सूची - I को सूची - II से सुमेलित कीजिए :
| सूची - I | सूची - II | ||
|---|---|---|---|
| A. | मालती | I. | आकाशदीप |
| B. | वजीरासिंह | II. | तीसरी कसम |
| C. | बुद्धगुप्त | III. | उसने कहा था |
| D. | लाल मोहर | IV. | गैंग्रीन |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
- AOption (a)
A - I, B - II, C - III, D - IV
- BOption (b)
A - II, B - III, C - IV, D - I
- COption (c)
A - IV, B - III, C - I, D - II
- DOption (d)
A - III, B - I, C - II, D - IV
View answer & explanationHide answer & explanation
Correct answer
A - IV, B - III, C - I, D - II
Why this answer is correct
विकल्प 3 सही उत्तर है।
Key Pointsसही सुमेलित है-
| सूची 1 | सूची 2 |
|---|---|
| मालती | गैंग्रीन |
| वजीरासिंह | उसने कहा था |
| बुद्धगुप्त | आकाशदीप |
| लाल मोहर | तीसरी कसम |
Important Points कहानी और उसके पात्र-
| कहानी | प्रकाशन वर्ष | पात्र | रचनाकार |
|---|---|---|---|
| गैंग्रीन | 1934ई. | टीटी,मालती,महेश्वर का बच्चा | अज्ञेय |
| उसने कहा था | 1915ई. | लहना सिंह,बोधा सिंह,वजीर सिंह,सूबेदार हजारा सिंह | चन्द्रधर शर्मा गुलेरी |
| तीसरी कसम | 1956ई. | गाड़ीवान हीरामन और कंपनी की औरत हीराबाई | फणीश्वर नाथ रेणु |
| आकाशदीप | 1929ई. | चंपा,बुद्धगुप्त,मणिभद्र,जया | जय���ंकर प्रसाद |
Additional Informationअज्ञेय-
- **जन्म-**1911-1987ई.
- अज्ञेय हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं प्रयोगवाद के जनक माने जाते हैं।
- प्रमुख कहानियाँ-
- विपथगा 1937 ई.
- परम्परा 1944 ई.
- कोठरी की बात 1945 ई.
- शरणार्थी 1948 ई.
- जयदोल 1951 ई. आदि।
जयशंकर प्रसाद-
- जन्म-1889-1937ई.
- हिन्दी के कवि, नाटककार, कहानीकार, उपन्यासकार तथा निबन्ध-लेखक थे।
- वे हिन्दी के छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक हैं।
- प्रमुख कहानियाँ-
- छाया
- प्रतिध्वनि
- आकाशदीप
- आँधी
- इंद्रजाल आदि।
चंद्रधर शर्मा गुलेरी-
- **जन्म-**1883-1922ई.
- चन्द्रधर शर्मा 'गुलेरी' हिन्दी के कथाकार, व्यंगकार तथा निबन्धकार थे।
- प्रमुख कहानियाँ-
- सुखमय जीवन 1911 ई.
- बुद्धू का कांटा 1914 ई.
- उसने कहा था 1915 ई. आदि।
फणीश्वर नाथ रेणु-
- **जन्म-**1921-1977ई.
- फणीश्वर नाथ 'रेणु' हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार थे।
- प्रमुख क हानियाँ-
- एक आदिम रात्रि की महक
- लाल पान की बेगम
- पंचलाइट
- तबे एकला चलो रे
- ठेस
- संवदिया आदि।