Official Paper

RRB Assistant Loco Pilot (ALP) 2026 Previous Year Paper Shift 1

75 questions · 60 minutes · with answers · free

Mathematics (20 questions)

1

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

  1. ((a))

    BDF

  2. ((b))

    QSV

  3. ((c))

    HJL

  4. ((d))

    PRT

Show Answer
Answer: ((b))

QSV

2

नीचे दी गई अक्षर और प्रतीक शृंखला का संदर्भ लीजिए और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं ही की जानी है। (बाएं) T O © L L $ G £ L D V & & N * M @ J X © B K (दाएं) ऐसे कितने अक्षर हैं, जिनके ठीक पहले एक अक्षर और ठीक बाद में एक प्रतीक है?

  1. ((a))

    4

  2. ((b))

    6

  3. ((c))

    3

  4. ((d))

    5

Show Answer
Answer: ((a))

4

3

एक निश्चित कूट भाषा में, 'HAST' को '3586' के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और 'DAHS' को '6357' के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में 'D' के लिए कूट क्या है?

  1. ((a))

    5

  2. ((b))

    6

  3. ((c))

    3

  4. ((d))

    7

Show Answer
Answer: ((d))

7

4

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोटः असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

  1. ((a))

    RS−WX

  2. ((b))

    MN−QU

  3. ((c))

    YZ−DE

  4. ((d))

    NO−ST

Show Answer
Answer: ((b))

MN−QU

5

यदि दो रेखाएं समांतर हैं और एक तिर्यक रेखा (transversal), एक रेखा के साथ 65° का कोण बनाती है, तो अन्य रेखा पर संगत कोण का माप कितना होगा?

  1. ((a))

    65°

  2. ((b))

    25°

  3. ((c))

    115°

  4. ((d))

    55°

Show Answer
Answer: ((a))

65°

6

किसी वस्तु की गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा किस पर निर्भर करती है?

  1. ((a))

    केवल उसके त्वरण

  2. ((b))

    उसके द्रव्यमान और ऊँचाई

  3. ((c))

    उसके वेग और द्रव्यमान

  4. ((d))

    केवल उसकी चाल

Show Answer
Answer: ((b))

उसके द्रव्यमान और ऊँचाई

7

बंटी और बबली की वर्तमान आयु का योग 24 वर्ष है। अब से 2 वर्ष बाद, बंटी की आयु बबली की आयु की तीन गुना होगी। बंटी की वर्तमान आयु (वर्षों में) क्या है?

  1. ((a))

    22

  2. ((b))

    28

  3. ((c))

    19

  4. ((d))

    17

Show Answer
Answer: ((c))

19

8

एक दुकान किसी वस्तु का मूल्य 50% बढ़ाकर अंकित करती है और फिर अंकित मूल्य पर 20% की छूट प्रदान करती है। यदि अंतिम विक्रय मूल्य ₹2,400 है, तो क्रय मूल्य (₹ में) कितना था?

  1. ((a))

    2,050

  2. ((b))

    2,000

  3. ((c))

    2,100

  4. ((d))

    1,800

Show Answer
Answer: ((b))

2,000

9

निम्नलिखित आंकड़ों का बहुलक क्या है? 89, 76, 76, 88, 81, 81, 65, 90, 83, 89, 64, 63, 78, 64, 82, 87, 79, 89, 87, 65, 86, 77, 80, 70, 67

  1. ((a))

    64

  2. ((b))

    89

  3. ((c))

    76

  4. ((d))

    81

Show Answer
Answer: ((b))

89

10

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं।

कथन: कुछ कीड़े, पतंगे हैं। कुछ पतंगे, तोते हैं।

निष्कर्ष: (I) कुछ तोते, कीड़े हैं। (II) सभी पतंगे, कीड़े हैं।

  1. ((a))

    निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।

  2. ((b))

    केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।

  3. ((c))

    केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।

  4. ((d))

    न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।

Show Answer
Answer: ((d))

न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।

11

0.9, 3.7 और 0.54 संख्याओं का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) ज्ञात कीजिए।

  1. ((a))

    100

  2. ((b))

    99.9

  3. ((c))

    106

  4. ((d))

    105

Show Answer
Answer: ((b))

99.9

12

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोटः असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

  1. ((a))

    GH-KL

  2. ((b))

    RS-VW

  3. ((c))

    AB-EF

  4. ((d))

    TZ-AB

Show Answer
Answer: ((d))

TZ-AB

13

आमाशय में अतिरिक्त अम्लता (acidity) को उदासीन करने के लिए, निम्नलिखित में से क्या उपाय किया जा सकता है?

