    C

  4. DOption (d)

    D

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

C

Why this answer is correct

अशुद्ध अंश है-  जीवित हूँ। (C) 

Key Points

  • अशुद्ध वाक्य- वह क्या जाने कि मैं कैसे जीवित हूँ।
  • दिए गये वाक्य में क्रिया प्रयोग की त्रुटि है,
  • ​यहाँ 'जीवित हूँ।'  सार्थक शब्द नही है और इससे सही अर्थ प्रकट नही हो रहा।
  • ​अत: सार्थक शब्द 'जी रहा हूँ।' होना चाहिए।
  • शुद्ध वाक्य - वह क���या जाने कि मैं कैसे जी रहा हूँ।

Additional Informationक्रिया सम्बन्धित अशुद्धियां-

अशुद्ध वाक्यशुद्ध वाक्य
वह सिलाई और अंग्रेजी पढ़ती है।वह सिलाई सीखती है और अंग्रेजी पढ़ती है।
आप यह कम्बल पहन लें।आप यह कम्बल ओढ़ लें।
कृपया एक गिलास पानी बुझाइए।कृपया एक गिलास पानी दीजिए।
राम और सीता वन को गई।राम और सीता वन को गए।

Question 27

निर्देश : निम्नलिखित वाक्यों को सावधानी से पढ़ने के बाद अशुद्ध अंश की पहचान करके (A), (B), (C) में से त्रुटि से संबंधित अक्षर को उत्तर पत्रक में लिखिए। यदि कोई त्रुटि नहीं है, तो (D) के माध्यम से सूचित कीजिए।

उसकी अंक्ल (A) / चक्कर खा (B) / गई। (C) / कोई त्रुटि नहीं। (D)

  1. AOption (a)

    A

  2. BOption (b)

    B

  3. COption (c)

    C

  4. DOption (d)

    D

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

B

Why this answer is correct

अशुद्ध अंश है- चक्कर खा (B) 

Key Points

  • अशुद्ध वाक्य - उसकी अंक्ल चक्कर खा गई।
  • दिए गये वाक्य में शब्द-अर्थ व क्रिया प्रयोग की त्रुटि है,
  • ​यहाँ 'चक्कर खा'  सार्थक शब्द नही है और इससे सही अर्थ प्रकट नही हो रहा।
  • ​अत: सार्थक शब्द 'चकरा' होना चाहिए।
  • शुद्ध वाक्य - उसकी अंक्ल चकरा गई।

Additional Informationशब्द-अर्थ व क्रिया संबंधी अशुद्धियाँ - 

अशुद्ध वाक्यशुद्ध वाक्य
नगर की सारी जनसंख्या भूखी है।नगर की सारी जनता भूखी है।
कृषि हमारी व्यवस्था की रीढ़ है।कृषि हमारी व्यवस्था का आधार है।
मैं आप सबको धन्यवाद करता हूँ।मैं आप सबको धन्यवाद देता हूँ।
क्या उस प्रश्न के हल करने कीआवश्यकता है?क्या उस प्रश्न के हल की आवश्यकता है?

Question 28

निर्देश : निम्नलिखित वाक्यों को सावधानी से पढ़ने के बाद अशुद्ध अंश की पहचान करके (A), (B), (C) में से त्रुटि से संबंधित अक्षर को उत्तर पत्रक में लिखिए। यदि कोई त्रुटि नहीं है, तो (D) के माध्यम से सूचित कीजिए।

इस पर्वतीय क्षेत्र में (A) / सर्वस्व (B) / सद्भावना है। (C) / कोई त्रुटि नहीं। (D)

  1. AOption (a)

    A

  2. BOption (b)

    B

  3. COption (c)

    C

  4. DOption (d)

    D

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

B

Why this answer is correct

अशुद्ध अंश है- सर्वस्व (B)

Key Points 

  • अशुद्ध वाक्य - इस पर्वतीय क्षेत्र में सर्वस्व सद्भावना है।
  • दिए गये वाक्य में शब्द-अर्थ प्रयोग की त्रुटि है,
  • ​यहाँ 'सर्वस्व'  सार्थक शब्द नही है और इससे सही अर्थ प्रकट नही हो रहा।
  • ​अत: सार्थक शब्द 'सर्वत्र' होना चाहिए।
  • शुद्ध वाक्य -  इस पर्वतीय क्षेत्र में सर्वत्र सद्भावना है।
  • 'सर्वस्व' का अर्थ - जो कुछ अपना हो वह सब।
  • 'सर्वत्र' का अर्थ - सब जगह, हर जगह।

Additional Information शब्द-अर्थ संबंधी अशुद्धियाँ - 

अशुद्ध वाक्यशुद्ध वाक्य
वह मेरे शब्दों पर ध्यान नहीं देती।वह मेरी बातों पर ध्यान नहीं देती।
इस समस्या का औषध मेरे पास है।इस समस्या का समाधान मेरे पास है।
जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली कथा चरितार्थ होती है।जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली कहावत चरितार्थ होती है।

Question 29

निर्देश : निम्नलिखित वाक्यों को सावधानी से पढ़ने के बाद अशुद्ध अंश की पहचान करके (A), (B), (C) में से त्रुटि से संबंधित अक्षर को उत्तर पत्रक में लिखिए। यदि कोई त्रुटि नहीं है, तो (D) के माध्यम से सूचित कीजिए।

महाभारत का युद्ध (A) / अट्ठारह दिनों तक (B) / चला। (C) / कोई त्रुटि नहीं। (D)

  1. AOption (a)

    A

  2. BOption (b)

    B

  3. COption (c)

    C

  4. DOption (d)

    D

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

B

Why this answer is correct

अशुद्ध अंश है- अट्ठारह दिनों तक (B)

Key Points 

  • अशुद्ध वाक्य - महाभारत का युद्ध अट्ठारह दिनों तक चला।
  • दिए गये वाक्य में वचन प्रयोग की त्रुटि है,
  • ​यहाँ 'अट्ठारह दिनों तक'  सार्थक शब्द नही है और इससे सही अर्थ प्रकट नही हो रहा।
  • ​अत: सार्थक शब्द 'अट्ठारह दिन तक' होना चाहिए।
  • शुद्ध वाक्य -  महाभारत का युद्ध अट्ठारह दिन तक चला।

