'पूर्ण क्लासिक कृति वह जिसमें किसी मानव समाज की पूर्ण शक्ति निहित हो'। यह कथन किसका है?
- AOption (a)
आई. ए. रिचर्ड्स
- BOption (b)
टी. एस. इलियट
- COption (c)
बेनिडिटो क्रोचे
- DOption (d)
मैथ्यू अर्नाल्ड
View answer & explanationHide answer & explanation
Correct answer
टी. एस. इलियट
Why this answer is correct
"पूर्ण क्लासिक कृति” वह जिसमें किसी मानव समाज की पूर्ण शक्ति निहित होती हो "यह कथन टी.एस. इलियट का है।
Key Points
- इलियट ने स्वयं को क्लासिकवादी कहां है।
- उनके विचार है कि महान कवि के लिए क्लासिक होना अनिवार्य नहीं है महान कवि केवल एक विधा को पराकाष्ठा तक पहुंचा पाते हैं जबकि क्लासिक कवि एक ही विधा को ही नहीं अपितु अपने समय की भाषा को पराकाष्ठा तक पहुंचा देता है।
- क्लासिक के लिए व्यापक एवं विश्वजनीन होना भी आवश्यक है तथा उसके लिए किसी भी प्रकार की संकीर्णता आग्रह है।
- समीक्षा के क्षेत्र में इलियट के विचारों ने क्रांति उत्पन्न कर दी उसके विचारों ने पाश्चात्य समीक्षा को झकझोर दिया।
Important Points
- टॉमस स्टर्न्स इलियट-
- इनका का जन्म 1888 ई.में अमेरिका में हुआ।
- इन्हे नोबेल पुरस्कार मिला 1948 में 'द वेस्टलैंड' पर।
- इलियट ने अपनी आलोचना को "निजी काव्य -कर्मशाला का उपजात या काव्य - निर्माण के प्रसंग में अपने चिंतन का विस्तार" कहा है।
- इलियट ने समीक्षा के क्षेत्र में अनेक सिद्धांत पर अपने विचार व्यक्त किए हैं उनके द्वारा व्यक्त समीक्षा के तीन पक्ष है –
- निर्वेयकित्कता का सिद्धांत
- वस्तुनिष्ठ सहसंबंध (समीकरण )का सिद्धांत
- परंपरा की अवधारणा (सिद्धांत)
- इलियट ने ' दी क्राइटोरियन' का संपादन किया।
- इलियट की प्रमुख समालोचना कृतियां -
- द सेकंड बुक 1920
- होम टू जॉन ड्रायडेन 1924
- द यूज़ ऑफ पोएट्री एंड द यूज़ ऑफ क्रिटिसिजम 1933
- एलिजाबेथ इन एशेज 1932
- सिलेक्टेड एसेज1934
- एसेज एशेट एंड मॉडर्न1936
- नॉलेज एंड एक्सपीरियंस।
Additional Information
- आई. ए. रिचर्ड्स -
- इन्होने ने मूल्य सिद्धांत तथा काव्य भाषा सिद्धांत दिया।
- आई. ए. रिचर्ड्स के महत्वपूर्ण ग्रंथ -
- द प्रिंसिपल ऑफ लिटरेरी क्रिटिसिजम 1924
- प्रैक्टिकल क्रिटिसिजम 1929
- साइंस एंड पोयट्री 1926
- दी फिलासफी ऑफ रेटारिका 1936.
- बेनेदेत्तो क्रोचे –
- क्रोचे ने अभिव्यंजनावाद का सिद्धांत दिया।
- क्रोचे प्रत्यवादी दार्शनिक थे यह आत्मावादी भी माने जाते हैं।
- इनकी महत्वपूर्ण पुस्तके 'ईस्थेटिक है जो 1902 मे लिखी।
- क्रोचे की अन्य रचनाएं -
- एस्थेटिक एज द साइंस ऑफ एक्सप्रेशन एंड जनरल लिंग्विस्टिक्स1900
- न्यू एसेज ऑन एसथेटिक 1920
- डिफेंस ऑफ पोएट्र 1933
- मैथ्यू अर्नाल्ड-
- अर्नाल्ड ने प्रत्येक क्षेत्र में पूर्णता को प्रतिष्ठित करने का प्रयास किया उनके अनुसार संस्कृति पूर्णता का दूसरा नाम है और काव्य संस्कृति का अन्यतम साधन है।
- मैथ्यू अर्नाल्ड की रचनाएं-
- 'एसेज इन क्रिटिसिजम
- 'ऑन द स्टडी ऑफ सेल्टिक कल्चर'
- 'लिटरेचर एंड ड्रामा'
- 'कल्चर एंड अनार्की'