Official Paper

Rajasthan Police SI 2016 Official Paper 1 (Previous Year Paper)

100 questions · 120 minutes · with answers · free

Test (100 questions)

1

वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द है:

  1. ((a))

    शुश्रूषा

  2. ((b))

    सुश्रूषा

  3. ((c))

    सुश्रुषा

  4. ((d))

    शुश्रुषा

Show Answer
Answer: ((a))

शुश्रूषा

शुश्रूषा वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द है। अन्य विकल्प असंगत है। अतः सही उत्तर विकल्प 1) शुश्रूषा  होगा ।

Key Points

  • शुश्रूषा - संज्ञा स्त्रीलिंग [संस्कृत] [विशेषण शुश्रूष्य]
  • शुश्रूषा का अर्थ- सेवा, टहल, रोगी का देखरेख, कुछ सुनने की इच्छा, देखभाल

Additional Information

वर्तनी
लिखने की रीति को वर्तनी या अक्षरी कहते हैं। यह हिज्जे (Spelling) भी कहलाती है।
दूसरे शब्दों में- जिस शब्दों में जितने वर्ण या अक्षर जिस अनुक्रम में प्रयुक्त होते हैं, उन्हें उसी क्रम में लिखना ही वर्तनी है।
विद्यार्थी से प्रायः दो तरह की भूलें होती हैं- एक शब्द-संबंधी, दूसरी वाक्य-संबंधी।

Important Points

अशुद्धशुद्ध
कृप्याकृपया
कीर्तीकीर्ति
सामर्थसामर्थ्य
2

इनमें से किस शब्द में 'बे' उपसर्ग नहीं है?

  1. ((a))

    बेचारा

  2. ((b))

    बेचान

  3. ((c))

    बेईमान

  4. ((d))

    बेवकूफ

Show Answer
Answer: ((b))

बेचान

बेचान शब्द में 'बे' उपसर्ग नहीं है।

Key Points

उपसर्गअर्थशब्द
बेबिनाबेचारा, बेईमान, बेवकूफ
  • बेचान शब्द का शुद्ध रूप "बेचैन" होगा।
  • बेचैन शब्द में 'बे' उपसर्ग होगा।

Additional Information

परिभाषाउदाहरण
·वह शब्दांश या अव्यय, जो किसी शब्द के आरंभ में जुड़कर मूल शब्द के अर्थ में विशेषता ला दे या उसका अर्थ ही बदल दे।जैसे – अ + छूता = अछूता, कु + चैला = कुचैला इत्यादि।
3

Discharge Petition के लिए सही पारिभाषिक शब्द है:

  1. ((a))

    उन्मोचन याचिका

  2. ((b))

    कार्यमुक्ति आवेदन

  3. ((c))

    सेवामुक्ति आवेदन

  4. ((d))

    निरस्त याचिका

Show Answer
Answer: ((a))

उन्मोचन याचिका

Discharge Petition , उन्मोचन याचिका के लिए सही पारिभाषिक शब्द है। अन्य विकल्प असंगत है। अतः सही उत्तर विकल्प 1) उन्मोचन याचिका होगा ।

Key Points

  • उन्मोचन का अर्थ- मुक्त करना, ढीला करना,  खोलना
  • Job Relieving Letter - कार्यमुक्ति आवेदन
  • cancel Petition - निरस्त याचिका

Additional Information

- दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 227 उन्मोचन का उल्लेख करती है। इस धारा के शब्दों के अनुसार यदि मामले के अभिलेख और उसके साथ दिए गए दस्तावेजों पर विचार कर लेने पर और इस निमित्त अभियुक्त और अभियोजन के निवेदन की सुनवायी कर लेने के पश्चात न्यायाधीश यह समझता है कि - अभियुक्त के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए पर्याप्त आधार नहीं है तो वह अभियुक्त को उन्मोचित कर देगा और ऐसा करने के अपने कारणों को लेखबद्ध करेगा।
4

वर्तनी की दृष्टि से कौनसा शब्द अशुद्ध है?

  1. ((a))

    शूर्पणखा

  2. ((b))

    सर्पिणी

  3. ((c))

    श्वेतांगी

  4. ((d))

    चतुरिणी

Show Answer
Answer: ((d))

चतुरिणी

वर्तनी की दृष्टि से चतुरिणी शब्द अशुद्ध है। सही उत्तर विकल्प 4) चतुरिणी होगा ।

Key Points

  • चतुरिणी शब्द का शुद्ध रूप चतुरंगिणी होगा,
  • चतुरंगिणी: चार अंगो वालि सेना

Important Points

  • हिन्दी में लिंग विधान के लिए सामान्यत: ई, इया, नि, इन, आदि प्रत्यय का प्रयोग किया जाता है।
  • कौन सा प्रत्यय किस शब्द के साथ लगेगा, इसका समुचित ज्ञान न होने के कारण स्त्री लिंग वाचक अनेक शब्द अशुद्ध हो जाते हैं।
  • इस प्रकार के कुछ शब्द हैं –  अनाथिनी – अनाथ, चतुरिणी – चतुरा, भुजंगनी – भुजंगी।

अन्य विकल्प -

  • शूर्पणखा: शूर्पणखा एक प्रसिद्ध पौराणिक चरित्र है, जो लंका के राजा रावण की बहिन थी। (शूर्पणखा शब्द तत्सम है इसका तद्भव सुपनखा या सूपनखा है)
  • सर्पिणी: का अर्थ है मादा सर्प।
  • श्वेतांगी: श्वेता अंग वाला, गौर अंग वाला।
5

किस वाक्य में क्रिया की 'इच्छार्थवृत्ति' का प्रयोग हुआ है?

  1. ((a))

    संभवतः वह शाम तक लौट आएगा।

  2. ((b))

    डाकिया चिट्ठी क्यों नहीं लाया?

  3. ((c))

    ईश्वर सबका कल्याण करे।

  4. ((d))

    श्याम विद्यालय चला गया होगा।

Show Answer
Answer: ((c))

ईश्वर सबका कल्याण करे।

ईश्वर सबका कल्याण करे।  वाक्य में क्रिया की 'इच्छार्थवृत्ति' का प्रयोग हुआ है। अन्य विकल्प असंगत है। अतः सही उत्तर विकल्प 3) होगा ।

Key Points

  • इच्छार्थक वृत्ति-इसमें वक्ता की इच्छा, आशा, वरदान, शाप आदि का पता चलता है। ​

Additional Information

वाक्य
दो या दो से अधिक शब्दों के सार्थक समूह को वाक्य कहते हैं। उदाहरण के लिए 'सत्य से विजय होती है।' एक वाक्य है क्योंकि इसका पूरा पूरा अर्थ निकलता है।
वाक्य भेद दो प्रकार से किए जा सकते हैं — 1- अर्थ के आधार पर वाक्य भेद 2- रचना के आधार पर वाक्य भेद
विधानवाचक वाक्यवह वाक्य जिससे किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त होती है, वह विधानवाचक वाक्य कहलाता है।भारत एक देश है। श्रीराम के पिता का नाम दशरथ था।
निषेधवाचक वाक्यजिन वाक्यों से कार्य न होने का भाव प्रकट होता है, उन्हें निषेधवाचक वाक्य कहते हैं।मैंने दूध नहीं पिया। मैंने खाना नहीं खाया।
प्रश्नवाचक वाक्यवह वाक्य जिसके द्वारा किसी प्रकार प्रश्न किया जाता है, वह प्रश्नवाचक वाक्य कहलाता है।भारत क्या है? श्रीराम के पिता कौन थे?
आज्ञावाचक वाक्यवह वाक्य जिसके द्वारा किसी प्रकार की आज्ञा दी जाती है या प्रार्थना किया जाता है, वह विधिसूचक वाक्य कहलाता हैं।बैठो। बैठिये। कृपया बैठ जाइये। शांत रहो।
विस्मयादिबोधक वाक्यवह वाक्य जिससे किसी प्रकार की गहरी अनुभूति का प्रदर्शन किया जाता है, वह विस्मयादिबोधक वाक्य कहलाता हैं।अहा! कितना सुन्दर उपवन है। ओह! कितनी ठंडी रात है।
इच्छावाचक वाक्यजिन वाक्य‌ों में किसी इच्छा, आकांक्षा या आशीर्वाद का बोध होता है, उन्हें इच्छावाचक वाक्य कहते हैं।भगवान तुम्हे दीर्घायु करे। नववर्ष मंगलमय हो।
संकेतवाचक वाक्यजिन वाक्यों में किसी संकेत का बोध होता है, उन्हें संकेतवाचक वाक्य कहते हैं।राम का मकान उधर है। सोनु उधर रहता है।
संदेहवाचक वाक्यजिन वाक्य‌ों में संदेह का बोध होता है, उन्हें संदेहवाचक वाक्य कहते हैं।क्या वह यहाँ आ गया ? क्या उसने काम कर लिया ?

6

कौनसा शब्द 'केश' का पर्यायवाची नहीं है?

  1. ((a))

    कुन्तल

  2. ((b))

    कच

  3. ((c))

    शिरोरुह

  4. ((d))

    सरोरुह

Show Answer
Answer: ((d))

सरोरुह

सरोरुह , शब्द 'केश' का पर्यायवाची नहीं है। अन्य विकल्प असंगत है। अतः सही उत्तर विकल्प 4) सरोरुह होगा ।

Key Points

शब्दपर्यायवाची
सरोरुहराजीव ,पुण्डरीक ,जलज ,पंकज ,सरोज
केशकच, चिकुर, बाल, रोम, कुन्तल, शिरोरूह, अलक

Additional Information

शब्‍दपरिभाषाउदाहरण
पर्यायवाची या  समानार्थीजिन शब्‍दों से समान अथवा आंशिक समान अर्थ का बोध होता है, उसे पर्यायवाची शब्‍द कहते है। 'पर्यायवाची' शब्‍द को 'समानार्थी' शब्‍द भी कहा जाता है।यमुना-अर्कजा, रविजा, सूर्यजा दूध- अमृत, क्षीर, गोरस
7

'सीधी उँगली से घी नहीं निकलता' लोकोक्ति का भावार्थ है:

  1. ((a))

    उँगली टेढ़ी करके घी निकालना चाहिए

  2. ((b))

    कभी उँगली से घी नहीं निकालना चाहिए

  3. ((c))

    बहुत सीधा होने से काम नहीं चलता

  4. ((d))

    घी हमेशा चम्मच से ही निकलना चाहिए

Show Answer
Answer: ((c))

बहुत सीधा होने से काम नहीं चलता

'सीधी उँगली से घी नहीं निकलता' लोकोक्ति का भावार्थ बहुत सीधा होने से काम नहीं चलता है। अन्य विकल्प असंगत है। अतः सही उत्तर विकल्प 3) होगा ।

Key Points

  • लोकोक्ति (मुहावरा) – सीधी ऊँगली से घी नहीं निकलता
  • लोकोक्ति (मुहावरे) का हिन्दी में अर्थ – सीधेपन से काम नहीं चलता
  • लोकोक्ति का वाक्य प्रयोग – हमने राजी – वाजी से काम निकालना चाहा, पर ठीक ही कहते हैं – ‘सीधी ऊँगली से घी नहीं निकलता’।

Additional Information

जब कोई पूरा कथन किसी प्रसंग विशेष में उद्धत किया जाता है तो लोकोक्ति कहलाता है। इसी को कहावत कहते है।
होनहार बिरवान के होत चीकने पातबचपन से ही अच्छे लक्षणों का दिखायी देना
साँप मरे न लाठी टूटेहानि भी  हो और काम भी बन जाए
समरथ को नहिं दोष गुसाईंसबल और समर्थ व्यक्ति पर कोई दोष नहीं लगता
ऊधो का लेना न माधो का देनाकेवल अपने काम से काम रखना

8

किस विकल्प में 'बहुव्रीहि' समास है?

  1. ((a))

    पंचपात्र

  2. ((b))

    चतुरानन

  3. ((c))

    त्रिभुवन

  4. ((d))

    चतुर्युग

Show Answer
Answer: ((b))

चतुरानन

चतुरानन , में 'बहुव्रीहि' समास है। अन्य विकल्प असंगत है। अतः सही उत्तर विकल्प 2) चतुरानन होगा ।

Key Points

  • चार है आनन (मुख) जिसके वह - ब्रम्हा ( बहुब्रीही समास).
  • पांच पात्रों(बर्तनों)का समूह-पंचपात्र (द्विगु समास)
  • तीन भुवनों का समाहार-त्रिभुवन (द्विगु समास)
  • चार युगों का समूह-चतुर्युग (द्विगु समास)

Additional Information

समासपरिभाषाउदाहरण
बहुब्रीहि समासजिस समास में दोनों पद प्रधान नहीं होते हैं और दोनों पद मिलकर किसी अन्य विशेष अर्थ की ओर संकेत कर रहे होते हैं।जैसे – जो महान वीर है = महावीर अर्थात हनुमान, तीन आँखों वाला = त्रिलोचन अर्थात शिव।
द्विगु समासजिस समास में पूर्वपद (पहला पद) संख्यावाचक विशेषण हो।जैसे – दो पहरों का समूह = दोपहर, तीनों लोकों का समाहार = त्रिलोक।

Important Points

द्विगु तथा बहुव्रीहि समास में अंतर :
अंतरउदाहरण
द्विगु समास का पहला पद संख्यावाचक विशेषण होता है और दूसरा पद विशेष्य होता है जबकि बहुव्रीहि समास में समस्त पद ही विशेषण का कार्य करता है।जैसे – दोपहर- दो पहरों का समूह (द्विगु समास), चतुर्भुज- चार है भुजाएँ जिसकी अर्थात विष्णु (बहुव्रीहि समास)।
9

इनमें से कौनसा विकल्प 'सरल वाक्य' के अन्तर्गत आएगा? 

  1. ((a))

    बस में खराबी थी इसलिए दुर्घटना हुई।

  2. ((b))

    प्रधानमंत्री ने कहा कि हम शांति और युद्ध दोनों के लिए तैयार हैं।

  3. ((c))

    छात्रा ने बहुत ओजपूर्ण स्व-रचित कविता सुनाई।

  4. ((d))

    श्याम आया और मोहन चला गया।

Show Answer
Answer: ((c))

छात्रा ने बहुत ओजपूर्ण स्व-रचित कविता सुनाई।

छात्रा ने बहुत ओजपूर्ण स्व-रचित कविता सुनाई। वाक्य 'सरल वाक्य' के अन्तर्गत आएगा। अन्य विकल्प असंगत है। अतः सही उत्तर विकल्प 3) होगा ।

Key Points

वाक्य
विचार को पूर्णता से प्रकट करनेवाली एक क्रिया से युक्त पद-समूह को 'वाक्य' कहते हैं।
वाक्य के दो भेद होते है-
(1)उद्देश्य (Subject)
(2)विद्येय (Predicate)
(1)उद्देश्य (Subject):-वाक्य का वह भाग है, जिसमें किसी व्यक्ति या वस्तु के बारे में कुछ कहा जाए, उसे उद्देश्य कहते हैं।
(2)विद्येय (Predicate):-उद्देश्य के विषय में जो कुछ कहा जाता है, उसे विद्येय कहते है।
जैसे- पूनम किताब पढ़ती है।
रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद होते है-
(i)साधरण वाक्य या सरल वाक्य (Simple Sentence)
(ii)मिश्रित वाक्य (Complex Sentence)
(iii)संयुक्त वाक्य (Compound Sentence)
(i)साधरण वाक्य या सरल वाक्य:-जिन वाक्यों में केवल एक ही उद्देश्य और एक ही विधेय होता है, उन्हें साधारण वाक्य या सरल वाक्य कहते हैं। जैसे- 'बिजली चमकती है', 'पानी बरसा' ।
(ii)मिश्रित वाक्य:-जिस वाक्य में एक से अधिक वाक्य मिले हों किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हों, मिश्रित वाक्य कहलाता है। जैसे- मैं जनता हूँ कि तुम्हारे अक्षर अच्छे नहीं बनते। जो लड़का कमरे में बैठा है वह मेरा भाई है।
(iii)संयुक्त वाक्य :-जिन वाक्यों में दो या दो से अधिक सरल वाक्य योजकों (और, एवं, तथा, या, अथवा, इसलिए, अतः, फिर भी, तो, नहीं तो, किन्तु, परन्तु, लेकिन, पर आदि) से जुड़े हों, उन्हें संयुक्त वाक्य कहते है। जैसे- वह सुबह गया और शाम को लौट आया। प्रिय बोलो पर असत्य नहीं।
10

व्याकरण की दृष्टि से अशुद्ध वाक्य है:

  1. ((a))

    प्राचार्य ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

  2. ((b))

    वह जूता उतार रहा है।

  3. ((c))

    रमा को उसकी योग्यता पर अहंकार है।

  4. ((d))

    वह विदुषी महिला है।

Show Answer
Answer: ((d))

वह विदुषी महिला है।

वह विदुषी महिला है। व्याकरण की दृष्टि से अशुद्ध वाक्य है। अन्य विकल्प शुद्ध वाक्य है। अतः सही उत्तर विकल्प 4) होगा।

Key Points

 विदुषी (संज्ञा स्त्रीलिंग) - विद्या पढ़ी हुई स्त्री, विद्वान महिला 'विदुषी' का अर्थ ही 'विद्वान महिला' होता है अर्थात शुद्ध वाक्य - वह विदुषी है। होगा। जैसे- गार्गी एक विदुषी थी। वाक्य से महिला शब्द हट जायेगा।

Additional Information

पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रानुसार - शुद्ध वाक्य बताना है -  लेकिन यहाँ 3 वाक्य शुद्ध हैं -

प्राचार्य ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। वह जूता उतार रहा है। रमा को उसकी योग्यता पर अहंकार है।

अशुद्ध वाक्य 1 ही है -

वह विदुषी महिला है।-

शुद्ध वाक्य - वह विदुषी है। होगा। जैसे- गार्गी एक विदुषी थी। वाक्य से महिला शब्द हट जायेगा। विदुषी महिला ये दोनों शब्द साथ-साथ नहीं आयेंगे। - विदुषी का अर्थ ही स्वयं में 'विद्वान महिला' है। इस प्रकार अशुद्ध वाक्य है - वह विदुषी महिला है। निम्नलिखित उदाहरण के द्वारा समझने का प्रयास कीजिये -

अशुद्ध वाक्य

शुद्ध वाक्य

वह विद्वान पुरुष है।

वह विद्वान है।

वह विदुषी महिला है।

वह विदुषी है।

11

कौनसा विलोम - युग्म गलत है?

  1. ((a))

    मूक - वाचाल

  2. ((b))

    सम्पन्न - विपन्न

  3. ((c))

    मितव्ययी - अल्पव्ययी

  4. ((d))

    सम्मुख - विमुख

Show Answer
Answer: ((c))

मितव्ययी - अल्पव्ययी

मितव्ययी - अल्पव्ययी , विलोम - युग्म गलत है। 

Key Points

  • मितव्ययी का हिन्दी मे अर्थ सोचसमझ कर खर्च करनेवाला या अनावश्यक खर्च न करनेवाला
  • "अल्पव्ययी" का अर्थ. अल्पव्ययी. मितव्ययी; कमख़र्च।
  • मितव्ययी शब्द का विलोम शब्द अपव्ययी अर्थात ज्यादा खर्चा करने वाला न की अल्पव्ययी

Additional Information

शब्दपरिभाषाउदाहरण
विलोम शब्दजो शब्द किसी दूसरे शब्द का उल्टा अर्थ बताते हैं, उन्हें विलोम शब्द या विपरीतार्थक शब्द कहते है।जैसे-  आय- व्यय, आजादी-गुलाम, नवीन- प्राचीन

 

Important Points

शब्दविलोम शब्द
हारजीत
कोमलकठोर, परुष
भराखाली
भ्रष्टईमानदार
विकृतिसंस्कृति
सरलकठिन
साफगंदा
सोनाचांदी, जागना
12

'वाक्य' की दृष्टि से कौनसा कथन सही नहीं है?

  1. ((a))

    रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद किये जाते हैं - सरल, संयुक्त और मिश्र वाक्य।

  2. ((b))

    अर्थ के आधार पर भी वाक्यों का वर्गीकरण किया जा सकता है।

  3. ((c))

    'उद्देश्य' और 'विधेय' वाक्य के आवश्यक घटक माने गए हैं।

  4. ((d))

    क्रिया को 'उद्देश्य' और कर्ता को 'विधेय' कहते हैं।

Show Answer
Answer: ((d))

क्रिया को 'उद्देश्य' और कर्ता को 'विधेय' कहते हैं।

क्रिया को 'उद्देश्य' और कर्ता को 'विधेय' कहते हैं। 'वाक्य' की दृष्टि से यह कथन सही नहीं है। अन्य विकल्प असंगत है। अतः सही उत्तर विकल्प 4) होगा ।

Key Points

वाक्य
दो या दो से अधिक शब्दों के सार्थक समूह को वाक्य कहते हैं। उदाहरण के लिए 'सत्य से विजय होती है।' एक वाक्य है क्योंकि इसका पूरा पूरा अर्थ निकलता है।
वाक्य भेद दो प्रकार से किए जा सकते हैं — 1- अर्थ के आधार पर वाक्य भेद 2- रचना के आधार पर वाक्य भेद
विधानवाचक वाक्यवह वाक्य जिससे किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त होती है, वह विधानवाचक वाक्य कहलाता है।भारत एक देश है। श्रीराम के पिता का नाम दशरथ था।
निषेधवाचक वाक्यजिन वाक्यों से कार्य न होने का भाव प्रकट होता है, उन्हें निषेधवाचक वाक्य कहते हैं।मैंने दूध नहीं पिया। मैंने खाना नहीं खाया।
प्रश्नवाचक वाक्यवह वाक्य जिसके द्वारा किसी प्रकार प्रश्न किया जाता है, वह प्रश्नवाचक वाक्य कहलाता है।भारत क्या है? श्रीराम के पिता कौन थे?
आज्ञावाचक वाक्यवह वाक्य जिसके द्वारा किसी प्रकार की आज्ञा दी जाती है या प्रार्थना किया जाता है, वह विधिसूचक वाक्य कहलाता हैं।बैठो। बैठिये। कृपया बैठ जाइये। शांत रहो।
विस्मयादिबोधक वाक्यवह वाक्य जिससे किसी प्रकार की गहरी अनुभूति का प्रदर्शन किया जाता है, वह विस्मयादिबोधक वाक्य कहलाता हैं।अहा! कितना सुन्दर उपवन है। ओह! कितनी ठंडी रात है।
इच्छावाचक वाक्यजिन वाक्य‌ों में किसी इच्छा, आकांक्षा या आशीर्वाद का बोध होता है, उन्हें इच्छावाचक वाक्य कहते हैं।भगवान तुम्हे दीर्घायु करे। नववर्ष मंगलमय हो।
संकेतवाचक वाक्यजिन वाक्यों में किसी संकेत का बोध होता है, उन्हें संकेतवाचक वाक्य कहते हैं।राम का मकान उधर है। सोनु उधर रहता है।
संदेहवाचक वाक्यजिन वाक्य‌ों में संदेह का बोध होता है, उन्हें संदेहवाचक वाक्य कहते हैं।क्या वह यहाँ आ गया ? क्या उसने काम कर लिया ?