  1. ((a))

    नींबू का रस

  2. ((b))

    Mg(OH)₂ जैसे प्रतिअम्ल

  3. ((c))

    HCl विलयन

  4. ((d))

    विनेगर

Show Answer
Answer: ((b))

Mg(OH)₂ जैसे प्रतिअम्ल

14

किसी कक्षा के 9 विद्यार्थियों ने गणित में 76, 85, 47, 67, 85, 76, 47, 76 और 67 अंक प्राप्त किए। इन प्राप्तांकों का बहुलक कितना है?

  1. ((a))

    76

  2. ((b))

    85

  3. ((c))

    67

  4. ((d))

    47

Show Answer
Answer: ((a))

76

15

5 प्रिंटर 6 घंटे में 9,000 पेज प्रिंट कर सकते हैं। उसी दर से 8 घंटे में 28,800 पेज प्रिंट करने के लिए कितने प्रिंटर की आवश्यकता होगी?

  1. ((a))

    11

  2. ((b))

    12

  3. ((c))

    10

  4. ((d))

    13

Show Answer
Answer: ((b))

12

16

अंग्रेजी वर्णानुक्रम के आधार पर, दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? GKB IMF KOJ MQN ?

  1. ((a))

    OSR

  2. ((b))

    PSR

  3. ((c))

    PTR

  4. ((d))

    OSS

Show Answer
Answer: ((a))

OSR

17

दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 145 132 120 109 99 90 ?

  1. ((a))

    82

  2. ((b))

    80

  3. ((c))

    84

  4. ((d))

    78

Show Answer
Answer: ((a))

82

18

A, T, Z, R, Y और L एक गोल मेज के परितः उसके केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। T, L के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। Z के बाईं ओर से गिनने पर Z और L के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। A, Z के ठीक बाईं ओर और R के ठीक दाईं ओर बैठा है। R के बाईं ओर दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?

  1. ((a))

    Z

  2. ((b))

    Y

  3. ((c))

    T

  4. ((d))

    L

Show Answer
Answer: ((b))

Y

19

निम्नलिखित स्तंभों को सुमेलित कीजिए।

उपकला ऊतकस्थान
I घनाभाकार उपकलाA. आंत्र का आस्तर
II स्तंभाकार उपकलाB. त्वचा
III शल्की उपकलाC. वृक्क नलिकाओं का आस्तर
  1. ((a))

    I-A; II-C; III-B

  2. ((b))

    I-B; II-C; III-A

  3. ((c))

    I-C; II-A; III-B

  4. ((d))

    I-A; II-B; III-C

Show Answer
Answer: ((c))

I-C; II-A; III-B

20

यदि ‘+’ और ‘-’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 31 - 26 × 1 ÷ 24 + 45 = ?

  1. ((a))

    612

  2. ((b))

    608

  3. ((c))

    610

  4. ((d))

    611

Show Answer
Answer: ((c))

610

General Intelligence and Reasoning (25 questions)

21

यदि 6 इकाई त्रिज्या वाले त्रिज्यखंड का कोण 60° है, तो त्रिज्यखंड की चाप लंबाई (इकाई में) ज्ञात कीजिए। (π = 22/7 लीजिए)

  1. ((a))

    11/7

  2. ((b))

    44/7

  3. ((c))

    22/7

  4. ((d))

    33/7

Show Answer
Answer: ((b))

44/7

22

यदि एक अवतल दर्पण के वक्रता केंद्र (C) और फोकस (F) के बीच कोई वस्तु रखी जाए, तो किस प्रकार का प्रतिबिंब बनेगा?

  1. ((a))

    समान साइज़, वास्तविक और सीधे खड़ा

  2. ((b))

    छोटा, वास्तविक और उल्टा

  3. ((c))

    विवर्धित, वास्तविक और उल्टा

  4. ((d))

    अत्यधिक विवर्धित और आभासी

Show Answer
Answer: ((c))

विवर्धित, वास्तविक और उल्टा

23

किसी निश्चित राशि पर, यदि समान ब्याज दर पर 2 वर्षों के लिए साधारण ब्याज ₹66 और चक्रवृद्धि ब्याज ₹67 है, तो राशि (₹ में) ज्ञात कीजिए।

  1. ((a))

    1082

  2. ((b))

    1084

  3. ((c))

    1093

  4. ((d))

    1089

Show Answer
Answer: ((d))

1089

24

एक प्रश्न के बाद दो कथन दिए गए हैं, जिन्हें (I) और (II) क्रमांकित किया गया है। आपको यह तय करना है कि क्या कथनों में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है। दोनों कथनों को पढ़ें और उचित उत्तर चुनें।

Q. चार लोग-मेहुल, नितिन, प्रकाश और संदीप-उत्तर की ओर अभिमुख होकर एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं। बाएं छोर पर कौन बैठा है? (I) नितिन, मेहुल के ठीक दाएं पड़ोस में बैठा है। (II) प्रकाश, संदीप के ठीक बाएं पड़ोस में बैठा है।

