'बाग में लाल फूल खिले हैं।' वाक्य में प्रयुक्त विशेषण है:
- ((a))
सार्वनामिक विशेषण
- ((b))
परिमाणवाचक विशेषण
- ((c))
संख्यावाचक विशेषण
- ((d))
गुणवाचक विशेषण
Show Answer
गुणवाचक विशेषण
सही उत्तर है - 'गुणवाचक विशेषण' l

Key Points
- 'बाग में लाल फूल खिले हैं।' - प्रस्तुत वाक्य में 'लाल' शब्द फूलों की विशेषता बताने के कारण विशेषण शब्द है l
- 'लाल' गुणवाचक विशेषण का उदाहरण है l
- अन्य विकल्प :-
- सार्वनामिक विशेषण - किसी वाक्य में संज्ञा शब्दों की विशेषता बताने वाले सर्वनाम शब्दों को सार्वनामिक विशेषण कहते हैं।
- उदाहरण :- यह कलम राम की है।
- परिमाणवाचक विशेषण - किसी पदार्थ या वस्तु की मात्रा, परिमाण, नाप या तौल को सूचित करने वाले शब्दों को परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं।
- उदाहरण :- सात लीटर तेल देना।
- संख्यावाचक विशेषण - वह विशेषण, जो अपने विशेष्यों की निश्चित या अनिश्चित संख्याओं का बोध कराए, 'संख्यावाचक विशेषण' कहलाता है।
- उदाहरण :- उस मैदान में पाँच लड़के खेल रहे हैं।

Additional Information
- गुणवाचक विशेषण - जो शब्द, किसी व्यक्ति या वस्तु के गुण, दोष, रंग, आकार, अवस्था, स्थिति, स्वभाव, दशा, दिशा, स्पर्श, गंध, स्वाद आदि का बोध कराए, 'गुणवाचक विशेषण' कहलाते हैं।
- उदाहरण :- इंदौर एक स्वच्छ शहर है।

Important Points
- संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्द को विशेषण कहते हैं।
- विशेषण जिस संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताता है उसे विशेष्य कहते हैं।
- जैसे - काला घोड़ा, लम्बा आदमी। यहाँ काला और लम्बा विशेषण हैं तथा घोड़ा और आदमी विशेष्य हैं।
- विशेष्य या तो संज्ञा रूप में होता है या क्रिया रूप में। जब यह संज्ञा रूप में होता है तो इसे संज्ञा विशेषण कहते हैं।