 

Additional Information

वाक्य
विचार को पूर्णता से प्रकट करनेवाली एक क्रिया से युक्त पद-समूह को 'वाक्य' कहते हैं।
वाक्य के दो भेद होते है-
(1)उद्देश्य (Subject)
(2)विद्येय (Predicate)
(1)उद्देश्य (Subject):-वाक्य का वह भाग है, जिसमें किसी व्यक्ति या वस्तु के बारे में कुछ कहा जाए, उसे उद्देश्य कहते हैं।
(2)विद्येय (Predicate):-उद्देश्य के विषय में जो कुछ कहा जाता है, उसे विद्येय कहते है।
जैसे- पूनम किताब पढ़ती है।
रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद होते है-
(i)साधरण वाक्य या सरल वाक्य (Simple Sentence)
(ii)मिश्रित वाक्य (Complex Sentence)
(iii)संयुक्त वाक्य (Compound Sentence)
(i)साधरण वाक्य या सरल वाक्य:-जिन वाक्यों में केवल एक ही उद्देश्य और एक ही विधेय होता है, उन्हें साधारण वाक्य या सरल वाक्य कहते हैं। जैसे- 'बिजली चमकती है', 'पानी बरसा' ।
(ii)मिश्रित वाक्य:-जिस वाक्य में एक से अधिक वाक्य मिले हों किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हों, मिश्रित वाक्य कहलाता है। जैसे- मैं जनता हूँ कि तुम्हारे अक्षर अच्छे नहीं बनते। जो लड़का कमरे में बैठा है वह मेरा भाई है।
(iii)संयुक्त वाक्य :-जिन वाक्यों में दो या दो से अधिक सरल वाक्य योजकों (और, एवं, तथा, या, अथवा, इसलिए, अतः, फिर भी, तो, नहीं तो, किन्तु, परन्तु, लेकिन, पर आदि) से जुड़े हों, उन्हें संयुक्त वाक्य कहते है। जैसे- वह सुबह गया और शाम को लौट आया। प्रिय बोलो पर असत्य नहीं।
13

इनमें 'मिश्र वाक्य' कौनसा है?

  1. ((a))

    प्रधानाध्यापकजी ने कहा कि कल विद्यालय बंद रहेगा।

  2. ((b))

    बहुत से छात्र पुस्तकालय में हिन्दी व्याकरण की पुस्तक पढ़ रहे हैं।

  3. ((c))

    लड़के मैदान में एक सभा का आयोजन कर रहे हैं।

  4. ((d))

    सतीश खाना खाकर उठा और हरीश खाना खाने बैठा।

Show Answer
Answer: ((a))

प्रधानाध्यापकजी ने कहा कि कल विद्यालय बंद रहेगा।

प्रधानाध्यापकजी ने कहा कि कल विद्यालय बंद रहेगा।  'मिश्र वाक्य' है। अन्य विकल्प असंगत है। अतः सही उत्तर विकल्प 1) होगा ।

Key Points

  • मिश्र वाक्य में प्रधान वाक्य को आश्रित उपवाक्य से जोड़ने के लिए जो आपस में ‘कि’; ‘जो’; ‘क्योंकि’; ‘जितना’; ‘उतना’; ‘जैसा’; ‘वैसा’; ‘जब’; ‘तब’; ‘जहाँ’; ‘वहाँ’; ‘जिधर’; ‘उधर’; ‘अगर/यदि’; ‘तो’; ‘यद्यपि’; ‘तथापि’; आदि का प्रयोग किया जाता है।
  • प्रधानाध्यापकजी ने कहा कि कल विद्यालय बंद रहेगा। - वाक्य में 'कि' संयोजक आया है जिससे वाक्यों को जोड़ा गया है।
वाक्य
विचार को पूर्णता से प्रकट करनेवाली एक क्रिया से युक्त पद-समूह को 'वाक्य' कहते हैं।
वाक्य के दो भेद होते है-
(1)उद्देश्य (Subject)
(2)विद्येय (Predicate)
(1)उद्देश्य (Subject):-वाक्य का वह भाग है, जिसमें किसी व्यक्ति या वस्तु के बारे में कुछ कहा जाए, उसे उद्देश्य कहते हैं।
(2)विद्येय (Predicate):-उद्देश्य के विषय में जो कुछ कहा जाता है, उसे विद्येय कहते है।
जैसे- पूनम किताब पढ़ती है।
रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद होते है-
(i)साधरण वाक्य या सरल वाक्य (Simple Sentence)
(ii)मिश्रित वाक्य (Complex Sentence)
(iii)संयुक्त वाक्य (Compound Sentence)
(i)साधरण वाक्य या सरल वाक्य:-जिन वाक्यों में केवल एक ही उद्देश्य और एक ही विधेय होता है, उन्हें साधारण वाक्य या सरल वाक्य कहते हैं। जैसे- 'बिजली चमकती है', 'पानी बरसा' ।
(ii)मिश्रित वाक्य:-जिस वाक्य में एक से अधिक वाक्य मिले हों किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हों, मिश्रित वाक्य कहलाता है। जैसे- मैं जनता हूँ कि तुम्हारे अक्षर अच्छे नहीं बनते। जो लड़का कमरे में बैठा है वह मेरा भाई है।
(iii)संयुक्त वाक्य :-जिन वाक्यों में दो या दो से अधिक सरल वाक्य योजकों (और, एवं, तथा, या, अथवा, इसलिए, अतः, फिर भी, तो, नहीं तो, किन्तु, परन्तु, लेकिन, पर आदि) से जुड़े हों, उन्हें संयुक्त वाक्य कहते है। जैसे- वह सुबह गया और शाम को लौट आया। प्रिय बोलो पर असत्य नहीं।
14

'चोर ने धन के लिए, धारदार हथियार से व्यवसायी की गर्दन धड़ से अलग कर दी।' इस वाक्य में किस कारक का प्रयोग नहीं हुआ है?

  1. ((a))

    अपादान

  2. ((b))

    करण

  3. ((c))

    सम्बन्ध

  4. ((d))

    अधिकरण

Show Answer
Answer: ((d))

अधिकरण

'चोर ने धन के लिए, धारदार हथियार से व्यवसायी की गर्दन धड़ से अलग कर दी।' इस वाक्य में अधिकरण कारक का प्रयोग नहीं हुआ है। अन्य विकल्प असंगत है। अतः सही उत्तर विकल्प 4) होगा ।

Key Points

  • चोर ने - कर्ता कारक
  • धन के लिए - सम्प्रदान कारक
  • हथियार से - करण कारक
  • व्यवसायी की गर्दन - सम्बन्ध कारक
  • धड़ से अलग कर दी-अपादान कारक
कारक
* संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से उनका (संज्ञा या सर्वनाम का) क्रिया से सम्बन्ध सूचित हो, उस रूप को 'कारक' कहते हैं।
* संज्ञा अथवा सर्वनाम को क्रिया से जोड़ने वाले चिह्न अथवा परसर्ग ही कारक कहलाते हैं।
कारकपरिभाषाउदाहरण
कर्म कारकजिस संज्ञा या सर्वनाम पर क्रिया का प्रभाव पड़े उसे कर्म कारक कहते है।मैंने हरि को बुलाया।
माँ ने बच्चे को सुलाया।
पिता ने पुत्र को पुकारा।
सम्बन्ध कारकशब्द के जिस रूप से संज्ञा या सर्वनाम के संबध का ज्ञान हो, उसे सम्बन्ध कारक कहते है।सीता का भाई आया है। वह किसका भाई है ? गीता का।
अधिकरण कारकशब्द के जिस रूप से क्रिया के आधार का ज्ञान होता है, उसे अधिकरण कारक कहते है।मोहन मैदान में खेल रहा है। मनमोहन छत पर खेल रहा है।
सम्बोधन कारकजिन शब्दों का प्रयोग किसी को बुलाने या पुकारने में किया जाता है, उसे संबोधन कारक कहते है।हे श्याम !इधर आओ । अरे! तुम क्या कर रहे हो ?
करण कारकजिस वस्तु की सहायता से या जिसके द्वारा कोई काम किया जाता है, उसे करण कारक कहते है।जैसे- वह कुल्हाड़ी से वृक्ष काटता है।
मुझे अपनी कमाई से खाना मिलता है।
साधुओं की संगति से बुद्धि सुधरती है।

 

Additional Information

कारक के विभक्ति चिन्ह
कारकों की पहचान के चिह्न व लक्षण निम्न प्रकार हैं-
कारकलक्षणचिह्नकारक-चिह्न या विभक्तियाँ
1. कर्ताजो काम करेंनेप्रथमा
2. कर्मजिस पर क्रिया का फल पड़ेकोद्वितीया
3. करणकाम करने (क्रिया) का साधनसे, के द्वारातृतीया
4. सम्प्रदानजिसके लिए किया की जाएको,के लिएचतुर्थी
5. अपादानजिससे कोई वस्तु अलग होसे (अलग के अर्थ में)पंचमी
6. सम्बन्धजो एक शब्द का दूसरे से सम्बन्ध जोड़ेका, की, के, रा, री, रेषष्ठी
7. अधिकरणजो क्रिया का आधार होमें,परसप्तमी
8. सम्बोधनजिससे किसी को पुकारा जायेहे! अरे! हो!सम्बोधन
15

किस शब्द में 'करण तत्पुरुष' समास नहीं है?

  1. ((a))

    मनमाना

  2. ((b))

    ईश्वरदत्त

  3. ((c))

    तुलसीकृत

  4. ((d))

    पदच्युत

Show Answer
Answer: ((d))

पदच्युत

पदच्युत , शब्द में 'करण तत्पुरुष' समास नहीं है। अन्य विकल्प असंगत है। अतः सही उत्तर विकल्प 4) पदच्युत होगा ।

Key Points

  • मनमाना - मन से माना हुआ / मन के द्वारा माना हुआ. करण तत्पुरुष समास ( से, के द्वारा )
  • ईश्वरदत्त - ईश्वर द्वारा दत्त (करण तत्पुरुष समास)
  • तुलसीकृत- तुलसी द्वारा कृत ( करण तत्पुरुष समास )
  • पदच्युत - पद से हटा हुआ (अपादान).

Additional Information

समासपरिभाषाउदाहरण
तत्पुरुष समासजिस समास में उत्तरपद प्रधान हो तथा समास करने के उपरांत विभक्ति (कारक चिन्ह) का लोप हो।जैसे – धर्म का ग्रन्थ = धर्मग्रन्थ, तुलसीदास द्वारा कृत = तुलसीदासकृत।

Important Points

कारक
* संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से उनका (संज्ञा या सर्वनाम का) क्रिया से सम्बन्ध सूचित हो, उस रूप को 'कारक' कहते हैं।
* संज्ञा अथवा सर्वनाम को क्रिया से जोड़ने वाले चिह्न अथवा परसर्ग ही कारक कहलाते हैं।
कारक के विभक्ति चिन्ह
कारकों की पहचान के चिह्न व लक्षण निम्न प्रकार हैं-
कारकलक्षणचिह्नकारक-चिह्न या विभक्तियाँ
1. कर्ताजो काम करेंनेप्रथमा
2. कर्मजिस पर क्रिया का फल पड़ेकोद्वितीया
3. करणकाम करने (क्रिया) का साधनसे, के द्वारातृतीया
4. सम्प्रदानजिसके लिए किया की जाएको,के लिएचतुर्थी
5. अपादानजिससे कोई वस्तु अलग होसे (अलग के अर्थ में)पंचमी
6. सम्बन्धजो एक शब्द का दूसरे से सम्बन्ध जोड़ेका, की, के, रा, री, रेषष्ठी
7. अधिकरणजो क्रिया का आधार होमें,परसप्तमी
8. सम्बोधनजिससे किसी को पुकारा जायेहे! अरे! हो!सम्बोधन
16

अर्थभेद की दृष्टि से, समश्रुत भिन्नार्थक शब्द-युग्म का कौनसा विकल्प सही है?

  1. ((a))

    ग्रह - गृह = घर, नक्षत्रादि आकाशीय पिण्ड

  2. ((b))

    अपत्य - अपथ्य = संतान, जो बीमार के लिए उपयुक्त न हो

  3. ((c))

    अवधि - अवधी = एक भाषा, समय सीमा

  4. ((d))

    जलद - जलज = कमल, बादल

Show Answer
Answer: ((b))

अपत्य - अपथ्य = संतान, जो बीमार के लिए उपयुक्त न हो

इसका सही उत्तर विकल्प 2 अपत्य - अपथ्य = संतान, जो बीमार के लिए उपयुक्त न हो है। अन्य विकल्प इसके अनुचित हैं।

 

  • अपत्य का अर्थ - संतान
  • अपथ्य का अर्थ - जो बीमार के लिए उपयुक्त न हो
  • अन्य विकल्प- 

अवधि- सीमा

अवधी- अवध से संबंध रखनेवाला, अवधी बोली 

ग्रह- नक्षत्रादि आकाशीय पिण्ड

गृह- घर

जलद- बादल 

जलज- कमल

शब्दपरिभाषाउदाहरण
समश्रुत शब्दकुछ शब्द ऐसे होते हैं जिनमें स्वर, मात्रा अथवा व्यंजन में थोड़ा-सा अन्तर होता है। वे बोलचाल में लगभग एक जैसे लगते हैं, परन्तु उनके अर्थ में भिन्नता होती है। ऐसे शब्द 'समश्रुत/श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द' कहलाते हैं।जैसे- घन और धन दोनों के उच्चारण में कोई खास अन्तर महसूस नहीं होता परन्तु अर्थ में भिन्नता है। घन-बादल धन-सम्पत्ति
17

इनमें से कौनसा शब्द 'धनुष' का पर्यायवाची नहीं है?

  1. ((a))

    विशिख

  2. ((b))

    कोदण्ड

  3. ((c))

    चाप

  4. ((d))

    शरासन

Show Answer
Answer: ((a))

विशिख

उपरोक्त शब्दों में से 'धनुष' का पर्यायवाची शब्द नहीं है- 'विशिख'। अतः सही उत्तर (विकल्प 1) 'विशिख' होगा।

Key Points

'विशिख' के पर्यायवाची शब्द हैं - तीर, बाण , इषु , नाराच, आशुग, शर , शायक, शिलीमुख आदि।

अन्य शब्द:

'धनुष' के पर्यायवाची शब्द हैं - धनुही, धनु, सारंग, चाप, शरासन, कोदण्ड।

Additional Information

शब्दपरिभाषाउदाहरण
पर्यायवाचीजो विभिन्न शब्द एक ही अर्थ का बोध कराएं, उन्हें पर्यायवाची शब्द कहते हैं। सामान्य भाषा में इनको समानार्थक शब्द भी कहते हैं।अक्षर- वर्ण, हर्फ़ आज्ञा- आदेश, हुक्म, निर्देश
18

निम्न में से शुद्ध शब्द है:

  1. ((a))

    आभिजात्य

  2. ((b))

    अध्यात्मिक

  3. ((c))

    हथिनी 

  4. ((d))

    पुनरावलोकन 

Show Answer
Answer: ((c))

हथिनी 

सही उत्तर ‘हथिनी ​’ है। अन्य सभी शब्दों की वर्तनी त्रुटि पूर्ण हैं।

Key Points

  • हाथी एक पुल्लिंग शब्द है जिसका स्त्रीलिंग ‘हथिनी​’ है।

अन्य विकल्प

अशुद्ध वर्तनीशुद्ध वर्तनीअर्थ
अध्यात्मिकआध्यात्मिकअलौकिक
पुनरावलोकनपुनरवलोकनफिर से देखना
अभिजत्यअभिजात्यकुलीन

Additional Information

वर्तनीकिसी शब्द में आए हुए अक्षरों को मात्राओं सहित कहने या लिखने की रीति को 'वर्तनी' या 'अक्षरी' कहते हैं।  वर्तनी का सम्बन्ध उच्चारण से होता है।
19

इनमें व्याकरण की दृष्टि से कौनसा कथन सही नहीं है?

  1. ((a))

    भाववाच्य केवल अकर्मक क्रियाओं में होता है।

  2. ((b))

    कर्मवाच्य अकर्मक और सकर्मक - दोनों क्रियाओं में होता है।

  3. ((c))

    कर्तृवाच्य भी अकर्मक और सकर्मक - दोनों क्रियाओं में होता है।

  4. ((d))

    सभी प्रेरणार्थक क्रियाएँ सकर्मक होती हैं।

Show Answer
Answer: ((b))

कर्मवाच्य अकर्मक और सकर्मक - दोनों क्रियाओं में होता है।

इसका सही उत्तर विकल्प 2 ‘कर्मवाच्य भी अकर्मक और सकर्मक - दोनों क्रियाओं में होता है।’ है। यह सही कथन नहीं है। 

  • कर्तृवाच्य में क्रिया सकर्मक और अकर्मक दोनों हो सकती है, किन्तु कर्मवाच्य में केवल सकर्मक और भाववाच्य में अकर्मक होती हैं
  • क्रिया के जिस रूप में कर्म प्रधान हो, उसे कर्मवाच्य कहते हैं।

उदाहरण के लिए- कवियों द्वारा कविताएँ लिखी गई।

Additional Information 

क्रिया के उस परिवर्तन को वाच्य कहते हैं, जिसके द्वारा इस बात का बोध होता है कि वाक्य के अन्तर्गत कर्ता, कर्म या भाव में से किसकी प्रधानता है।
वाच्य का नामपरिभाषाउदाहरण
कर्तृवाच्यजिस वाक्य में कर्ता मुख्य हो और क्रिया कर्ता के लिंग, वचन एवं पुरूष के अनुसार हो, उसे कर्तृवाच्य कहते है।लड़किया बाजार जा रही है।
कर्मवाच्यजिस वाक्य में कर्म मुख्य हो तथा इसकी सकर्मक क्रिया के लिंग, वचन व पुरूष कर्म के अनुसार हो, उसे कर्मवाच्य कहते हैं।लड़कियों द्वारा बाजार जाया जा रहा है।
भाववाच्यजिस वाक्य में अकर्मक क्रिया का भाव मुख्य हो, उसे भाववाच्य कहते हैं |हमसे वहाँ नहीं ठहरा जाता।
20

वर्तनी की दृष्टि से अशुद्ध शब्द है:

  1. ((a))

    दुरवस्था

  2. ((b))

    गृहिणी

  3. ((c))

    सरोजनी 

  4. ((d))

    रचयिता

Show Answer
Answer: ((c))

सरोजनी 

दिए गए विकल्पों में सरोजनी शब्द की वर्तनी अशुद्ध है। अत: सही विकल्प 3 ‘सरोजनी’ है। 

Key Points

  • सरोजनी की सही वर्तनी होगी - सरोजिनी
  • ‘सरोजिनी’ का अर्थ ‘कमल से भरा तालाब, कमल समूह’ है।

Additional Information 

वर्तनीकिसी शब्द में आए हुए अक्षरों को मात्राओं सहित कहने या लिखने की रीति को 'वर्तनी' या 'अक्षरी' कहते हैं।  वर्तनी का सम्बन्ध उच्चारण से होता है।
21

'जिसको थोड़ा ज्ञान हो': वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द होगा:

  1. ((a))

    अनभिज्ञ

  2. ((b))

    अज्ञ

  3. ((c))

    अभिज्ञ

  4. ((d))

    अल्पज्ञ

Show Answer
Answer: ((d))

अल्पज्ञ

इसका सही विकल्प 4 अल्पज्ञ होगा। अन्य विकल्प सही उत्तर नहीं हैं।

Key Points

‘जिसको थोड़ा ज्ञान हो’ के लिए एक शब्द ‘अल्पज्ञ’ होगा।

अन्य विकल्प:

एक शब्दवाक्यांश
अनभिज्ञजिसको कुछ ज्ञान न हो
अभिज्ञजानने वाला ज्ञाता
अज्ञजो कुछ न जानता हो

 

Additional Information

वाक्यांश- भाषा को सुंदर, आकर्षक और प्रभावशाली बनाने के लिए अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द का प्रयोग किया जाता है तो वह वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है।

22

व्याकरण की दृष्टि से कौन-सा वाक्य सही नहीं है?

  1. ((a))

    परशुराम की क्रोधाग्नि से सभी आतंकित थे।

  2. ((b))

    मरीज को यथासमय दवा देनी चाहिए।

  3. ((c))

    वहा सदैव ही सत्य बोलता है।

  4. ((d))

    मैंने गुरू जी के दर्शन किए।

Show Answer
Answer: ((c))

वहा सदैव ही सत्य बोलता है।

'वहा सदैव ही सत्य बोलता है' वाक्य अशुद्ध है। अतः इसका सही उत्तर विकल्प 3 'वहा सदैव ही सत्य बोलता है' सही उत्तर है। 

 

  • 'वहा सदैव ही सत्य बोलता है।' अशुद्ध वाक्य है।
  • इसमें सर्वनाम संबंधित अशुद्धि है।
  • वाक्य में 'वहा' के स्थान पर 'वह' सर्वनाम का प्रयोग होना चाहिए।
  • पूर्ण शुद्ध वाक्य- वह सदैव ही सत्य बोलता है।

  • वाक्य सम्प्रेषण की सबसे महत्वपूर्ण और सार्थक इकाई होती है।
  • अतः वाक्यगत अशुद्धियाँ को शुद्ध रूप में लिखना सम्प्रेषण को अधिक सरल बनाता है।
  • वाक्य में, संज्ञा, सर्वनाम, लिंग, वचन, क्रिया-विशेषण, क्रिया, विशेषण आदि संबंधी अशुद्धियाँ हो सकती हैं।
23

किस शब्द की संधि सही है?

