'आच्छादित' का उचित विच्छेद निम्न मे से कौन-सा है?
- AOption (a)
आत् + छादित
- BOption (b)
आक् + छादित
- COption (c)
आ + छादित
- DOption (d)
आच् + छादित
View answer & explanationHide answer & explanation
Correct answer
आ + छादित
Why this answer is correct
सही उत्तर है - 'आ + छादित' l
Key Points
- 'आच्छादित' का विच्छेद = आ + छादित l
- यहां पर 'व्यंजन संधि' का उपयोग है l
- 'आच्छादित' में व्यंजन संधि इसलिये होगी, क्योंकि किसी ह्रस्व स्वर या 'आ' का किसी व्यंजन से मेल होने पर 'छ' व्यंजन से पहले 'च्' जोड़ दिया जाता है।
- अन्य विकल्प :- गलत उत्तर है क्योंकि इनमें से किसी की भी संधि करने पर हमें 'आच्छादित' शब्द प्राप्त नहीं होता है l
Additional Information
- संधि का अर्थ ही है मिलन, इन दो शब्दों के मिलन या युग्म में पहले शब्द के अंतिम ध्वनि और दूसरे शब्द की पहली ध्वनि का महत्व होता है, जो एक नया परिवर्तन लाती है l
- व्यंजन संधि - एक व्यंजन का अन्य किसी व्यंजन अथवा स्वर से मेल होने पर जो विकार (परिवर्तन) होता है, उसे व्यंजन संधि कहते हैं।
- उदाहरण :-
- शरत् + चंद्र = शरच्चंद्र
- षट् + आनन = षडानन