  1. ((a))

    प्रश्न का उत्तर देने के लिए कथन I और II दोनों में दी गई जानकारी एक साथ पर्याप्त है (केवल कथन I या केवल कथन II में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है)।

  2. ((b))

    कथन I और II में दी गई जानकारी मिलकर भी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।

  3. ((c))

    कथन II में दी गई जानकारी ही प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन I में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है।

  4. ((d))

    कथन I में दी गई जानकारी ही प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन II में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है।

Show Answer
Answer: ((b))

कथन I और II में दी गई जानकारी मिलकर भी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।

25

किसी गेंद को किसी ऊंचाई से गिराया जाता है और वह 2 सेकंड तक मुक्त रूप से गिरती है। इस काल के दौरान उसकी औसत चाल कितनी होगी? (मान लीजिए: गुरुत्वीय त्वरण = 10 m/s²)

  1. ((a))

    5 m/s

  2. ((b))

    10 m/s

  3. ((c))

    20 m/s

  4. ((d))

    15 m/s

Show Answer
Answer: ((b))

10 m/s

26

A, Q, N, L, R और K एक ही इमारत के छह अलग-अलग तलों पर रहते हैं। इमारत के सबसे निचले तल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर वाले तल का क्रमांक 2 है और इसी प्रकार से, सबसे ऊपर वाले तल का क्रमांक 6 है। L एक सम-क्रमांक वाले तल पर रहता है, लेकिन सबसे ऊपर वाले तल पर नहीं रहता है। K और N के बीच केवल तीन व्यक्ति रहते हैं। R, Q के ठीक नीचे रहता है। K, L के ठीक ऊपर रहता है। A सबसे ऊपर वाले तल पर रहता है। तीसरे तल पर कौन रहता है?

  1. ((a))

    R

  2. ((b))

    K

  3. ((c))

    A

  4. ((d))

    Q

Show Answer
Answer: ((d))

Q

27

प्रवीण और शीनू एक व्यवसाय में साझेदार हैं। प्रवीण 9 माह के लिए ₹35,000 और शीनू 10 माह के लिए ₹42,000 का निवेश करते हैं। ₹31,570 के लाभ में से शीनू का हिस्सा ज्ञात कीजिए।

  1. ((a))

    ₹18,640

  2. ((b))

    ₹18,040

  3. ((c))

    ₹18,240

  4. ((d))

    ₹18,020

Show Answer
Answer: ((b))

₹18,040

28

श्वसन के संदर्भ में, निम्नलिखित में से क्या धूम्रपान का एक प्रभाव है?

  1. ((a))

    ऊपरी श्वसन पथ में सिलिया का विनाश

  2. ((b))

    ऊपरी श्वसन पथ में सिलिया का संवर्धन

  3. ((c))

    निचले श्वसन पथ में सिलिया का संवर्धन

  4. ((d))

    निचले श्वसन पथ में सिलिया का विनाश

Show Answer
Answer: ((a))

ऊपरी श्वसन पथ में सिलिया का विनाश

29

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या 11 से विभाज्य है?

  1. ((a))

    232144

  2. ((b))

    231243

  3. ((c))

    432321

  4. ((d))

    322431

Show Answer
Answer: ((a))

232144

30

इस प्रश्न में, एक प्रश्न के बाद दो कथन दिए गए हैं, जिन्हें (I) और (II) से क्रमांकित किया गया है। आपको यह तय करना है कि क्या कथनों में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है। दोनों कथनों को पढ़िए और उचित उत्तर का चयन कीजिए। पांच खंभों—I, N, C, H और L—जिनकी ऊंचाई अलग-अलग है, इनमें से सबसे छोटा खंभा कौन-सा है? (I) L, H से ऊंचा है। (II) केवल एक खंभा I से छोटा है। I, H से छोटा है लेकिन N से ऊंचा है।

  1. ((a))

    दोनों कथन I और II एक साथ (केवल कथन I या केवल कथन II नहीं) ही प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं।

  2. ((b))

    दोनों कथन I और II एक साथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।

  3. ((c))

    केवल कथन II में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन I में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है।

  4. ((d))

    केवल कथन I में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन II में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है।

Show Answer
Answer: ((c))

केवल कथन II में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन I में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है।

31

उस त्रिक का चयन कीजिए, जो नीचे दिए गए दोनों त्रिकों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों त्रिक समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं।

LHC – PLG – TPK SOJ – WSN – AWR

  1. ((a))

    VRM – ZVQ – DZU

  2. ((b))

    RNI – XTP – AVQ

  3. ((c))

    UHK – XTP – FBX

  4. ((d))

    UQL – YUP – CYU

Show Answer
Answer: ((a))

VRM – ZVQ – DZU

32

TRASHED शब्द के प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक बाद आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक पहले आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है। इस प्रकार बने अक्षरों के नए समूह में बाएं से तीसरा अक्षर निम्नलिखित में से कौन-सा होगा?