Additional Informationवचन संबंधी अशुद्धियाँ - 

अशुद्ध वाक्यशुद्ध वाक्य
मेरे आँसुओं से रूमाल भीग गया।मेरे आँसू से रूमाल भीग गया।
मैं तो आपका दर्शन करने आया हूँ।मैं तो आपके दर्शन करने आया हूँ।
प्रत्येक वृक्ष फल नहीं देते हैं।प्रत्येक वृक्ष फल नहीं देता है।
मैंने अपना हस्ताक्षर कर दिया।मैंने अपने हस्ताक्षर कर दिए।

Question 30

निर्देश : निम्नलिखित वाक्यों को सावधानी से पढ़ने के बाद अशुद्ध अंश की पहचान करके (A), (B), (C) में से त्रुटि से संबंधित अक्षर को उत्तर पत्रक में लिखिए। यदि कोई त्रुटि नहीं है, तो (D) के माध्यम से सूचित कीजिए।

उसने समारोह में (A) / बढ़-चढ़ कर (B) / भाग लिया। (C) / कोई त्रुटि नहीं। (D)

  1. AOption (a)

    A

  2. BOption (b)

    B

  3. COption (c)

    C

  4. DOption (d)

    D

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

D

Why this answer is correct

सही उत्तर है - कोई त्रुटि नहीं। (D)

Key Points

  • शुद्ध वाक्य - उसने समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
  • वाक्य में लिंग ,वचन ,पुरुष,काल ,कारक,आदि का क्रिया के साथ ठीक ठीक मेल हो, उसे शुद्ध वाक्य कहते है।

Additional Informationवाक्य अशुद्धि के प्रकार (भेद) -

  1. पदक्रम संबंधी अशुद्धि
  2. लिंग संबंधी अशुद्धि
  3. पुनरावृति सम्बन्धी अशुद्धि
  4. संज्ञा पदों से संबंधी अशुद्धि
  5. सर्वनाम संबंधी अशुद्धियाँ
  6. विशेषण संबंधी अशुद्धियाँ
  7. वचन संबंधी अशुद्धियाँ
  8. अव्यय संबंधी अशुद्धियाँ
  9. क्रिया संबंधी अशुद्धियाँ
  10. कारक संबंधी अशुद्धियाँ

निर्देश : निम्नलिखित अवतरण को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

स्वभाव से भी वह अपरिग्रही था। दिन भर में वह जितनी गोलियाँ और लट्टू जीतता, संध्या को वह उन सबको छोटे बच्चों में बाँट देता। देने में उसे मानो आनंद आता था, लेकिन वह देने के अभिमान का आनंद नहीं था। वह था भार-मुक्ति का आनंद। नींद और आहार पर भी उसे अधिकार था। बचपन से ही वह स्वल्पाहारी था। बड़े होने पर कथाशिल्पी शरतचंद्र की 'बड़ी बहू' सबसे अधिक इसीलिए तो परेशान रहती थी।

Question 31

उपर्युक्त अवतरण में 'वह' कौन है ?

  1. AOption (a)

    'बड़ी बहू' का पति

  2. BOption (b)

    शरारती बालक

  3. COption (c)

    लेखक स्वयं

  4. DOption (d)

    कथाशिल्पी शरत्चंद्र

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

कथाशिल्पी शरत्चंद्र

Why this answer is correct

उपर्युक्त अवतरण में 'वह' है - कथाशिल्पी शरत्चंद्र

Key Points

  • अवतरण के अनुसार- 
  • नींद और आहार पर भी उसे अधिकार था। बचपन से ही वह स्वल्पाहारी था।
  • बड़े होने पर कथाशिल्पी शरत्चंद्र की 'बड़ी बहू' सबसे अधिक इसीलिए तो परेशान रहती थी।

Additional Informationअन्य विकल्प-

  • 'बड़ी बहू' का पति - अवतरण में बड़े कथाशिल्पी शरतचंद्र की 'बड़ी बहू' की चर्चा की गयी, लेकिन 'बड़ी बहू' के पति के बारे में नही।
  • शरारती बालक - अवतरण में 'शरारती बालक' शब्द की चर्चा कही भी नही की गयी है।
  • लेखक स्वयं - अवतरण में 'लेखक स्वयं' शब्द की चर्चा कही भी नही की गयी है।

Question 32

'अपरिग्रही' स्वभाव का आशय स्पष्ट कीजिए।

  1. AOption (a)

    संकोची स्वभाव

  2. BOption (b)

    चीजें दान करने का स्वभाव

  3. COption (c)

    चीजें संचित न करने का स्वभाव

  4. DOption (d)

    दयालु स्वभाव

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

चीजें संचित न करने का स्वभाव

Why this answer is correct

'अपरिग्रही' स्वभाव का आशय है - चीजें संचित न करने का स्वभाव

Key Points

  • 'अपरिग्रही' स्वभाव का आशय - चीजें संचित न करने का स्वभाव

Additional Informationकुछ अन्य शब्द और उनके अर्थ-

शब्दअर्थ
अभिमानअहंकार, घमंड।
स्वल्पाहारीजो कम भोजन करता हो।
संकोचीलज्जालु, कुड़ने वाला, संकोच करनेवाला।
संचितएकत्रित; जमा या इकट्ठा किया हुआ।
दयालुतरस खाने वाला, रहम दिल, कृपालु।

Question 33

उपर्युक्त अवतरण के नायक का किस पर अधिकार है ? 

  1. AOption (a)

    साथी बालकों पर

  2. BOption (b)

    अपने मधुर व्यवहार पर

  3. COption (c)

    नींद और आहार पर

  4. DOption (d)

    खेलने की क्षमता पर

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

नींद और आहार पर

Why this answer is correct

उपर्युक्त अवतरण के नायक का नींद और आहार पर अधिकार है। 

Key Points

  • अवतरण के अनुसार-  वह था भार-मुक्ति का आनंद।
  • नींद और आहार पर भी उसे अधिकार था। बचपन से ही वह स्वल्पाहारी था। ​

Additional Informationअन्य विकल्प -

  • साथी बालकों पर - अवतरण में, दिन भर में वह जितनी गोलियाँ और लट्टू जीतता, संध्या को वह उन सबको छोटे बच्चों में बाँट देता।
  • अपने मधुर व्यवहार पर - अवतरण में इन शब्दों की चर्चा कही भी नहीं की गयी है।
  • खेलने की क्षमता पर - अवतरण में इन शब्दों की चर्चा कही भी नहीं की गयी है।

Question 34

उपर्युक्त अवतरण के नायक के आनंद का मूल भाव क्या है? 

