निर्देश : निम्नलिखित मुहावरों / लोकोक्तियों का अर्थ उनके दिए गए विकल्पों में से चुनें-
आँख की किरकिरी होना-
- ((a))
अप्रिय लगना
- ((b))
धोखा देना
- ((c))
कष्टदायक होना
- ((d))
बहुत प्रिय होना
Show Answer
अप्रिय लगना
दिए गए विकल्पों में से 'आँख की किरकिरी होना' मुहावरे का सही अर्थ है - अप्रिय लगना।
- वाक्य प्रयोग - अंग्रेज शासकों के लिए वीर क्रान्तिकारी चन्द्रशेखर आजाद आँख की किरकिरी हो गये थे।

Key Pointsअन्य विकल्प -
| मुहावरा | अर्थ | वाक्य प्रयोग |
|---|---|---|
| आँखों में धूल झोंकना | धोखा देना | सरकारी नौकर अपना कार्य न करके सरकार की आँखों में धूल झोंकना रहें हैं। |
| कलेजा फटना | कष्टदायक होना | उसको इस स्थिति में देख के मेरा तो कलेजा फट गया। |
| आँखों का तारा होना | बहुत प्रिय होना | सभी बच्चे अपनी माँ के आँखों का तारा होते हैं। |

Additional Information
| ऐसे वाक्यांश, जो सामान्य अर्थ का बोध न कराकर किसी विलक्षण अर्थ की प्रतीति कराये मुहावरा कहलाता है। | ||
|---|---|---|
| उदाहरण | ||
| मुहावरे | अर्थ | वाक्य प्रयोग |
| खून का प्यासा | जानी दुश्मन होना | उसकी क्या बात कर रहे हो, वह तो मेरे खून का प्यासा हो गया है। |
| गढ़ फतह करना | कठिन काम करना | आई.पी.एस पास करके दीक्षा ने सचमुच गढ़ फतह कर लिया। |
| अक्ल पर पत्थर पड़ना | बुद्धि भष्ट होना | विद्वान और वीर होकर भी रावण की अक्ल पर पत्थर ही पड़ गया था कि उसने राम की पत्नी का अपहरण किया। |
| छाती पर पत्थर रखना | कठोर ह्रदय | उसने छाती पर पत्थर रखकर अपने पुत्र को विदेश भेजा था। |











