सिनेमा से उन्हें ...........प्रेम न था ।
उपर्युक्त वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए उचित क्रिया-विशेषण शब्द का चयन करें-
- AOption (a)
धीरे-धीरे
- BOption (b)
तक
- COption (c)
कब
- DOption (d)
बहुत
View answer & explanationHide answer & explanation
Correct answer
बहुत
Why this answer is correct
'सिनेमा से उन्हें बहुत प्रेम न था' वाक्य उदाहरण है: परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण का
Key Points
- 'सिनेमा से उन्हें बहुत प्रेम न था' में बहुत परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण है। यह क्रिया (प्रेम होना) के परिमाण/मात्रा का बोध कराता है।
- जिन अविकारी शब्दों से क्रिया की मात्रा या परिमाण का बोध हो, वे परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण कहलाते हैं।
- जैसे- कम, अधिक, थोड़ा, पर्याप्त, पर्याप्त, काफी, बिल्कुल, तनिक आदि।
- उदाहरण - आज मैंने कम खाना खाया।
Important Pointsअर्थ के आधार पर क्रिया-विशेषण के भेद-
- स्थानवाचक क्रिया-विशेषण
- कालवाचक क्रिया-विशेषण
- परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण
- रीतिवाचक क्रिया-विशेषण
Additional Information
| क्रियाविशेषण | परिभाषा | उदाहरण |
|---|---|---|
| स्थानवाचक | जिन अविकारी शब्दों से क्रिया के स्थान या दिशा का बोध हो। | यहाँ, वहाँ, दूर, ऊपर, नीचे, सामने। वाक्य - वह ऊपर बैठा है। |
| कालवाचक | जिन अविकारी शब्दों से क्रिया के समय या काल का बोध हो। | आज, कल, अभी, प्रतिदिन, निरंतर। वाक्य - वह प्रतिदिन पढ़ता है। |
| रीतिवाचक | जिन अविकारी शब्दों से क्रिया की रीति, विधि या ढंग का बोध हो। | तेज, धीरे, अचानक, ध्यानपूर्वक। वाक्य - वह तेज दौड़ता है। |