  1. AOption (a)

    भोग

  2. BOption (b)

    दान

  3. COption (c)

    अभिमान

  4. DOption (d)

    संचय

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

दान

Why this answer is correct

उपर्युक्त अवतरण के नायक के आनंद का मूल भाव है - दान

Key Points

  • अवतरण के अनुसार- 
  • ​दिन भर में वह जितनी गोलियाँ और लट्टू जीतता, संध्या को वह उन सबको छोटे बच्चों में बाँट देता।
  • देने में उसे मानो आनंद आता था, लेकिन वह देने के अभिमान का आनंद नहीं था।

Additional Informationअन्य विकल्प-

  • भोग- अवतरण में 'भोग' शब्द की चर्चा कही भी नही की गयी है।
  • अभिमान- अवतरण में, देने में उसे मानो आनंद आता था, लेकिन वह देने के अभिमान का आनंद नहीं था।
  • ​संचय- अवतरण में '​संचय' शब्द की चर्चा कही भी नही की गयी है।

Question 35

उपर्युक्त अवतरण का उपयुक्त शीर्षक हो सकता है -

  1. AOption (a)

    बच्चों का मनोविज्ञान

  2. BOption (b)

    लेखक का जीवन

  3. COption (c)

    आवारा मसीहा

  4. DOption (d)

    जीने की कला

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

आवारा मसीहा

Why this answer is correct

उपर्युक्त अवतरण का उपयुक्त शीर्षक हो सकता है - आवारा मसीहा

Key Points

  • अवतरण के अनुसार- "आवारा मसीहा' पाठ में शरतचंद्र की कई बाल सुलभ चंचलता और शरारतों का वर्णन किया गया है।

Additional Informationआवारा मसीहा-

  • विष्णु प्रभाकर द्वारा रचित प्रसिद्ध बांग्ला लेखक शरतचंद्र चट्टोपाध्याय की जीवनी है।
  • 'आवारा मसीहा' का प्रथम संस्करण मार्च 1974 में प्रकाशित हुआ था।
  • 'आवारा मसीहा' विष्णु प्रभाकर द्वारा रचित उपन्यास है जिसकी शैली आत्मकथात्मक प्रतीत होती है ।
  • इस उपन्यास में मानवतावादी भावना को चित्रित किया गया है।
  • उपन्यास के मुख्य पात्र 'शरतचंद्र' के माध्यम से रूढ़ियों के परित्याग पर बल दिया गया है।
  • कुरीतियों का डटकर विरोध किया गया है।

Question 36

निर्देश : यहाँ दस वाक्य दिए गए हैं। प्रत्येक वाक्य में चार विकल्प हैं। इनमें से जो शुद्ध वाक्य हो, उसके लिए निर्धारित (A), (B), (C) और (D) में से कोई एक उत्तर के रूप में उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

मेरे को एक दूध का गर्म प्याला चाहिए।

  1. AOption (a)

    मुझे एक दूध का गर्म प्याला चाहिए।

  2. BOption (b)

    मुझे दूध का एक गर्म प्याला चाहिए।

  3. COption (c)

    मुझे गर्म दूध का एक प्याला चाहिए।

  4. DOption (d)

    मेरे को गर्म दूध का प्याला चाहिए।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

मुझे गर्म दूध का एक प्याला चाहिए।

Why this answer is correct

शुद्ध वाक्य है - मुझे गर्म दूध का एक प्याला चाहिए।

Key Points 

  • अशुद्ध वाक्य - मेरे को एक दूध का गर्म प्याला चाहिए।
  • दिए गये वाक्य में सर्वनाम व पदक्रम प्रयोग की त्रुटि है,
  • ​यहाँ 'मेरे को, एक दूध का गर्म' सार्थक शब्द नही है और इससे सही अर्थ प्रकट नही हो रहा।
  • ​अत: सार्थक शब्द 'मुझे, गर्म दूध का एक' होना चाहिए।
  • शुद्ध वाक्य - मुझे गर्म दूध का एक प्याला चाहिए।

अन्य विकल्प-

  • मुझे एक दूध का गर्म प्याला चाहिए। (पदक्रम संबंधी अशुद्धियाँ)
  • मुझे दूध का एक गर्म प्याला चाहिए। (पदक्रम संबंधी अशुद्धियाँ)
  • मेरे को गर्म दूध का (एक) प्याला चाहिए। (सर्वनाम व विशेषण अशुद्धियाँ)

Additional Information सर्वनाम, पदक्रम व विशेषण संबंधी अशुद्धियाँ - 

अशुद्ध वाक्यशुद्ध वाक्य
तेरे को क्या चाहिए?तुझे क्या चाहिए?
तुम तो तुम्हारा काम करो।तुम तो अपना काम करो।
गाय का ताकतवर दूध होता है।गाय का दूध ताकतवर होता है।
शहीदों का देश सदा आभारी रहेगा।देश शहीदों का सदा आभारी रहेगा।
यह सबसे सुन्दरतम साड़ी है।यह सुन्दरतम साड़ी है।
वह डाल महीन है।वह डाल पतली है।

Question 37

निर्देश : यहाँ दस वाक्य दिए गए हैं। प्रत्येक वाक्य में चार विकल्प हैं। इनमें से जो शुद्ध वाक्य हो, उसके लिए निर्धारित (A), (B), (C) और (D) में से कोई एक उत्तर के रूप में उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

शाम ढले वह वापस लौट आया।

  1. AOption (a)

    शाम ढले वह वापस आ गया।

  2. BOption (b)

    शाम ढलते ही वह लौट आया।

  3. COption (c)

    शाम ढलते ही वह वापस लौट आया।

  4. DOption (d)

    शाम ढलने पर वह वापस लौट आया।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

शाम ढलते ही वह लौट आया।

Why this answer is correct

शुद्ध वाक्य है - शाम ढलते ही वह लौट आया।

Key Points  

  • अशुद्ध वाक्य - शाम ढले वह वापस लौट आया।
  • दिए गये वाक्य में क्रिया व शब्द पुनरावृत्ति की त्रुटि है,
  • ​यहाँ 'वापस लौट' सार्थक शब्द नही है और इससे सही अर्थ प्रकट नही हो रहा।
  • ​अत: सार्थक शब्द 'लौट' होना चाहिए।
  • शुद्ध वाक्य - शाम ढलते ही वह लौट आया।

