इनमें से कर्म कारक का चिह्न कौन-सा है?
- ((a))
को
- ((b))
ने
- ((c))
से
- ((d))
में
Show Answer
को
कर्म कारक का चिह्न को है।
- कारक - कर्म कारक
- विभक्ति चिन्ह - को
- वाक्य प्रयोग - सोनी ने राम को बुलाया।

Key Points अन्य विकल्प -
- ने - कर्ता कारक
- से - करण कारक व अपादान कारक
- में - अधिकरण कारक

Additional Informationकारक के भेद -
| कारक | परिभाषा | विभक्ति चिन्ह | उदाहरण |
|---|---|---|---|
| कर्ता कारक | जो वाक्य में कार्य को करता है, वह कर्ता कहलाता है। | ने | कृष्णा ने पुस्तक पढ़ी। |
| कर्म कारक | वाक्य में जिस पर क्रिया का प्रभाव या फल पेड़, उसे कर्म कारक कहते हैं। | को | गीत को बुलाओ। |
| करण कारक | करण कारक में ‘से’ का प्रयोग साधन के लिए होता है। | से | विक्रम गेंद से खेलता है। |
| संप्रदान कारक | संप्रदान का मतलब देना होता है और जब किसी भी वाक्य में कुछ दिया जाए या कुछ किया जाए। | को, के लिए | शिष्य ने अपने गुरु के लिए सब कुछ किया। |
| अपादान कारक | अपादान कारक में ‘से’ अलग (अलगाव) होने के लिए होता है। | से | राज घोड़े से गिर पड़ा। |
| सम्बन्ध कारक | वस्तु का सम्बन्ध दूसरी वस्तु से पता चले, उसे सम्बन्ध कारक कहते हैं। | का, की, के, रा, री, रे | गीता की किताब मेज पर है। |
| अधिकरण कारक | अधिकरण का मतलब आश्रय होता है, संज्ञा का वह स्वरूप जिसमें क्रिया के आधार का बोध होता हो। | में | वीर सिपाही युद्धभूमि में मारा गया। |
| सम्बोधन कारक | जब वाक्य में किसी को पुकारने का बोध हो, उसे सम्बोधन कारक कहते हैं। | हे! अरे! ऐ! ओ! हाय! आदि। | अर्जुन ! देखो कौन आया है। |




























