  1. ((a))

    स्त्री + उचित = स्त्रीयोचित

  2. ((b))

    नदी + अर्पण = नद्यार्पण 

  3. ((c))

    एक + एक = एकेक

  4. ((d))

    पितृ + अनुमति = पित्रनुमति

Show Answer
Answer: ((d))

पितृ + अनुमति = पित्रनुमति

सही उत्तर पितृ + अनुमति = पित्रनुमति है। ​

  • पितृ + अनुमति = पित्रनुमति में यण स्वर संधि हुई है।
  • ऋ + अ =र

Key Points

  • स्त्री + उचित = स्त्र्युचित
  • नदी + अर्पण = नद्यर्पण
  • एक + एक = एकैक

Additional Information

संधि - दो शब्दों के मेल से जो विकार (परिवर्तन) होता है उसे संधि कहते हैं। संधि के तीन प्रकार हैं - 1. स्वर, 2. व्यंजन और 3. विसर्ग,
संधिपरिभाषाउदाहरण
स्वरस्वर वर्ण के साथ स्वर वर्ण के मेल से विकार उत्पन्न होता है।विद्या + अर्थी = विद्यार्थी महा + ईश = महेश
व्यंजनएक व्यंजन से दूसरे व्यंजन या स्वर के मेल से विकार उत्पन्न होता है।अहम् + कार = अहंकार उत् + लास = उल्लास
विसर्गविसर्ग के साथ स्वर या व्यंजन के मेल से विकार उत्पन्न होता है।दुः + आत्मा =दुरात्मा निः + कपट =निष्कपट
24

किस विकल्प में 'कर्मधारय' समास नहीं है?

  1. ((a))

    महात्मा

  2. ((b))

    कालासॉंप

  3. ((c))

    गजानन

  4. ((d))

    नीलकमल

Show Answer
Answer: ((c))

गजानन

‘गजानन’ में 'बहुव्रीहि' समास है। इसका सही समास विग्रह होगा - 'गज के समान आनन = गणेश'। अन्य सभी विकल्पों में कर्मधारय समास है, अतः सही उत्तर विकल्प 3 ‘गजानन’ है।

  • 'गजानन' का समास विग्रह करने पर 'गज के समान आनन' होगा।
  • इसमें 'गणेश' अर्थ की और संकेत आने पर 'बहुव्रीहि समास' है।
  • 'बहुव्रीहि समास' में किसी तीसरे अर्थ पर संकेत होता है.

समास - समास उस प्रक्रिया को कहते हैं, जिसमें दो शब्द मिलाकर उनके बीच के संबंधसूचक आदि का लोप करके नया शब्द बनाया जाता है। समास से तात्पर्य 'संक्षिप्तीकरण' से है। समास के माध्यम से कम शब्दों में अधिक अर्थ प्रकट किया जाता है। जैसे - राजा का पुत्र – राजपुत्र, समास के छःप्रकार हैं -
समास का नामपरिभाषाउदाहरण
तत्पुरुष समासजिस समास में उत्तरपद प्रधान हो तथा समास करने के उपरांत विभक्ति (कारक चिन्ह) का लोप हो।धर्म का ग्रन्थ = धर्मग्रन्थ, तुलसीदास द्वारा कृत = तुलसीदासकृत।
बहुव्रीहि समासजिस समास में दोनों पद प्रधान नहीं होते हैं और दोनों पद मिलकर किसी अन्य विशेष अर्थ की ओर संकेत कर रहे होते हैं।जो महान वीर है = महावीर अर्थात हनुमान, तीन आँखों वाला = त्रिलोचन अर्थात शिव।
कर्मधारय समासजिस समास के दोनों शब्दों के बीच विशेषण-विशेष्य अथवा उपमान-उपमेय का सम्बन्ध हो, पहचा���: विग्रह करने पर दोनों पद के मध्य में 'है जो', 'के समान' आदि आते हैं।कमल के समान नयन = कमलनयन, महान है जो देव = महादेव।
द्विगु समासजिस समास में पूर्वपद (पहला पद) संख्यावाचक विशेषण हो।दो पहरों का समूह = दोपहर, तीनों लोकों का समाहार = त्रिलोक।
अव्यययीभाव समासजिस समास में पहला पद प्रधान हो और समस्त शब्द अव्यय का काम करे।प्रति + दिन = प्रतिदिन, एक + एक = एकाएक
25

किस विकल्प में क्रिया के 'पूर्णताबोधक पक्ष' का प्रयोग हुआ है?

  1. ((a))

    अब बरसात रुक गई है।

  2. ((b))

    अध्यापक छात्रों को अनुशासन सिखाते हैं।

  3. ((c))

    किसान बहुत परिश्रम करता है।

  4. ((d))

    वह राष्ट्रभक्तिपूर्ण गीत लिखता है। 

Show Answer
Answer: ((a))

अब बरसात रुक गई है।

दिए गए विकल्पों में से ‘अब बरसात रुक गई है’ वाक्य में क्रिया के 'पूर्णताबोधक पक्ष' का प्रयोग हुआ है। अन्य सभी विकल्प असंगत है। अत: इसका सही उत्तर विकल्प **1 '**अब बरसात रुक गई है' है।

Key Points

  • अब बरसात रुक गई है। वाक्य में बरसात होने की क्रिया पूरी हो गई है।
  • अत: यह क्रिया का पूर्णताबोधक पक्ष है।

Additional Information

शब्दपरिभाषाउदाहरण
क्रियाजिन शब्दों में किसी कार्य का करना या होना था, किसी घटना में घटित होने का संज्ञान होता है, उसे क्रिया कहते हैं। क्रिया के दो भेद माने गए हैं - अकर्मक और सकर्मक।मोर नाचता है = अकर्मक अनुराग ने फल खाए= सकर्मक
अकर्मक क्रिया - जिस क्रिया का फल कर्म पर नहीं करता पर पड़ता है उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं।
सकर्मक क्रिया - जिस क्रिया का फल कर्म पर पड़ता है तथा जिसके प्रयोग में कर्म की अनिवार्यता बनी रहती है, उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं।
26

इनमें से किस वाक्य में 'कर्तृवाच्य' का प्रयोग हुआ है?

  1. ((a))

    छात्रों द्वारा सजावट की गई।

  2. ((b))

    मजदूर से दर्द के कारण उठा नहीं गया।

  3. ((c))

    आज नागरिकों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।

  4. ((d))

    मोहन पुस्तक पढ़ रहा है।

Show Answer
Answer: ((d))

मोहन पुस्तक पढ़ रहा है।

इसका सही उत्तर विकल्प 4 ‘मोहन पुस्तक पढ़ रहा है’ है। यह विकल्प अनुचित उत्तर है।

Key Points

  • मोहन पुस्तक पढ़ रहा है वाक्य कर्तृवाच्य है।
  • इसमें 'मोहन' कर्ता मुख्य है एवं पढ़ने की क्रिया के अनुसार ही कर्ता का प्रयोग हुआ है।

​अन्य विकल्प 

  • छात्रों द्वारा सजावट की गई।- कर्मवाच्य
  • मजदूर से दर्द के कारण उठा नहीं गया। - भाववाच्य
  • आज नागरिकों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। - कर्मवाच्य

Additional Information

वाच्य- क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात हो कि वाक्य में क्रिया द्वारा बताए गए विषय में कर्ता, कर्म, अथवा भाव में से कौन प्रमुख है, उसे वाच्य कहते हैं। वाच्य में तीन की प्रधानता होती है- 1. कर्ता 2. कर्म 3. भाव
वाच्य का नामपरिभाषाउदाहरण
कर्तृवाच्यजिस वाक्य में कर्ता मुख्य हो और क्रिया कर्ता के लिंग, वचन एवं पुरूष के अनुसार हो, उसे कर्तृवाच्य कहते है।लड़किया बाजार जा रही है।
कर्मवाच्यजिस वाक्य में कर्म मुख्य हो तथा इसकी सकर्मक क्रिया के लिंग, वचन व पुरूष कर्म के अनुसार हो, उसे कर्मवाच्य कहते हैं।लड़कियों द्वारा बाजार जाया जा रहा है।
भाववाच्यजिस वाक्य में अकर्मक क्रिया का भाव मुख्य हो, उसे भाववाच्य कहते हैं |हमसे वहाँ नहीं ठहरा जाता।
27

निम्न में से कौनसा शब्द विदेशी मूल का नहीं है-

  1. ((a))

    कायल

  2. ((b))

    चाय

  3. ((c))

    तम्बाकू

  4. ((d))

    विज्ञापन

Show Answer
Answer: ((d))

विज्ञापन

'विज्ञापन' विदेशी भाषा का शब्द नहीं है. अत: इसका सही उत्तर विकल्प 4 'विज्ञापन' है, अन्य सभी विकल्प विदेशी भाषा के शब्द है।

Key Points

  • विज्ञापन शब्द की उत्पत्ति दो शब्दों की मेल से हुई है - वि+ज्ञापन
  • विज्ञापन का अर्थ है - जानकारी कराना, सूचित करना

Additional Information

उत्पत्ति के आधार पर शब्द चार प्रकार के हैं-

(1) तत्सम शब्द (2)तद्भव शब्द (3)देशी/देशज शब्द (4) विदेशी शब्द

  1. तत्सम शब्द -किसी भी भाषा के मूल शब्द या शुद्ध शब्द को ‘तत्सम शब्द‘ कहते हैं। जबकि संस्कृत भाषा के शुद्ध शब्द को कहते है।

जैसेः*–* आम्र, अंक्षि, कर्पूर इत्यादि।

  1. तद्भव शब्द -शुद्ध शब्द या मूल शब्द के आधार पर उत्पन्न शब्द ‘तद्भव शब्द‘ कहलाते हैं।

जैसेः*–* आम, आँख, कपूर आदि।

  1. देशी/देशज शब्द - जिन शब्दों की उत्पत्ति हमारे देश की भाषाओं से हुई है, उन्हें ‘देशी शब्द‘ कहा जाता है।

जैसे:- लोटा, डोसा, इटली

  1. विदेशी शब्द- विदेशी भाषाओं के शब्द ‘विदेशी‘ कहलाते हैं।

i*:*– अलमीरा, आलपीन

नोट:

संकर शब्द

दो भाषाओं के संयोग से बने शब्द ‘संकर शब्द‘ कहलाते हैं ।

जैसे:-

(1) रेलगाड़ी [इन अक्षर मेंदो भाषाओं का समावेश हैः रेल (अंग्रेजी) + गाड़ी (हिन्दी) ]

(2) जाँचकत्र्ता [इसमें भी दो भाषाओं का प्रयोग होता है: जाँच (अंग्रेजी) + कत्र्ता (संस्कृत) ]

28

'कलई खुलना' मुहावरे का भावार्थ है:

  1. ((a))

    कपड़े की सिलाई खुल जाना

  2. ((b))

    बर्तन की कलई उतर जाना

  3. ((c))

    रहस्य प्रकट हो जाना

  4. ((d))

    कली का खिल कर फूल बन जाना

Show Answer
Answer: ((c))

रहस्य प्रकट हो जाना

कलई खुलना' मुहावरे का अर्थ 'रहस्य प्रकट हो जाना' है | अतः सही विकल्प 3 'रहस्य प्रकट हो जाना' है |

Key Points

  • कलई खुलना' मुहावरे का अर्थ 'रहस्य प्रकट हो जाना' है |
  • वाक्य प्रयोग - घोटाले का भंडाफोड़ होने से राजनेताओं की कलई खुल गई।

Additional Information

मुहावरा परिभाषाउदाहरण
मुहावरा का शाब्दिक अर्थ ‘अभ्यास’ है। मुहावरा शब्द अरबी भाषा का शब्द है। हिन्दी में ऐसे वाक्यांशों को मुहावरा कहा जाता है, जो अपने साधारण अर्थ को छोड़कर  विशेष अर्थ को व्यक्त करते हैं।अंक भरना- स्नेह से लिपटा लेना वाक्य-माँ ने स्नेह से अपने पुत्र को अंक में भर लिया।
29

किस शब्द का संधि-विच्छेद गलत है?

  1. ((a))

    प्रतीक्षा = प्रति + इशा

  2. ((b))

    मध्वरि = मधु + अरि

  3. ((c))

    यथेष्ट = यथा + इष्ट 

  4. ((d))

    पावक = पौ + अक

Show Answer
Answer: ((a))

प्रतीक्षा = प्रति + इशा

विकल्प ‘प्रतीक्षा = प्रति + इशा’ सही है।

Key Points

  • 'प्रतीक्षा' में दीर्घ स्वर संधि है। प्रति+ ईक्षा = प्रतीक्षा (इ + ई  = ई), यहाँ 'इ' और 'ई' के मेल से 'ई' बना है।
  • दीर्घ स्वर संधि’ में ह्रस्व या दीर्घ अ, इ, उ के बाद यदि ह्रस्व या दीर्घ अ, इ, उ आ जाएँ तो दोनों मिलकर दीर्घ आ, ई, और ऊ हो जाते हैं।

Additional Information

संधि - दो शब्दों के मेल से जो विकार (परिवर्तन) होता है उसे संधि कहते हैं। संधि के तीन प्रकार हैं - 1. स्वर, 2. व्यंजन और 3. विसर्ग,
संधिपरिभाषाउदाहरण
स्वरस्वर वर्ण के साथ स्वर वर्ण के मेल से विकार उत्पन्न होता है।विद्या + अर्थी = विद्यार्थी महा + ईश = महेश
व्यंजनएक व्यंजन से दूसरे व्यंजन या स्वर के मेल से विकार उत्पन्न होता है।अहम् + कार = अहंकार उत् + लास = उल्लास
विसर्गविसर्ग के साथ स्वर या व्यंजन के मेल से विकार उत्पन्न होता है।दुः + आत्मा =दुरात्मा निः + कपट =निष्कपट
30

इनमें 'अर्द्ध-विराम' का सूचक चिह्न है:

  1. ((a))

    ,

  2. ((b))

    ;

  3. ((c))

    -

  4. ((d))

    :

Show Answer
Answer: ((b))

;

उपरोक्त विकल्पों में ';' अर्धविराम का चिह्न है. अत: सही विकल्प 2 ‘;’ है।

Key Points

  • उपरोक्त विकल्पों में ';' अर्धविराम का चिह्न है।
  • अर्द्ध विराम का अर्थ है, बीच में हल्का सा विराम लेना हो पर वाक्य को खत्म न किया जाये तो वहाँ पर अर्द्ध विराम (;) चिन्ह का प्रयोग किया जाता है।

  • विराम चिह्न: विराम चिह्न का अर्थ है  ठहराव, विश्राम, रुकना। अर्थात वाक्य लिखते समय विराम को प्रकट करने के लिए लगाए जाने वाले चिह्न को विराम चिह्न कहते हैं।
  • हिंदी में प्रचलित प्रमुख विराम चिह्न निम्नलिखित है:–
  • (1) अल्प विराम ( , )
  • (2) अर्द्ध विराम ( ; )

अन्य विकल्प 

  • , - अल्पविराम
  • . - योजक
  • : - विवरण

Additional Information

विराम चिह्न -  लिखित भाषा में इस ठहराव को दिखाने के लिए कुछ विशेष प्रकार के चिह्नों का प्रयोग करते हैं। इन्हें ही विराम-चिह्न कहा जाता है।
31

इनमें देशज शब्द है:

  1. ((a))

    झोपड़ी

  2. ((b))

    अफ़ीम

  3. ((c))

    पानी

  4. ((d))

    तमाशा

Show Answer
Answer: ((a))

झोपड़ी

'झोपड़ी' देशज शब्द है. सही उत्तर विकल्प 1 'झोपड़ी' है. अन्य सभी विकल्प गलत उत्तर है.

Key Points

  • झोपड़ी शब्द की उत्पत्ति हिंदी से ही हुई है, अत:  यह देशज शब्द है.
  • झोपड़ी का अर्थ है - कुटिया

अन्य विकल्प -

  • अफ़ीम यूनानी भाषा का शब्द है।
  • तमाशा फारसी भाषा का शब्द है।
  • पानी रूढ़ शब्द है।

Additional Information

उत्पत्ति के आधार पर शब्द चार प्रकार के हैं-

(1) तत्सम शब्द (2)तद्भव शब्द (3)देशी/देशज शब्द (4) विदेशी शब्द

1) तत्सम शब्द- किसी भी भाषा के मूल शब्द या शुद्ध शब्द को ‘तत्सम शब्द‘ कहते हैं। जबकि संस्कृत भाषा के शुद्ध शब्द को कहते है। जैसेः– आम्र, अंक्षि, कर्पूर इत्यादि।

2) तद्भव शब्द- शुद्ध शब्द या मूल शब्द के आधार पर उत्पन्न शब्द ‘तद्भव शब्द‘ कहलाते हैं।

जैसेः– आम, आँख, कपूर आदि।

3) देशी/देशज शब्द- जिन शब्दों की उत्पत्ति हमारे देश की भाषाओं से हुई है, उन्हें ‘देशी शब्द‘ कहा जाता है। जैसे:- लोटा, डोसा, इटली

4) विदेशी शब्द- विदेशी भाषाओं के शब्द ‘विदेशी‘ कहलाते हैं। जैसे:– अलमीरा, आलपीन

नोट:

संकर शब्द **-**दो भाषाओं के संयोग से बने शब्द ‘संकर शब्द‘ कहलाते हैं।

जैसे:-

(1) रेलगाड़ी - इन अक्षर मेंदो भाषाओं का समावेश हैः रेल (अंग्रेजी) + गाड़ी (हिन्दी) ]

(2) जाँचकर्ता - इसमें भी दो भाषाओं का प्रयोग होता है: जाँच (अंग्रेजी) + कर्ता (संस्कृत) ]

32

किस विकल्प के सभी शब्द परस्पर पर्यायवाची हैं?

  1. ((a))

    अग्नि, वह्नि, अनल

  2. ((b))

    पाषाण, अश्म, उत्पल

  3. ((c))

    व्योम, नभ, धरती 

  4. ((d))

    पयोधर, उरोज, सरोज

Show Answer
Answer: ((a))

अग्नि, वह्नि, अनल

उपरोक्त शब्द युग्मों  में से 'अग्नि, वह्नि, अनल​' के सभी शब्द परस्पर पर्यायवाची शब्द है। अतः सही उत्तर (विकल्प 1) 'अग्नि, वह्नि, अनल' होगा।

Key Points

  • 'आग' के पर्यायवाची शब्द हैं - अग्नि, अनल, पावक, दहन, ज्वलन, धूमकेतु, कृशानु, हुताशन, वैश्वानर, शुचि, ज्वालाआदि
  • व्योम – आकाश, आसमान, गगन, फलक, नभ।
  • धरती - धरा, वसुधा, ज़मीन, पृथ्वी, भू, भूमि, धरणी, वसुंधरा, अचला, मही, रत्नवती, रत्नगर्भा।

Additional Information

शब्दपरिभाषाउदाहरण
पर्यायवाचीजो विभिन्न शब्द एक ही अर्थ का बोध कराएं, उन्हें पर्यायवाची शब्द कहते हैं। सामान्य भाषा में इनको समानार्थक शब्द भी कहते हैं।अक्षर- वर्ण, हर्फ़ आज्ञा- आदेश, हुक्म, निर्देश
33

इनमें से किस शब्द में 'इल' प्रत्यय नहीं है?

  1. ((a))

    जटिल

  2. ((b))

    शामिल

  3. ((c))

    स्नेहिल

  4. ((d))

    फेनिल

Show Answer
Answer: ((b))

शामिल

दिए गए सभी विकल्पों में 'शामिल’ शब्द में ‘इल’ प्रत्यय का योग नहीं है। अन्य सभी विकल्पों में 'इल' प्रत्यय का योग है। विकल्प 2 ‘शामिल’ इसका सही उत्तर है।

Key Points

  • शामिल शब्द में इल प्रत्यय नहीं है क्योंकि यह स्वयं में एक मूल शब्द है।
  • 'इल' तद्धित प्रत्यय है।
  • तद्धित प्रत्यय - जो प्रत्यय क्रिया के मूल रूप (धातु) को छोड़कर अन्य शब्दों (संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण आदि) के साथ जुड़ते हैं, तद्धित प्रत्यय कहलाते हैं।  
  • अन्य विकल्प -
  • 1.-जटा + इल = जटिल 

जटा शब्द की उत्पत्ति संस्कृत शब्द जटा से हुई है। 

2.-स्नेह + इल = स्नेहिल 

स्नेहिल- प्रेमयुक्त।

3.-फेन + इल = फेनिल 

फेनिल - फेनयुक्त, जिसमें फेन हो, फेनवाला

Additional Information

शब्दपरिभाषाउदाहरण
उपसर्गउपसर्ग उस अक्षर या अक्षर समूह को कहते हैं जो किसी शब्द के पहले जुड़कर उसके अर्थ में परिवर्तन लाता है।जैसे - प्र, सु, अति, अधि, अनु, नि प्र + हार = प्रहार
प्रत्ययशब्द के उपरांत जिस शब्द का प्रयोग किया जाता है वह प्रत्यय है।जैसे - ता, औना, अन, अत श्रो + ता = श्रोता
34

किस शब्द में 'परा' उपसर्ग नहीं है?