अन्य विकल्प-

  • शाम ढले वह वापस आ गया। (क्रिया व शब्द-अर्थ संबंधी अशुद्धियाँ)
  • शाम ढलते ही वह वापस लौट आया। (पुनरावृत्ति संबंधी अशुद्धियाँ)
  • शाम ढलने पर वह वापस लौट आया। (कारक व पुनरावृत्ति अशुद्धियाँ)

Additional Information शब्द पुनरावृत्ति, क्रिया व कारक संबंधी अशुद्धियाँ - 

अशुद्ध वाक्यशुद्ध वाक्य
कृपया आप मेरे घर आने की कृपा करें।आप मेरे घर आने की कृपा करें।
जयपुर में कई दर्शनीय स्थल देखने योग्य हैं।जयपुर में कई दर्शनीय स्थल हैं।
लड़के अध्यापक को प्रश्न पूछते हैं।लड़के अध्यापक से प्रश्न करते हैं।
जूता निकाल दो।जूता उतार दो।
आठ बजने को दस मिनट है।आठ बजने में दस मिनट है।
हमने इस विषय को विचार किया।हमने इस विषय पर विचार किया

Question 38

निर्देश : यहाँ दस वाक्य दिए गए हैं। प्रत्येक वाक्य में चार विकल्प हैं। इनमें से जो शुद्ध वाक्य हो, उसके लिए निर्धारित (A), (B), (C) और (D) में से कोई एक उत्तर के रूप में उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

घर पर सब कुशल-मंगल हैं।

  1. AOption (a)

    घर पर सब कुशल-मंगल है।

  2. BOption (b)

    घर में कुशल और मंगल सब है।

  3. COption (c)

    घर में सब कुशल-मंगल है।

  4. DOption (d)

    घर पर कुशल और मंगल है।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

घर में सब कुशल-मंगल है।

Why this answer is correct

शुद्ध वाक्य है - घर में सब कुशल-मंगल है।

Key Points 

  • अशुद्ध वाक्य - घर पर सब कुशल-मंगल हैं।
  • दिए गये वाक्य में कारक प्रयोग की त्रुटि है,
  • ​यहाँ 'पर' सार्थक शब्द नही है और इससे सही अर्थ प्रकट नही हो रहा।
  • ​अत: सार्थक शब्द 'में' होना चाहिए।
  • शुद्ध वाक्य - घर में सब कुशल-मंगल है।

अन्य विकल्प-

  • घर पर सब कुशल-मंगल है। (कारक संबंधी अशुद्धियाँ)
  • घर में कुशल और मंगल सब है। (पदक्रम व विराम चिह्न संबंधी अशुद्धियाँ)
  • घर पर कुशल और मंगल है। **(**कारक व विराम चिह्न संबंधी अशुद्धियाँ)

Additional Information कारक, पदक्रम व विराम चिह्न संबंधी अशुद्धियाँ - 

अशुद्ध वाक्यशुद्ध वाक्य
दशरथ को चार पुत्र थे।दशरथ के चार पुत्र थे।
वह देर में खाना खाता है।वह देर से खाना खाता है।
जाता वह बाज़ार है।वह बाज़ार जाता है।
अपनी बात आपको मैं बताता हूँ।मैं आपको अपनी बात बताता हूँ।
यह पुस्तक आपको कहाँ मिली**।**यह पुस्तक आपको कहाँ मिली**?**
धीरे धीरे ध्यान से चलो।धीरे-धीरे ध्यान से चलो।

Question 39

निर्देश : यहाँ दस वाक्य दिए गए हैं। प्रत्येक वाक्य में चार विकल्प हैं। इनमें से जो शुद्ध वाक्य हो, उसके लिए निर्धारित (A), (B), (C) और (D) में से कोई एक उत्तर के रूप में उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

उस समारोह में पुरुष कवि और स्त्री लेखिकाएँ शामिल हैं।

  1. AOption (a)

    उस समारोह में पुरुष कवि और लेखिकाएँ शामिल हैं।

  2. BOption (b)

    उस समारोह में कवि और स्त्री लेखिकाएँ शामिल हैं।

  3. COption (c)

    उस समारोह में स्त्री और पुरुष, कवि और लेखिकाएँ शामिल हैं।

  4. DOption (d)

    उस समारोह में कवि और लेखिकाएँ शामिल हैं।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

उस समारोह में स्त्री और पुरुष, कवि और लेखिकाएँ शामिल हैं।

Why this answer is correct

शुद्ध वाक्य है - उस समारोह में स्त्री और पुरुष, कवि और लेखिकाएँ शामिल हैं।

Key Points 

  • अशुद्ध वाक्य - उस समारोह में पुरुष कवि और स्त्री लेखिकाएँ शामिल हैं।
  • दिए गये वाक्य में विरामचिह्न व पदक्रम संबंधी त्रुटि है,
  • ​यहाँ 'पुरुष कवि और स्त्री लेखिकाएँ' सार्थक शब्द नही है और इससे सही अर्थ प्रकट नही हो रहा।
  • ​अत: सार्थक शब्द 'स्त्री और पुरुष, कवि और लेखिकाएँ' होना चाहिए।
  • शुद्ध वाक्य - उस समारोह में स्त्री और पुरुष, कवि और लेखिकाएँ शामिल हैं।

अन्य विकल्प-

  • उस समारोह में पुरुष कवि और लेखिकाएँ शामिल हैं। (संज्ञा, विरामचिह्न व पदक्रम संबंधी अशुद्धियाँ)
  • उस समारोह में कवि और स्त्री लेखिकाएँ शामिल हैं। (संज्ञा, विरामचिह्न व पदक्रम संबंधी अशुद्धियाँ)
  • उस समारोह में कवि और लेखिकाएँ शामिल हैं। (संज्ञा, विरामचिह्न व पदक्रम संबंधी अशुद्धियाँ)

Additional Information विरामचिह्न, पदक्रम व संज्ञा संबंधी व कारक संबंधी अशुद्धियाँ - 

अशुद्ध वाक्यशुद्ध वाक्य
बेटी तो पराया धन होता है**?**बेटी तो पराया धन होती है**।**
गुरुदेव यह तो सरासर अन्याय है।गुरुदेव! यह तो सरासर अन्याय है।
गाय का ताकतवर दूध होता है।गाय का दूध ताकतवर होता है।
वह आता आदमी घर है ।वह आदमी घर आता है।
मुझे सफल होने की निराशा है।मुझे सफल होने की आशा नहीं है।
गले में ग़ुलामी की बेड़ियाँ पड़ गई।पैरों में ग़ुलामी की बेड़ियाँ पड़ गई।

Question 40

निर्देश : यहाँ दस वाक्य दिए गए हैं। प्रत्येक वाक्य में चार विकल्प हैं। इनमें से जो शुद्ध वाक���य हो, उसके लिए निर्धारित (A), (B), (C) और (D) में से कोई एक उत्तर के रूप में उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

क्या यह संभव हो सकता है?

