“वह अगले साल आएगा”, इस वाक्य में कौन-सा कारक है?
- AOption (a)
अपादान कारक
- BOption (b)
सम्बन्ध कारक
- COption (c)
अधिकरण कारक
- DOption (d)
कर्म कारक
View answer & explanationHide answer & explanation
Correct answer
अधिकरण कारक
Why this answer is correct
दिए गये वाक्य में 'अधिकरण कारक' है।
शब्द के जिस रूप से क्रिया के आधार, समय, स्थान का ज्ञान हो, उसे अधिकरण कारक कहते हैं।
इसकी विभक्ति 'में' और 'पर' है। जैसे – मोहन मैदान में खेल रहा है; मनोज छत पर पढ़ रहा है; वह कल गाएगा आदि। अतः सही विकल्प अधिकरण कारक है।
Key Points
- "वह अगले साल आयेगा" वाक्य में क्रिया का आधार 'अगले साल' है।
अन्य विकल्प
| कारक | परिभाषा | उदाहरण |
|---|---|---|
| अपादान कारक | जिससे किसी वस्तु के अलग होने का बोध हो, इसकी विभक्ति ‘से’ है। | जैसे – दूल्हा घोड़े से गिर पड़ा, चूहा बिल से बाहर निकला। |
| सम्बन्ध कारक | संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से किसी अन्य शब्द के साथ संबंध का बोध हो, इसकी विभक्ति 'का', 'की', और 'के' है। | जैसे – सीता का भाई आया है, राम की किताब। |
| कर्म कारक | वाक्य में क्रिया का फल जिस शब्द पर पड़े, इसकी विभक्ति 'को' है। | जैसे – माँ बच्चे को सुला रही है। |