  1. ((a))

    परामर्श

  2. ((b))

    पराक्रम

  3. ((c))

    पराभव

  4. ((d))

    परायण

Show Answer
Answer: ((d))

परायण

दिए गए विकल्पों में से ‘परायण’ शब्द में ‘परा' उपसर्ग नहीं है। अन्य सभी विकल्पों में 'परा' उपसर्ग का प्रयोग है। अत: इसका सही उत्तर  विकल्प 4 ‘परायण है।

Key Points

  • परायण = पर + आयण
  • ‘पर’ उपसर्ग से बनने वाले अन्य शब्द - परनाना, परदेसी आदि।
  • ‘पर’ का अर्थ – किसी दुसरे से संबंधित

Additional Information

शब्दपरिभाषाउदाहरण
उपसर्गऐसे शब्दांश जो किसी शब्द के पूर्व जुड़कर उसके अर्थ में परिवर्तन कर देते हैं।प्रति + क्षण = प्रतिक्षण सम् + गम = संगम
35

'मानसिक भाव छिपाना' वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है:

  1. ((a))

    असूया

  2. ((b))

    अमर्ष

  3. ((c))

    अवहित्था

  4. ((d))

    अक्षधूर्त

Show Answer
Answer: ((c))

अवहित्था

इसका सही विकल्प 3 ‘अवहित्था’ होगा। अन्य विकल्प सही उत्तर नहीं हैं।

Key Points

‘मानसिक भाव छिपाना’ के लिए एक शब्द ‘अवहित्था’ होगा।

अन्य विकल्प:

एक शब्दवाक्यांश
अमर्षसहनशील न होने की अवस्था
असूयादूसरे के गुण में दोष निकालना
अक्षधूर्तजुआ खेलने में होशियार

Additional Information

वाक्यांश- भाषा को सुंदर, आकर्षक और प्रभावशाली बनाने के लिए अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द का प्रयोग किया जाता है तो वह वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है।

36

किस वाक्य में कर्म कारक है?

  1. ((a))

    छात्र छत पर बैठे हैं।

  2. ((b))

    लड़का पत्थर फेंकता है।

  3. ((c))

    यह गोपाल की पुस्तक है।

  4. ((d))

    मजदूर थक्कर सो गया।

Show Answer
Answer: ((b))

लड़का पत्थर फेंकता है।

विकल्प 2 लड़का पत्थर फेंकता है कर्म कारक का है। अत: सही उत्तर विकल्प 2 'लड़का पत्थर फेंकता है' है।

Key Points

  • लड़का पत्थर फेंकता है - कर्म कारक
  • लड़के ने पत्थर को फेंका, यहाँ कारक चिन्ह छुपा हुआ है।

अन्य विकल्प 

  • छात्र छत पर बैठे हैं - अधिकरण
  • यह गोपाल की पुस्तक है - संबंध
  • मजदूर थक्कर सो गया -  कर्ता

Additional Information

कारक का अर्थ होता है किसी कार्य को करने वाला। यानी जो भी क्रिया को करने में भूमिका निभाता है, वह कारक कहलाता है।

कारक के मुख्यतः आठ भेद होते हैं :

  1. कर्ता कारक - ने
  2. कर्म कारक - को
  3. करण कारक - से
  4. सम्प्रदान कारक - के लिए
  5. अपादान कारक -से
  6. संबंध कारक - का, के, की
  7. अधिकरण कारक - में, पर
  8. संबोधन कारक - हे, अरे
37

किस विकल्प में मुहावरे का भावार्थ सही है?

  1. ((a))

    पेट पर लात मारना = बुरी तरह पीटना

  2. ((b))

    पहाड़ टूटना = अतिवृष्टि होना

  3. ((c))

    बगलें झाँकना = इधर-उधर देख कर चलना

  4. ((d))

    नाक का बाल होना = अत्यधिक घनिष्ठ या प्रिय व्यक्ति होना

Show Answer
Answer: ((d))

नाक का बाल होना = अत्यधिक घनिष्ठ या प्रिय व्यक्ति होना

नाक का बाल होना मुहावरे का अर्थ 'अत्यधिक घनिष्ठ या प्रिय व्यक्ति होना' है | अतः सही विकल्प 4 'नाक का बाल होना = अत्यधिक घनिष्ठ या प्रिय व्यक्ति होना' है |

Key Points

  • नाक का बाल होना = अत्यधिक घनिष्ठ या प्रिय व्यक्ति होना
  • वाक्य प्रयोग - सीता गीता तो एक दूसरी की नाक का बाल हैं।

अन्य विकल्प 

  • पेट पर लात मारना = रोजी- रोटी न रहना
  • पहाड़ टूटना = अत्यंत दुःख होना
  • बगलें झाँकना = उत्तर न दे सकना

Additional Information

मुहावरा परिभाषाउदाहरण
मुहावरा का शाब्दिक अर्थ ‘अभ्यास’ है। मुहावरा शब्द अरबी भाषा का शब्द है। हिन्दी में ऐसे वाक्यांशों को मुहावरा कहा जाता है, जो अपने साधारण अर्थ को छोड़कर  विशेष अर्थ को व्यक्त करते हैं।अंक भरना- स्नेह से लिपटा लेना वाक्य-माँ ने स्नेह से अपने पुत्र को अंक में भर लिया।
38

किस वाक्य में 'विराम-चिह्न' संबंधी विसंगति है?

  1. ((a))

    सूर्यकान्त त्रिपाठी "निराला" छायावाद के प्रमुख कवि थे।

  2. ((b))

    वाह! आपने तो कमाल कर दिया।

  3. ((c))

    आप कानपुर से कब आये?

  4. ((d))

    राम, श्याम और विजय दिल्ली गए हैं।

Show Answer
Answer: ((a))

सूर्यकान्त त्रिपाठी "निराला" छायावाद के प्रमुख कवि थे।

उपरोक्त विकल्पों में 'सूर्यकान्त त्रिपाठी "निराला" छायावाद के प्रमुख कवि थे' में 'विराम-चिह्न' संबंधी विसंगति है।

  • सही विराम चिह्न होगा - सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला' छायावाद के प्रमुख कवि थे।
  • '...' - अवतरण चिह्न (किसी वाक्य में किसी शब्द पर जोर देने के लिए इसका प्रयोग होता है)
  • "..." - उद्धरण चिह्न (किसी के कथन को उद्धृत करने के लिए इसका प्रयोग होता है)

Additional Information

विराम चिह्न -  लिखित भाषा में इस ठहराव को दि���ाने के लिए कुछ विशेष प्रकार के चिह्नों का प्रयोग करते हैं। इन्हें ही विराम-चिह्न कहा जाता है।
39

किस वाक्य में क्रिया के 'सातत्यबोधक पक्ष' का प्रयोग हुआ है?

  1. ((a))

    में राज सुबह टहलने जाता हूँ।

  2. ((b))

    वह स्नान करके मंदिर जाता है।

  3. ((c))

    विद्यार्थी पुस्तकालय में बैठकर समाचार पत्र पढ़ते हैं।

  4. ((d))

    मोहन अपनी कक्षा में पढ़ा रहा है।

Show Answer
Answer: ((d))

मोहन अपनी कक्षा में पढ़ा रहा है।

दिए गए विकल्पों में से ‘मोहन अपनी कक्षा में पढ़ा रहा है।’ वाक्य में क्रिया के 'सातत्यबोधक पक्ष' का प्रयोग हुआ है। अन्य सभी विकल्प असंगत है। अत: इसका सही उत्तर विकल्प 4 'मोहन अपनी कक्षा में पढ़ा रहा है।' है।

Key Points

  • मोहन अपनी कक्षा में पढ़ा रहा है। वाक्य में क्रिया वर्तमान में चल रही है।
  • अत: यह क्रिया का सातत्यबोधक पक्ष है।
  • सातत्यबोधक पक्ष में क्रिया के वर्तमान में चालू रहने का बोध होता है।

Additional Information

शब्दपरिभाषाउदाहरण
क्रियाजिन शब्दों में किसी कार्य का करना या होना था, किसी घटना में घटित होने का संज्ञान होता है, उसे क्रिया कहते हैं। क्रिया के दो भेद माने गए हैं - अकर्मक और सकर्मक।मोर नाचता है = अकर्मक अनुराग ने फल खाए= सकर्मक
अकर्मक क्रिया - जिस क्रिया का फल कर्म पर नहीं करता पर पड़ता है उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं।
सकर्मक क्रिया - जिस क्रिया का फल कर्म पर पड़ता है तथा जिसके प्रयोग में कर्म की अनिवार्यता बनी रहती है, उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं।
40

व्याकरण की दृष्टि से कौनसा वाक्य सही है?

  1. ((a))

    बीमारी के कारण वह उपस्थित नहीं हो सका।

  2. ((b))

    वसंत के मौसम में फूल खिलने से कौन रोक सकता है।

  3. ((c))

    सूक्ष्म निरीक्षण से हम बहुत बातों को सीखते हैं।

  4. ((d))

    में वहाँ पहुँचा ही था जबकि आप आ गए।

Show Answer
Answer: ((a))

बीमारी के कारण वह उपस्थित नहीं हो सका।

बीमारी के कारण वह उपस्थित नहीं हो सका - व्याकरण की दृष्टि से सही है. अत: सही विकल्प 1 'बीमारी के कारण वह उपस्थित नहीं हो सका।' है 

Key Points

  • बीमारी के कारण वह उपस्थित नहीं हो सका - कोई त्रुटी नहीं
  • वसंत के मौसम में फूल खिलने से कौन रोक सकता है - वसंत के मौसम के स्थान पर वसंत में (दुरुक्ति)
  • सूक्ष्म निरीक्षण से हम बहुत बातों को सीखते हैं - बातों को के स्थान पर बाते (दुरुक्ति)
  • मैं वहाँ पहुँचा ही था जबकि आप आ गए - जबकि के स्थान पर कि (योजक चिह्न)

Additional Information

  • वाक्य सम्प्रेषण की सबसे महत्वपूर्ण और सार्थक इकाई होती है। अतः वाक्यगत अशुद्धियाँ को शुद्ध रूप में लिखना सम्प्रेषण को अधिक सरल बनाता है। वाक्य में, संज्ञा, सर्वनाम, लिंग, वचन, क्रिया-विशेषण, क्रिया, विशेषण आदि संबंधी अशुद्धियाँ हो सकती हैं।
41

इनमें सर्वनाम से बनी भाववाचक संज्ञा है:

  1. ((a))

    समता

  2. ((b))

    ममता

  3. ((c))

    बड़प्पन

  4. ((d))

    लड़कपन

Show Answer
Answer: ((b))

ममता

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 2 ‘ममता’ है। अन्य सभी विकल्प अनुचित उत्तर हैं।

Key Points

'मम' निजवाचक सर्वनाम है, जिसमें 'ता' प्रत्यय के योग से 'ममता' भाववाचक संज्ञा बनी है. 

अन्य विकल्प 

  • समता - सम (विशेषण) + ता
  • बड़प्पन - बड़ा (विशेषण) + पन
  • लड़कपन - लड़का (संज्ञा) + पन

Additional Information

संज्ञा - किसी प्राणी, वस्तु, स्थान, गुण या भाव के नाम को संज्ञा कहते है। संज्ञा के प्रकार -
संज्ञापरिभाषाउदाहरण
व्यक्तिवाचकजो किसी व्यक्ति, स्थान या वस्तु के नाम का बोध कराती है।राम, गंगा, पटना
जातिवाचकजो संज्ञा एक ही प्रकार की वस्तुओं का (पूरी जाति का) बोध कराती है।नदी, पर्वत, लड़की
द्रव्यवाचकजिस संज्ञा शब्द से उस सामग्री या पदार्थ का बोध होता है जिससे कोई वस्तु बनी है।सोना, चाँदी, पानी
समूहवाचकजो संज्ञा शब्द किसी एक व्यक्ति का वाचक न होकर पूरे समूह या समुदाय का वाचक हो।वर्ग, टीम, सभा
भाववाचकजो संज्ञा किसी भाव, गुण, दशा आदि का बोध कराती है।क्रोध, मिठास, यौवन
42

किस शब्द में 'आवट' प्रत्यय नहीं है?

  1. ((a))

    लिखावट

  2. ((b))

    थकावट

  3. ((c))

    रुकावट

  4. ((d))

    महावट

Show Answer
Answer: ((d))

महावट

दिए गए सभी विकल्पों में 'महावट’ शब्द में ‘आवट’ प्रत्यय का योग नहीं है. अन्य सभी विकल्पों में 'आवट' प्रत्यय का योग है. विकल्प 4 ‘महावट’ इसका सही उत्तर है।

Key Points

  • महावट = माघ + वट। इसमें कृत् प्रत्यय है।
  • कृत् प्रत्यय - जो प्रत्यय क्रिया के मूल रूप (धातु) से जोड़े जाते हैं, कृत् प्रत्यय कहलाते हैं।

Additional Information

शब्दपरिभाषाउदाहरण
उपसर्गउपसर्ग उस अक्षर या अक्षर समूह को कहते हैं जो किसी शब्द के पहले जुड़कर उसके अर्थ में परिवर्तन लाता है।जैसे - प्र, सु, अति, अधि, अनु, नि प्र + हार = प्रहार
प्रत्ययशब्द के उपरांत जिस शब्द का प्रयोग किया जाता है वह प्रत्यय है।जैसे - ता, औना, अन, अत श्रो + ता = श्रोता
43

'वह साहित्य जिसमें गद्य और पद्य दोनों मिश्रित हों' - के लिए सार्थक शब्द है:

  1. ((a))

    गद्यकाव्य

  2. ((b))

    चम्पू

  3. ((c))

    गद्यगीत

  4. ((d))

    मिश्रित काव्य

Show Answer
Answer: ((b))

चम्पू

इसका सही विकल्प 2 ‘चम्पू’ होगा। अन्य विकल्प सही उत्तर नहीं हैं।

Key Points

  • ‘वह साहित्य जिसमें गद्य और पद्य दोनों मिश्रित हों’ के लिए एक शब्द ‘चम्पू’ होगा।
  • चम्पू श्रव्य काव्य का एक भेद है, अर्थात गद्य-पद्य के मिश्रित् काव्य को चम्पू कहते हैं। गद्य तथा पद्य मिश्रित काव्य को "चंपू" कहते हैं।

Additional Information

  • वाक्यांश- भाषा को सुंदर, आकर्षक और प्रभावशाली बनाने के लिए अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द का प्रयोग किया जाता है तो,
  • वह वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है।
44

किस शब्द में उपसर्ग और प्रत्यय - दोनों का प्रयोग हुआ है?

  1. ((a))

    व्यंजित

  2. ((b))

    व्यथित

  3. ((c))

    शमित

  4. ((d))

    गर्हित

Show Answer
Answer: ((a))

व्यंजित

दिए गए सभी विकल्पों में 'व्यंजित’ शब्द में उपसर्ग और  प्रत्यय का योग है. अन्य सभी विकल्प अनुचित उत्तर हैं. अत: सही उत्तर विकल्प 1 ‘व्यंजित’  है।

Key Points

  • व्यंजित = वि (उपसर्ग) + अंज (मूल शब्द) + इत (प्रत्यय) ।
  • व्यंजित का अर्थ - जिसकी व्यंजना की जाए

Additional Information

शब्दपरिभाषाउदाहरण
उपसर्गउपसर्ग उस अक्षर या अक्षर समूह को कहते हैं जो किसी शब्द के पहले जुड़कर उसके अर्थ में परिवर्तन लाता है।जैसे - प्र, सु, अति, अधि, अनु, नि प्र + हार = प्रहार
प्रत्ययशब्द के उपरांत जिस शब्द का प्रयोग किया जाता है वह प्रत्यय है।जैसे - ता, औना, अन, अत श्रो + ता = श्रोता
45

किस वाक्य में 'हेतुहेतुमद् भूतकाल' का प्रयोग हुआ है?

  1. ((a))

    गुरूजी आएँगे तो अध्यापन होगा।

  2. ((b))

    उसने खाना खाया और चल पड़ा।

  3. ((c))

    अब तक बस जा चुकी होगी।

  4. ((d))

    सावधानी बरतते तो दुर्घटना न होती।

Show Answer
Answer: ((d))

सावधानी बरतते तो दुर्घटना न होती।

'सावधानी बरतते तो दुर्घटना न होती।' वाक्य हेतु-हेतुमद् भूतकाल का उदाहरण है। अत: सही विकल्प 4 सावधानी बरतते तो दुर्घटना न होती। होगा है। अन्य विकल्प अनुचित उत्तर हैं।

Key Points

  • सावधानी बरतते तो दुर्घटना न होती। - हेतु-हेतुमद् भूतकाल
  • हेतु-हेतुमद् भूतकाल : जिन क्रिया पदों से भूतकाल में कार्य होने का संकेत तो मिलता है, परन्तु किसी कारण से कार्य हो नहीं पाया, उसे हेतु-हेतुमद् भूतकाल कहते हैं। जैसे-अगर धूप आती तो गर्मी बढ़ जाती। अगर मेहनत करते तो सफल हो जाते। यदि समय पर आते तो बस नहीं छूटती।

अन्य विकल्प 

  • उसने खाना खाया और चल पड़ा। - सामान्य भूतकाल
  • अब तक बस जा चुकी होगी। - संदिग्ध भूतकाल
  • गुरूजी आएँगे तो अध्यापन होगा। -  हेतु-हेतुमद् भविष्यकाल

Additional Information

भूतकाल - ​क्रिया के जिस रुप से बीते हुए समय म��ं कार्य होने का बोध हो उसे भूतकाल कहते हैं। अर्थात् क्रिया की समाप्ति

 (1)         सामान्य भूतकाल : जहाँ क्रिया बीते हुए समय में हुई हो, वहाँ सामान्य भूतकाल होता हैं। जैसे-मोहन चला गया। मेरे पिताजी आ गए। रामू ने चित्र. बनाया। 

(2)          आसन्न भूतकाल : क्रिया का वह रूप जिससे कार्य के अभी-अभी समाप्त होने का पता चले, उसे असन्न भूतकाल कहते है। जैसे-सीमा ने पौधों को पानी दिया है। सुमन बाजार से आ गया। 

(3)          अपूर्ण भूतकाल : जिन शब्दों से यह पता चले कि काम भूतकाल में शुरू हो चुका था और अभी समाप्त नहीं हुआ है, उसे अपूर्ण भूतकाल कहते हैं। जैसे-दादी पूजा कर रही थी। माता जी खाना खा रही थी।

(4)          पूर्ण भूतकाल : क्रिया के जिस रूप से कार्य भूतकाल में ही पूर्ण हो चुका था, उसे पूर्ण भूतकाल कहते हैं। जैसे- मंत्री भाष्याण दे चुके थे। सीमा खाना खा चुकी थी। मोहन जा चुका था।  

(5)          संदिग्ध भूतकाल : जिन क्रिया पदों से कार्य के पूरा होने में संदेह हो, वे संदिग्ध भूतकाल कहलाते हैं। जैसे-शिक्षक ने पाठ पढ़ा लिया होगा। मोहन ने गृहकार्य कर लिया होगा। माँ ने खाना खा लिया होगा।

             (6)          हेतु-हेतुमद् भूतकाल : जिन क्रिया पदों से भूतकाल में कार्य होने का संकेत तो मिलता है, परन्तु किसी कारण से कार्य हो नहीं पाया, उसे हेतु-हेतुमद् भूतकाल कहते हैं। जैसे-अगर धूप आती तो गर्मी बढ़ जाती। अगर मेहनत करते तो सफल हो जाते। यदि समय पर आते तो बस नहीं छूटती।

46

किस शब्द की संधि सही नहीं है?

  1. ((a))

    सत् + धर्म = सद्धर्म

  2. ((b))

    सत् + नारी = सद्नारी 

  3. ((c))

    महा + उदय = महोदय

  4. ((d))

    वर्षा + ॠतु = वर्षर्तु

Show Answer
Answer: ((b))

सत् + नारी = सद्नारी 

सत् + नारी = सद्नारी संधि उचित नहीं है. सत + नारी  की संधि 'सन्नारी' होगी। शेष विकल्प सही हैं। अतः विकल्प ‘सत् + नारी = सद्नारी’ सही है।

Key Points

  • 'सन्नारी' में व्यंजन संधि है। सत् + नारी (त् + न = न्न),
  • यहाँ 'त्' और 'न' के मेल से 'न्न' बना है।

Additional Information

संधि - दो शब्दों के मेल से जो विकार (परिवर्तन) होता है उसे संधि कहते हैं। संधि के तीन प्रकार हैं - 1. स्वर, 2. व्यंजन और 3. विसर्ग,
संधिपरिभाषाउदाहरण
स्वरस्वर वर्ण के साथ स्वर वर्ण के मेल से विकार उत्पन्न होता है।विद्या + अर्थी = विद्यार्थी महा + ईश = महेश
व्यंजनएक व्यंजन से दूसरे व्यंजन या स्वर के मेल से विकार उत्पन्न होता है।अहम् + कार = अहंकार उत् + लास = उल्लास
विसर्गविसर्ग के साथ स्वर या व्यंजन के मेल से विकार उत्पन्न होता है।दुः + आत्मा =दुरात्मा निः + कपट =निष्कपट
47

Disbursing Authority के लिए सही पारिभाषिक शब्द है:

  1. ((a))

    वितरण अधिकारी

  2. ((b))

    संवितरण प्राधिकारी

  3. ((c))

    वितरण प्राधिकारी

  4. ((d))

    संवितरण अधिकारी

Show Answer
Answer: ((b))

संवितरण प्राधिकारी

Disbursing Authority के लिए सही पारिभाषिक शब्द है - संवितरण प्राधिकारी. अत: सही विकल्प 2 संवितरण प्राधिकारी है.

Key Points

संवितरण प्राधिकारी का अर्थ -  विशेष अधिकार प्राप्त व्यक्ति

Additional Information

पारिभाषिक शब्द - पारिभाषिक शब्द ऐसे शब्दों को कहते हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में विशिष्ट अर्थ में सुनिश्चित रूप में परिभाषित होते हैं। अर्थ और प्रयोग की दृष्टि से परिभाषित होने के कारण ही इन्हें पारिभाषिक शब्द कहा जाता है।

48

किस विकल्प में 'द्वन्द्व' समास नहीं है?

  1. ((a))

    दालभात

  2. ((b))

    भूतप्रेत

  3. ((c))

    शुभाशुभ

  4. ((d))

    शुभागमन

Show Answer
Answer: ((d))

शुभागमन

उपर्युक्त विकल्पों में से 'शुभागमन' में द्वंद समास नहीं है। इसका समास विग्रह 'शुभ का आगमन' होगा तथा इसमें 'का' का लोप होगा। अतः सही उत्तर विकल्प 4 'शुभागमन' है।

Key Points

  • शुभागमन का समास विच्छेद है - शुभ का आगमन
  • इसमें 'का' आने से संबंध तत्पुरुष समास है.
  • संबंध तत्पुरुष समास का कारक 'का,के,की' होता है.