  1. AOption (a)

    क्या यह संभावनाशील है?

  2. BOption (b)

    क्या यह संभाव्य है?

  3. COption (c)

    क्या इसे संभव किया जा सकता है?

  4. DOption (d)

    क्या यह संभव है?

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

क्या यह संभव है?

Why this answer is correct

शुद्ध वाक्य है - क्या यह संभव है?

Key Points

  • अशुद्ध वाक्य - क्या यह संभव हो सकता है?
  • दिए गये वाक्य में शब्द पुनरावृत्ति की त्रुटि है,
  • ​यहाँ 'संभव, हो सकता' सार्थक शब्द नही है और इससे सही अर्थ प्रकट नही हो रहा।
  • ​अत: सार्थक शब्द 'संभव' होना चाहिए।
  • शुद्ध वाक्य - क्या यह संभव है?

अन्य विकल्प-

  • क्या यह संभावनाशील है? (शब्द चयन संबंधी अशुद्धियाँ)
  • क्या यह संभाव्य है? (शब्द चयन संबंधी अशुद्धियाँ)
  • क्या इसे संभव किया जा सकता है? (पुनरावृत्ति व क्रिया संबंधी अशुद्धियाँ)

Additional Information शब्द पुनरावृत्ति, शब्द चयन व क्रिया संबंधी अशुद्धियाँ - 

अशुद्ध वाक्यशुद्ध वाक्य
इसके बाद फिर क्या हुआ ?इसके बाद क्या हुआ?
सारा दिन भर मैं काम करता रहा।दिन भर मैं काम करता रहा।
बंदूक एक शस्त्र है।बंदूक एक अस्त्र है।
सीता राम की स्त्री है।सीता राम की पत्नी है।
लक्ष्मण ने गुरु से प्रश्न पूछा।लक्ष्मण ने गुरु से प्रश्न किया
यह आप पर निर्भर करता है।यह आप पर निर्भर है।

Question 41

निर्देश : यहाँ दस वाक्य दिए गए हैं। प्रत्येक वाक्य में चार विकल्प हैं। इनमें से जो शुद्ध वाक्य हो, उसके लिए निर्धारित (A), (B), (C) और (D) में से कोई एक उत्तर के रूप में उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

सारे दिन भर मैं काम करता रहा।

  1. AOption (a)

    पूरा दिन भर काम करता रहा मैं।

  2. BOption (b)

    दिन भर मैं काम करता रहा।

  3. COption (c)

    मेरा काम सारा दिन चलता रहा।

  4. DOption (d)

    सारा दिन भर मैं काम करता रहा।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

दिन भर मैं काम करता रहा।

Why this answer is correct

शुद्ध वाक्य है - दिन भर मैं काम करता रहा।

Key Points 

  • अशुद्ध वाक्य - सारे दिन भर मैं काम करता रहा।
  • दिए गये वाक्य में शब्द पुनरावृत्ति की त्रुटि है,
  • ​यहाँ 'सारे, भर' सार्थक शब्द नही है और इससे सही अर्थ प्रकट नही हो रहा।
  • ​अत: सार्थक शब्द 'भर' होना चाहिए।
  • शुद्ध वाक्य - दिन भर मैं काम करता रहा।

अन्य विकल्प-

  • पूरा दिन भर काम करता रहा मैं। (पुनरावृत्ति व पदक्रम संबंधी अशुद्धियाँ)
  • मेरा काम सारा दिन चलता रहा। (पदक्रम व सर्वनाम संबंधी अशुद्धियाँ)
  • सारा दिन भर मैं काम करता रहा। (पुनरावृत्ति संबंधी अशुद्धियाँ)

Additional Information शब्द पुनरावृत्ति, पदक्रम व सर्वनाम संबंधी अशुद्धियाँ - 

अशुद्ध वाक्यशुद्ध वाक्य
वह बहुत जल्दी वापस लौट आया।वह बहुत जल्दी लौट आया।
आगरा में कई दर्शनीय स्थल देखने योग्य हैं।आगरा में कई दर्शनीय स्थल हैं।
शहीदों का देश सदा आभारी रहेगा।देश शहीदों का सदा आभारी रहेगा।
अपनी बात आपको मैं बताता हूँ।मैं आपको अपनी बात बताता हूँ।
मेरे को बाज़ार जाना है।मुझे बाज़ार जाना है।
तुम तो तुम्हारा काम करो।तुम तो अपना काम करो।

Question 42

निर्देश : यहाँ दस वाक्य दिए गए हैं। प्रत्येक वाक्य में चार विकल्प हैं। इनमें से जो शुद्ध वाक्य हो, उसके लिए निर्धारित (A), (B), (C) और (D) में से कोई एक उत्तर के रूप में उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

गुरुवार के दिन हम शाम पाँच बजे मिलेंगे।

  1. AOption (a)

    गुरुवार को हम शाम पाँच बजे मिलेंगे।

  2. BOption (b)

    गुरुवार के दिन हम मिलेंगे।

  3. COption (c)

    गुरुवार को हम पाँच बजे मिलेंगे।

  4. DOption (d)

    गुरुवार के दिन हम पाँच बजे मिलेंगे।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