  1. ((a))

    B

  2. ((b))

    R

  3. ((c))

    G

  4. ((d))

    Q

Show Answer
Answer: ((a))

B

33

एक नाव धारा के अनुकूल चलते हुए 18 km की दूरी 3 घंटे में तय करती है, जबकि धारा के विपरीत दिशा में यही दूरी 9 घंटे में तय करती है। स्थिर जल में नाव की चाल कितनी है?

  1. ((a))

    8 km/hr

  2. ((b))

    6 km/hr

  3. ((c))

    4 km/hr

  4. ((d))

    2 km/hr

Show Answer
Answer: ((c))

4 km/hr

34

अदिति, आर्यन, राहुल, कीर्ति, रिया, तन्वी और मिया में से प्रत्येक व्यक्ति की परीक्षा सोमवार से प्रारंभ होकर रविवार को समाप्त होने वाले एक ही सप्ताह के अलग-अलग दिन है। आर्यन की परीक्षा बुधवार को है। अदिति की परीक्षा, रिया की परीक्षा के ठीक अगले दिन है। आर्यन और रिया की परीक्षा के बीच केवल दो व्यक्तियों की परीक्षा है। राहुल की परीक्षा, कीर्ति की परीक्षा के ठीक अगले दिन है। आर्यन की परीक्षा, तन्वी की परीक्षा से ठीक पहले वाले दिन है। मिया के बाद कितने व्यक्तियों की परीक्षा है?

  1. ((a))

    4

  2. ((b))

    5

  3. ((c))

    2

  4. ((d))

    1

Show Answer
Answer: ((c))

2

35

निम्नलिखित वर्गों के बीच संबंध को सर्वोत्तम रूप से दर्शाने वाले वेन आरेख का चयन कीजिए। वकील, शिक्षक, अभिभावक

  1. ((a))

    [Diagram]

  2. ((b))

    [Diagram]

  3. ((c))

    [Diagram]

  4. ((d))

    [Diagram]

Show Answer
Answer: ((d))

[Diagram]

36

निम्नलिखित संख्या, प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लें और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। सभी संख्याएं एकल-अंकीय संख्याएं हैं। (बाएं) ^ @ 4 > ? & % 2 ^ 5 * 7 3 6 ^ ? 8 6 & * 5 (दाएं) ऐसी कितनी संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक प्रतीक और ठीक बाद में एक अन्य संख्या भी है?

  1. ((a))

    एक

  2. ((b))

    दो

  3. ((c))

    तीन

  4. ((d))

    चार

Show Answer
Answer: ((b))

दो

37

निम्नलिखित श्रृंखला का संदर्भ लें और दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। गिनती बाएं से दाएं की जानी है। सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं। (बाएं) 3 8 5 4 3 7 6 5 5 3 2 6 9 1 9 7 5 4 2 4 6 7 (दाएं) ऐसी कितनी विषम संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम संख्या और ठीक बाद में एक विषम संख्या है?

  1. ((a))

    तीन

  2. ((b))

    एक

  3. ((c))

    दो

  4. ((d))

    एक भी नहीं

Show Answer
Answer: ((a))

तीन

38

यदि संख्या 7531468 के प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ा जाए और प्रत्येक सम अंक में से 2 घटाया जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में कितने अंक एक से अधिक बार आएंगे?

  1. ((a))

    एक

  2. ((b))

    एक भी नहीं

  3. ((c))

    तीन

  4. ((d))

    दो

Show Answer
Answer: ((c))

तीन

39

एक शर्ट की कीमत में पहले 10% की वृद्धि और फिर x% की वृद्धि की जाती है। यदि समग्र प्रतिशत वृद्धि 19% है, तो x का मान (निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित) कितना है?

  1. ((a))

    10

  2. ((b))

    11

  3. ((c))

    8

  4. ((d))

    9

Show Answer
Answer: ((c))

8

40

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? ACG IKO QSW YAE ?

  1. ((a))

    GMI

  2. ((b))

    GYT

  3. ((c))

    GIM

  4. ((d))

    GMJ

Show Answer
Answer: ((c))

GIM

41

जब एक जीवित पादप कोशिका परासरण के माध्यम से जल नष्ट कर देती है, तो कोशिका घटकों का क्या होता है?