Additional Information 

समास - समास उस प्रक्रिया को कहते हैं, जिसमें दो शब्द मिलाकर उनके बीच के संबंधसूचक आदि का लोप करके नया शब्द बनाया जाता है। समास से तात्पर्य 'संक्षिप्तीकरण' से है। समास के माध्यम से कम शब्दों में अधिक अर्थ प्रकट किया जाता है। जैसे - राजा का पुत्र – राजपुत्र, समास के छःप्रकार हैं -
समास का नामपरिभाषाउदाहरण
तत्पुरुष समासजिस समास में उत्तरपद प्रधान हो तथा समास करने के उपरांत विभक्ति (कारक चिन्ह) का लोप हो।धर्म का ग्रन्थ = धर्मग्रन्थ, तुलसीदास द्वारा कृत = तुलसीदासकृत।
बहुव्रीहि समासजिस समास में दोनों पद प्रधान नहीं होते हैं और दोनों पद मिलकर किसी अन्य विशेष अर्थ की ओर संकेत कर रहे होते हैं।जो महान वीर है = महावीर अर्थात हनुमान, तीन आँखों वाला = त्रिलोचन अर्थात शिव।
कर्मधारय समासजिस समास के दोनों शब्दों के बीच विशेषण-विशेष्य अथवा उपमान-उपमेय का सम्बन्ध हो, पहचान: विग्रह करने पर दोनों पद के मध्य में 'है जो', 'के समान' आदि आते हैं।कमल के समान नयन = कमलनयन, महान है जो देव = महादेव।
द्विगु समासजिस समास में पूर्वपद (पहला पद) संख्यावाचक विशेषण हो।दो पहरों का समूह = दोपहर, तीनों लोकों का समाहार = त्रिलोक।
अव्यययीभाव समासजिस समास में पहला पद प्रधान हो और समस्त शब्द अव्यय का काम करे।प्रति + दिन = प्रतिदिन, एक + एक = एकाएक
49

इनमें व्याकरण की दृष्टि से शुद्ध वाक्य है:

  1. ((a))

    दिल्ली में अनेक दर्शनीय स्थल देखने योग्य हैं।

  2. ((b))

    यह डिब्बा केवल मात्र महिलाओं के लिए आरक्षित है।

  3. ((c))

    शीघ्र ही वह आन्दोलन देशव्यापी हो गया।

  4. ((d))

    आज की वर्तमान स्थिति में देश असमंजस में है।

Show Answer
Answer: ((c))

शीघ्र ही वह आन्दोलन देशव्यापी हो गया।

दिये गए विकल्पों में से 'शीघ्र ही वह आन्दोलन देशव्यापी हो गया।' वाक्य शुद्ध है। अतः इसका सही उत्तर विकल्प 3 'शीघ्र ही वह आन्दोलन देशव्यापी हो गया।' सही उत्तर है। अन्य विकल्प सही उत्तर नहीं हैं।

 

'शीघ्र ही वह आन्दोलन देशव्यापी हो गया।' शुद्ध वाक्य है क्योंकि इसमें कोई त्रुटि नहीं है।

  • 'दिल्ली में अनेक दर्शनीय स्थल देखने योग्य हैं' में पुनरुक्ति संबंधी अशुद्धि है।'इसमें 'दर्शनीय' अथवा 'देखने योग्य स्थल' का प्रयोग होना चाहिए।
  • 'यह डिब्बा केवल मात्र महिलाओं के लिए आरक्षित है' वाक्य में पुनरुक्ति संबधी अशुद्धि है। 'केवल महिलाओं' अथवा 'मात्र महिलाओं' का प्रयोग होना चाहिए।
  • 'आज की वर्तमान स्थिति में देश असमंजस में है' वाक्य में पुनरुक्ति सम्बन्धी अशुद्धि  है। 'इसमें 'आज की' अथवा 'वर्तमान स्थिति' का प्रयोग होना चाहिए।

वाक्य सम्प्रेषण की सबसे महत्वपूर्ण और सार्थक इकाई होती है। अतः वाक्यगत अशुद्धियाँ को शुद्ध रूप में लिखना सम्प्रेषण को अधिक सरल बनाता है। वाक्य में, संज्ञा, सर्वनाम, लिंग, वचन, क्रिया-विशेषण, क्रिया, विशेषण आदि संबंधी अशुद्धियाँ हो सकती हैं।

50

इनमें कौनसा शब्द 'तद्भव' नहीं है?

  1. ((a))

    गेह

  2. ((b))

    देह

  3. ((c))

    धूल

  4. ((d))

    फूल

Show Answer
Answer: ((b))

देह

'देह' तद्भव शब्द नहीं है। अत: इसका सही उत्तर विकल्प 2 'देह' है। अन्य सभी विकल्प विदेशी भाषा के शब्द है।

Key Points

  • देह शब्द तत्सम शब्द है।
  • देह का अर्थ है - शरीर।

Additional Information

उत्पत्ति के आधार पर शब्द चार प्रकार के हैं-

(1) तत्सम शब्द (2)तद्भव शब्द(3)देशी/देशज शब्द(4) विदेशी शब्द

1) तत्सम शब्द

किसी भी भाषा के मूल शब्द या शुद्ध शब्द को ‘तत्सम शब्द‘ कहते हैं। जबकि संस्कृत भाषा के शुद्ध शब्द को कहते है।

जैसेः*–* आम्र, अंक्षि, कर्पूर इत्यादि।

  1. तद्भव शब्द

शुद्ध शब्द या मूल शब्द के आधार पर उत्पन्न शब्द ‘तद्भव शब्द‘ कहलाते हैं।

जैसेः*–* आम, आँख, कपूर आदि।

  1. देशी/देशज शब्द

जिन शब्दों की उत्पत्ति हमारे देश की भाषाओं से हुई है, उन्हें ‘देशी शब्द‘ कहा जाता है।

जैसे:- लोटा, डोसा, इटली

  1. विदेशी शब्द

विदेशी भाषाओं के शब्द ‘विदेशी‘ कहलाते हैं।

i*:*– अलमीरा, आलपीन

नोट:

संकर शब्द

दो भाषाओं के संयोग से बने शब्द ‘संकर शब्द‘ कहलाते हैं ।

जैसे:-

(1) रेलगाड़ी [इन अक्षर मेंदो भाषाओं का समावेश हैः रेल (अंग्रेजी) + गाड़ी (हिन्दी) ]

(2) जाँचकत्र्ता [इसमें भी दो भाषाओं का प्रयोग होता है: जाँच (अंग्रेजी) + कत्र्ता (संस्कृत) ]

51

कौन सा विलोम - युग्म सही है?

  1. ((a))

    स्मरण - विस्मरण

  2. ((b))

    खण्डन - विखण्डन

  3. ((c))

    नत - विनत

  4. ((d))

    शिष्ट - विशिष्ट

Show Answer
Answer: ((a))

स्मरण - विस्मरण

'स्मरण - विस्मरण' विलोम शब्द है। अत: सही उत्तर विकल्प 1 'स्मरण - विस्मरण' है। अन्य विकल्प अनुचित उत्तर हैं।

Key Points विलोम शब्द - ऐसे शब्द जो अर्थ की दृष्टि से भिन्न्न होते हैं, विलोम शब्द कहलाते हैं। जैसे- आज और कल दोनों के  अर्थ में विपरीत है।

अन्य विकल्प

  • खण्डन - मंडन
  • नत - उन्नत
  • शिष्ट - अशिष्ट

 Additional Information​शब्द - वर्णो के ऐसे समूह जिनका अर्थ सार्थक होता है ऐसे समूहों को शब्द कहते है। भाषा में वर्ण के बाद सबसे छोटी इकाई शब्द होती है। उदाहरण: एक वर्ण से निर्मित शब्द = न (जिसका अर्थ नहीं होता है)। एक से अधिक वर्णो से निर्मित शब्द = आप, वह, कोई आदि।

52

किस शब्द में 'अव' उपसर्ग का प्रयोग हुआ है?

  1. ((a))

    अवश्य

  2. ((b))

    अवचन

  3. ((c))

    अवाप्ति

  4. ((d))

    अवध्य

Show Answer
Answer: ((c))

अवाप्ति

दिए गए विकल्पों में से ‘अवाप्ति’ शब्द में ‘अव' उपसर्ग है। अन्य सभी विकल्पों में 'अव' उपसर्ग का प्रयोग नहीं है। अत: इसका सही उत्तर विकल्प 3 ‘अवाप्ति' है।

Key Points

  • अवाप्ति में 'अव' उपसर्ग है
  • ‘अव’ उपसर्ग से बनने वाले अन्य शब्द - अवगुण, अवतरण आदि।
  • ‘अव’ का अर्थ – दूर या नीचे, निश्चय, व्याप्ति, अल्पता, ह्रास

Additional Information

शब्दपरिभाषाउदाहरण
उपसर्गऐसे शब्दांश जो किसी शब्द के पूर्व जुड़कर उसके अर्थ में परिवर्तन कर देते हैं।प्रति + क्षण = प्रतिक्षण सम् + गम = संगम
53

'बुरे भाव से की गई संधि' को कहते हैंः

  1. ((a))

    दुरभिसंधि

  2. ((b))

    छद्मसंधि

  3. ((c))

    कूट-संधि

  4. ((d))

    दुष्ट-संधि

Show Answer
Answer: ((a))

दुरभिसंधि

इसका सही विकल्प 1 ‘दुरभिसंधि’ होगा। अन्य विकल्प सही उत्तर नहीं हैं।

  • छद्मसंधि : धोखे से की गई संधि
  • कूट-संधि : निरर्थक शब्द
  • दुष्ट-संधि : किसी संधि को दुष्ट कहना एक विशेषण

यहाँ सही उत्तर दुरभिसंधि ही होगा क्योंकि यह सार्थक और मानक उत्तर है।

Key Points

  • ‘बुरे भाव से की गई संधि’ के लिए एक शब्द ‘दुरभिसंधि’ होगा।

Additional Information

  • वाक्यांश- भाषा को सुंदर, आकर्षक और प्रभावशाली बनाने के लिए अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द का प्रयोग किया जाता है तो वह वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है।
54

किस विकल्प में सही पारिभाषिक शब्द है?

  1. ((a))

    Judicial Tribunal = विधिक प्राधिकरण

  2. ((b))

    Juvenile Offender = किशोर अपराधी

  3. ((c))

    Apprentice = प्रशिक्षणार्थी

  4. ((d))

    Disposal = भुगतान

Show Answer
Answer: ((b))

Juvenile Offender = किशोर अपराधी

Juvenile Offender के लिए सही पारिभाषिक शब्द है - किशोर अपराधी. अत: सही विकल्प 2 Juvenile Offender = किशोर अपराधी है.

Key Points

जब किसी बच्चे द्वारा कोई कानून-विरोधी या समाज विरोधी कार्य किया जाता है तो उसे किशोर अपराध या बाल अपराध कहते हैं। अपराध करने वाले बच्चे को किशोर अपराधी कहते है.

Additional Information

पारिभाषिक शब्द - पारिभाषिक शब्द ऐसे शब्दों को कहते हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में विशिष्ट अर्थ में सुनिश्चित रूप में परिभाषित होते हैं। अर्थ और प्रयोग की दृष्टि से परिभाषित होने के कारण ही इन्हें पारिभाषिक शब्द कहा जाता है।

55

किस शब्द का संधि - विच्छेद सही नहीं है?

  1. ((a))

    महामात्य = महा + आमात्य

  2. ((b))

    भयाक्रांत = भय + आक्रांत

  3. ((c))

    स्नेहाविष्ट = स्नेह + आविष्ट

  4. ((d))

    कंटकाकीर्ण = कंटक + आकीर्ण

Show Answer
Answer: ((a))

महामात्य = महा + आमात्य

महामात्य = महा + आमात्य संधि उचित नहीं है, 

महा + अमात्य की संधि 'महामात्य' होगी। शेष विकल्प सही हैं। अतः विकल्प 1 ‘महामात्य = महा + आमात्य’ सही है, क्योंकि यह गलत विकल्प है।

Key Points

  • 'महामात्य' में दीर्घ संधि है। महामात्य = महा + अमात्य (आ + अ = आ), यहाँ 'अ' और 'आ' के मेल से 'आ' बना है।
  • दीर्घ संधि में (अ, आ) के साथ (अ, आ) हो तो ‘आ‘ बनता है, जब (इ, ई) के साथ (इ, ई) हो तो ‘ई‘ बनता है, जब (उ, ऊ) के साथ (उ, ऊ) हो तो ‘ऊ‘ बनता है।

Additional Information

संधि - दो शब्दों के मेल से जो विकार (परिवर्तन) होता है उसे संधि कहते हैं। संधि के तीन प्रकार हैं - 1. स्वर, 2. व्यंजन और 3. विसर्ग,
संधिपरिभाषाउदाहरण
स्वरस्वर वर्ण के साथ स्वर वर्ण के मेल से विकार उत्पन्न होता है।विद्या + अर्थी = विद्यार्थी महा + ईश = महेश
व्यंजनएक व्यंजन से दूसरे व्यंजन या स्वर के मेल से विकार उत्पन्न होता है।अहम् + कार = अहंकार उत् + लास = उल्लास
विसर्गविसर्ग के साथ स्वर या व्यंजन के मेल से विकार उत्पन्न होता है।दुः + आत्मा =दुरात्मा निः + कपट =निष्कपट
56

किस वाक्य में करण कारक (परसर्ग) का प्रयोग किया गया है?

  1. ((a))

    बालक पुस्तक पढ़ रहा है।

  2. ((b))

    सोहन जयपुर गया है।

  3. ((c))

    किसान दिन-रात मेहनत करता है।

  4. ((d))

    हम नाक से साँस लेते है।

Show Answer
Answer: ((d))

हम नाक से साँस लेते है।

विकल्प 4 हम नाक से साँस लेते है करण कारक का उदाहरण है। अत: सही उत्तर विकल्प 4 'हम नाक से साँस लेते है' है।

Key Points

  • हम नाक से (के द्वारा) साँस लेते है - करण कारक
  • हम नाक से साँस लेते है।

अन्य विकल्प 

  • बालक पुस्तक पढ़ रहा है - कर्म
  • सोहन जयपुर गया है - कर्ता
  • किसान दिन-रात मेहनत करता है -  अधिकरण

Additional Information

कारक का अर्थ होता है किसी कार्य को करने वाला। यानी जो भी क्रिया को करने में भूमिका निभाता है, वह कारक कहलाता है।

कारक के मुख्यतः आठ भेद होते हैं :

  1. कर्ता कारक - ने
  2. कर्म कारक - को
  3. करण कारक - से
  4. सम्प्रदान कारक - के लिए
  5. अपादान कारक -से
  6. संबंध कारक - का, के, की
  7. अधिकरण कारक - में, पर
  8. संबोधन कारक - हे, अरे
57

इनमें से किस विकल्प के सभी शब्द 'तत्सम' हैं?

  1. ((a))

    प्रगट, निष्ठुर, पथिक

  2. ((b))

    प्रीति, गीत, मीत

  3. ((c))

    संकट, शकट, सहज 

  4. ((d))

    पुस्तक, मस्तक, लोग

Show Answer
Answer: ((c))

संकट, शकट, सहज 

'संकट, शकट, सहज' तत्सम शब्द  है। 

Key Points

  • संकट, शकट, सहज  शब्द तत्सम शब्द है।
  • संकट का अर्थ है - आपदा
  • शकट का अर्थ -  गाडी
  • सहज का अर्थ - सरल

अन्य विकल्प- 

तद्भवतत्सम
प्रगटप्रकट
निठुरनिष्ठुर
पिरितप्रीति
गानागीत
मीतमित्र
किताबपुस्तक
माथामस्तक
लोगलोक

Additional Information

उत्पत्ति के आधार पर शब्द चार प्रकार के हैं-

(1) तत्सम शब्द (2)तद्भव शब्द(3)देशी/देशज शब्द(4) विदेशी शब्द

  1. तत्सम शब्द

किसी भी भाषा के मूल शब्द या शुद्ध शब्द को ‘तत्सम शब्द‘ कहते हैं। जबकि संस्कृत भाषा के शुद्ध शब्द को कहते है।

जैसेः*–* आम्र, अंक्षि, कर्पूर इत्यादि।

  1. तद्भव शब्द

शुद्ध शब्द या मूल शब्द के आधार पर उत्पन्न शब्द ‘तद्भव शब्द‘ कहलाते हैं।

जैसेः*–* आम, आँख, कपूर आदि।

  1. देशी/देशज शब्द

जिन शब्दों की उत्पत्ति हमारे देश की भाषाओं से हुई है, उन्हें ‘देशी शब्द‘ कहा जाता है।

जैसे:- लोटा, डोसा, इटली

  1. विदेशी शब्द

विदेशी भाषाओं के शब्द ‘विदेशी‘ कहलाते हैं।

i*:*– अलमीरा, आलपीन

नोट:

संकर शब्द

दो भाषाओं के संयोग से बने शब्द ‘संकर शब्द‘ कहलाते हैं ।

जैसे:-

(1) रेलगाड़ी [इन अक्षर मेंदो भाषाओं का समावेश हैः रेल (अंग्रेजी) + गाड़ी (हिन्दी) ]

(2) जांचकर्ता  [इसमें भी दो भाषाओं का प्रयोग होता है: जाँच (अंग्रेजी) + कर्ता (संस्कृत) ]

58

किस वाक्य में 'स्थानवाचक' क्रिया विशेषण है?

  1. ((a))

    आप यहाँ बैठिए।

  2. ((b))

    वह धीरे-धीरे चलता है।

  3. ((c))

    मोहन जयपुर से अभी आया है।

  4. ((d))

    गुरु जी बहुत कम बोलते हैं।

Show Answer
Answer: ((a))

आप यहाँ बैठिए।

आप यहाँ बैठिए वाक्य में स्थानवाचक क्रियाविशेषण का प्रयोग है. अत: सही उत्तर विकल्प 1 आप यहाँ बैठिए है. 

Key Points

  • आप यहाँ बैठिए में 'यहाँ' स्थानवाचक क्रियाविशेषण है.
  • जो अविकारी शब्द किसी क्रिया के संपादित होने के स्थान का बोध कराते हैं, उन्हें स्थानवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं।
  • जैसे- यहाँ, वहाँ, कहाँ, जहाँ, सामने, नीचे, ऊपर, आगे, भीतर, बाहर आदि।

अन्य विकल्प 

  • वह धीरे-धीरे चलता है। - रीतिवाचक
  • मोहन जयपुर से अभी आया है - कालवाचक
  • गुरु जी बहुत कम बोलते हैं। - परिणामवाचक

Additional Information 

क्रिया विशेषणजिन शब्दों से क्रिया की विशेषता का बोध होता है उन्हें क्रियाविशेषण कहते हैं। जैस - वह धीरे-धीरे चलता है। इस वाक्य में 'चलता' क्रिया है और 'धीरे-धीरे' उसकी विशेषता बता रहा है। अतः 'धीरे-धीरे' क्रियाविशेषण है। इसके 4 प्रकार है :रीतिवाचक 2. कालवाचक 3. स्थानवाचक 4. परिणामवाचक
स्थानवाचकजो अविकारी शब्द क��सी क्रिया के संपादित होने के स्थान का बोध कराते हैं, उन्हें स्थानवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं। जैसे- यहाँ, वहाँ, कहाँ, जहाँ, सामने, नीचे, ऊपर, आगे, भीतर, बाहर आदि।श्रेया गोस्वामी वहाँ चल रही है।
कालवाचकजो अविकारी शब्द किसी क्रिया के होने का समय बतलाते हैं, उन्हें कालवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं। जैसे- परसों, पहले, पीछे, कभी, अब तक, अभी-अभी, बार-बार।सिद्धार्थ निगम की शूटिंग रोज होती है
परिणामवाचकजो अविकारी शब्द किसी क्रिया के परिमाण अथवा निश्चित संख्या का बोध कराते हैं, उन्हें परिमाणवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं। जैसे- बहुत, अधिक,अधिकाधिक पूर्णतया, सर्वथा, कुछ, थोड़ा, काफ़ी, केवल, यथेष्ट, इतना, उतना, कितना, थोड़ा-थोड़ा, लगभग, तिल-तिल, एक-एक करके, आदि।मैंने बहुत थोडा खाया.
रीतिवाचकजो शब्द किसी क्रिया के करने के तरीके/रीति का बोध कराए, वह रीतिवाचक क्रियाविशेषण कहलाते है। जैसे धीरे–धीरे,जल्दी,रोज़,आदि।तुम रोज़ पढ़ते हो क्या?
59

किस शब्द में दो से अधिक उपसर्ग हैं?

  1. ((a))

    अव्यवस्था

  2. ((b))

    निरनुनासिकता

  3. ((c))

    अपादान

  4. ((d))

    निस्संकोच

Show Answer
Answer: ((a))

अव्यवस्था

सही उत्तर 'अव्यवस्था' है।

अ + वि + अव + स्था = अव्यवस्था 

Key Points

अन्य विकल्प 

  • अपादान - अ + पादान
  • निरनुनासिकता - निर् + अनु + नासिक + ता
  • निस्संकोच - निस् + संकोच

Additional Information

शब्दपरिभाषाउदाहरण
उपसर्गऐसे शब्दांश जो किसी शब्द के पूर्व जुड़कर उसके अर्थ में परिवर्तन कर देते हैं।प्रति + क्षण = प्रतिक्षण सम् + गम = संगम
60

किस विकल्प में मुहावरे का भावार्थ सही नहीं है?