गुरुवार को हम शाम पाँच बजे मिलेंगे।

Why this answer is correct

शुद्ध वाक्य है - गुरुवार को हम शाम पाँच बजे मिलेंगे।

Key Points 

  • अशुद्ध वाक्य - गुरुवार के दिन हम शाम पाँच बजे मिलेंगे।
  • दिए गये वाक्य में संज्ञा प्रयोग की त्रुटि है,
  • ​यहाँ 'गुरुवार के दिन' सार्थक शब्द नही है और इससे सही अर्थ प्रकट नही हो रहा।
  • ​अत: सार्थक शब्द 'गुरुवार को' होना चाहिए।
  • शुद्ध वाक्य - गुरुवार को हम शाम पाँच बजे मिलेंगे।

अन्य विकल्प-

  • गुरुवार के दिन हम मिलेंगे। (संज्ञा संबंधी अशुद्धियाँ)
  • गुरुवार को हम पाँच बजे मिलेंगे। (संज्ञा संबंधी अशुद्धियाँ)
  • गुरुवार के दिन हम पाँच बजे मिलेंग���। (संज्ञा संबंधी अशुद्धियाँ)

Additional Information  संज्ञा संबंधी अशुद्धियाँ - 

अशुद्ध वाक्यशुद्ध वाक्य
मैं रविवार के दिन तुम्हारे घर आऊँगा।मैं रविवार को तुम्हारे घर आऊँगा।
मोहन मेरा अनुज भाई है।मोहन मेरा अनुज है।
‘उत्साह’ नामक शीर्षक निबंध अच्छा है।‘उत्साह’ शीर्षक निबंध अच्छा है।
प्रात:काल के समय घूमना चाहिए।प्रात:काल घूमना चाहिए।
हमारे देश के मनुष्य मेहनती हैं।हमारे देश के लोग मेहनती हैं ।

Question 43

निर्देश : यहाँ दस वाक्य दिए गए हैं। प्रत्येक वाक्य में चार विकल्प हैं। इनमें से जो शुद्ध वाक्य हो, उसके लिए निर्धारित (A), (B), (C) और (D) में से कोई एक उत्तर के रूप में उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

उन्होंने कहा, “घबराओ नहीं! शुभ कार्य में यदा-कदा संकट भी आते हैं।"

  1. AOption (a)

    उन्होंने कहा, “घबराओ नहीं! शुभ कार्य में यदा-कदा विघ्न भी आते हैं।"

  2. BOption (b)

    उन्होंने कहा, “घबराओ नहीं! शुभ कार्य में विघ्न भी आते रहते हैं।"

  3. COption (c)

    उन्होंने कहा, “घबराना क्या! शुभ-कार्य में विघ्न आना स्वाभाविक है।"

  4. DOption (d)

    उन्होंने कहा, “घबराओ नहीं! शुभ कार्य में संकट भी आते रहते हैं।"

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

उन्होंने कहा, “घबराओ नहीं! शुभ कार्य में यदा-कदा विघ्न भी आते हैं।"

Why this answer is correct

शुद्ध वाक्य है - उन्होंने कहा, “घबराओ नहीं! शुभ कार्य में यदा-कदा विघ्न भी आते हैं।"

Key Points 

  • अशुद्ध वाक्य - उन्होंने कहा, “घबराओ नहीं! शुभ कार्य में यदा-कदा संकट भी आते हैं।"
  • दिए गये वाक्य में शब्द-अर्थ प्रयोग की त्रुटि है,
  • ​यहाँ 'संकट' सार्थक शब्द नही है और इससे सही अर्थ प्रकट नही हो रहा।
  • ​अत: सार्थक शब्द 'विघ्न' होना चाहिए।
  • शुद्ध वाक्य - उन्होंने कहा, “घबराओ नहीं! शुभ कार्य में यदा-कदा विघ्न भी आते हैं।"
  • 'विघ्न' का अर्थ- बाधा, अड़चन, रुकावट।

अन्य विकल्प-

  • उन्होंने कहा, “घबराओ नहीं! शुभ कार्य में (यदा-कदा) विघ्न भी आते रहते हैं।" (अव्यय व क्रिया संबंधी अशुद्धियाँ)
  • उन्होंने कहा, “घबराना क्या! शुभ-कार्य में (यदा-कदा) विघ्न आना स्वाभाविक है।"  (अव्यय, वचन व शब्द-अर्थ संबंधी अशुद्धियाँ)
  • उन्होंने कहा, “घबराओ नहीं! शुभ कार्य में (यदा-कदा) संकट भी आते रहते हैं।"  (अव्यय, शब्द-अर्थ व क्रिया संबंधी अशुद्धियाँ)

Additional Information शब्द-अर्थ, अव्यय, क्रिया व वचन संबंधी अशुद्धियाँ - 

अशुद्ध वाक्यशुद्ध वाक्य
मुझे सफल होने की निराशा है।मुझे सफल होने की आशा नहीं है।
राम और मोहन घोर मित्र हैं।राम और मोहन घनिष्ठ मित्र हैं।
पुस्तक विद्वतापूर्ण लिखी गई है।पुस्तक विद्वतापूर्वक लिखी गई है।
वह लगभग दौड़ रहा था।वह दौड़ रहा था।
गाँधी जी प्रतिदिन सूत बुनते थे।गाँधी जी प्रतिदिन सूत कातते थे।
कई बार वह शिमला जा आया।कई बार वह शिमला हो आया।
पेड़ों पर तोता बैठा है।​पेड़ पर तोता बैठा है।
उसने अनेकों ग्रंथ लिखे।उसने अनेक ग्रंथ लिखे।

Question 44

निर्देश : यहाँ दस वाक्य दिए गए हैं। प्रत्येक वाक्य में चार विकल्प हैं। इनमें से जो शुद्ध वाक्य हो, उसके लिए निर्धारित (A), (B), (C) और (D) में से कोई एक उत्तर के रूप में उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

तेरे को यह दायित्व सौंपते हुए मेरे को हर्ष हो रहा है।

  1. AOption (a)

    तुझे यह दायित्व सौंपते हुए मेरे को हर्ष हो रहा है।

  2. BOption (b)

    तुझको यह दायित्व सौंपते हुए मुझको हर्ष हो रहा है।

  3. COption (c)

    तुझे यह दायित्व सौंपते हुए मुझे हर्ष हो रहा है।

  4. DOption (d)

    तेरे को यह दायित्व सौंपते हुए मुझे हर्ष हो रहा है।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