  1. ((a))

    वे विलीन हो जाते हैं।

  2. ((b))

    वे अपरिवर्तित रहते हैं।

  3. ((c))

    वे सिकुड़ जाते हैं और कोशिका भित्ति से दूर हट जाते हैं।

  4. ((d))

    वे फूल जाते हैं और फट जाते हैं।

Show Answer
Answer: ((c))

वे सिकुड़ जाते हैं और कोशिका भित्ति से दूर हट जाते हैं।

42

वसीम बिंदु A से शुरू करके दक्षिण दिशा में 24 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएँ मुड़ता है, 24 km ड्राइव करता है, फिर दाएँ मुड़ता है और 31 km ड्राइव करता है। इसके बाद वह दाएँ मुड़ता है और 33 km ड्राइव करता है। अंत में वह दाएँ मुड़ता है, 7 km ड्राइव करके बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक अन्यथा निर्दिष्ट न हो, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं।)

  1. ((a))

    6 km, पूर्व की ओर

  2. ((b))

    7 km, पूर्व की ओर

  3. ((c))

    8 km, पश्चिम की ओर

  4. ((d))

    9 km, पश्चिम की ओर

Show Answer
Answer: ((d))

9 km, पश्चिम की ओर

43

आनंद ने एक वस्तु खरीदी और उसकी मरम्मत पर ₹84 खर्च किए। फिर उसने उसे भरत को 25% लाभ पर बेच दिया। बाद में, भरत ने उस वस्तु को ₹4368 में बेच दिया, जिस पर उसे 9% की हानि हुई। भरत को वस्तु बेचने से ठीक पहले आनंद के लिए उस वस्तु की लागत (₹ में) कितनी थी?

  1. ((a))

    3840

  2. ((b))

    3842

  3. ((c))

    3838

  4. ((d))

    3839

Show Answer
Answer: ((a))

3840

44

यह प्रश्न निम्नलिखित शब्दों पर आधारित है: SUN RAT HIT BEG प्रत्येक शब्द में, प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक बाद आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक पहले आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है। इस प्रकार बने कितने अक्षर-समूहों में, कोई स्वर नहीं आएगा?

  1. ((a))

    तीन

  2. ((b))

    एक भी नहीं

  3. ((c))

    एक

  4. ((d))

    दो

Show Answer
Answer: ((a))

तीन

45

निम्नलिखित अक्षर, प्रतीक शृंखला का संदर्भ लीजिए और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) F Y $ F O € Z # J © G * U N @ M $ N © £ © & (दाएं) ऐसे कितने अक्षर हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले प्रतीक है और ठीक बाद में भी एक प्रतीक है?

  1. ((a))

    5

  2. ((b))

    6

  3. ((c))

    4

  4. ((d))

    7

Show Answer
Answer: ((a))

5

Basic Science and Engineering (30 questions)

46

A, B, C, D, E, F और G एक गोल मेज के परितः केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। A के बाएं से गिनने पर A और C के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। G के दाएं से गिनने पर B और G के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। F, B के ठीक दाएं पड़ोस में बैठा है। G और C दोनों का निकटतम पड़ोसी D है। F के बाएं से गिनने पर C और F के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?

  1. ((a))

    2

  2. ((b))

    3

  3. ((c))

    4

  4. ((d))

    1

Show Answer
Answer: ((a))

2

47

300 मीटर लंबाई वाली एक तेज चाल वाली ट्रेन 600 मीटर लंबे प्लेटफॉर्म को 40 सेकंड में पार करती है। 450 मीटर लंबाई वाली एक धीमी चाल वाली ट्रेन, उसी प्लेटफॉर्म को पार करने में 60 सेकंड का समय लेती है। विपरीत दिशाओं में यात्रा करते समय दोनों ट्रेनों को एक-दूसरे को पूरी तरह से पार करने में लगने वाला समय ज्ञात कीजिए।

  1. ((a))

    17.58 सेकंड

  2. ((b))

    18.18 सेकंड

  3. ((c))

    17.85 सेकंड

  4. ((d))

    18.75 सेकंड

Show Answer
Answer: ((d))

18.75 सेकंड

48

एक विद्यार्थी के अंक गलती से 94 के बजाय 84 दर्ज कर दिए गए। इसके कारण कक्षा के औसत अंक 5/4 कम हो गए। कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या कितनी है?

  1. ((a))

    15

  2. ((b))

    8

  3. ((c))

    17

  4. ((d))

    4

Show Answer
Answer: ((b))

8

49

शब्द PRODUCT के प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक बाद आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक पहले आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है। निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर बाएं से तीसरा होगा?

  1. ((a))

    B

  2. ((b))

    Q

  3. ((c))

    C

  4. ((d))

    P

Show Answer
Answer: ((d))

P

50

एक कूट भाषा में, 'DEAR' को 16 के रूप में और 'ANGEL' को 25 के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस भाषा में 'BEHAVIOR' को किस रूप में कूटबद्ध किया जाएगा?