  1. ((a))

    अंगारे उगलना = बहुत कठोर बातें कहना

  2. ((b))

    अल्लाह को प्यारा होना = ईश्वर का प्रिय भक्त होना

  3. ((c))

    भंडा फूटना = रहस्य प्रकट हो जाना

  4. ((d))

    आँखे तरेरना = क्रोध से देखना

Show Answer
Answer: ((b))

अल्लाह को प्यारा होना = ईश्वर का प्रिय भक्त होना

अल्लाह को प्यारा होना' मुहावरे का अर्थ 'मर जाना' है | 'ईश्वर का प्रिय भक्त होना' इसका गलत भावार्थ है. अतः सही विकल्प 2 'अल्लाह को प्यारा होना = ईश्वर का प्रिय भक्त होना' है |

Key Points

  • अल्लाह को प्यारा होना' मुहावरे का अर्थ 'मर जाना' है |
  • वाक्य प्रयोग - बेचारा बच्चा इतनी कम उम्र में ही अल्लाह को प्यारा हो गया।

Additional Information

मुहावरा परिभाषाउदाहरण
मुहावरा का शाब्दिक अर्थ ‘अभ्यास’ है। मुहावरा शब्द अरबी भाषा का शब्द है। हिन्दी में ऐसे वाक्यांशों को मुहावरा कहा जाता है, जो अपने साधारण अर्थ को छोड़कर  विशेष अर्थ को व्यक्त करते हैं।अंक भरना- स्नेह से लिपटा लेना वाक्य-माँ ने स्नेह से अपने पुत्र को अंक में भर लिया।
61

किस शब्द में अव्ययीभाव समास नहीं है?

  1. ((a))

    आमरण

  2. ((b))

    यथासाध्य

  3. ((c))

    श्रमसाध्य

  4. ((d))

    आजन्म

Show Answer
Answer: ((c))

श्रमसाध्य

उपर्युक्त विकल्पों में से 'श्रमसाध्य' में अव्ययीभाव समास नहीं है। इसका समास विग्रह 'श्रम को साध्य' होगा तथा इसमें 'को' का लोप होगा।अतः उत्तर सही उत्तर विकल्प 3 'श्रमसाध्य' है।

Key Points

  • श्रमसाध्य का समास विच्छेद है - श्रम से साध्य।
  • इसमें 'से' आने से करण तत्पुरुष समास है।
  • कर्म तत्पुरुष समास का कारक 'को' होता है।

Additional Information

समास - समास उस प्रक्रिया को कहते हैं, जिसमें दो शब्द मिलाकर उनके बीच के संबंधसूचक आदि का लोप करके नया शब्द बनाया जाता है। समास से तात्पर्य 'संक्षिप्तीकरण' से है। समास के माध्यम से कम शब्दों में अधिक अर्थ प्रकट किया जाता है। जैसे - राजा का पुत्र – राजपुत्र। समास के छःप्रकार हैं -
समास का नामपरिभाषाउदाहरण
तत्पुरुष समासजिस समास में उत्तरपद प्रधान हो तथा समास करने के उपरांत विभक्ति (कारक चिन्ह) का लोप हो।धर्म का ग्रन्थ = धर्मग्रन्थ, तुलसीदास द्वारा कृत = तुलसीदासकृत।
बहुव्रीहि समासजिस समास में दोनों पद प्रधान नहीं होते हैं और दोनों पद मिलकर किसी अन्य विशेष अर्थ की ओर संकेत कर रहे होते हैं।जो महान वीर है = महावीर अर्थात हनुमान, तीन आँखों वाला = त्रिलोचन अर्थात शिव।
कर्मधारय समासजिस समास के दोनों शब्दों के बीच विशेषण-विशेष्य अथवा उपमान-उपमेय का सम्बन्ध हो, पहचान: विग्रह करने पर दोनों पद के मध्य में 'है जो', 'के समान' आदि आते हैं।कमल के समान नयन = कमलनयन, महान है जो देव = महादेव।
द्विगु समासजिस समास में पूर्वपद (पहला पद) संख्यावाचक विशेषण हो।दो पहरों का समूह = दोपहर, तीनों लोकों का समाहार = त्रिलोक।
अव्यययीभाव समासजिस समास में पहला पद प्रधान हो और समस्त शब्द अव्यय का काम करे।प्रति + दिन = प्रतिदिन, एक + एक = एकाएक
62

ईश्वर ने सुनने को दो कान दिए हैं। - इसमें 'सुनने को' वाक्यांश में कौन सा कारक है?

  1. ((a))

    अधिकरण

  2. ((b))

    करण

  3. ((c))

    सम्प्रदान

  4. ((d))

    कर्म

Show Answer
Answer: ((c))

सम्प्रदान

ईश्वर ने सुनने को दो कान दिए हैं - में सम्प्रदान कारक है। अत: सही उत्तर विकल्प 3 'सम्प्रदान' है।

Key Points 

  • ईश्वर ने सुनने को दो कान दिए हैं - सम्प्रदान कारक।
  • ईश्वर ने सुनने को दो कान दिए हैं।
  • 'सुनने को' का अर्थ है - सुनने के लिए।
  • चूँकि यहाँ कान का सम्बन्ध सुनने से है, ना की किसी ओर अन्य काम से इसलिए, साथ ही परिभाषा के अनुसार ईश्वर ने सभी को सुनने के लिए कान दिए है,
  • अर्थात देने अर्थात लेने के भाव में सम्प्रदान कारक होता है।

Additional Informationकारक का अर्थ होता है किसी कार्य को करने वाला। यानी जो भी क्रिया को करने में भूमिका निभाता है, वह कारक कहलाता है।

  1. कारक के मुख्यतः आठ भेद होते हैं -
  2. कर्ता कारक - ने
  3. कर्म कारक - को
  4. करण कारक - से
  5. सम्प्रदान कारक - के लिए
  6. अपादान कारक -से
  7. संबंध कारक - का, के, की
  8. अधिकरण कारक - में, पर
  9. संबोधन कारक - हे, अरे
63

इनमें से किस शब्द की संधि सही नहीं है?

  1. ((a))

    अधि + आदेश = अध्यादेश

  2. ((b))

    अभि + आगत = अभ्यागत

  3. ((c))

    अधि + अधीन = अध्याधीन

  4. ((d))

    अभि + अर्थी = अभ्यर्थी

Show Answer
Answer: ((c))

अधि + अधीन = अध्याधीन

अधि + अधीन = अध्याधीन संधि उचित नहीं है. अधि + अधीन  की संधि 'अध्यधीन' होगी। शेष विकल्प सही हैं। अतः विकल्प ‘अधि + अधीन = अध्याधीन’ सही है।

Key Points

  • 'अध्यधीन' में यण स्वर संधि है। अधि + अधीन = अध्यधीन (इ + अ = य)
  • यहाँ 'इ' और 'अ' के मेल से 'य' बना है।

Additional Information

संधि - दो शब्दों के मेल से जो विकार (परिवर्तन) होता है उसे संधि कहते हैं। संधि के तीन प्रकार हैं - 1. स्वर, 2. व्यंजन और 3. विसर्ग,
संधिपरिभाषाउदाहरण
स्वरस्वर वर्ण के साथ स्वर वर्ण के मेल से विकार उत्पन्न होता है।विद्या + अर्थी = विद्यार्थी महा + ईश = महेश
व्यंजनएक व्यंजन से दूसरे व्यंजन या स्वर के मेल से विकार उत्पन्न होता है।अहम् + कार = अहंकार उत् + लास = उल्लास
विसर्गविसर्ग के साथ स्वर या व्यंजन के मेल से विकार उत्पन्न होता है।दुः + आत्मा =दुरात्मा निः + कपट =निष्कपट
64

इनमें से किस लोकोक्ति का भावार्थ सुसंगत नहीं है?

  1. ((a))

    मन चंगा तो कठौती में गंगा = यदि मन शुद्ध है तो घर में ही तीर्थाटन का फल मिल सकता है

  2. ((b))

    आ बैल मुझे मार = जान-बुझकर विपत्ति में पड़ना

  3. ((c))

    काला अक्षर भैंस बराबर = बिलकुल अनपढ़

  4. ((d))

    आँख के अंधे, नाम नयनसुख = दृष्टिबाधित को अपना नाम सोच-विचार कर ही रखना चाहिए

Show Answer
Answer: ((d))

आँख के अंधे, नाम नयनसुख = दृष्टिबाधित को अपना नाम सोच-विचार कर ही रखना चाहिए

आँख के अंधे, नाम नयनसुख लोकोक्ति का अर्थ 'नाम के अनुसार गुण न होना' है | 'दृष्टिबाधित को अपना नाम सोच-विचार कर ही रखना चाहिए' इसका सही भावार्थ नहीं है. अतः सही विकल्प 4 'आँख के अंधे, नाम नयनसुख = दृष्टिबाधित को अपना नाम सोच-विचार कर ही रखना चाहिए' है |

Key Points

  • आँख के अंधे, नाम नयनसुख लोकोक्ति का अर्थ 'नाम के अनुसार गुण न होना' है
  • वाक्य प्रयोग - सीता भड़काऊ औरत है, आँख के अंधे नाम नयनसुख।

 

Additional Information

लोकोक्ति परिभाषाउदाहरण
‘लोकोक्ति’ शब्द ‘लोक + उक्ति’ शब्दों से मिलकर बना है जिसका अर्थ है- लोक में प्रचलित उक्ति या कथन’। संस्कृत में ‘लोकोक्ति’ अलंकार का एक भेद भी है तथा सामान्य अर्थ में लोकोक्ति को ‘कहावत’ कहा जाता है। किसी विशेष स्थान पर प्रसिद्ध हो जाने वाले कथन को ‘लोकोक्ति’ कहते हैं।अंक भरना- अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता वाक्य-‘उस दिन राम ने कहा, हाँ, मैं अकेला ही कुँआ खोद लूँगा। इन पर सबों ने हँसकर कहा, व्यर्थ बकबक करते हो, अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता
65

'घूमने - फिरने वाला साधु' - वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द क्या होगा?

  1. ((a))

    योगी

  2. ((b))

    तपस्वी

  3. ((c))

    श्रमण

  4. ((d))

    परिव्राजक

Show Answer
Answer: ((d))

परिव्राजक

इसका सही विकल्प 4 ‘परिव्राजक’ होगा। अन्य विकल्प सही उत्तर नहीं हैं।

Key Points

‘घूमने - फिरने वाला साधु’ के लिए एक शब्द ‘परिव्राजक’ होगा।

अन्य विकल्प:

एक शब्दवाक्यांश
योगीयोग करने वाला व्यक्ति
तपस्वीतपस्या करने वाला व्यक्ति
श्रमणश्रम करने वाला व्यक्ति

 

Additional Information

वाक्यांश- भाषा को सुंदर, आकर्षक और प्रभावशाली बनाने के लिए अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द का प्रयोग किया जाता है तो वह वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है।

66

किस वाक्य में 'निपात' का प्रयोग हुआ है?

  1. ((a))

    हरीश छत पर बैठा है।

  2. ((b))

    कल एक कवि-गोष्ठी का आयोजन किया गया है।

  3. ((c))

    आप भी आइयेगा।

  4. ((d))

    मैं छुट्टी के दिन घर पर रहता हूँ।

Show Answer
Answer: ((c))

आप भी आइयेगा।

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 3 ‘आप भी आइयेगा’ होगा। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।

Key Points

  • “आप भी आइयेगा” वाक्य में 'निपात' का प्रयोग हुआ है।
  • वाक्य में भी निपात है।
  • निपात- किसी भी बात पर अतिरिक्त भार देने के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया जाता है, उसे निपात कहते है। जैसे- तक, मत, क्या, हाँ, भी, केवल, जी, नहीं, न, काश। उदाहरण- कल मै भी आपके साथ चलूँगा।

Additional Information

निपात के नौ प्रकार हैं:
स्वीकार्य निपात- जैसे : हाँ, जी, जी हाँ।
नकरार्थक निपात- जैसे : नहीं, जी नहीं।
निषेधात्मक निपात जैसे : मत।
पश्रबोधक- जैसे : क्या ? न।
विस्मयादिबोधक निपात- जैसे : क्या, काश, काश कि।
बलदायक या सीमाबोधक निपात- जैसे : तो, ही, तक, पर सिर्फ, केवल।
तुलनबोधक निपात- जैसे : सा।
अवधारणबोधक निपात- जैसे : ठीक, लगभग, करीब, तकरीबन।
आदरबोधक निपात- जैसे : जी।
67

किस वाक्य में कोई विदेशी शब्द नहीं है?

  1. ((a))

    घंटा बजा तब तक मैं स्कूल पहुँच चुका था।

  2. ((b))

    कक्षाध्यापक संस्कृत पढ़ा रहे थे।

  3. ((c))

    मेरी बस-यात्रा बहुत सुविधाजनक रही।

  4. ((d))

    उसे रेल्वे स्टेशन पहुँचने में आधा घंटा लगा।

Show Answer
Answer: ((b))

कक्षाध्यापक संस्कृत पढ़ा रहे थे।

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 2 ‘कक्षाध्यापक संस्कृत पढ़ा रहे थे।’ होगा। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।

Key Points

  • “कक्षाध्यापक संस्कृत पढ़ा रहे थे“ वाक्य में कोई विदेशी शब्द नहीं है।
  • घंटा बजा तब तक मैं स्कूल पहुँच चुका था। - 'स्कूल' शब्द अंग्रेजी भाषा का शब्द है।
  • मेरी **बस-**यात्रा बहुत सुविधाजनक रही। - 'बस' शब्द अंग्रेजी भाषा का शब्द है।
  • उसे रेल्वे स्टेशन पहुँचने में आधा घंटा लगा। 'रेल्वे' शब्द अंग्रेजी भाषा का शब्द है।

Additional Information

हिंदी भाषा में उत्पत्ति की दृष्टि से शब्द चार प्रकार के होते हैं-  तत्सम, तद्भव, देशज तथा और विदेशज।
शब्दपरिभाषाउदाहरण
तत्सम शब्दतत्सम दो शब्दों से मिलकर बना है – तत + सम, जिसका अर्थ होता है ज्यों का त्यों। जिन शब्दों को संस्कृत से बिना किसी परिवर्तन के ले लिया जाता है उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं। इनमें ध्वनि परिवर्तन नहीं होता है।उल्लास, लघुक, हस्तिनी
तद्भव शब्दतत्सम शब्दों में समय और परिस्थितियों के कारण कुछ परिवर्तन होने से जो शब्द बने हैं उन्हें तद्भव कहते हैं।मुख से मुँह, ग्राम से गाँव, दुग्ध से दूध
देशज शब्दवे शब्द जिनकी उत्पत्ति के मूल का पता न हो परन्तु वे प्रचलन में हों। ऐसे शब्द देशज शब्द कहलाते हैं। ये शब्द आम तौर पर क्षेत्रीय भाषा में प्रयोग किये जाते हैं।लोटा, कटोरा, डोंगा, डिबिया
विदेशज शब्दविदेशी भाषाओं से हिंदी में आये शब्दों को विदेशी शब्द कहा जाता है। इन विदेशी भाषाओं में मुख्यतः अरबी, फारसी, तुर्की, अंग्रेजी व पुर्तगाली शामिल है।अदा, अजब, अजीब, अमीर
68

किस विकल्प में सही पारिभाषिक शब्द नहीं है?

  1. ((a))

    Disparity = असमानता

  2. ((b))

    Discrepancy = विसंगति

  3. ((c))

    Integrity = सत्यनिष्ठा

  4. ((d))

    Preference = प्राथमिकता

Show Answer
Answer: ((d))

Preference = प्राथमिकता

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 4 ‘Preference = प्राथमिकता’ होगा। अन्य विकल्प अनुचित उत्तर हैं।

Key Points

  • Preference का सही पारिभाषिक अर्थ ‘अधिमान’ या ‘वरीयता’ होता है।
  • ‘प्राथमिकता’ का अंग्रेजी पारिभाषिक शब्द ‘Priority’ है।

Additional Information

पारिभाषिक शब्द- ऐसे शब्दों को कहते हैं जो सामान्य व्यवहार की भाषा के शब्द न होकर भौतिकी, रसायन, प्राणिविज्ञान, दर्शन, गणित, इंजीनियरी, विधि, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, भूगोल आदि ज्ञान-विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट शब्द होते हैं और जिनकी अर्थ सीमा सुनिश्चित और परिभाषित होती है। जैसे- अधिकार, अतिक्रमण, मंत्रालय, संचार
69

इनमें क्रिया से बनी भाववाचक संज्ञा नहीं हैः

  1. ((a))

    कमाई

  2. ((b))

    लड़ाई

  3. ((c))

    पढ़ाई

  4. ((d))

    भलाई

Show Answer
Answer: ((d))

भलाई

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 4 ‘भलाई’ होगा। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।

Key Points

  • ‘भलाई’ शब्द क्रिया से बनी भाववाचक संज्ञा नहीं है।
  • तद्धित प्रत्यय- धातु को छोड़ कर अन्य शब्दों में लगने वाला प्रत्यय तद्धित प्रत्यय कहलाते है।
  • जिसके अंत में तद्धित प्रत्यय जुड़ा हो, वह है ' तद्धितांत'। तद्धितांत शब्द बना है- तद्धित+अंत।
  • तद्धित प्रत्यय जोड़े गए शब्दों के उदाहरण: शत्रु + ता  = शत्रुता, भला+ई =भलाई।

Additional Information

क्रिया से बनी भाववाचक संज्ञा- क्रियाओं से भी भाववाचक संज्ञाएँ बनती हैं। जैसे मारना से मार, काटना से काट, हारना से हार, सीखना से सीख, पलटना से पलट और हड़पना से हड़प आदि भाववाचक संज्ञाएँ बनी हैं।
70

'आमरण - आभरण' शब्द युग्म का सही अर्थभेद हैः

  1. ((a))

    आभूषण, अनशन

  2. ((b))

    भरण-पोषण, जीवनपर्यन्त

  3. ((c))

    आभूषण, भरण-पोषण

  4. ((d))

    मृत्युपर्यन्त, आभूषण

Show Answer
Answer: ((d))

मृत्युपर्यन्त, आभूषण

इसका सही उत्तर विकल्प 4 ‘मृत्युपर्यन्त - आभूषण’ है। अन्य विकल्प इसके अनुचित हैं।

Key Points

  • ‘आभरण’ का अर्थ – ‘आभूषण’
  • ‘आमरण’ का अर्थ – ‘मृत्युपर्यन्त’

Additional Information

शब्दपरिभाषाउदाहरण
समश्रुत शब्द या श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द‘श्रुतिसम’ का अर्थ है ‘सुनने में एक समान’ और ‘भिन्नार्थक’ का अर्थ है ‘अर्थ में भिन्नता’। अतः वे शब्द जो पढने और सुनने में एक समान प्रतीत होते हैं, परन्तु उनके अर्थो में भिन्नता होती है, उन्हें श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द कहते हैं।जैसे- दिन और दीन दोनों के उच्चारण में कोई खास अन्तर महसूस नहीं होता परन्तु अर्थ में भिन्नता है।
71

मुहावरे के भावार्थ की दृष्टि से कौन सा विकल्प सही नहीं है?

  1. ((a))

    बाल की खाल निकालना = बहुत परिश्रम करना

  2. ((b))

    कलेजा ठंडा होना = शांति या संतोष प्राप्त होना

  3. ((c))

    कमर कसना = अच्छी तरह तैयार होना

  4. ((d))

    फटेहाल होना = बहुत गरीब होना

Show Answer
Answer: ((a))

बाल की खाल निकालना = बहुत परिश्रम करना

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 1 ‘बाल की खाल निकालना = बहुत परिश्रम करना’ होगा। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।

Key Points

  • मुहावरा-  ‘बाल की खाल निकालना’ अर्थ – अनावश्यक सूक्ष्म विश्लेषण करना।
  • वाक्य- तुम यहा से चले जाओ तुम्हारी आदद ही बाल की खाल निकालने वाली है अगर यहां रहोगे तो मै कुछ भी नही कर सकुगा।
  • नोट- मुहावरा मूलत: अरबी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ है बातचीत करना या उत्तर देना।

Additional Information

मुहावरा परिभाषाउदहारण
मोटे तौर पर जिस सुगठित शब्द-समूह से लक्षणाजन्य और कभी-कभी व्यंजनाजन्य कुछ विशिष्ट अर्थ निकलता है उसे मुहावरा कहते हैं। कई बार यह व्यंग्यात्मक भी होते हैं। मुहावरे भाषा को सुदृढ़, गतिशील और रुचिकर बनाते हैं।मुहावरा - गागर में सागर भरना अर्थ - थोड़े शब्दों में अधिक बातें कहना वाक्य  - बिहारी ने अपने दोहों में ऐसा भाव भरा है,लगता है कवि ने गागर में सागर भर दिया है।
72

किस वाक्य में 'अकर्मक' क्रिया नहीं है?

  1. ((a))

    बच्चा गहरी नींद में सो रहा था।

  2. ((b))

    मजदूर छाया में सुस्ता रहा था।

  3. ((c))

    बालक पतंग उड़ा रहा था।

  4. ((d))

    दो छात्र बातें करते हुए जोर-जोर से हँस रहे थे।

Show Answer
Answer: ((c))

बालक पतंग उड़ा रहा था।

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 3 ‘बालक पतंग उड़ा रहा था’ होगा। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।

Key Points

  • अकर्मक क्रिया की परिभाषा: अकर्मक क्रिया वहां पर होती है जहां कर्ता द्वारा किया गया कार्य किसी अन्य चीज को प्रभावित नहीं करता है।
  • दूसरे शब्दों में जैसे नाम से ही पता चल रहा है ‘अकर्मक’ मतलब कर्म उपस्थित नहीं है।
  • जब किसी वाक्य में कर्ता हो और क्रिया भी हो लेकिन कर्म ना हो तो वहां पर अकर्मक क्रिया होती है।
  • जैसे– बालक पतंग उड़ा रहा था। इस वाक्य में बालक कर्ता का काम कर रहा है और पतंग उड़ा रहा क्रिया है लेकिन इसका प्रभाव और किसी चीज पर नहीं पड़ रहा है, इसलिए यहां पर अकर्मक क्रिया  नहीं है।

Additional Information

क्रिया: जिस शब्द के द्वारा किसी कार्य के करने या होने का बोध होता है उसे क्रिया कहते है। 'क्रिया' का अर्थ होता है- करना। प्रत्येक भाषा के वाक्य में क्रिया का बहुत महत्त्व होता है। प्रत्येक वाक्य क्रिया से ही पूरा होता है। क्रिया किसी कार्य के करने या होने को दर्शाती है। क्रिया को करने वाला 'कर्ता' कहलाता है। जैसे- पढ़ना, खाना, पीना, जाना इत्यादि।
73

किस वाक्य में कर्मकारक नहीं है?

