निर्देशः निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उसके नीचे दिए गये बहुविकल्पी प्रश्नों में सही विकल्प का चयन करें
मैदान-गिरी-वनों मे ंहरियाली लहकती,
आनंदमय जहाँ है, वह देश कौन-सा है?
जिसके अंनत धर्म से धरती भरी पड़ी है,
संसार का शिरोमणि, वह देश कौन सा है?
पृथ्वी निवासियों को जिसने प्रथम जगाया,
शिक्षित किया सुधारा, वह देश कौन सा है?
छोड़ा स्वराज्य तृणवत् आदेश से पिता के,
वह राम था जहाँ पर वह देश कौन सा है?
निः स्वार्थ शुद्ध प्रेमी भाई भले जहाँ थे,
लक्ष्मण-भरत सरीखे, वह देश कौन सा है?
निष्पक्ष न्यायकारी जन जो पढे लिखे है,
वे सब बता सकेंगे, वह देश कौन सा है?
चालीस कोटि भाई सेवक सपूत जिसके
भारत सिवाय दूजा, वह देश कौन सा है?