  1. ((a))

    49

  2. ((b))

    18

  3. ((c))

    36

  4. ((d))

    64

Show Answer
Answer: ((d))

64

51

राजेश और नरेश क्रमशः ₹66,000 और ₹29,000 का निवेश करके एक व्यवसाय शुरू करते हैं। राजेश अपनी धनराशि 2 महीने के लिए निवेश करता है और नरेश अपनी धनराशि 12 महीने के लिए निवेश करता है। वर्ष के अंत में, कुल लाभ का 5%, ₹7,036 है। नरेश का लाभ में हिस्सा (₹ में) कितना है?

  1. ((a))

    1,03,148

  2. ((b))

    1,03,156

  3. ((c))

    1,02,022

  4. ((d))

    1,02,145

Show Answer
Answer: ((c))

1,02,022

52

फरवरी में मिस्र (Egypt) के साथ युद्धाभ्यास 'साइक्लोन 2025' किस स्थान पर आयोजित किया गया था?

  1. ((a))

    महाजन फील्ड फायरिंग रेंज, राजस्थान

  2. ((b))

    बबीना फील्ड, उत्तर प्रदेश

  3. ((c))

    जोधपुर रेगिस्तान मैदान, राजस्थान

  4. ((d))

    डीसा रेंज, गुजरात

Show Answer
Answer: ((a))

महाजन फील्ड फायरिंग रेंज, राजस्थान

53

सुमीत ने 28 m व्यास और 48 m ऊँचाई वाला एक शंकु के आकार का तम्बू बनाया। इस तम्बू के लिए सुमीत को 10 m चौड़े कैनवास की कितनी लंबाई की आवश्यकता थी? [π = 22/7 का प्रयोग करें]

  1. ((a))

    200 m

  2. ((b))

    196 m

  3. ((c))

    220 m

  4. ((d))

    179 m

Show Answer
Answer: ((c))

220 m

54

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘A + B’ का अर्थ है कि ‘A, B की माता है’, ‘A − B’ का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’, ‘A × B’ का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’ और ‘A ÷ B’ का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’। यदि ‘M + N ÷ O × P − Q’ है, तो M का P से क्‍या संबंध है?

  1. ((a))

    भाई की पत्नी

  2. ((b))

    माता का पति

  3. ((c))

    पत्नी के पिता की माता

  4. ((d))

    पुत्री

Show Answer
Answer: ((c))

पत्नी के पिता की माता

55

A, B, C, D, S, T और U में से प्रत्येक की परीक्षा सोमवार से शुरू होकर रविवार को समाप्त होने वाले उसी सप्ताह के अलग-अलग दिन है। D की परीक्षा से पहले केवल दो व्यक्तियों की परीक्षा है। U की परीक्षा के बाद केवल एक व्यक्ति की परीक्षा है। D की परीक्षा और B की परीक्षा के बीच केवल तीन व्यक्तियों की परीक्षा है। C की परीक्षा और S की परीक्षा के बीच केवल एक व्यक्ति की परीक्षा है। A की परीक्षा, C की परीक्षा से ठीक पहले है। T की परीक्षा और C की परीक्षा के बीच कितने व्यक्तियों की परीक्षा है?

  1. ((a))

    दो

  2. ((b))

    तीन

  3. ((c))

    चार

  4. ((d))

    एक

Show Answer
Answer: ((a))

दो

56

एक दुकानदार किसी वस्तु को उसके अंकित मूल्य पर 90% और 50% की दो क्रमिक छूट देकर ₹225.6 में बेचता है। यदि वह कोई छूट नहीं देता है, तो उसे 41% का लाभ अर्जित होगा। वस्तु का लागत मूल्य (₹ में) ज्ञात कीजिए।

  1. ((a))

    3,200

  2. ((b))

    3,194

  3. ((c))

    3,204

  4. ((d))

    3,182

Show Answer
Answer: ((a))

3,200

57

यतिन बिंदु A से चलना शुरू करता है और पूर्व दिशा में 21 km चलता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, 15 km चलता है, फिर बाएं मुड़ता है और 29 km चलता है। इसके बाद वह फिर बाएं मुड़ता है और 26 km चलता है। अंत में वह बाएं मुड़ता है, 8 km चलता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में चलना चाहिए? (जब तक अन्यथा निर्दिष्ट न हो, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं।)

  1. ((a))

    दक्षिण की ओर 9 km

  2. ((b))

    उत्तर की ओर 9 km

  3. ((c))

    उत्तर की ओर 10 km

  4. ((d))

    उत्तर की ओर 11 km

Show Answer
Answer: ((d))

उत्तर की ओर 11 km

58

नीचे दिए गए दो युग्मों के समान पैटर्न का अनुसरण करने वाले युग्म का चयन कीजिए। दोनों युग्म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। VQG : WNJ DUN : ERQ

  1. ((a))

    PNQ : QKS

  2. ((b))

    IRI : JOL

  3. ((c))

    KRG : LOI

  4. ((d))

    NPL : OLO

Show Answer
Answer: ((b))

IRI : JOL

59

दी गई शृंखला में ? के स्थान पर क्या आना चाहिए? 39 51 68 90 117 ?

