'बुढ़िया से उठा नहीं जाता।' किस वाच्य भेद का उदाहरण है?
- ((a))
भाववाच्य
- ((b))
कर्मवाच्य
- ((c))
कर्तृवाच्य
- ((d))
उपर्युक्त नहीं
Show Answer
भाववाच्य
भाववाच्य सही विकल्प है।

Key Points
- 'बुढ़िया से उठा नहीं जाता ' वाक्य में 'भाव' वाच्य है।
- इस वाक्य में 'उठा नहीं जाता' अर्थात बुढ़िया असमर्थ है उठने के लिए,अतः एक भाव दिखाई देता है।
- भाव वाच्य – जिस क्रिया में भाव की प्रधानता होती है और क्रिया एकवचन पुल्लिंग होती है, उसे भाववाच्य कहते हैं।
जैसे- रोगी से सोया नहीं जाता।
राम से चला नहीं जाता।

Additional Information
| वाच्य- क्रिया के जिस रूप से यह जाना जाए कि वाक्य में क्रिया का मुख्य सम्बन्ध कर्ता, कर्म या भाव से है, वह वाच्य कहलाता है। | ||
|---|---|---|
| वाच्य का नाम | परिभाषा | उदाहरण |
| कर्तृवाच्य | जिस वाक्य में कर्ता मुख्य हो और क्रिया कर्ता के लिंग, वचन एवं पुरूष के अनुसार हो, उसे कर्तृवाच्य कहते है। | लड़किया बाजार जा रही है। |
| कर्मवाच्य | जिस वाक्य में कर्म मुख्य हो तथा इसकी सकर्मक क्रिया के लिंग, वचन व पुरूष कर्म के अनुसार हो, उसे कर्मवाच्य कहते हैं। | लड़कियों द्वारा बाजार जाया जा रहा है। |
| भाववाच्य | जिस वाक्य में अकर्मक क्रिया का भाव मुख्य हो, उसे भाववाच्य कहते हैं | | हमसे वहाँ नहीं ठहरा जाता। |



















































































