हिन्दी पर सामासिक संस्कृति के वहन का दायित्व संविधान के किस अनुच्छेद में निर्धारित है?
- AOption (a)
343
- BOption (b)
348
- COption (c)
349
- DOption (d)
351
View answer & explanationHide answer & explanation
Correct answer
351
Why this answer is correct
- सही उत्तर विकल्प 4 है।
- अनुच्छेद 351
Key Points
संविधान में हिंदी भाषा संबंधी निम्नलिखित अनुच्छेद हैं
| अनुच्छेद 343 | संघ की राजभाषा हिंदी होगी और लिपि देवनागरी भारतीय अंकों का रूप अंकों का अंतर्राष्ट्रीय रूप |
|---|---|
| अनुच्छेद 344 | राष्ट्रपति द्वारा राजभाषा आयोग का गठन |
| अनुच्छेद 345 | राज्य की भाषा हिंदी, अंग्रेजी अथवा उस राज्य में बोले जाने वाली कोई एक भाषा होगीI |
| अनुच्छेद 346 | राज्यों के बीच में आपसी संवाद और राज्य और संघ के बीच में आपसी संवाद की भाषा |
| अनुच्छेद 347 | राज्य की दूसरी भाषा जो जनसंख्या द्वारा मांगी गयी होI |
| अनुच्छेद 348 | उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय की भाषा |
| अनुच्छेद 349 | संविधान के प्रारम्भ के 15 वर्ष की अवधि के दौरान प्रयोग की जाने वाली भाषा का उपबंध करने वाला विधेयक से सम्बंधित |
| अनुच्छेद 350 | शिकायत की भाषा भाषाई अल्पसंख्यक वर्ग को उसकी मातृभाषा में शिक्षा भाषाई अल्पसंख्यक वर्गों के लिए विशेष भाषा अधिकारी की नियुक्ति |
| अनुच्छेद 351 | हिंदी भाषा का प्रचार, प्रसार तथा उन्नति |
Important Points
- संसद कार्य की भाषा हिंदी या अंग्रेजी होगी - भाग 5, अनुच्छेद 120
- राज्य विधान मंडल की भाषा हिंदी या अंग्रेजी - भाग 6, अनुच्छेद 210
Additional Information
- राजभाषा आयोग - गठन 1955
- अध्यक्ष - बीजी खेर
- राजभाषा समिति - गठन 1957
- अध्यक्ष - जीबी पंत