  1. ((a))

    150

  2. ((b))

    151

  3. ((c))

    148

  4. ((d))

    149

Show Answer
Answer: ((d))

149

60

अरविंद ने एक वस्तु ₹x में खरीदी। उसने इसे बीरू को 30% हानि पर बेच दिया। बीरू ने इसके परिवहन पर ₹198 खर्च किए और इसे मीनू को 50% लाभ पर बेच दिया। यदि मीनू ने इसे ₹1,053 में खरीदा, तो x का मान कितना है?

  1. ((a))

    696

  2. ((b))

    715

  3. ((c))

    720

  4. ((d))

    671

Show Answer
Answer: ((c))

720

61

राज्यसभा से लोक लेखा समिति के लिए कितने सदस्य निर्वाचित किए जाते हैं?

  1. ((a))

    7

  2. ((b))

    15

  3. ((c))

    5

  4. ((d))

    22

Show Answer
Answer: ((a))

7

62

T, W, A, L, O और B एक ही इमारत के छह अलग-अलग तलों पर रहते हैं। इमारत के सबसे निचले तल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर वाले तल का क्रमांक 2 है और इसी प्रकार से, सबसे ऊपर वाले तल का क्रमांक 6 है। A एक सम-क्रमांक वाले तल पर रहता है। T, A के ठीक नीचे रहता है। T और L के बीच केवल एक व्यक्ति रहता है। W और L के बीच केवल एक व्यक्ति रहता है। W, O के ठीक ऊपर रहता है। O सबसे निचले तल पर नहीं रहता है। L के ठीक ऊपर कौन रहता है?

  1. ((a))

    T

  2. ((b))

    A

  3. ((c))

    W

  4. ((d))

    O

Show Answer
Answer: ((d))

O

63

पांच व्यक्तियों V, W, X, Y और Z में से प्रत्येक की एक निश्चित आयु है। X की आयु Y की आयु की तिगुनी है। V की आयु 3 वर्ष है। Y की आयु Z की आधी है। W की आयु V की आयु की दुगुनी है। यदि Z की आयु W की आयु की चार गुनी है, तो X की आयु कितनी है?

  1. ((a))

    40

  2. ((b))

    36

  3. ((c))

    38

  4. ((d))

    34

Show Answer
Answer: ((b))

36

64

यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘-’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 45 C 9 B 7 D 195 A 13 = ?

  1. ((a))

    94

  2. ((b))

    95

  3. ((c))

    93

  4. ((d))

    90

Show Answer
Answer: ((c))

93

65

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से HEVO का संबंध WTKD से है। उसी प्रकार, PMDW का संबंध EBSL से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, IFWP का संबंध दिए गए विकल्पों में से किससे है?

  1. ((a))

    XULE

  2. ((b))

    XIOP

  3. ((c))

    XEDS

  4. ((d))

    XLOE

Show Answer
Answer: ((a))

XULE

66

अमन प्रति माह ₹36,000 अर्जित करता है। वह 30% किराए पर, 25% भोजन पर और 20% शिक्षा पर खर्च करता है। वह शेष राशि की बचत करता है। एक वर्ष में उसकी कुल बचत ज्ञात कीजिए।

  1. ((a))

    ₹1,08,000

  2. ((b))

    ₹1,15,800

  3. ((c))

    ₹1,04,400

  4. ((d))

    ₹1,11,000

Show Answer
Answer: ((a))

₹1,08,000

67

उस सेट का चयन कीजिए जिसमें संख्याएं उसी प्रकार से संबंधित हैं जिस प्रकार से निम्नलिखित सेटों की संख्याएं संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रियाएं पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 लीजिए –13 पर संक्रियाएं, जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि, की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (24,8,384) (18,6,216)

  1. ((a))

    (13,10,130)

  2. ((b))

    (17,6,204)

  3. ((c))

    (24,3,240)

  4. ((d))

    (15,9,240)

Show Answer
Answer: ((b))

(17,6,204)

68

निम्नलिखित में से कौन-सा प्रेक्षण इस बात का समर्थन करता है कि पदार्थ छोटे कणों से बना होता है?