  1. ((a))

    बालक रोते-रोते सो गया।

  2. ((b))

    ग्वाला गाय दुहता है।

  3. ((c))

    माँ बच्चे को सुलाती है।

  4. ((d))

    राजा ने ब्राह्मण को बुलाया।

Show Answer
Answer: ((a))

बालक रोते-रोते सो गया।

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 1 ‘बालक रोते-रोते सो गया’ होगा। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।

Key Points

  • “बालक रोते-रोते सो गया” वाक्य में कर्मकारक नहीं है।
  • कर्म कारक: वह वस्तु या व्यक्ति जिस पर वाक्य में की गयी क्रिया का प्रभाव पड़ता है वह कर्म कहलाता है। कर्म कारक का विभक्ति चिन्ह ‘को’ होता है।

Additional Information

कारक -  कारक शब्द का अर्थ होता है – क्रिया को करने वाला। जब क्रिया को करने में कोई न कोई अपनी भूमिका निभाता है उसे कारक कहते है।
विभक्तिकारकचिन्ह/ परसर्ग
प्रथमकर्ता कारकने
द्वितीयकर्म कारकको
तृतीयकरण कारकसे, के द्वारा
चतुर्थीसम्प्रदान कारकको, के लिए (देने का भाव)
पंचमीअपादान कारकसे, (अलग होने के लिए)
षष्ठीसंबंध कारकका, की, के, रा, री, रे
सप्तमीअधिकरण कारकमें, पर
अष्टमीसंबोधनहे ! ओ ! अरे !
74

'दाल में कुछ काला होना' - मुहावरे का भावार्थ हैः

  1. ((a))

    दाल जल जाना

  2. ((b))

    दाल में कुछ गिर जाना

  3. ((c))

    दाल का छौंक जल जाना

  4. ((d))

    आशंका या संदेह होना

Show Answer
Answer: ((d))

आशंका या संदेह होना

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 4 ‘आशंका या संदेह होना’ होगा। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।

Key Points

  • मुहावरा-  ‘दाल में कुछ काला होना’ अर्थ – आशंका या संदेह होना।
  • वाक्य- जिस तरह से सेठ को पुलिस ने अकेले मे बुलाया तो लगता है की दाल मे कुछ काला है।
  • नोट- मुहावरा मूलत: अरबी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ है बातचीत करना या उत्तर देना।

Additional Information

मुहावरा परिभाषाउदहारण
मोटे तौर पर जिस सुगठित शब्द-समूह से लक्षणाजन्य और कभी-कभी व्यंजनाजन्य कुछ विशिष्ट अर्थ निकलता है उसे मुहावरा कहते हैं। कई बार यह व्यंग्यात्मक भी होते हैं। मुहावरे भाषा को सुदृढ़, गतिशील और रुचिकर बनाते हैं।मुहावरा - नमक-मिर्च लगाना अर्थ - बढ़ा-चढ़ाकर कहना वाक्य  - आजकल समाचारपत्र किसी भी बात को इस प्रकार नमक-मिर्च लगाकर लिखते हैं कि जनसाधारण उस पर विश्वास करने लग जाता है।
75

किस विकल्प के सभी शब्द 'विशेषण से बनी भाववाचक संज्ञा' हैं?

  1. ((a))

    महत्व, सौन्दर्य, प्राथमिकता

  2. ((b))

    मनुजत्व, स्वास्थ्य, नैतिकता

  3. ((c))

    छुटपन, लड़कपन, धार्मिकता

  4. ((d))

    धैर्य, गौरव, पशुता

Show Answer
Answer: ((a))

महत्व, सौन्दर्य, प्राथमिकता

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 1 ‘महत्व, सौन्दर्य, प्राथमिकता’ होगा। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।

महत्व भाववाचक संज्ञा है जिसका विशेषण महत्वपूर्ण शब्द है।

Key Points

  • ‘महत्व, सौन्दर्य, प्राथमिकता’ ये सभी शब्द विशेषण से बनी भाववाचक संज्ञा के उदहारण है।
  • भाववाचक संज्ञा**:** परिभाषा: जो शब्द किसी चीज़ या पदार्थ की अवस्था, दशा या भाव का बोध कराते हैं, उन शब्दों को भाववाचक संज्ञा कहते हैं।

विशेषण से बनी भाववाचक संज्ञा के कुछ उदाहरण:

  • अच्छा = अच्छाई
  • सुन्दर = सुन्दरता, सौंदर्य
  • शीतल = शीतलता
  • सफल = सफलता
  • कायर = कायरता

Additional Information

विशेषण- जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता अथवा हीनता बताए, ‘विशेषण’ कहलाता है और वह संज्ञा या सर्वनाम ‘विशेष्य’ के नाम से जाना जाता है। उदहारण : अ���्छा आदमी सभी जगह सम्मान पाता है। बुरे आदमी को अपमानित होना पड़ता है। उक्त उदाहरणों में ‘अच्छा’ और ‘बुरा’ विशेषण एवं ‘आदमी’ विशेष्य हैं। विशेषण हमारी जिज्ञासाओं का शमन (समाधान) भी करता है।
76

इनमें 'भाववाच्य' से संबधित वाक्य है।

  1. ((a))

    सर्दियों में रोज नहाया नहीं जाता।

  2. ((b))

    वृद्ध आराम से बैठ नहीं सकता।

  3. ((c))

    लोग खुलकर हँस रहे थे।

  4. ((d))

    'रामचरितमानस' ग्रन्थ तुलसी द्वारा लिखा गया।

Show Answer
Answer: ((a))

सर्दियों में रोज नहाया नहीं जाता।

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 1 ‘सर्दियों में रोज नहाया नहीं जाता’ होगा। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।

Key Points

  • “सर्दियों में रोज नहाया नहीं जाता” 'भाववाच्य' से संबंधित वाक्य है।
  • भाववाच्य- व्याकरण में क्रिया का वह रुप जिससे यह जाना जाय कि वाक्य का उद्देश्य उस क्रिया का कर्ता या कर्म कोई नहीं है, केवल कोई भाव है। इसमें कर्ता के साथ तृतीया की विभक्ति रहती है; क्रिया की कर्म की अपेक्षा नहीं होती और वह सदा एकवचन पुल्लिंग होती है। जैसे—मुझसे बोला नहीं जाता। उससे खाया नहीं जाता।

Additional Information

क्रिया के उस परिवर्तन को वाच्य कहते हैं, जिसके द्वारा इस बात का बोध होता है कि वाक्य के अन्तर्गत कर्ता, कर्म या भाव में से किसकी प्रधानता है। इनमें किसी के अनुसार क्रिया के पुरुष, वचन आदि आए हैं। वाच्य के तीन प्रकार हैं- कर्तृवाच्य, कर्मवाच्य तथा भाववाच्य।
वाच्यपरिभाषाउदाहरण
कर्तृवाच्यक्रिया के उस रूपान्तर को कर्तृवाच्य कहते हैं, जिससे वाक्य में कर्ता की प्रधानता का बोध हो।रमेश केला खाता है।
कर्मवाच्यक्रिया के उस रूपान्तर को कर्मवाच्य कहते हैं, जिससे वाक्य में कर्म की प्रधानता का बोध हो।कवियों द्वारा कविताएँ लिखी गई।
भाववाच्यक्रिया के उस रूपान्तर को भाववाच्य कहते हैं, जिससे वाक्य में क्रिया अथवा भाव की प्रधानता का बोध हो।मोहन से टहला भी नहीं जाता।
77

'हर समय दूसरों की कमियाँ ढूँढ़ने वाला' - वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द होगाः

  1. ((a))

    छिद्रान्वेषी

  2. ((b))

    चुगलखोर

  3. ((c))

    दुष्ट

  4. ((d))

    आलोचक

Show Answer
Answer: ((a))

छिद्रान्वेषी

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 1 ‘छिद्रान्वेषी’ होगा। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।

Key Points

'हर समय दूसरों की कमियाँ ढूँढ़ने वाला', वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द छिद्रान्वेषी होगा।

अन्य विकल्प:

शब्दअर्थ
चुगलखोरचुगली करनेवाला व्यक्ति
दुष्टदूसरों को परेशान करने वाला
आलोचकगुण-दोष की विवेचना करनेवाला

Additional Information

कम से कम शब्दों में अधिक से अधिक विचारों या शब्दसमूह को अभिव्यक्त करने वाले शब्द अनेक शब्दों के लिए एक शब्द के अंतर्गत आते हैं। इनका प्रयोग वाक्य या कथन को सारगर्भित, साहित्यिक और सुंदर बनाता है। जैसे- जो कभी बूढ़ा न ह – अजर।
78

Deputation के लिए सही पारिभाषिक शब्द नहीं हैः

  1. ((a))

    प्रतिनियुक्ति

  2. ((b))

    अस्थायी नियुक्ति

  3. ((c))

    प्रतिनिधिमंडल

  4. ((d))

    शिष्टमंडल

Show Answer
Answer: ((b))

अस्थायी नियुक्ति

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 2 ‘अस्थायी नियुक्ति’ होगा। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।

Key Points

  • Deputation’ के लिए सही पारिभाषिक शब्द हैः नियुक्ति, प्रतिनिधि-मण्डल, प्रतिनियुक्ति, प्रतिनियोजन, शिष्टमंडल, नुमायंदों का दल, प्रतिनिधिमंडल तथा प्रतिनिधि की नियुक्ति।
  • अस्थाई नियुक्ति- Temporary Appointment: वह अवधि जब आपको आपके नियोक्ता द्वारा अस्थाई रूप से अन्यत्र काम पर भेजा जाता है।

Additional Information

पारिभाषिक शब्द- वे शब्द जो किसी सुनिश्चित अर्थ में प्रयुक्त होते हैं, पारिभाषिक शब्द कहे जाते हैं।
79

कौन सा विलोम युग्म सही नहीं है?

  1. ((a))

    सापेक्ष - निरपेक्ष

  2. ((b))

    आप्तति - विपत्ति

  3. ((c))

    स्वकीय - परकीय

  4. ((d))

    व्यष्टि - समष्टि

Show Answer
Answer: ((b))

आप्तति - विपत्ति

उपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प 2 ‘आप्तति - विपत्ति’ इसका सही उत्तर है। अन्य विकल्प इसके सही उत्तर नहीं हैं।

Key Points

  • ‘आप्तति’ - दुःख व अचानक आ गिरनेवाली विपत्ति है। संपत्ति ‘आप्तति’ का एकदम विपरीत है।
  • ‘विपत्ति’- किसी अनिष्ट घटना से उत्पन्न होने वाली ऐसी स्थिति जिसमें बड़ी हानि हो सकती हो। ‘सम्पत्ति’ ‘विपत्ति’ का एकदम विपरीत है।

अन्य विकल्प:

शब्दविलोम
सापेक्षनिरपेक्ष
स्वकीयपरकीय
व्यष्टिसमष्टि

        

Additional Information

शब्दपरिभाषाउदाहरण
विलोम/विपरीतार्थकजो शब्द किसी दूसरे शब्द का उल्टा अर्थ बताते हैं, उन्हें विलोम शब्द या विपरीतार्थक शब्द कहते है।1. आय- व्यय 2. नवीन- प्राचीन
80

इनमें कौन सा विलोम शब्द युग्म सही नहीं है?

  1. ((a))

    आकर्षण - विकर्षण

  2. ((b))

    अमल - विमल

  3. ((c))

    ईमानदार - बेईमान

  4. ((d))

    कृतज्ञ - कृतघ्न

Show Answer
Answer: ((b))

अमल - विमल

उपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प 2 ‘अमल- विमल’ इसका सही उत्तर है। अन्य विकल्प इसके सही उत्तर नहीं हैं।

Key Points

  • ‘अमल’ का मतलब- निर्मल, शुद्ध, पवित्र, साफ़, स्वच्छ।
  • ‘अमल’ का विलोम शब्द ‘मैला’
  • ‘विमल’ का अर्थ जिसमें किसी प्रकार का मल या दोष न हो।
  • ‘विमल’ का विलोम शब्द ‘अशुद्ध’

अन्य विकल्प:

शब्दविलोम
आकर्षणविकर्षण
ईमानदारबेईमान
कृतज्ञकृतघ्न

Additional Information

शब्दपरिभाषाउदाहरण
विलोम/विपरीतार्थकविलोम शब्द किसी भी भाषा का प्रमुख भाग होते हैं. इनकी सहायता से दो विपरीत अर्थ देने वाले शब्दों के बीच अंतर करने और समझने में सहायता मिलती है।आदि - अंत, आदर - निरादर
81

इनमें कौन सा शब्द विशेषण नहीं है?

  1. ((a))

    भीतर

  2. ((b))

    गुरुतर

  3. ((c))

    विश्वस्त

  4. ((d))

    विगत

Show Answer
Answer: ((a))

भीतर

उपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प 1 ‘भीतर’ इसका सही उत्तर है। अन्य विकल्प इसके सही उत्तर नहीं हैं।

Key Points

  • गुरुतर, विश्वस्त ��था विगत शब्द विशेषण है।
  • ‘भीतर’ शब्द का विशेषण ‘भीतरी’ होता है।

Additional Information

विशेषण- जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता यानी गुण,संख्या,मात्रा या परिमाण आदि को बताते है,वे शब्द विशेषण कहे जाते है। विशेषण के द्वारा जिन शब्दों की विशेषता बताया जाता है,वे शब्द विशेष्य कहलाते है। विशेषण के मुख्य रूप से चार भेद होते है- गुणवाचक विशेषण, संख्यावाचक विशेषण, परिमाणवाचक विशेषण तथा सार्वनामिक विशेषण।
विशेषणपरिभाषाउदाहरण
गुणवाचकविशेषण का वह भेद जिससे किसी संज्ञा या सर्वनाम के गुण का बोध होता हो गुणवाचक विशेषण कहलाता है।राम अच्छा लड़का है।
संख्यावाचकवह विशेषण शब्द जो किसी संज्ञा या सर्वनाम की संख्या से संबंधित विशेषताओं का बोध कराता है उसे संख्यावाचक विशेषण कहते है।मेरे पास दो गाये है।
परिमाणवाचकजिन शब्दों से किसी वस्तु (संज्ञा) के माप या तौल की विशेषता का बोध हो तो वह परिमाणवाचक विशेषण कहलाता है।मोहन बाजार से कुछ पुस्तके लेते आना।
सार्वनामिकवे सर्वनाम जो विशेषण के रूप में भी प्रयोग किए जाते हो, सार्वनामिक विशेषण कहलाते है।वह जा रहा है।
82

किस वाक्य में 'सकर्मक' क्रिया नहीं है?

  1. ((a))

    मजदूर पेड़ के नीचे बहुत देर से बैठा है।

  2. ((b))

    किसान हल से खेत जोत रहा है।

  3. ((c))

    मोहन बाजार में फल खरीद रहा है।

  4. ((d))

    तीन छात्र पुस्तकालय में पढ़ रहै हैं।

Show Answer
Answer: ((a))

मजदूर पेड़ के नीचे बहुत देर से बैठा है।

उपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प 1 ‘मजदूर पेड़ के नीचे बहुत देर से बैठा है’ इसका सही उत्तर है। अन्य विकल्प इसके सही उत्तर नहीं हैं।

Key Points

  • ‘मजदूर पेड़ के नीचे बहुत देर से बैठा है’ वाक्य में 'सकर्मक' क्रिया नहीं है।
  • अकर्मक क्रिया- जिस क्रिया का फल कर्ता पर ही पड़ता है वह क्रिया अकर्मक क्रिया कहलाती हैं। इस क्रिया में कर्म का अभाव होता है। ‘मजदूर पेड़ के नीचे बहुत देर से बैठा है’ वाक्य में अकर्मक क्रिया हैं।

Additional Information

सकर्मक क्रिया- जिस क्रिया में कर्म का होना ज़रूरी होता है वह क्रिया सकर्मक क्रिया कहलाती है। इन क्रियाओं का असर कर्ता पर न पड़कर कर्म पर पड़ता है। सकर्मक अर्थात कर्म के साथ। जैसे: विकास पानी पीता है। इसमें पीता है (क्रिया) का फल कर्ता पर ना पडके कर्म पानी पर पड़ रहा है। अतः यह सकर्मक क्रिया है।
83

'नौ दिन चले अढ़ाई कोस' लोकोक्ति का भावार्थ हैः

  1. ((a))

    काम करने की बहुत धीमी गति

  2. ((b))

    पैदल चलने की आदत होनी चाहिए चाहे बहुत धीरे-धीरे ही चलें

  3. ((c))

    व्यक्ति कौ नौ दिन तक प्रतिदिन अढ़ाई कोस पैदल चलना चाहिए

  4. ((d))

    पैदल चलने में बहुत समय लगता है, इसलिए पैदल न चलें, समय की बचत करें

Show Answer
Answer: ((a))

काम करने की बहुत धीमी गति

उपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प 1 ‘काम करने की बहुत धीमी गति’ इसका सही उत्तर है। अन्य विकल्प इसके सही उत्तर नहीं हैं।

Key Points

  • लोकोक्ति – नौ दिन चले अढ़ाई कोस, लोकोक्ति का अर्थ – काम करने की बहुत धीमी गति।
  • वाक्य-  राजू ने दस महीने में मात्र एक पाठ याद किया है। यह तो वही बात हुई – ‘नौ दिन चले अढ़ाई कोस’।

Additional Information

लोकोक्ति- जब कोई पूरा कथन किसी प्रसंग विशेष में उद्धत किया जाता है तो लोकोक्ति कहलाता है। इसी को कहावत कहते है। उदाहरण- 'उस दिन बात-ही-बात में राम ने कहा, हाँ, मैं अकेला ही कुँआ खोद लूँगा। इन पर सबों ने हँसकर कहा, व्यर्थ बकबक करते हो, अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता'।
84

इनमें से कौन सा शब्द 'तत्सम' नहीं है?

  1. ((a))

    सूक्ति

  2. ((b))

    पंक्ति

  3. ((c))

    शीत

  4. ((d))

    रीत

Show Answer
Answer: ((d))

रीत

उपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प 4 ‘रीत’ इसका सही उत्तर है। अन्य विकल्प इसके सही उत्तर नहीं हैं।

Key Points

  • ‘रीत‘ शब्द 'तत्सम' नहीं है।

अन्य विकल्प-

तत्समतद्भव
सूक्तिसुन्दर वचन
पंक्तिपंगत
शीतठंडा

विशेष

शब्दपरिभाषाउदाहरण
तत्सम शब्दयह शब्द संस्कृत भाषा के प्रमुख दो शब्दों, तत् + सम् से मिलकर बनाया गया है। जिसमे तत् का अर्थ है-उसके और सम् का अर्थ है– समान। मतलब-ज्यों का त्यों।शत, शुकर, सत्य
85

इनमें किन शब्दो की गणना 'अव्यय' के अंतर्गत की जाती है?

  1. ((a))

    क्रिया विशेषण शब्द

  2. ((b))

    क्रिया शब्द

  3. ((c))

    विशेषण शब्द

  4. ((d))

    संज्ञा शब्द

Show Answer
Answer: ((a))

क्रिया विशेषण शब्द

उपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प 1 ‘क्रिया विशेषण शब्द’ इसका सही उत्तर है। अन्य विकल्प इसके सही उत्तर नहीं हैं।

Key Points

  • क्रिया विशेषण शब्द: वह शब्द जो हमें क्रियाओं की विशेषता का बोध कराते हैं वे शब्द क्रिया विशेषण कहलाते हैं।
  • जैसे: हिरण तेज़ भागता है। इस वाक्य में भागना क्रिया है। तेज़ शब्द हमें क्रिया कि विशेषता बता रहा है कि वह कितनी तेज़ भाग रहा है। अतः तेज़ शब्द क्रिया विशेषण है।

Additional Information

अव्यय- अव्यव वह शब्द हैं जिनमें लिंग, वचन, कारक के आधार पर मूल शब्द में कोई परिवर्तन नहीं होता अर्थात मूल शब्द अपरिवर्तित रहता हैं। अव्यय का शाब्दिक अर्थ होता है – जो व्यय न हो। अव्यव के पांच प्रकार होते है- क्रिया विशेषण अव्यय, संबंधबोधक अव्यय, समुच्चय बोधक अव्यय, विस्मयमाधिबोधक अव्यय तथा निपात अव्यय।
86

'दक्षिण और पश्चिम के बीच की दिशा' - के लिए सार्थक शब्द होगाः

  1. ((a))

    ईशान

  2. ((b))

    आग्नेय

  3. ((c))

    नैऋत्य

  4. ((d))

    वायव्य

Show Answer
Answer: ((c))

नैऋत्य

उपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प 3 ‘नैऋत्य’ इसका सही उत्तर है। अन्य विकल्प इसके सही उत्तर नहीं हैं।

Key Points

  • दक्षिण और पश्चिम के बीच वाले कोण को दक्षिण-पश्चिम या नैऋत्य कहते हैं।
  • पूर्व और उत्तर दिशाएं जहां पर मिलती हैं, उस स्थान को ईशान दिशा कहते हैं।
  • दक्षिण और पूर्व के मध्य का कोणीय स्थान आग्नेय कोण के नाम से जाना जाता है।
  • पश्चिम और उत्तर के बीच के कोण को उत्तर-पश्चिम या वायव्य कोण कहते हैं।

Additional Information

सार्थक शब्द: किसी निश्चित अर्थ का बोध कराने वाले शब्दों को सार्थक शब्द कहा जाता है। जिस प्रकार मोहन, घर, रात, आना, नीचे, ऊपर आदि सार्थक शब्द हैं।
87

इनमें 'संयुक्त वाक्य' कौन सा है?