तुझे यह दायित्व सौंपते हुए मुझे हर्ष हो रहा है।

Why this answer is correct

शुद्ध वाक्य है - तुझे यह दायित्व सौंपते हुए मुझे हर्ष हो रहा है।

Key Points  

  • अशुद्ध वाक्य - तेरे को यह दायित्व सौंपते हुए मेरे को हर्ष हो रहा है।
  • दिए गये वाक्य में सर्वनाम प्रयोग की त्रुटि है,
  • ​यहाँ 'तेरे को, मेरे को' सार्थक शब्द नही है और इससे सही अर्थ प्रकट नही हो रहा।
  • ​अत: सार्थक शब्द 'तुझे, मुझे' होना चाहिए।
  • शुद्ध वाक्य - तुझे यह दायित्व सौंपते हुए मुझे हर्ष हो रहा है।

अन्य विकल्प-

  • तुझे यह दायित्व सौंपते हुए मेरे को हर्ष हो रहा है। (सर्वनाम संबंधी अशुद्धियाँ)
  • तुझको यह दायित्व सौंपते हुए मुझको हर्ष हो रहा है। (कारक संबंधी अशुद्धियाँ)
  • तेरे को यह दायित्व सौंपते हुए मुझे हर्ष हो रहा है। (सर्वनाम संबंधी अशुद्धियाँ)

Additional Information सर्वनाम व कारक संबंधी अशुद्धियाँ - 

अशुद्ध वाक्यशुद्ध वाक्य
मैंने तेरे को कितना समझाया।मैंने तुझे कितना समझाया।
मेरे को कुछ याद नहीं आ रहा।मुझे कुछ याद नहीं आ रहा।
मैं पुस्तक को पढ़ता हूँ।मैं पुस्तक पढ़ता हूँ।
वह देर में सोकर उठता है।वह देर से सोकर उठता है।

Question 45

निर्देश : यहाँ दस वाक्य दिए गए हैं। प्रत्येक वाक्य में चार विकल्प हैं। इनमें से जो शुद्ध वाक्य हो, उसके लिए निर्धारित (A), (B), (C) और (D) में से कोई एक उत्तर के रूप में उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

इन दिनों महँगाई भारी मात्रा में बढ़ रही है।

  1. AOption (a)

    अब महँगाई भारी मात्रा में बढ़ रही है।

  2. BOption (b)

    इन दिनों महँगाई बहुत बढ़ गई है।

  3. COption (c)

    इन दिनों महँगाई बढ़ कर भारी हो गई है।

  4. DOption (d)

    अब महँगाई भारी-भरकम हो गई है।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

इन दिनों महँगाई बहुत बढ़ गई है।

Why this answer is correct

शुद्ध वाक्य है - इन दिनों महँगाई बहुत बढ़ गई है।

Key Points 

  • अशुद्ध वाक्य - इन दिनों महँगाई भारी मात्रा में बढ़ रही है।
  • दिए गये वाक्य में विशेषण प्रयोग की त्रुटि है,
  • ​यहाँ 'भारी मात्रा में' सार्थक शब्द नही है और इससे सही अर्थ प्रकट नही हो रहा।
  • ​अत: सार्थक शब्द 'बहुत' होना चाहिए।
  • शुद्ध वाक्य - इन दिनों महँगाई बहुत बढ़ गई है।

अन्य विकल्प-

  • अब महँगाई भारी मात्रा में बढ़ रही है। (अव्यय व विशेषण संबंधी अशुद्धियाँ)
  • इन दिनों महँगाई बढ़ कर भारी हो गई है। (विशेषण व क्रिया संबंधी अशुद्धियाँ)
  • अब महँगाई भारी-भरकम हो गई है। (अव्यय व विशेषण संबंधी अशुद्धियाँ)

Additional Informationविशेषण, अव्यय व क्रिया संबंधी अशुद्धियाँ - 

अशुद्ध वाक्यशुद्ध वाक्य
करन की माँ भारी दुखी है।करन की माँ बहुत दुखी है।
आकाश बहुत उच्च है।आकाश बहुत विशाल है।
यदि परिश्रम से पढ़ोगे तब अच्छे अंक प्राप्त करोगे।यदि परिश्रम से पढ़ोगे तो अच्छे अंक प्राप्त करोगे।
उसे लगभग पूरे अंक प्राप्त हुए।उसे पूरे अंक प्राप्त हुए।
मैं दर्शन देने आया था।मैं दर्शन करने आया था।
वह पढ़ना माँगता है।वह पढ़ना चाहता है।

Question 46

निर्देश : निम्नलिखित तत्सम शब्दों के लिए चार-चार विकल्प (A), (B), (C) और (D) दिए गए हैं। इनमें से सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

अरण्य

  1. AOption (a)

    सुंदर

  2. BOption (b)

    जंगल 

  3. COption (c)

    निर्जन

  4. DOption (d)

    अरि

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

जंगल 

Why this answer is correct

'अरण्य' तत्सम शब्द के लिए उपयुक्त विकल्प होगा - जंगल 

Key Points    

  • 'अरण्य' एक तत्सम शब्द है, जबकि इसका तद्भव शब्द 'जंगल' होगा।
  • तत्सम - जिन शब्दों को संस्कृत से बिना किसी परिवर्तन के ले लिया जाता है, उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं। 
  • जैसे- मार्ग, अक्षि, काक आदि।
  • तद्भव - जिन शब्दों में समय और परिस्थितियों के कारण कुछ परिवर्तन होने से जो शब्द बने हैं, उन्हें तद्भव कहते हैं। 
  • जैसे- पग, आँख, कौआ आदि।​

अन्य विकल्प-

शब्दअर्थ
निर्जनवह स्थान जहाँ कोई व्यक्ति न हो
अरिशत्रु, विरोधी, वैरी।

Additional Information  कुछ महत्वपूर्ण ​तत्सम और तद्भव शब्द -

तत्समतद्भव
पाषाणपाहन
मृत्तिकामिट्टी
तड़ागतालाब
चंद्रिकाचाँदनी
घोटकघोड़ा
कोकिलकोयल
अम्लिकाइमली
ग्रामीणगँवार
चतुष्पदचौपाया

Question 47

निर्देश : निम्नलिखित तत्सम शब्दों के लिए चार-चार विकल्प (A), (B), (C) और (D) दिए गए हैं। इनमें से सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