  1. ((a))

    रेत को जल में मिलाने पर रेत तल में बैठ जाती है।

  2. ((b))

    शर्करा जल में विलीन हो जाती है और उसके स्तर में कोई परिवर्तन नहीं होता।

  3. ((c))

    तेल को धीरे से हिलाने पर वह पृष्ठ पर तैरता है।

  4. ((d))

    चाक पाउडर मिलाने के बाद भी दिखाई देता है।

Show Answer
Answer: ((b))

शर्करा जल में विलीन हो जाती है और उसके स्तर में कोई परिवर्तन नहीं होता।

69

नीचे संख्याओं के दो समुच्चय दिए गए हैं। प्रत्येक संख्याओं के समुच्चय में, पहली संख्या पर एक निश्चित गणितीय संक्रिया करने पर दूसरी संख्या प्राप्त होती है। इसी प्रकार, दूसरी संख्या पर एक निश्चित गणितीय संक्रिया करने पर तीसरी संख्या प्राप्त होती है, इसी प्रकार आगे भी संख्याएँ प्राप्त होती हैं। दिए गए विकल्पों में से कौन-सा विकल्प, दिए गए समुच्चयों में प्रयुक्त समान संक्रिया-समुच्चय का अनुसरण करता है? (नोट – दो/तीन अंकीय संख्या को संक्रिया के लिए अलग-अलग अंकों में नहीं तोड़ा जा सकता, उदाहरण के लिए: यदि 37 के बाद 10 आता है, तो संक्रिया 3+7 नहीं हो सकती क्योंकि दो अंकों की संख्या को अलग-अलग अंकों में नहीं तोड़ने की अनुमति नहीं है।) 10 - 5 - 25 - 30 ; 4 - 2 - 4 - 9

  1. ((a))

    10 - 20 - 40 - 50

  2. ((b))

    12 - 6 - 36 - 40

  3. ((c))

    8 - 4 - 16 - 21

  4. ((d))

    7 - 49 - 54 - 60

Show Answer
Answer: ((c))

8 - 4 - 16 - 21

70

एक निश्चित कूट भाषा में, 'A + B' का अर्थ है कि 'A, B का भाई है', 'A * B' का अर्थ है कि 'B, A का पिता है', 'A / B' का अर्थ है कि 'A, B की बहन है' और 'A - B' का अर्थ है कि 'A, B की माता है'। उपरोक्त के आधार पर, यदि 'Q + L * Z + T + G' है, तो T का Q से क्या संबंध है?

  1. ((a))

    बहन

  2. ((b))

    माता

  3. ((c))

    भाई का पुत्र

  4. ((d))

    बहन का पुत्र

Show Answer
Answer: ((c))

भाई का पुत्र

71

18 cm व्यास और 35 cm ऊंचाई वाले बेलन का आयतन ज्ञात कीजिए。 (π = 22/7 मानिए)

  1. ((a))

    8910 cm³

  2. ((b))

    8918 cm³

  3. ((c))

    8902 cm³

  4. ((d))

    8920 cm³

Show Answer
Answer: ((a))

8910 cm³

72

दो पाइप, A और B, एक टैंक को क्रमशः 20 मिनट और 30 मिनट में भर सकते हैं। यदि दोनों पाइपों को एकसाथ खोल दिया जाए, तो टैंक को भरने में लगने वाला समय ज्ञात कीजिए।

  1. ((a))

    14 मिनट

  2. ((b))

    15 मिनट

  3. ((c))

    12 मिनट

  4. ((d))

    13 मिनट

Show Answer
Answer: ((c))

12 मिनट

73

A, B और C मिलकर एक कार्य को 20 दिनों में पूरा कर सकते हैं। A और B मिलकर इसे 30 दिनों में पूरा कर सकते हैं, और B और C मिलकर इसे 24 दिनों में पूरा कर सकते हैं। B अकेले इस संपूर्ण कार्य को पूरा करने में कितना समय लेगा?

  1. ((a))

    54 दिन

  2. ((b))

    45 दिन

  3. ((c))

    40 दिन

  4. ((d))

    48 दिन

Show Answer
Answer: ((c))

40 दिन

74

उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएं उसी प्रकार से संबंधित है जिस प्रकार निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ संबंधित है। (नोटः संख्या को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रियाएं पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 को लीजिए-13 पर संक्रियाएं जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि 13 पर किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ने तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (153, 228, 303) (129, 204, 279)

  1. ((a))

    (168, 247, 342)

  2. ((b))

    (172, 237, 322)

  3. ((c))

    (113, 188, 263)

  4. ((d))

    (191, 266, 381)

Show Answer
Answer: ((c))

(113, 188, 263)

75

वह धनराशि (₹ में) ज्ञात कीजिए, जिस पर 10% वार्षिक साधारण ब्याज दर से 4 वर्ष में ₹460 ब्याज अर्जित होगा।

  1. ((a))

    950

  2. ((b))

    1350

  3. ((c))

    1150

  4. ((d))

    1300

Show Answer
Answer: ((c))

1150

Attempt this paper under real exam conditions

Timed interface, section switching, instant scoring, and question-by-question analytics — free.

Start Timed Attempt