  1. ((a))

    स्वामीजी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शाकाहारी बनो।

  2. ((b))

    दरवाजा खुला रह गया अतः चोर घर में घुस आए।

  3. ((c))

    छात्राओं ने अत्यंत सुन्दर 'भरतनाट्यम्' प्रस्तुत किया।

  4. ((d))

    यह वही स्थल है जहाँ कृष्णभक्त मीरा पैदा हुई थी।

Show Answer
Answer: ((b))

दरवाजा खुला रह गया अतः चोर घर में घुस आए।

उपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प 2 ‘दरवाजा खुला रह गया अतः चोर घर में घुस आए’ इसका सही उत्तर है। अन्य विकल्प इसके सही उत्तर नहीं हैं।

Key Points

  • ‘दरवाजा खुला रह गया अतः चोर घर में घुस आए’ यह एक सयुंक्त वाक्य है।
  • संयुक्त वाक्य- सयुंक्त वाक्य में दो या दो से अधिक सरल वाक्यों को और, एवं, तथा, या, अथवा, इसलिए, अतः, फिर भी, तो, नहीं तो, किन्तु, परन्तु, लेकिन, पर आदि का प्रयोग करके जोड़ा जाता है।

Additional Information

वाक्य– मनुष्य सामाजिक प्राणी है। वह समाज में रहकर अपने मन के भाव दूसरों को बताना चाहता है तथा उनके विचारों को सुनना-जानना चाहता है। इसके लिए वह भाषा का सहारा लेता है। यह भाषा उसके मुंह से शब्दों या वाक्यों के माध्यम से व्यक्त होती हैं।
88

निम्नलिखित विकल्पों में से कौन से युग्म में सही पारिभाषिक अर्थ नहीं है?

  1. ((a))

    Respondent = प्रतिवादी

  2. ((b))

    Deterrent Punishment = निवारक दंड

  3. ((c))

    Legal Protection = न्यायिक संरक्षण

  4. ((d))

    De facto = वस्तुतः

Show Answer
Answer: ((c))

Legal Protection = न्यायिक संरक्षण

उपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प 3 ‘Legal Protection = न्यायिक संरक्षण’ इसका सही उत्तर है।

 Key Points

  • ‘Legal Protection’ का सही पारिभाषिक शब्द ‘न्यायिक संरक्षण’ नहीं है बल्कि इसका सही पारिभाषिक शब्द ‘कानूनी सुरक्षा’ है।
  • न्यायिक संरक्षण - Judicial protection

Additional Information

पारिभाषिक शब्द- ऐसे शब्दों को कहते हैं जो सामान्य व्यवहार की भाषा के शब्द न होकर भौतिकी, रसायन, प्राणिविज्ञान, दर्शन, गणित, इंजीनियरी, विधि, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, भूगोल आदि ज्ञान-विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट शब्द होते हैं और जिनकी अर्थ सीमा सुनिश्चित और परिभाषित होती है।
89

किस विकल्प में सही पारिभाषिक शब्द है?

  1. ((a))

    Random = उल्टा-पुल्टा

  2. ((b))

    Minutes = कार्यसूची

  3. ((c))

    Recommended = संस्तुत

  4. ((d))

    Attorney General = महाधिवक्ता

Show Answer
Answer: ((c))

Recommended = संस्तुत

उपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प 3 Recommended = संस्तुत इसका सही उत्तर है।

Key Points

Recommended = संस्तुत सही पारिभाषिक शब्द है।

अन्य विकल्प:

शब्दअर्थ
Randomयादृच्छिक
Minutesमिनट
Attorney Generaमहान्यायवादी

 

Additional Information

पारिभाषिक शब्द- ऐसे शब्दों को कहते हैं जो सामान्य व्यवहार की भाषा के शब्द न होकर भौतिकी, रसायन, प्राणिविज्ञान, दर्शन, गणित, इंजीनियरी, विधि, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, भूगोल आदि ज्ञान-विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट शब्द होते हैं और जिनकी अर्थ सीमा सुनिश्चित और परिभाषित होती है।
90

किस विकल्प में मुहावरे का भावार्थ गलत है?

  1. ((a))

    कन्नी काटना = पेंच लड़ाकर पतंग का��ना

  2. ((b))

    कान खड़े होना = सतर्क हो जाना

  3. ((c))

    पत्थर की लकीर = अमिट या पक्की बात

  4. ((d))

    सिर धुनना = पश्चाताप करना

Show Answer
Answer: ((a))

कन्नी काटना = पेंच लड़ाकर पतंग का��ना

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 1 ‘कन्नी काटना = पेंच लड़ाकर पतंग काटना’ होगा। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।

Key Points

  • मुहावरा-  ‘कन्नी काटना’ अर्थ – आँख बचाकर भाग जाना।
  • वाक्य- मेरा कर्ज न लौटाना पड़े इसलिए वह आजकल मुझसे कन्नी काटता फिरता है।
  • नोट- 'मुहावरा' शब्द अरबी भाषा का है जिसका अर्थ है 'अभ्यास होना' या 'आदी होना'।

Additional Information

मुहावरा परिभाषाउदहारण
मुहावरे अरबी भाषा का शब्द है जिसका शाब्दिक अर्थ अभ्यास करना होता है अर्थात जो शब्द अपने साधारण अर्थ को छोड़ कर विशेष अर्थ को व्यक्त करते है तो हिंदी मे ऐसे वाक्यांश को मुहावरा कहा जाता हैं।मुहावरा - अंक भरना अर्थ - स्नेह से लिपटा लेना वाक्य  - माँ ने देखते ही बेटी को अंक भर लिया।
91

इनमें वर्तनी की दृष्टि से सही शब्द हैः

  1. ((a))

    पड़ौसी

  2. ((b))

    दम्पती 

  3. ((c))

    नुपुर

  4. ((d))

    शताब्दि

Show Answer
Answer: ((b))

दम्पती 

सही उत्तर ‘दम्पती’ होगा। 

Key Points

  • दम्पती’ वर्तनी की दृष्टि से सही शब्द है।
  • ‘दम्पती’ का मूल अर्थ है - पति और पत्नी का युग्म

अन्य विकल्प: 

अशुद्ध शब्दशुद्ध शब्द
पड़ौसीपड़ोसी
नुपुरनूपुर
शताब्दिशताब्दी

Additional Information

वर्तनी- वर्तनी हिंदी भाषा में, शब्दों को सही ढंग से, उनके उच्चारण के अनुसार, स्वर एवं व्यंजन की सहायता से लिखने की विधि है। इसे अंग्रेजी में स्पेल्लिंग और उर्दू-फारसी में हिज्जे कहते हैं।
92

इनमें 'तद्भव' शब्द हैः

  1. ((a))

    बजरंग

  2. ((b))

    सुरंग

  3. ((c))

    पक्वान्न

  4. ((d))

    मिष्टान्न

Show Answer
Answer: ((a))

बजरंग

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 1 ‘बजरंग’ होगा। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।

Key Points

तत्सम शब्द ‘वज्रांग’ का तद्भव शब्द ‘बजरंग’ हैं।

Additional Information

तद्भव शब्द- तत्सम शब्दों में समय और परिस्थितियों के कारण कुछ परिवर्तन होने से जो शब्द बने हैं उन्हें तद्भव कहते हैं। तद्भव का शाब्दिक अर्थ है – उससे बने (तत् + भव = उससे उत्पन्न), अर्थात जो उससे (संस्कृत से) उत्पन्न हुए हैं। यहाँ पर तत् शब्द भी संस्कृत भाषा की ओर इंगित करता है। अर्थात जो संस्कृत से ही बने हैं। इन शब्दों की यात्रा संस्कृत से आरंभ होकर पालि, प्राकृत, अपभ्रंश भाषाओं के पड़ाव से होकर गुजरी है और आज तक चल रही है। जैसे - मुख से मुँह, ग्राम से गाँव, दुग्ध से दूध, भ्रातृ से भाई आदि।
93

किस वाक्य में 'अकर्मक' क्रिया का प्रयोग किया गया है?

  1. ((a))

    मजदूर चाय पी रहा है।

  2. ((b))

    बालक बहुत  देर से रो रहा है।

  3. ((c))

    अम्मा खाना बना रही है।

  4. ((d))

    रमेश पुस्तक पढ़ रहा है।

Show Answer
Answer: ((b))

बालक बहुत  देर से रो रहा है।

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 2 ‘बालक बहुत देर से रो रहा है’ होगा। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।

Key Points

  • अकर्मक क्रिया की परिभाषा: अकर्मक क्रिया वहां पर होती है जहां कर्ता द्वारा किया गया कार्य किसी अन्य चीज को प्रभावित नहीं करता है। दूसरे शब्दों में जैसे नाम से ही पता चल रहा है ‘अकर्मक’ मतलब कर्म उपस्थित नहीं है। जब किसी वाक्य में कर्ता हो और क्रिया भी हो लेकिन कर्म ना हो तो वहां पर अकर्मक क्रिया होती है।
  • जैसे– बालक बहुत देर से रो रहा है। इस वाक्य में बालक कर्ता का काम कर रहा है और रो रहा क्रिया है लेकिन इसका प्रभाव और किसी चीज पर नहीं पड़ रहा है, इसलिए यहां पर अकर्मक क्रिया है।

Additional Information

क्रिया: जिस शब्द के द्वारा किसी कार्य के करने या होने का बोध होता है उसे क्रिया कहते है। 'क्रिया' का अर्थ होता है- करना। प्रत्येक भाषा के वाक्य में क्रिया का बहुत महत्त्व होता है। प्रत्येक वाक्य क्रिया से ही पूरा होता है। क्रिया किसी कार्य के करने या होने को दर्शाती है। क्रिया को करने वाला 'कर्ता' कहलाता है। जैसे- पढ़ना, खाना, पीना, जाना इत्यादि।
94

किस विकल्प के सभी शब्द परस्पर पर्यायवाची नहीं हैं?

  1. ((a))

    गलत, अशुचि, लुप्त

  2. ((b))

    व्याल, उरग, पन्नग

  3. ((c))

    रजनी, यामिनी, निशि

  4. ((d))

    रश्मि, अंशु, मयुख

Show Answer
Answer: ((a))

गलत, अशुचि, लुप्त

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 1 ‘गलत, अशुचि, लुप्त’ होगा।

Key Points

  • ‘अशुचि’ शब्द के मुख्य पर्यायवाची शब्द- सदोष, दोषयुक्त, ऐबदार
  • ‘गलत’ शब्द के मुख्य पर्यायवाची शब्द- त्रुटिपूर्ण, भूलयुक्त
  • ‘लुप्त’ शब्द के मुख्य पर्यायवाची शब्द- अप्रकट, अदृश्य, गायब

अन्य विकल्प:

शब्दपर्यायवाची
अंशुरश्मि, किरन, किरण, मयूख, मरीचि
रजनीरात्रि, निशा, यामिनी, तमी, निशि
साँपव्याल, भुजंग, उरग, पन्नग

 

विशेष:

शब्दपरिभाषाउदाहरण
पर्यायवाचीकिसी शब्द-विशेष के लिए प्रयुक्त समानार्थक शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं। यद्यपि पर्यायवाची शब्द समानार्थी होते हैं किन्तु भाव में ये एक-दूसरे से किंचित भिन्न होते हैं।अमृत, सोम, पीयूष,
95

इनमें भाववाचक संज्ञा हैः

  1. ((a))

    बालक

  2. ((b))

    सुन्दर

  3. ((c))

    बचपन

  4. ((d))

    पचपन

Show Answer
Answer: ((c))

बचपन

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर ‘बचपन’ होगा। 

Confusion Points

  • बालक शब्द से सम्पूर्ण जाति का बोध होने से जातिवाचक संज्ञा का उदाहरण है।
  • सुन्दर शब्द किसी की विशेषता बताने से विशेषण का उदाहरण है। सुन्दरता यह एक भाव है, अतः सुन्दरता भाववाचक संज्ञा है, सुन्दर विशेषण है।

Key Points

  • ‘बचपन’ भाववाचक संज्ञा है।
  • यहाँ पर बचपन शब्द से किसी भाव, अवस्था, गुण, दोष, दशा आदि का पता चल रहा है, अतः बचपन शब्द भाववाचक संज्ञा है।

Additional Information

भाववाचक संज्ञा- जो शब्द पदार्थों की अवस्था, गुण, दोष, धर्म, दशा, स्वभाव आदि का बोध कराते हैं उन्हें भाववाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे- बुढ़ापा, मिठास, बचपन, चढाई, थकावट, मोटापा, चतुराई, जवानी, लम्बाई, मित्रता, मुस्कुराहट, अपनापन, परायापन, भूख, प्यास, चोरी, क्रोध, सुन्दरता, मानवता आदि।
96

किस वाक्य में पूर्वकालिक क्रिया का प्रयोग हुआ है?

  1. ((a))

    वह नहाकर पढ़ेगा।

  2. ((b))

    रेलगाड़ी स्टेशन पर पहुँच चुकी थी।

  3. ((c))

    थोड़ी देर पहले पानी बरस रहा था।

  4. ((d))

    घंटा लगते ही वह चल पड़ा।

Show Answer
Answer: ((a))

वह नहाकर पढ़ेगा।

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 1 ‘वह नहाकर पढ़ेगा’ होगा। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।

Key Points

  • ‘वह नहाकर पढ़ेगा’ वाक्य में पूर्वकालिक क्रिया का प्रयोग हुआ है।
  • इस वाक्य में पहले नहाने की क्रिया होगी फिर पढ़ने की क्रिया।
  • पूर्वकालिक क्रिया- पूर्वकालिक का अर्थ होता है– पहले से हुआ। जब कर्ता एक कार्य को समाप्त करके तुरंत दूसरे काम में लग जाता है, तब जो क्रिया पहले ही समाप्त हो जाती है, उसे पूर्वकालिक क्रिया कहते हैं। पूर्वकालिक क्रिया को धातु में कर या करके लगाकर बनाया जाता है।

Additional Information

क्रिया- ऐसे शब्द जो हमें किसी काम के करने या होने का बोध कराते हैं, वे शब्द क्रिया कहलाते हैं। जैसे: पढ़ना, लिखना, खाना, पीना, खेलना, सोना आदि।
97

इनमें वर्तनी की दृष्टि से कौन सा शब्द सही नहीं है?

  1. ((a))

    घनीष्ठ 

  2. ((b))

    परिशिष्ट

  3. ((c))

    अनिष्ट

  4. ((d))

    स्वादिष्ट

Show Answer
Answer: ((a))

घनीष्ठ 

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 1 ‘घनीष्ठ’ होगा। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।

Key Points

  • ‘घनीष्ठ’ वर्तनी की दृष्टि से गलत शब्द है।
  • वर्तनी की दृष्टि से सही शब्द ‘घनिष्ठ’ है।
  • ‘घनिष्ठ’ का मूल अर्थ है- जिसके साथ अत्यधिक मित्रता का संबंध हो।

Mistake Points

  • स्वादिष्ठ सही वर्तनी है, किन्तु अधिक प्रचलन को देखते हुए स्वादिष्ट को तद्भव स्वीकारा जा सकता है।

Additional Information

वर्तनी- वर्तनी हिंदी भाषा में, शब्दों को सही ढंग से, उनके उच्चारण के अनुसार, स्वर एवं व्यंजन की सहायता से लिखने की विधि है। इसे अंग्रेजी में स्पेल्लिंग और उर्दू-फारसी में हिज्जे कहते हैं।
98

किस वाक्य में क्रिया की 'संभावनार्थवृत्ति' का प्रयोग हुआ है?

  1. ((a))

    लगता है इस बार अच्छी बरसात होगी।

  2. ((b))

    अध्ययन करने-वाला छात्र अच्छे अंक प्राप्त करता है।

  3. ((c))

    बालक घर जा चुका था।

  4. ((d))

    दो और दो मिलकर चार होते हैं।

Show Answer
Answer: ((a))

लगता है इस बार अच्छी बरसात होगी।

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 1 ‘लगता है इस बार अच्छी बरसात होगी’ होगा। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।

स्पष्टीकरण:

‘लगता है इस बार अच्छी बरसात होगी’ वाक्य में क्रिया की 'संभावनार्थवृत्ति' का प्रयोग हुआ है।

संभावनार्थवृत्ति- कुछ कथन निश्चित न होकर अनिश्चित होते हैं, जैसे संभव है, आज वर्षा हो। अत: क्रिया के जिस रूप से संभावना का बोध होता है, उसे संभावनार्थवृत्ति कहते है।

विशेष:

वृत्ति- वृत्ति का अर्थ है मन: स्थिति। वक्ता जो कुछ भी कहता है, वह मन: स्थिति अर्थात मन में उत्पन्न भाव-विचार के अनुसार कहता है, अत: वृत्ति का लक्षण हुआ- क्रिया के जिस रूप से वक्ता की वृत्ति अथवा मन:स्थिति का बोध होता है, उसे वृत्ति कहते है।
99

किस शब्द की संधि गलत है?

  1. ((a))

    अतः + एव = अतएव

  2. ((b))

    मम + इतर = ममेतर

  3. ((c))

    अक्ष + ऊहिनी = अक्षौहिणी

  4. ((d))

    नव + ऊढा = नवौढा

Show Answer
Answer: ((d))

नव + ऊढा = नवौढा

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 4 ‘नव + ऊढा = नवौढा’ होगा। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।  

अतः + एव = अतएव → विसर्ग संधि

अक्ष + ऊहिनी = अक्षौहिणी → वृद्धि संधि

मम + इतर = ममेतर → गुण संधि

Key Points

  • नव + ऊढा संधि से बना शब्द ‘नवौढा’ गलत है।
  • नव + ऊढा संधि से बना शब्द ‘नवोढ़ा’ होगा। यहाँ गुण संधि है।
  • गुण संधि - जब संधि करते समय (अ, आ) के साथ (इ, ई) हो तो 'ए' बनता है, जब (अ, आ) के साथ (उ, ऊ) हो तो 'ओ' बनता है, जब (अ, आ) के साथ (ऋ) हो तो 'अर' बनता है तो यह गुण संधि कहलाती है।

Additional Information

स्वर संधि पांच के भेद:

संधिपरिभाषाउदहारण
दीर्घ संधिजब दो शब्दों की संधि करते समय (अ, आ) के साथ (अ, आ) हो तो ‘आ‘ बनता है, जब (इ, ई) के साथ (इ, ई) हो तो ‘ई‘ बनता है, जब (उ, ऊ) के साथ (उ, ऊ) हो तो ‘ऊ‘ बनता है।पुस्तक + आलय : पुस्तकालय (अ + आ = आ)
गुण संधिजब संधि करते समय (अ, आ) के साथ (इ, ई) हो तो ‘ए‘ बनता है, जब (अ, आ) के साथ (उ, ऊ) हो तो ‘ओ‘ बनता है, जब (अ, आ) के साथ (ऋ) हो तो ‘अर‘ बनता है तो यह गुण संधि कहलाती है।महा + ईश : महेश (आ + ई = ए)
वृद्धि संधिजब संधि करते समय जब अ, आ  के साथ ए, ऐ  हो तो ‘ऐ‘ बनता है और जब अ, आ  के साथ ओ, औ हो तो ‘औ‘ बनता है। उसे वृधि संधि कहते हैं।महा + औषधि = महौषधि  (अ + औ = औ)
यण संधिसंधि करते समय इ, ई के साथ कोई अन्य स्वर हो तो ‘य‘ बन जाता है, जब उ, ऊ के साथ कोई अन्य स्वर हो तो ‘व्‘ बन जाता है, जब ऋ के साथ कोई अन्य स्वर हो तो ‘र‘ बन जाता है। उसे यण संधि कहते हैं।इति + आदि = इत्यादि (ई + आ = य् + आ)
अयादि संधिजब संधि करते समय ए, ऐ, ओ , औ के साथ कोई अन्य स्वर हो तो (ए का अय), (ऐ का आय), (ओ का अव), (औ – आव) बन जाता है। उसे अयादि संधि कहते हैं।गै + अक = गायक (ऐ + अ = आय् + अ)
100

किस वाक्य में कर्मवाच्य नहीं है?

  1. ((a))

    उससे खाना नहीं खाया गया।

  2. ((b))

    छात्र द्वारा पुस्तक पढ़ी गई।

  3. ((c))

    बालक खिलखिलाकर हँस रहा था।

  4. ((d))

    दोषी व्यक्ति द्वारा क्षमायाचना की गई।

Show Answer
Answer: ((c))

बालक खिलखिलाकर हँस रहा था।

सही उत्तर बालक खिलखिलाकर हँस रहा था। है। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।  

  • बालक खिलखिलाकर हँस रहा था।:--इसमें कर्तृवाच्य है।

Key Points

  • उससे खाना नहीं खाया गया।  : कर्मवाच्य
  • उससे खाना नहीं खाया जाता।  : भावाच्य
  • बालक खिलखिलाकर हँस रहा था। - वाक्य में कर्मवाच्य नहीं है।
  • बालक खिलखिलाकर हँस रहा था। - कर्तृवाच्य का उदाहरण है।

अन्य विकल्प-

  • उससे खाना नहीं खाया जाता।- इसमें खाना खाने की क्रिया का सम्बन्ध 'खाना' (भोजन) कर्म से है।
  • छात्र द्वारा पुस्तक पढ़ी गई।- पढ़ने क्रिया का सम्बन्ध कर्म पुस्तक से है।
  • दोषी व्यक्ति द्वारा क्षमायाचना की गई।- क्षमा कर्म है।

Additional Information 

वाच्य - क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात हो कि वाक्य में क्रिया द्वारा बताए गए विषय में कर्ता, कर्म, अथवा भाव में से कौन प्रमुख है, उसे वाच्य कहते हैं।
वाच्यवाक्य
कर्तृ वाच्य - जहाँ क्रिया का संबंध सीधा कर्ता से हो तथा क्रिया का लिंग तथा वचन कर्ता के अनुसार ही उसे कर्तृ वाच्य कहते हैं।1. रोहित क्रिकेट खेलता है।
कर्म वाच्य - जहाँ क्रिया का संबंध सीधा कर्म से हो तथा क्रिया का लिंग तथा वचन कर्म के अनुसार हो, उसे कर्म वाच्य कहते हैं।2. रोहित द्वारा क्रिकेट खेला जाता है।
भाव वाच्य - जहाँ कर्ता और कर्म की नहीं बल्कि भाव की प्रधानता हो, उस वाक्य को भाव वाच्य कहते हैं।3. रोहित से क्रिकेट खेला जाता है।

Attempt this paper under real exam conditions

Timed interface, section switching, instant scoring, and question-by-question analytics — free.

Start Timed Attempt