भाल

  1. AOption (a)

    ग्रीवा

  2. BOption (b)

    चिबुक

  3. COption (c)

    भला

  4. DOption (d)

    मस्तक

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

मस्तक

Why this answer is correct

'भाल' तत्सम शब्द के लिए उपयुक्त विकल्प होगा - मस्तक

Key Points   

  • 'मस्तक' एक तत्सम शब्द है, जबकि इसका तद्भव शब्द 'भाल' होगा।
  • तत्सम - जिन शब्दों को संस्कृत से बिना किसी परिवर्तन के ले लिया जाता है, उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं। 
  • जैसे- उष्ट्र, अर्द्ध, ग्राम आदि।
  • तद्भव - जिन शब्दों में समय और परिस्थितियों के कारण कुछ परिवर्तन होने से जो शब्द बने हैं, उन्हें तद्भव कहते हैं। 
  • जैसे- ऊँट, आधा, गाँव आदि।​

अन्य विकल्प-

तत्समतद्भव
ग्रीवागर्दन
चिबुकठुड्डी
भद्रभला

Additional Information   कुछ महत्वपूर्ण ​तत्सम और तद्भव शब्द -

तत्समतद्भव
अक्षरअच्छर
उलूखलओखली
कपाटकिवाड़
गोधूमगेंहूँ
घटिकाघड़ी
तीक्ष्णतीखा
नासिकानाक
भिक्षुकभिखारी

Question 48

निर्देश : निम्नलिखित तत्सम शब्दों के लिए चार-चार विकल्प (A), (B), (C) और (D) दिए गए हैं। इनमें से सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

प्रसून

  1. AOption (a)

    प्रहसन

  2. BOption (b)

    वीर

  3. COption (c)

    पुष्प

  4. DOption (d)

    प्रसन्न

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

पुष्प

Why this answer is correct

'प्रसून' तत्सम शब्द के लिए उपयुक्त विकल्प होगा - पुष्प (ऑफिसियल अंसार की के अनुसार)

Key Points   

  • 'प्रसून, पुष्प' एक तत्सम शब्द है, जबकि इसका तद्भव शब्द 'फुल' होगा।
  • तत्सम - जिन शब्दों को संस्कृत से बिना किसी परिवर्तन के ले लिया जाता है, उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं। 
  • जैसे- ताम्र, क्षीर, पक्षी आदि।
  • तद्भव - जिन शब्दों में समय और परिस्थितियों के कारण कुछ परिवर्तन होने से जो शब्द बने हैं, उन्हें तद्भव कहते हैं। 
  • जैसे- ताँबा, खीर, पंछी आदि।​

अन्य विकल्प-

शब्दअर्थ
पुष्पप्रसून, फूल, सुमन, कुसुम।
प्रहसनप्रसन्नतापूर्वक हँसना।
वीरताकतवर, शूर, बहादुर, दिलेर।
प्रसन्नखुश, हर्षित, प्रफुल्ल।

Additional Information  कुछ महत्वपूर्ण ​तत्सम और तद्भव शब्द -

तत्समतद्भव
नकुलनेवला
प्रस्तरपत्थर
भल्लुकभालू
मौक्तिकमोती
युक्तिजुगति
सूचिकासुई
हरिद्राहल्दी
अनार्यअनाड़ी
उलूखलओखली

Question 49

निर्देश : निम्नलिखित तत्सम शब्दों के लिए चार-चार विकल्प (A), (B), (C) और (D) दिए गए हैं। इनमें से सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

किसलय

  1. AOption (a)

    कोंपल 

  2. BOption (b)

    नरम 

  3. COption (c)

    चिकना

  4. DOption (d)

    अंकुर

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

कोंपल 

Why this answer is correct

'किसलय' तत्सम शब्द के लिए उपयुक्त विकल्प होगा - कोंपल 

Key Points   

  • ''किसलय'' एक तत्सम शब्द है, जबकि इसका तद्भव शब्द 'कोंपल' होगा।
  • तत्सम - जिन शब्दों को संस्कृत से बिना किसी परिवर्तन के ले लिया जाता है, उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं। 
  • जैसे- अस्थि, धैर्य, पक्ष आदि।
  • तद्भव - जिन शब्दों में समय और परिस्थितियों के कारण कुछ परिवर्तन होने से जो शब्द बने हैं, उन्हें तद्भव कहते हैं। 
  • जैसे- हड्डी, धीरज, पंख आदि।​

अन्य विकल्प-

तत्समतद्भव
नम्रनरम
चिक्कणचिकना
अंकुरअँखुआ

Additional Information  कुछ महत्वपूर्ण ​तत्सम और तद्भव शब्द -

तत्समतद्भव
अमूल्यअमोल
इष्टिकाईंट
उलूकउल्लू
कृषककिसान
ग्रन्थिगाँठ
चंद्रिकाचाँदनी
तड़ागतालाब
धरित्रीधरती

Question 50

निर्देश : निम्नलिखित तत्सम शब्दों के लिए चार-चार विकल्प (A), (B), (C) और (D) दिए गए हैं। इनमें से सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

बुभुक्षा

  1. AOption (a)

    भीख

  2. BOption (b)

    भिक्षा

  3. COption (c)

    हिंसा

  4. DOption (d)

    भूख

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

भूख

Why this answer is correct

'बुभुक्षा' तत्सम शब्द के लिए उपयुक्�� विकल्प होगा - भूख

Key Points  

  • 'बुभुक्षा' एक तत्सम शब्द है, जबकि इसका तद्भव शब्द 'भूख' होगा।
  • तत्सम - जिन शब्दों को संस्कृत से बिना किसी परिवर्तन के ले लिया जाता है, उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं। 
  • जैसे- मूल्य, व्याघ्र, हरिद्रा आदि।
  • तद्भव - जिन शब्दों में समय और परिस्थितियों के कारण कुछ परिवर्तन होने से जो शब्द बने हैं, उन्हें तद्भव कहते हैं। 
  • जैसे- मोल, बाघ, हल्दी आदि।​

अन्य विकल्प-

तत्समतद्भव
भिक्षाभीख
हिंसा-

Additional Informationकुछ महत्वपूर्ण ​तत्सम और तद्भव शब्द -

तत्समतद्भव
वृश्चिकाबिच्छु
लवंगलौंग
मर्कटीमकड़ी
महिषीभैंस
गृहिणीघरनी
कंकणकंगन
उलूकउल्लू
एकादशग्यारह
आर्द्रकअदरक

50 questions in the full paper